Hormuz Strait Ship Attack: ब्रिटेन की समुद्री व्यापार एजेंसी (UKMTO) ने इस घटना की पुष्टि की और बताया- मिसाइल हमले के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने जहाज छोड़ दिया था, जिन्हें बाद में एक टग बोट की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया.
ओमान के कुमजार के पास हुआ हमला
UKMTO के अनुसार, यह हमला ओमान के कुमजार से लगभग 15 किलोमीटर (8 समुद्री मील) उत्तर-पश्चिम में हुआ. एजेंसी ने बताया कि बिना क्रू के यह जलता हुआ पोत फिलहाल समुद्र में लावारिस बह रहा है और आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. क्षेत्र से गुजरने वाले अन्य जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी गई है.
अमेरिका ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले
अमेरिका ने अपने एक और सैनिक की मौत की पुष्टि के बाद सोमवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरेज को निशाना बनाकर हवाई हमले किए. ईरान ने जवाबी हमले करते हुए बहरीन और कुवैत को निशाना बनाया. बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है. ईरान के साथ जारी संघर्ष में अब तक अमेरिका के 17 सैनिक मारे जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: लगातार 9वीं रात ईरान पर बरसे अमेरिकी बम: तबरीज-चाबहार में धमाकों से हड़कंप, होर्मुज में बढ़ा टेंशन
The post होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले के बाद जहाज में लगी आग, चालक दल रेस्क्यू; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर appeared first on Naya Vichar.

