LPG Cylinder Price in Jharkhand 1 march 2025: 1 मार्च 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गयीं हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में देश भर में 6 से 6.50 रुपए तक की वृद्धि हुई है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हुई है या गिरावट आयी है. आपके शहर में आज यानी शनिवार (1 मार्च 2025) को आपको एलपीजी सिलेंडर कितने रुपए में मिलेगा. राजधानी रांची में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा, दुमका, जमशेदपुर में रसोई गैस की कीमत क्या है. झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, अगर आपके जानना है, तो यह समाचार आपके काम की है. आइए, हम आपको बताते हैं कि झारखंड के किस जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जायेगा कि आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम हुई है या बढ़ी है. झारखंड के किसी भी जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है. 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालांकि 4.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी आयी है.
1 मार्च 2025 को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत
| शहर/जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| रांची | 860.50 रुपए |
| जमशेदपुर | 842.50 रुपए |
| धनबाद | 860.50 रुपए |
| बोकारो | 860.50 रुपए |
| गिरिडीह | 860.50 रुपए |
| देवघर | 860.50 रुपए |
| दुमका | 860.50 रुपए |
| हजारीबाग | 862.00 रुपए |
| कोडरमा | 862.00 रुपए |
| पलामू | 860.50 रुपए |
| चतरा | 859.50 रुपए |
| जामताड़ा | 860.50 रुपए |
| गढ़वा | 860.50 रुपए |
| गोड्डा | 860.50 रुपए |
| गुमला | 860.50 रुपए |
| खूंटी | 860.50 रुपए |
| चाईबासा | 852.00 रुपए |
| लातेहार | 860.50 रुपए |
| लोहरदगा | 860.50 रुपए |
| पाकुड़ | 860.50 रुपए |
| रामगढ़ | 862.00 रुपए |
| साहिबगंज | 860.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 843.00 रुपए |
| सिमडेगा | 860.50 रुपए |
झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें
14 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का है?
27 फरवरी 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए है. झारखंड के अलग-अलग शहरों और जिलों में इसकी कीमत अलग-अलग है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां देश भर में गैस सिलेंडर की कीमतें तय करतीं हैं. कीमतों में बदलाव वैश्विक तेल बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय करों (टैक्सेज) पर निर्भर है
450 का गैस सिलेंडर कब से मिलेगा?
झारखंड प्रशासन ने विधानसभा चुनाव में ऐलान किया था कि प्रदेश के लोगों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिये जायेंगे. अभी तक इस योजना का क्रियान्वयन हुआ नहीं है.
14.2 किलो के सिलेंडर में कितनी गैस होती है?
एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन 15 किलो +/- 150 ग्राम होता है. इसके अंदर 14.2 किलोग्राम LPG भरी होती है.
14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने लीटर का होता है?
प्रत्येक 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर में मौजूद तरल की मात्रा क्या है? एलपीजी (प्रोपेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.96 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 27.832 लीटर. एलपीजी (ब्यूटेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.724 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 24.48 लीटर.
14 किलो का गैस सिलेंडर कितने रुपए का है?
घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल के चालान पर धनबाद में हो रहा सफेद बालू का काला धंधा, कीमत प्रति हाइवा 40-45 हजार
डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव
सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
40 घंटे में साहिबगंज में दूसरा शव मिलने से सनसनी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
The post 1 मार्च 2025 को देश भर में बढ़ गया एलपीजी सिलेंडर का दाम, आपके शहर में आज कितनी है कीमत, यहां देख लें appeared first on Naya Vichar.

