हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रकों की बात करें तो टोयोटा हिलक्स का नाम सबसे पहले आता है. दमदार लुक और ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी की वजह से इसने हिंदुस्तानीय कस्टमर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. अब कंपनी ने इसे और भी स्टाइलिश बनाने के लिए नई 9वीं जनरेशन टोयोटा हिलक्स लॉन्च कर दी है. इस अपडेट के साथ पिकअप ट्रक को पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन, कई नए फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर मिला है. आइए जानते हैं कि नई हिलक्स में क्या-क्या खास बदलाव किए गए हैं.
2026 Toyota Hilux: एक्सटीरियर
नई टोयोटा हिलक्स पहले वाले मॉडल वाले ही प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसके लुक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. अब यह पहले से ज्यादा बोल्ड, मॉडर्न और दमदार नजर आती है.
- सबसे आगे की तरफ बड़ी ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिस पर कंपनी का लोगो नहीं बल्कि बड़े अक्षरों में ‘TOYOTA’ लिखा हुआ है. इसके साथ नए और पतले LED हेडलैंप, सिल्वर स्किड प्लेट और नया बंपर दिया गया है.
- साइड से देखने पर नई हिलक्स पहले से ज्यादा ऊंची और एग्रेसिव लगती है. इसमें मोटी बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक डोर हैंडल और 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं.
- हिंदुस्तानीय बाजार में यह पिकअप सिर्फ ड्यूल-कैब वर्जन में आती है. यानी इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ सीटें मिलती हैं, जबकि पीछे सामान रखने के लिए कार्गो बेड थोड़ा छोटा है.
- पीछे की तरफ भी कई बदलाव किए गए हैं. अब इसमें बड़े LED टेललैंप, नया और मजबूत बंपर, साथ ही टेलगेट पर बड़े अक्षरों में ‘TOYOTA’ की ब्रांडिंग देखने को मिलती है.
2026 Toyota Hilux: इंटीरियर
- नई टोयोटा हिलक्स का केबिन अब पूरी तरह ब्लैक थीम में आता है, जिससे इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा दमदार और प्रीमियम दिखता है.
- डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल और स्ट्रॉन्ग लुक वाला है. इसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल का यूज किया गया है, जिससे केबिन का फील और बेहतर हो जाता है.
- अब इसमें पहले से बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया स्क्वायर डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है.
- एसी कंट्रोल के बटन भी नए डिजाइन में दिए गए हैं. वहीं सेंटर कंसोल में ग्लॉस ब्लैक फिनिश, बड़ा आर्मरेस्ट और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए अलग कंट्रोल्स भी मिलते हैं.
- पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए एडजस्ट होने वाले हेडरेस्ट, बीच में कप होल्डर वाला आर्मरेस्ट, पीछे के लिए अलग एसी वेंट और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलती हैं.
2026 Toyota Hilux: फीचर्स
- इसमें 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है.
- म्यूजिक का मजा बढ़ाने के लिए इसमें 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है.
- ड्राइवर के सामने 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जा सकती है.
- कम्फर्ट की बात करें तो इसमें आगे की सीटों को 6 तरह से मैनुअली एडजस्ट किया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर और मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
- सेफ्टी के लिए नई हिलक्स में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), आगे डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), मैकेनिकल पार्किंग ब्रेक, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- सुरक्षा के मामले में इस पिकअप ट्रक को ASEAN NCAP और Australian NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है.
- इसमें 10 टेरेन मोड्स मिलते हैं, जिनकी मदद से यह रेत, कीचड़, पत्थरों और दूसरी मुश्किल सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है. इसके अलावा हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC) ढलान से नीचे उतरते समय गाड़ी की स्पीड अपने आप कंट्रोल में रखता है.
- वहीं, 700 mm तक पानी में चलने की कैपेसिटी होने की वजह से यह पानी भरे रास्तों को भी बिना ज्यादा परेशानी के पार कर सकती है.
2026 Toyota Hilux: पावरट्रेन
| स्पेसिफिकेशन | जानकारी |
| इंजन | 2.8-लीटर डीजल इंजन |
| पावर | 204 PS |
| टॉर्क | 500 Nm |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) |
| ड्राइवट्रेन | रियर-व्हील ड्राइव (RWD) / फोर-व्हील ड्राइव (4WD) |
2026 Toyota Hilux: किमत
| वेरिएंट | इंजन | एक्स-शोरूम कीमत |
| GX 4X2 AT | डीजल | ₹32 लाख |
| GX 4X4 AT | डीजल | ₹33.69 लाख |
| VX 4X4 AT | डीजल | ₹36.69 लाख |
ये भी पढ़ें: Maruti, Kia या Toyota: 25 लाख के भीतर कौन-सी MPV है सबसे बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें
The post 10 टेरेन मोड, 4×4 ऑप्शन और 7 एयरबैग… 2026 Toyota Hilux हिंदुस्तान में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹31.99 लाख appeared first on Naya Vichar.

