Hot News

11 अगस्त को झारखंड बंद के मद्देनजर बंद रहेंगे रांची के निजी स्कूल, DPS से DAV तक शामिल

रांची: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की. पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. वहीं झारखंड बंद के दौरान राजधानी रांची सहित 24 जिलों के कई स्कूल 11 अगस्त को बंद रहेंगे.

छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा नाराज

भाजपा नेताओं के अनुसार, JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप है. भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसके विरोध में बंद बुलाने का निर्णय लिया है.

ये स्कूल रहेंगे बंद

बंद के मद्देनजर राजधानी के कई प्रमुख निजी स्कूलों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्कूल बंद रहने की सूचना दी है. इनमें डीपीएस, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोरहाबादी एवं कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी बरियातू, डीएवी गांधीनगर, संत जेवियर, सुरेंद्र नाथ स्कूल, डीएवी हेहल और एसआर डीएवी शामिल हैं.

The post 11 अगस्त को झारखंड बंद के मद्देनजर बंद रहेंगे रांची के निजी स्कूल, DPS से DAV तक शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top