Hot News

January 11, 2025

ताजा ख़बर, पटना, बिहार

गांधी सेतु पर चलती बस में लगी आगः गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी; 40 यात्री थे सवार, शीशा तोड़कर निकले बाहर

नया विचार पटना – पटना में गांधी सेतु पुल पर 40 यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। घटना के बाद सेतु पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस जलकर राख हो गई। गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी। घटना गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर-14 के पास की है। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस जलकर राख हो गई। गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी। घटना गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर-14 के पास की है। कोई जानी नुकसान नहीं, सभी सुरक्षित हैं गंगा ब्रिज थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चलती गाड़ी के इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ से काम लिया। गाड़ी को रोकर सभी लोगों को उतरने को कहा। जैसे-तैसे लोग बाहर निकले। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

दिल्ली में आयोजित, “विकसित भारत: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल 

दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल नया विचार समस्तीपुर – दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में सरायरंजन अंतर्गत खालिसपुर निवासी, श्री मनोज सिंह जी के सुपुत्र गौरव सिंह जी की सहभागिता को लेकर चर्चा बनी हुई है। गौरव सिंह को इस आयोजन में “कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा” विषय पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया है। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है । यह एक अद्भुत मौका है जब देश के युवा विचारक एक साथ आकर देश के विकास पर चर्चा करते हैं। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के 3000 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया है! मिलन सिंह, अमरेश झा, चंद्रमोहन महतो, सुधीर सिंह, मुन्ना शर्मा, बलवंत सिंह राठौर, चंदेंश्वर राय, राम कुमार सिंह, शानू ठाकूर समेत दर्जनों लोगों ने गौरव की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया ।

विश्लेष्ण

शादी के लिए गुण से गुण नहीं पहले दिल से दिल तो मिलाओ !

शादी के लिए लड़के वाले लड़की देखने जाते हैं। यह परंपरा आज भी कई जगह है। फिर भले ही अपने लड़के की शकल देखने लायक भी ना हो। नया विचार ( विनोद कुमार झा ) हमारे देश में दो तरह की शादियां होती हैं। जैसे कुछ लड़के-लड़कियों के लिए लव मैरिज है और दूसरी बाकी सभी लड़के-लड़कियों के लिए, अरेंज मैरिज है। लव मैरिज हो तो लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करके लाइफ के सारे प्लान कर लेते हैं। लेकिन अगर शादी अरेंज है, तो शादी होने से पहले लड़की देखने का रिवाज आज भी छोटे शहरों में है। लड़के वाले लड़की देखने जाते हैं। भले ही अपने लड़के की शकल देखने लायक भी ना हो! रिश्ते करवाने वाले बिचौलिए भी इसमें मीडिएटर की भूमिका निभाते हैं। लड़के के घर वाले लड़की की फोटो देखते ही तुरंत हां कर देते हैं, क्योंकि शादी के लिए लड़के की उम्र तीन-चार बार निकल चुकी है। लड़की वाले भी लड़के की फोटो देखकर तुरंत हां कर देते हैं और ‘दामाद जी’ बहुत अच्छे हैं’ कह देते हैं। लड़के वाले फिर लड़की को देखने का एक दिन तय करते हैं। लड़के वाले लड़की को देखने आ रहे हैं। इसके लिए लड़की वालों के यहां एक दिन पहले से स्वागत की तैयारी शुरू हो जाती है और मासूम लड़की को समझाया जाता है कि किसी बात को लेकर गड़बड़ ना कर दे। 8-10 साल पुरानी 5 सीटर कार में 11-12 लोग पहुंचते हैं, उनमें लड़के की बहन भी होती है, जिसकी अपनी शादी पिछली 9 सालों से नहीं हो पा रही होती! लड़के वालों के आते ही लड़की वालों के घर में एक ऐसा माहौल क्रिएट हो जाता है जैसे आयकर विभाग वाले घर में छापा मारने आए हैं। सभी लोग सोफे और कुर्सी पर जाकर बैठते हैं, सेंटर टेबल पर समोसा, नमकीन, बिस्किट और कप में चाय होती है। चाय कम मीठी हो तो बंदा एक बिस्किट की जगह दो खा लेता है, लेकिन अगर चाय जरूरत से ज्यादा मीठी हो, तो लड़की की मां या बहन बोल पड़ते हैं, ‘चाय बिटिया ने बनाई है क्या…?’ वो चीनी थोड़ी ज्यादा डाल दी! फिर सिलसिला शुरू होता है एक-दूसरे की तारीफ करने का। लड़की वाले शुरू होते हैं, ‘हमारी लड़की तो ऐसी है, हमारी लड़की तो वैसी है।’ फिर लड़के वाले उधर से ‘हमारा लड़का तो ऐसा है, हमारा लड़का तो वैसा है।’ कुंडली में 36 में से 35 गुण मिल रहे हैं। बाद में पता चलता है कि लड़का भी गुटखा खाता है और लड़की भी खाती है। दोनों के काफी अवगुण मिलते हैं, लड़का भी सुबह देर से उठता है लड़की भी। सारे गुण यहीं सब मिलते हैं। फिर जिनकी किस्मत अच्छी होती है उनका रिश्ता नहीं होता। लेकिन जिनकी किस्मत खराब होती है उनका हो जाता है, मजाक की बात है! कुल मिलाकर राज की बात ये है कि रिश्ता कोई भी हो ना कुंडली में गुण मिलने से चलता है ना एक- दूसरे की तारीफ करने से। रिश्ता चलता है तो एक- दूसरे को समझने से। इसलिए जब भी कोई रिश्ता करें तो दिल से दिल मिलाएं ना कि गुण से गुण… प्रणाम वालेकुम।

आस्था, ताजा ख़बर

महाकुंभ में कब-कब होगा शाही स्नान? जानिए टेंट से लेकर रहने तक की सारी डिटेल्स

नया विचार – देश दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान महाकुंभ जल्द ही शुरू होने वाला है। इस साल प्रयागराज से संगम किनारे महाकुंभ का कार्यक्रम हो रहा है। हिंदुस्तान में चार तीर्थ स्थान व पवित्र नदियों पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।वहीं मुख्य तौर पर 4 तीर्थ स्थान, उज्जैन में शिप्रा नदी , प्रयागराज संगम , गंगा नदी हरिद्वार ,व गोदावरी नदी मासिक में इस मेले का आयोजन होता है। भारी मात्रा मे लोग स्नान और दर्शन के लिए आते है। लगभग 45 दिनों तक महाकुंभ का मेला चलता है। महाकुंभ में शाही स्नान का बेहद ही ज्यादा महत्त्व है।शाही स्नान में सबसे साधु – संत स्नान करते है , उसके बाद आम तीर्थयात्री गंगा में डुबकी लगाते है। आइए जानते है इस समाचार को विस्तार से ….. कब से कब तक चलेगा महाकुंभ का मेला 13 जनवरी 2025 से पौष पूर्णिमा से महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है।बता दें , महाकुंभ पूरे 12 सालों के बाद लगता है। पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ महाकुंभ महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। यानी की महाकुंभ का आखिरी स्नानं 26 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस महाकुंभ में देश से ही बल्कि विदेशो से बहुत से श्रद्धालु आते है।महाकुंभ सबसे बड़ा और प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। महाकुंभ 2025 पहला शाही स्नान की तिथि  महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस दिन मकर सक्रांति है। हिन्दू धर्म में इस दिन गंगा स्नान करने का ख़ासा महत्त्व है। इस दिन गंगा स्नानं के साथ सूर्य देव भी पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते है ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते है। और उसकी सभी कामनाएं पूर्ण होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान के बाद घी , गुड़ और खिचड़ी का दान करने से सारे कष्ट दूर होते है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन होंगे शाही स्नान  महाकुंभ मेले में शाही स्नान का बेहद ही ज्यादा महत्व है।सारे स्नान शाही नहीं होते है। महत्वपूर्ण या ख़ास दिनों पर शाही स्नान का आयोजन किया जाता है। इस साल महाकुंभ के मेले में तीन शाही स्नान होंगे व तीन सामान्य स्नान होंगे। इस साल बसंत पंचमी ,मकर सक्रांति , व मौन अमावस्या के दिन शाही स्नान रहेगा। महाकुंभ मेले में कब होगा शाही स्नान ?  14 जनवरी , 2025 ( मकर सक्रांति ) – शाही स्नान 29 जनवरी , 2025 ( मौनी अमावस्या) – शाही स्नान 3 फरवरी ( बसंत पंचमी ) – शाही स्नान इस दिन होगा आम तीर्थयात्री का स्नान  13 जनवरी 2025 ( पौष पूर्णिमा) – स्नान 12 फरवरी 2025 ( माघी पूर्णिमा) – स्नान 26 फरवरी 2025 ( महाशिवरात्रि) – स्नान महाकुंभ के टेंट में मिलेगी ये सुविधाएं और इतना होगा किराया  अगर आप भी इस फाइव स्टार होटल में रुकते है तो इसके आपको एक दिन का किराया 15 -20 हजार तक चुकाना पड़ेगा। वहीं अगर आप विला में रुकने का प्लान कर रहे है तो इसके लिए आपको 24 घंटे का 20 हजार किराया देना होगा।इसके साथ ही खाना में मिलेगा पारंपरिक और स्वादिस्ट भोजन का स्वाद। महाकुंभ में ठहरने के साथ मिलेगी और भी बहुत सी सुविधाएं… ये मिल रहा है ख़ास  पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन – यहां का भोजन हिंदुस्तानीय परंपराओं के अनुसार तैयार किया जाता है।देशी घी से बने पकवान, खिचड़ी और तरह तरह की मिठाइयां श्रद्धालुओं को ख़ास अनुभव देती है। योग और ध्यान सेशन – गंगा के किनारे हर सुबह योग और ध्यान के कार्यक्रम होंगे , ये एक शांति और सुकून देने वाला अनुभव होगा। जो आपके मन और शरीर दोनों का खुश कर देगा। सुरक्षा और सुविधा – इस टेंट की खासियत है कि यहां सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाता है। 24 घंटे सुरक्षा , सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ से श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

ताजा ख़बर, बिहार

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में तीसरी बार मिली दोगुनी राशि

नया विचार पटना– केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्य को जुलाई 2024 से प्रतिमाह 8,960 करोड़ की राशि मिल रही है.केंद्र प्रशासन ने वर्ष 2025 में इस राशि को दोगुना कर 17,403 करोड़ कर दिया है.शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री-सह- वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध करायी है.केंद्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में तीसरी बार दोगुनी राशि मिली है.उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि से बिहार में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी.उल्लेखनीय है कि केंद्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में देय करों में अतिरिक्त राशि का समायोजन प्रति वर्ष मात्र मार्च में किया जाता था.

ताजा ख़बर, बिहार

सीएम नीतीश कुमार आज आएंगे दरभंगा

नया विचार दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को प्रगति यात्रा पर दरभंगा आएंगे। इसके मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री पटना से सुबह 10.40 बजे हेलीकाप्टर से भराठी हेलीपैड पहुंचेंगे। 11.25 बजे सिमरी उच्च विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय विभागीय योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और विभागीय स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इसी परिसर में जीविका दीदी, टोला सेवक और विकास मित्र आदि से मुलाकात करेंगे। वहां से 11.50 बजे सड़क मार्ग से दरभंगा प्रस्थान करेंगे। यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1. 55 बजे समाहरणालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शेखोपुर सजधज कर तैयार

नया विचार समस्तीपुर- वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर होने वाली तैयारी करीब करीब पूरी कर ली गयी है। इससे कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के इलाके की तस्वीर ही बदल गयी है। इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। विदित हो कि 13 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोखोपुर पंचायत में कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। शुक्रवार को डीएम रौशन कुशवाहा अधिकारियों की टीम के साथ शेखोपुर में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारी का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर तैयारी की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों का विशेष दिशा निर्देश दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शेखोपुर गांव स्थित तालाब को आकरूरक तरीके से सजाया गया है। तालाब की साफ सफाई के साथ चारों ओर रंगाई पुताई का काम भी पूरा कर लिया गया है। तालाब के चारो ओर फाइबर ब्लॉक भी बिछा दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र को भी जीर्णोद्धार के बाद नया रूप दिया गया है। जिम स्थल को भी सजाने संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। तालाब के समीप कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके की भी बैरीकेडिंग भी की जा रही है। पंचायत में कचरा प्रबंधन को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इन सभी काम की देखरेख के लिए अलग अलग अधिकारियों की टीम लगी हुई है। जो सुबह से शाम तक कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से काम करा रही है। मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली सड़कों के फ्लैक को भी मिट्टी से भरकर दुरूस्त किया जा रहा है। ताकि वाहनों के आवागमन के समय किसी तरह का खतरा या परेशानी न हो।

पटना, बिहार, शिक्षा

बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का ट्रांसफर शुरु

नया विचार पटना : बिहार में प्रशासनी स्कूलों में शिक्षकों का ट्रांसफर शुरु हो गया है। कैंसर रोगी 35 शिक्षकों को उनके ऐच्छिक स्थानों पर पोस्टिंग की गई है। इसमें 10 शिक्षकों का ट्रांसफर अंतर जिला हुआ है। जबकि 25 शिक्षकों का ट्रांसफर प्रखंड में किया गया है। शिक्षकों के ट्रांसफर का निर्णय स्थापना समिति के बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में 47 शिक्षकों के आवेदन की स्क्रूटिनी की गई है। इसमें 35 शिक्षकों के आवेदन को सही पाया गया है। जबकि 9 शिक्षकों का ट्रांसफर दूसरे कैटेगरी में करने का निर्णय लिया गया है। 3 शिक्षकों ने आवेदन के दौरान सर्टिफिकेट ई शिक्षा कोष पर अपलोड नहीं किया था। इसकी वजह से उनका ट्रांसफर रिजेक्ट कर दिया गया है। 759 ने कैंसर के आधार पर आवेदन किया 759 शिक्षकों ने कैंसर के आधार पर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। इसमें 47 नियमित शिक्षक हैं। जबकि 260 विद्यालय अध्यापक और 452 नियोजित शिक्षक हैं। ट्रांसफर के बाद अंतर जिला शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। 7 दिनों के अंदर शिक्षक अपने निर्धारित स्कूलों में काम शुरु करेंगे। इस दौरान शिक्षकों के संबंध में संपूर्ण जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी। जिन जिन जगहों पर शिक्षक की पोस्टिंग होगी, वहां के डीईओ ई शिक्षा कोष पोर्टल पर ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश अपलोड करेंगे। टीआरई 3 पास अभ्यर्थियों की पोस्टिंग हुई, 64128 शिक्षकों को जिला आवंटित हुआ टीआरई 3 पास शिक्षक अभ्यर्थियों को शुक्रवार को जिला आवंटित किया गया है। जिसमें 1 से 12 तक कक्षा के लिए पास 56 विषयों में 64128 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित किया गया है। इसमें 1 से 5 कक्षा तक 21726, 6 से 8वीं कक्षा के लिए 16942 शिक्षक अभ्यर्थी की पोस्टिंग हुई है। इसके साथ ही 9 व 10वीं कक्षा में विशेष शिक्षकों 173 शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है। 11 व 12वीं के 2342 अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। टीआरई 3 में 68558 पास हुए है।

पटना, बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा वोट दे सकेंगे

नया विचार पटना : बिहार विधानसभा चुनाव तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा वोट दे सकेंगे। इसके लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाना होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर रखी है। इन तारीखों को 18 वर्ष पूरा करने वाले लोग मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही दे सकते हैं। इसके लिए वोट हेल्पलाइन या voters.eci. gov.in के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं। आवेदन करने वाले का मतदाता सूची में नाम जुड़ जाएगा। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ऐसे लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की है। वर्तमान में पटना जिले में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 47,075 है। ये सभी पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे। 7 जनवरी को जारी मतदाता सूची के मुताबिक जिले में मतदाताओं की संख्या 50,03,061 है। सबसे अधिक 30 से 39 वर्ष के 12,22,468 मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर 40 से 49 वर्ष के बीच वाले उम्र की मतदाता है। इनकी संख्या 11,58,224 है। तीसरे नंबर पर 50 से 59 वर्ष के बीच वाले मतदाता है। इनकी संख्या 8,21,868 है।

पटना, बिहार

सीएम प्रगति यात्रा वैशाली और सीतामढ़ी को औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए कैबिनेट से 1300 करोड़ की स्वीकृति दी

नया विचार पटना : राज्य के साढ़े 3 लाख गन्ना किसानों के लिए खुशसमाचारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में उत्तम, सामान्य और निम्न तीनों कोटि के गन्ना के दाम 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। उत्तम कोटि के गन्ना देने वाले किसानों को अब प्रति क्विंटल 365 की जगह 375 रुपए मिलेंगे। सामान्य कोटि के लिये 345 की जगह 355 रुपए और निम्न कोटि वाले गन्ना के लिये किसान को 310 की जगह अब 320 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान होगा। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डा. एस, सिद्धार्थ ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जो 21 घोषणाएं की हैं उनको पूरा करने के लिए कुल 2960.48 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। वैशाली और सीतामढ़ी औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए कैबिनेट से 1300 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top