Hot News

March 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Trump vs Zelensky : डोनाल्ड ट्रंप से डर गए वोलोडिमिर जेलेंस्की?

Trump vs Zelensky : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद भी बातचीत को तैयार हूं. अमेरिका के साथ अपने देश के संबंधों को बचाने की कोशिश में हूं. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति उन्हें बात करने के लिए आमंत्रित करते हैं तो वह जाएंगे. ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें जेलेंस्की के हवाले से कहा गया है कि वास्तविक समस्याओं को हल करने और गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए अमेरिका जाने के वे इच्छुक हैं. रविवार को यूरोपीय नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन के बाद, ज़ेलेंस्की ने लंदन हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “जहां तक ​​संबंधों को बचाने की बात है, मुझे लगता है कि हमारे संबंध जारी रहेंगे.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुए विवाद पर क्या बोले अमेरिकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुए विवाद पर एक अमेरिकी नागरिक जॉन ने कहा, “मैं ट्रंप से सहमत हूुं क्योंकि यूक्रेन के लोग आकर लोगों को धमकाना पसंद करते हैं और हम उनके द्वारा बहुत अधिक धमकाए गए हैं. उन्हें (वोलोडिमिर जेलेंस्की को) ओवल ऑफिस में वही मिला जिसके वे हकदार थे मुझे नहीं लगता कि वे शांति चाहते हैं. वे अधिक पैसा चाहते हैं. यही पूरी बात है.” #WATCH | Washington, DC: On the Oval Office spat between US President Donald Trump and Ukraine President Volodymyr Zelenskyy, An American citizen, John says, “I agree with Trump as Ukrainians like to come in and bully people and we have been bullied too much by them…We have got… pic.twitter.com/suUoZ7c1LL — ANI (@ANI) March 3, 2025 विवाद पर एक अमेरिकी नागरिक मारिया ने कहा, “अधिकांश अमेरिकी यूक्रेन का समर्थन करते हैं. हम चाहते हैं कि यह समर्थन हमें युद्ध समाप्त करने तक जारी रखना चाहिए. यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित करने में मदद करना चाहिए. नहीं तो, रूस फिर से हथियारबंद हो जाएगा और फिर से आक्रमण करेगा. अमेरिकी यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं” #WATCH | Washington, DC: On the Oval Office spat between US President Donald Trump and Ukraine President Volodymyr Zelenskyy, An American citizen, Maria says, “…Most of the Americans support Ukraine and we want that support to continue to help us finish the war and have just… pic.twitter.com/tiZTmSpCXk — ANI (@ANI) March 3, 2025 The post Trump vs Zelensky : डोनाल्ड ट्रंप से डर गए वोलोडिमिर जेलेंस्की? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्गा व जयराम सोरेन के शहादत दिवस पर हो रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बोरिंग बाबा मैदान में स्व. दुर्गा सोरेन व स्व. जयराम सोरेन के शहादत दिवस पर हो रहे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह मेला का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने फीता काटकर किया. बता दें कि दुर्गा सोरेन व जयराम सोरेन के शहादत दिवस पर मेहरमा के आदिवासी समाज के तत्वावधान में पांच वर्ष से फुटबॉल प्रतियोगिता सह मेले का आयोजन कराया जा रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहादत दिवस पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह मेले का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने पहुंचकर फीता काटकर उद्घाटन करने से पूर्व स्व. दुर्गा सोरेन व जयराम सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन के उपरांत मौजूद खिलाड़ी व दर्शकों को कहा कि झारखंड में जिस प्रकार दुर्गा सोरेन जी को लोग नहीं भूल सकते, उसी प्रकार मेहरमा के लोग स्व. जयराम सोरेन को भी नहीं भूल सकते. दुर्गा सोरेन ने आदिवासी, दलित, असहाय, गरीबों के लिए अपनी आवाज झारखंड में बुलंद की. उसी प्रकार जयराम सोरेन ने भी आदिवासी, दलित, असहाय,गरीब के लिए अपनी आवाज को बुलंद करते रहे, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं मंत्री ने खिलाड़ियों को अच्छे स्पोर्ट्स का प्रदर्शन करने की बात कही. मौके पर एसडीओ आलोक वरण केसरी, बीडीओ अभिनव कुमार, अमीन मुर्मू, मृत्युंजय सिंह, शिवालक कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुर्गा व जयराम सोरेन के शहादत दिवस पर हो रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदरसा के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षरता व इंटरव्यू परीक्षा संपन्न

महागामा स्थित जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र में मदरसा तवलिगया दारुल कुरान परसा के विभिन्न विषयों के शिक्षकों के लिए साक्षरता और इंटरव्यू परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा का संचालन दंडाधिकारी मनोज पूर्वे और केंद्र अधीक्षक मोहम्मद खालिद तमीज के नेतृत्व में किया गया. परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजन किया गया. सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला. परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए कुल परीक्षार्थियों की संख्या और उपस्थिति इस प्रकार रही, जिसमें अलीम विषय के कुल सात परीक्षार्थी, जिनमें से पांच उपस्थित और दोअनुपस्थित रहे. वहीं हाफिज विषय के कुल पांच परीक्षार्थी, जिनमें से चार उपस्थित और एक अनुपस्थित रहा. वहीं मौलवी विषय के लिए कुल पांच परीक्षार्थी उपस्थित रहें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदरसा के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षरता व इंटरव्यू परीक्षा संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सार्वजनिक शौचालय व यात्री शेड से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

शिकारीपाड़ा. नया विचार की ओर से रविवार को बरमसिया में प्रभात संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय दुकानदारों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बरमसिया में सार्वजनिक शौचालय, यात्री शेड, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे. चर्चा के दौरान बताया गया कि बरमसिया एनएच-114ए पर दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर स्थित है. यह सड़क देवघर के प्रसिद्ध बैद्यनाथधाम, बासुकिनाथधाम, मां मौलिक्षा मंदिर, ऐतिहासिक मलुटी गांव और तारापीठ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ती है. बरमसिया एक बड़ा बाजार भी है, जहां से होकर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री रामपुरहाट, दुमका, कोलकाता, वर्धमान, सिउड़ी और तारापीठ समेत कई अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं. लेकिन यहां यात्री शेड के जर्जर होने और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लोगों ने बरमसिया रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति, मोहनपुर में नाली निर्माण की आवश्यकता, बरमसिया की जलापूर्ति में आ रही बाधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की. ============ बरमसिया बाजार में यात्री शेड जर्जर है. सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है, जिससे यात्रियों के साथ ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. – निताई मंडल बरमसिया बाजार के आसनबनी मोड़ में मास्क लाइट तथा स्ट्रीट लाइट लगाने की शीघ्र पहल होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके. – गुड्डू भंडारी राज्य के हर विभाग में हजारों पद रिक्त हैं, परंतु इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है. राज्य प्रशासन को इस संबंध में शीघ्र पहल करनी चाहिए. – आलोक वर्मा मोहनपुर से दुर्गापुर होते हुए बरमसिया रेलवे स्टेशन तक की सड़क जर्जर है. शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण हो, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके. – कृष्णा दास बरमसिया स्थित टंकी में मोटर आदि में खराबी के कारण जलापूर्ति बाधित है. इस खराबी को दूर कर जलापूर्ति चालू कराने की अविलंब पहल हो. – दीपक चक्रवर्ती बरमसिया में आसनबनी मोड़ पर यात्री शेड जर्जर स्थिति में है, लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है. मोहनपुर से बरमसिया रेलवे स्टेशन तक की सड़क भी खराब है और जनप्रतिनिधि इस ओर उदासीन हैं. – हरेंद्र सिंह बरमसिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, जिससे ग्रामीणों को बीमारी की स्थिति में काफी परेशानी होती है. यहां शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए, ताकि लोगों का इलाज हो सके. – महेंद्र प्रसाद साह बरमसिया और मोहनपुर में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात में ग्रामीणों को परेशानी होती है. इसलिए आसनबनी मोड़ पर मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाई जाए. – सुनील मंडल मोहनपुर में नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क का पानी घरों में घुस जाता है. शीघ्र ही यहां नाली का निर्माण हो, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके. – नवदीप मंडल फोटो – संवाद में शामिल अतिथि गण: निताई मंडल, गुड्डू भंडारी, आलोक वर्मा, कृष्णा दास, दीपक चक्रवर्ती, हरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रसाद साह, सुनील मंडल, नवदीप मंडल. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सार्वजनिक शौचालय व यात्री शेड से यात्रियों को मिलेगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिहारो पहाड़ में दो चापाकल चार माह से खराब, विभाग नहीं ले रहा सुध

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में महीनों से खराब पड़े चापाकल के मरम्मत की दिशा में पीएचइडी विभाग पूरी तरह से सुस्त देखा जा रहा है. मालूम हो कि शक्तिपीठ चिहारो पहाड़ परिसर में लगा कुल दो चापाकल खराब स्थिति में नजर आ रहा है. दोनों खराब चापाकल चिहारो पहाड़ परिसर के अलग-अलग जगहों पर लगा हुआ है. पहला खराब चापाकल दुर्गा मंदिर के पास है, जबकि दूसरा चापाकल बाबाजी पोखर के समीप है. इन दोनों चापाकल पर ग्रामीण पानी लिया करते थे. बताया जाता है कि दोनों चापाकल विगत चार माह से मरम्मत के अभाव में खराब पड़ा हुआ है. बता दें कि चिहारो पहाड़ का पानी शीतल व पीने योग्य है, जिसके कारण पथरगामा सहित तुलसीकित्ता, केशवटीकर, कमलडीहा, चिलकारा आदि गांव से लोग प्रतिदिन पानी लेने चिहारो पहाड़ पहुंचा करते हैं. एक साथ दो-दो चापाकल के खराब हो जाने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. इस संबंध में स्थानीय संतोष कुमार महतो, सत्यप्रकाश पंडित, नंदलाल यादव, विकास यादव, लालू मंडल आदि ने बताया कि धूप में तेजी आने से लोगों के कंठ सूखने लगे हैं. बताया कि लोगों को चापाकल का चालू नहीं रहना खटक रहा है. बताया जाता है कि चापाकलों के हैंडल, पाइप आदि में खराबी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि चापाकल की मरम्मती करा दी जाए तो लोगों को अपनी प्यास बुझाने में सहूलियत होगी इसके साथ ही चापाकल लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकेगा. यह भी कहा कि मरम्मती के बिना चापाकल के कलपुर्जों में जंक लगता जा रहा है. मालूम हो कि इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र में कई और भी चापाकल हैं जो वर्षों से मरम्मत के बिना खराब पड़े हुए हैं. वैसे चापाकलों की मरम्मती तो दूर सुधि लेना भी पी एच ई डी विभाग उचित नहीं समझता. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चिहारो पहाड़ में दो चापाकल चार माह से खराब, विभाग नहीं ले रहा सुध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागवत कथा सुनने से नष्ट होता है पाप : अभिषेक शास्त्री

हनवारा थाना क्षेत्र के कुशमहारा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन धाम के कथावाचक अभिषेक शास्त्री जी महाराज श्रीमद्भागवत मां काली के बारे में वर्णन किया. कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म है, यह भगवान का वांग्मय स्वरूप है, जो जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर प्राप्त होता है. हर मनुष्य को समाज में अच्छा काम करना चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है. बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है. जो मनुष्य अच्छा कर्म करता है, उसे अच्छा फल मिलता है. बुरे कर्म करने वाले को बुरा फल मिलता है. इसलिए सभी को अच्छा कर्म ही करना चाहिए. भागवत कथा सुनने से पाप नष्ट होता है. भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाये तब भी तृप्ति नहीं होती. कहा कि भक्ति के दो पुत्र हैं, एक ज्ञान दूसरा वैराग्य भक्ति बड़ी दुखी थी. उसके दोनों पुत्र वृद्धावस्था में आकर भी सोये पड़े हैं. वेद वेदांत का घोल किया गया, किंतु वे नहीं जागे. यह बड़ा विचित्र और सुक्ष्म विचार का विषय है. भक्ति बड़ी दुखी थी कि यदि वे नहीं जागे, तो यह संसार गर्त में चला जाएगा. भागवत कथा पौराणिक होती है. नारद जी ने भक्ति सूत्र की व्याख्या करते हुए भी भक्ति को प्रेमारूपा बताया है. कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया. श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने के लिए के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भागवत कथा सुनने से नष्ट होता है पाप : अभिषेक शास्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ दानीनाथ मेला संपन्न

काठीकुंड. दानीनाथ मेला का समापन रविवार को आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ हो गया. लोगों ने झूले, ब्रेक डांस और ड्रैगन ट्रेन का आनंद लिया. स्त्रीओं ने चूल्हा-चौकी और घरेलू सामानों की खरीदारी की. निर्मित वस्तुएं और देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी जमकर बिक्री हुई. लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने सफल आयोजन को लेकर कमेटी का अभिवादन किया. मेले में पत्थर से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी लोगों ने की. प्रखंड के पगदाह गांव के कई शिल्पकारों द्वारा इस अवसर पर मेले में दुकानें लगायी गयी थी, जहां घरेलू उपयोग के सिलबट्ट, आटा चक्की, विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा, शिवलिंग लगा था. बर्तन, लोहे निर्मित समान के दुकान समेत बिहार के लोगों द्वारा भी लगाये गये थे. चूल्हा – चौकी के उपकरण की खरीदारी भी लोगों द्वारा की गयी. स्टील निर्मित रसोई के समान भी मेले में जम कर बिके. पलंग, चौकी समेत लकड़ी निर्मित अन्य उत्पाद के अलावे बक्सा, अलमारी भी लोगों के खरीदा. अंतिम दिन मेला समापन को लेकर आतिशबाजी का भव्य नजारा दिखा. बंगाल के आतिशबाजी दल द्वारा एक से एक पटाखों, फुलझड़ी, आसमानी रॉकेट, चकरी चलाए गए, जिसका लोगो ने जम कर आनंद लिया. आतिशबाजी के बाद संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया. अंततः मेला के शांतिपूर्ण निष्पादन को लेकर मेला समिति द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन, दुकानदारों व आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए मेला समापन की घोषणा की गयी. मेले में खाजा की जमकर हुई बिक्री मेले में जहां लोगों ने चाइनीज फूड के साथ चाट गुपचुप का स्वाद चखा, वहीं दानीनाथ मेले की पहचान मानी जाने वाली विशेष मिठायी खाजा का भी लुप्त लिया. यह विशेष खाजा सिर्फ दानीनाथ मेला में ही पाया जाता है. लोग इसे मेला की याद के तौर पर अपने साथ अपने घर व रिश्तेदारों में बांटने के लिए ले जाते है. कभी इस मेले की एक और पहचान के रूप में मिट्टी की हांडी में लोग रसगुल्ले मेले से जाते थे. मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू से मिठाइयों का स्वाद और बढ़ जाता था, जो बीतें कई वर्षों में मेला से गायब हो चुका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आतिशबाजी व संताली ड्रामा के साथ दानीनाथ मेला संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महारुद्र यज्ञ व भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रुंजी पंचायत के भूमफोड़ नाथ महादेव शिव मंदिर बसता पहाड़ी परिसर से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ व भागवत कथा के आयोजन को लेकर हाथी घोड़े व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा मंदिर परिसर का परिक्रमा करते हुए आशाखापड, भतखोरिया, रुंजी होते हुए बनियाडीह नदी पहुंची, जहां नदी में काशी बनारस से पधारे डॉ. मनोज शास्त्री जी महाराज द्वारा पूरे विधि-विधान से संकल्प कर कलश में जल भरा गया. पुनः यात्रा बनियाडीह गांव होते हुए ठाकुरगंगटी मुख्यालय का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडली परिसर लाया गया. यात्रा में 3001 कुंवारी कन्याओं व स्त्रीओं ने भाग लिया. जगह-जगह यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही थी. यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. पूरा यात्रा जय श्रीराम के नारे से गूंज रहा था. यात्रा में कहलगांव के बिहार से रथ मंगायी गयी थी. रथ पर विराजमान आचार्य के साथ गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. यात्रा की कतार इतनी लंबी थी कि घंटों तक उक्त मार्ग में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहा. पूरे यात्रा की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी. बसता पहाड़ी परिक्षेत्र में कलश यात्रा व भागवत कथा के आयोजन को लेकर पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. कमेटी के अध्यक्ष सह पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश साह, सचिव इंद्रजीत मंडल ने बताया कि सोमवार से यज्ञ का हवन कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा. हवन का शुभारंभ डॉक्टर मनोज शास्त्री जी महाराज करेंगे, जहां वृंदावन से पधारी बाल विदुषी लाडली शरण जी द्वारा संध्या सात बजे से रात्रि दस बजे तक उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान कराया जाएगा. इसके साथ ही इस परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन हो रहा है. यज्ञ को वृहत रूप देने को लेकर स्पोर्ट्स तमाशा के साथ-साथ अन्य सामग्री को मंगवाया गया है. इसके अलावा 51 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जो भव्य नजारा देखने को मिल रहा है. सभी श्रद्धालुओं को वापसी के दौरान महाप्रसाद के रूप में हलवा ग्रहण कराया गया. मौके पर कमेटी के मिथिलेश रंजन, मिथुन मंडल, बिनोद मंडल, भोजल रविदास, दिलीप मंडल, इतवारी साह, सुबोध यादव मौजूद थे. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस बलों के साथ-साथ स्त्री बलों की तैनाती की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महारुद्र यज्ञ व भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किन्नरों ने दूसरे समूह पर धमकी देने का लगाया आरोप

हंसडीहा. दो अलग-अलग किन्नर समूहों में आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है. हंसडीहा थाने में रविवार को किन्नरों के एक समूह ने दूसरे पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में माही किन्नर ने बताया कि वह बासुकीनाथ की रहनेवाली है, उसका एरिया देवघर, चकाई, जसीडीह, सिमुलतल्ला, घोरमारा , बासुकिनाथ, जरमुंडी, पालोजोरी, जामा, नोनीहाट, हंसडीहा, गोड्डा, रामगढ़ इत्यादि है. वह एरिया में बधाई मांगने जाती है. लेकिन किसी और जगह से कुछ किन्नर आकर हमें बधाई मांगने से मना करते हैं. वे सभी मारपीट और जान मारने की धमकी देते हैं. वे उन लोगों के व्यवहार से परेशान हैं. सभी किन्नरों का अलग ग्रुप है. एरिया में धांधली करते हैं. 11 फरवरी को नोनीहाट में हुए विवाद को लेकर पिछले दिनों दूसरे किन्नर ग्रुप की नेतृत्वकर्ता पिंकी किन्नर द्वारा कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ग्रुप व नोनीहाट के कुछ लोगों को थाने बुलाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किन्नरों ने दूसरे समूह पर धमकी देने का लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : फुसरो में त्रिमूर्ति शिव जयंती मनायी गयी

फुसरो. नया रोड फुसरो स्थित एलआइसी ऑफिस के समीप प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार की शाम को त्रिमूर्ति शिव जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल बीएंडके के फाइनेंस ऑफिसर ज्ञानेंदू चौबे, सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सीएमओ डॉ संजय कुमार सिन्हा, ब्रह्मकुमारी बोकारो सेक्टर 4इ की निदेशिका बीके कुसुम, ब्रह्मकुमार शैलेश, ब्रह्मकुमारी बीके सुमन, बीके कमला आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि शिव और शंकर में महान अंतर है. परमात्मा शिव ज्योति बिंदु के समान है और शंकर अकारी देवता हैं. शिव एक-दूसरे से प्रेम करना सिखाते हैं. जहां पवित्रता है, वहीं सुख और शांति है. महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है. कार्यक्रम का संचालन अनामिका ने की. बच्चियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर सीसीएल के सर्वे ऑफिसर भरत यादव, सुब्रतो राय, पंकज झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, चिकू सिंह, संतोष महतो, सुशांत राइका, ब्रह्मकुमारी बीके सीमा, बीके उषा, बीके प्रिंयका, बीके जगदीश, बीके अरूप, बीके बिमला, बीके सुरूची, बीके प्रिया, बीके लक्ष्मी, बीके उषा, बीके बेबी, बीके चंदा, बीके सालू, बीके देवंती आदि मौजूद थे. हुरलूंग में सात दिवसीय यज्ञ शुरू, निकली कलश यात्रा ललपनिया. गोमिया प्रखंड के हुरलूंग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ रविवार को शुरू हुआ. कलश यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बोकारो नदी तट पहुंची. यहां कलशों में जल भरा गया और यज्ञ मंडप पहुंच कर कलशों को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में यज्ञाचार्य संजय शास्त्री, मानस प्रवक्ता कमला कांत शास्त्री, कोषाध्यक्ष सहदेव पांडेय, सचिव सुरेश शास्त्री, यजमान भागीरथ पांडेय, अशोक शर्मा, धनेश्वर पंडित के अलावा डॉ अरुण शुक्ला, संतोष पांडेय, विक्की पांडेय, दुर्गेश, शेखर सिंह, अशोक कुमार महतो, भोला पंडित, बालेश्वर ठाकुर, विनोद सिंह, प्रयाग महतो आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : फुसरो में त्रिमूर्ति शिव जयंती मनायी गयी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top