Hot News

March 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डाड़ी का पानी पीते हैं और पगडंडी से करते हैं आवागमन

बानो. प्रखंड के जामबेड़ा से पहारटोली तक एक किमी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़टोली से गिरजाटोली तक दो किमी सड़क नहीं होने से ग्रामीण पंगडंडी के सहारे आवागमन करते हैं. प्रखंड से लगभग आठ किमी की दूरी पर स्थित जामबेड़ा पहाड़टोली व गिरजाटोली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. एक ओर जहां सड़क का अभाव है, वहीं दूसरी ओर पेयजल के लिए लोगों खेत में बने डाड़ी पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पहारटोली में मुंडा आदिवासी समाज के लगभग 200 लोग निवास करते हैं. गिरजाटोली की आबादी भी लगभग 250 के करीब हैं. पहारटोली में एक सोलर जलमीनार लगायी गयी है. लेकिन छह माह पूर्व पाइप फटने से जलमीनार का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. लोग गांव के खेत में बनी डाड़ी से पानी लाते हैं. गांव के विनय भुइयां ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका. जोन सिंदुरिया ने कहा कि जामबेड़ा स्कूल तक पक्की सड़क बनायी गयी है. गंझूटोली से पहारटोली होते गिरजाटोली तक पक्की सड़क की जरूरत है. विधायक व सांसद को सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया गया, किंतु कुछ नहीं हुआ. अरबीन बरला ने बताया कि गंझूटोली से पहारटोली तक सड़क कच्ची है. रास्ते में नाला पड़ता है. बरसात में पुल नहीं होने से परेशानी होती है. नेलसन भुइयां ने बताया कि सड़क के अभाव में मरीजों को खटिया पर लाद कर मुख्य सड़क तक लाया जाता है. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंचती. समय पर इलाज नहीं होने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है. पूनम कंडूलना ने बताया गांव में चापानल का अभाव है. गर्मी में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. खेत में बनी डाड़ी का पानी पीना पड़ता है. बरसात में डाड़ी का दूषित पानी पीना पड़ता है. गांव की पूनम कंडूलना, जोनसन बरला, एपलानी समद, असयार्ना कंडूलना, विश्वासी बागे, सुनीता सिंदुरिया, जयंती सिंदुरिया ने गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डाड़ी का पानी पीते हैं और पगडंडी से करते हैं आवागमन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती आज, टाटा स्टील के मेन गेट पर संस्थापक को किया जाएगा नमन

Jamsedji Tata Birth Anniversary 2025: जमशेदपुर-टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती के अवसर पर 3 मार्च को टाटा स्टील के मेन गेट पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर टाटा समूह और टाटा स्टील से जुड़ी कंपनियों और विभागों के प्रतिनिधि संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. समारोह के दौरान विभिन्न प्लांटों और कंपनियों की झांकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी. हर साल की तरह इस बार भी संस्थापक दिवस के माध्यम से टाटा समूह और टाटा स्टील नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश देंगे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चेयरमैन पहुंचेंगे बिष्टुपुर पोस्टल पार्क कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा समूह और टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी. मेन गेट पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद चेयरमैन चंद्रशेखरन बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचेंगे, जहां विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी संस्थापक को नमन किया जाएगा. इस बार पोस्टल पार्क क्षेत्र में परेड का आयोजन नहीं होगा और न ही सड़क जाम की स्थिति बनेगी. यहां स्पोर्ट्सकूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. रात्रि भोज पर बुलाये गये चुनिंदा पदाधिकारी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अपने प्रवास के दौरान डायरेक्टर्स बंगला में ठहरेंगे. यहां वे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत टाटा समूह की अन्य कंपनियों के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. संस्थापक दिवस के अवसर पर चेयरमैन की ओर से विशेष रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है, जिसमें चुनिंदा पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. लाइटिंग से रोशन हुआ जुबिली पार्क जमशेदपुर के जुबिली पार्क की विशेष विद्युत सज्जा की शुरुआत रविवार को भव्य अंदाज में हुई. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जैसे ही लाइटिंग का उद्घाटन किया, पूरा पार्क और शहर रोशनी से नहाकर जगमगा उठा. इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए टाटा समूह और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने The post जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती आज, टाटा स्टील के मेन गेट पर संस्थापक को किया जाएगा नमन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बेगूसराय में थाने से चोरी हुई गाड़ी, दारोगा निकला चोर

Bihar News: बेगूसराय के मटिहानी थाना परिसर में जब्त कमांडर जीप को दारोगा, ड्राइवर और अन्य लोगों ने वहां से गायब कर दिया और उसकी जगह कबाड़ जीप लाकर खड़ी कर दी. जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद दारोगा सुजीत कुमार के साथ मटिहानी निवासी मुकुंद कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह, अमित कुमार उर्फ भोनू सिंह और मटिहानी थाने में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है. सड़क हादसे में जब्त हुई थी कमांडर जीप सदर सदर-टू भास्कर रंजन ने बताया कि आठ फरवरी को मटिहानी के बदलपुरा चौक के पास कमांडर जीप की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गयी थी और दूसरी घायल हो गयी थी. उसी घटना में जीप को जब्त कर थाना परिसर में लगाया गया था. दारोगा सुजीत कुमार पहले मटिहानी थाने में मालखाना के प्रभारी थे. बाद में उनका ट्रांसफर बेगूसराय हो गया था, लेकिन आवास मटिहानी थाना परिसर में ही था. जांच में जुटी पुलिस 15 फरवरी को उन्होंने मालखाना का प्रभार दिया और उसी रात दारोगा सुजीत कुमार, कारी सिंह, भानू सिंह व मोहम्मद जाकिर कैंपस में पहुंचे और जब्त जीप (बीआर-9 बी 9787) को गायब कर उसके स्थान पर कबाड़ी से लाकर एक कमांडर जीप लगा दी और जब्त गाड़ी का नंबर प्लेट लगा दिया. यह सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी. डीएसपी ने बताया कि सुजीत के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी. जीप मालिक बागडोव निवासी रुपेश सिंह की भी संलिप्तता है. उस दिन ओडी ड्यूटी में तैनात एसआई ओमप्रकाश कुमार पर भी जांच चल रही है. Also Read: Bihar News: बिहार से प्रवासी श्रमिकों को रोकने और रोजगार बढ़ाने के लिए बनेगा लेबर रोड मैप, इन बिंदुओं पर हो रहा काम The post Bihar News: बेगूसराय में थाने से चोरी हुई गाड़ी, दारोगा निकला चोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार से प्रवासी श्रमिकों को रोकने और रोजगार बढ़ाने के लिए बनेगा लेबर रोड मैप, इन बिंदुओं पर हो रहा काम

प्रह्लाद कुमार/ Bihar News: बिहार में श्रमिकों का पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार और स्किल देने के लिए लेबर रोड मैप तैयार होगा. जिसमें 18 से अधिक बिंदुओं पर काम शुरू किया गया है. इसके लिए अधिकारी दूसरे राज्यों में श्रमिकों के लिए बने रोड मैप का भी जायजा लेने के लिए भेजा जायेगा, ताकि रोड मैप को श्रमिकों के हित में बनाया जाये. वहीं, आईटीआई छात्र को बेहतर शिक्षा और प्लेसमेंट के लिए भी काम किया जा रहा है. रोड मैप में युवाओं को स्किल करने के लिए बढ़ाये जायेंगे मेगा स्किल सेंटर मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जायेगी, वर्तमान में आठ मेगा स्किल सेंटरों का संचालन हो रहा है. स्किल सेंटर खोलने के लिए विश्व बैंक, ब्रिटिश काउंसिल, टीसीएच, डब्ल्यूएससी, नेस्काम, बाबीक्यू नेशन, वी मार्ट, जोमैटो, रिलांय जिओ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हो चुकी है. मेगा स्किल केंद्र के बाद घर के पास रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा. इससे हर साल हजारों में बेरोजगार रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते है. यह पलायन रोकने में सहायक रहेगा. इन बिंदुओं पर हो रहा है काम युवाओं का स्किल बढ़ाने के लिए रोड मैप में एग्रीकल्चर, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, हार्डवेयर, ग्रीन जॉब, हेल्थ केयर, पावर, रबर, टेलकॉम, आयरन , स्टील, कंप्यूटर सॉफटवेयर सहित अन्य क्षेत्रों में काम होगा, ताकि युवाओं को इन क्षेत्रों में रोजगार मिल सकें. 2027 में स्किल विश्वविद्यालय की होगी स्थापना बिहर के युवाओं का स्किल को बेहतर बनाने के लिए स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी. इसको लेकर भी विभाग के स्तर पर अभी काम शुरू हुआ है. विभाग का मानना है कि इसे जल्द ही स्वीकृति के लिए कैबिनेट भेजने की प्रक्रिया होगी. स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय को बनने में दो साल से अधिक लगेंगे. श्रमिकों के लिए इन बिंदुओं पर हो रहा काम बिहार से दूसरे राज्य और देश में श्रमिक पलायन नहीं करें. अगर बेहतर स्किल के बाद उन्हें देश-विदेश में रोजगार मिला है, तो उन्हें स्किल के अनुसार काम मिले. दुर्घटना के बाद श्रमिकों को देश-विदेश से लाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो श्रमिकों का आंकड़ा विभाग के पास रहें और उनके स्किल का पूरा ब्योरा श्रमिकों को प्रशासनी और निजी योजनाओं से जोड़ा जाये. इसके लिए रोड मैप में विस्तार से सभी बिंदुओं पर काम करने का दिशा-निर्देश रहेगा. श्रम संसाधन विभाग मंत्री संतोष कुमार ने बिहार के लोगों का देश-विदेश में पलायन नहीं हो. उनके लिए रोजगार बढ़ाया जा सकें और युवाओं का स्किल विकसित किया जा सकें. इन्हीं बिंदुओं पर लेबर का रोड मैप तैयार होगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है. जल्द ही रोड मैप को स्वीकृति के लिए प्रशासन के पास भेजा जायेगा. Also Read: Bihar News: होली में बस स्टैंड से जाने वाले मुजफ्फपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी और शिवहर के यात्री सबसे अधिक, यात्रियों की बढ़ी गहमागहमी The post Bihar News: बिहार से प्रवासी श्रमिकों को रोकने और रोजगार बढ़ाने के लिए बनेगा लेबर रोड मैप, इन बिंदुओं पर हो रहा काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top