Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल
Video: जहानाबाद में मटका फोड़ होली के दौरान हुए बवाल में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है. इस साल होली के अवसर पर बिहार में पुलिसकर्मियों कई बार हमला हुआ है. पुलिस पर हुए हमले में मुंगेर में एक ASI की मौत भी हो गई है. इसके बाद भागलपुर में भी हमला हुआ. जहानाबाद में हुई घटना में घायल जवान ने कहा कि भगदड़ को कंट्रोल करते समय पत्थर उनके सिर पर लगा. इस घटना पर जहानाबाद के SDO राजीव सिन्हा ने कहा कि मटका फोड़ होली के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. इसी विवाद को रोकने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल हो गया. SDO ने चेतवानी देते हुए कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. देखें Video : इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट इसे भी देखें: Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा The post Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल appeared first on Naya Vichar.

