Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेरघाटी : जगह-जगह हुई मारपीट में कई घायल, शेखपुरा मुहल्ले में कार का शीशा तोड़ा

शेरघाटी. होली के दौरान थाना क्षेत्र में छिटपुट घटनाएं हुईं. मोहब्बतपुर निवासी बबलू यादव को घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी प्रकार लालगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में प्रिंस कुमार एवं गौतम कुमार जख्मी हो गया. दोनों ओर से थाने में शिकायत की गयी है. जख्मी का प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. इसी प्रकार गोपालपुर गांव की मंजू देवी का घायलावस्था में इलाज किया गया है. कांतराज सत्संग नगर दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गये. संजय प्रसाद गुप्ता नूतन नगर भी आपसी झड़प में शामिल हो गये. इधर विशुनपुरा गांव में प्रदीप पासवान, विकास कुमार, अर्जुन पासवान, मंजू देवी, विशेष कुमार और कामेश्वर पासवान मारपीट में घायल हो गये. घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की है. इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गयी है. शहर के शेखपुरा मुहल्ला के निकट हुई मारपीट में एक मुन्ना सिंह नामक युवक घायल हो गया. उसने मारपीट की घटना को लेकर थाने में शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया कि जाने के दौरान युवकों ने मारपीट की और कार का शीशा तोड़ दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस मामलों में छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शेरघाटी : जगह-जगह हुई मारपीट में कई घायल, शेखपुरा मुहल्ले में कार का शीशा तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाराजगंज में कपड़ा फाड़ से लेकर रंग-गुलाल के बीच मनी होली

प्रतिनिधि, महाराजगंज. रंगों का त्योहार होली महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के इलाके में शुक्रवार व शनिवार को पारंपरिक रूप से मनाया गया. कपड़ा फाड़ होली से लेकर कीचड़- माटी, रंग- गुलाल से जमकर लोगों ने होली स्पोर्ट्सी. दिन में रंग तो दोपहर बाद गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे थे. होली के पारंपरिक पकवान पुआ व दहीबड़ा के साथ होली मिलन में अबीर-गुलाल लगाने का जश्न देर शाम तक जारी रहा.उधर, बुजुर्गों ने ढोल-ताशे व झाल बजाकर होली के पारंपरिक फगुआ गीत गाकर धूमधाम से होली स्पोर्ट्सी.होली को लेकर शुक्रवार को दिनभर दावतों का दौर चला. होली व जुमा कि नमाज पर चौकसी रही पुलिस होली व रमजान के दूसरे जुमा की नमाज को लेकर अनुमंडल प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के तहत प्रशासनिक महकमा अलर्ट रहा. एसडीओ अनिल कुमार,एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, बीडीओ विंदु कुमार,सीओ जितेंद्र पासवान,थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त लगाते दिखे. उत्साह के बीच पारंपरिक ढंग से मनी होली प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. होली शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में परंपरिक ढंग से मनाया गया .सुबह होते ही लोगो पर होली का खुमार दिखने लगा हर्षोल्लास के साथ लोगों ने रंगों से सराबोर होकर उत्सव मनाया., इस दौरान प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी. ढोल, मजीरा के साथ प्रखंड मुख्यालय के गांव भगवानपुर , रामपुर , सारी पट्टी , महमदपुर , चक्रवृद्धि बलहा , मलमलिया सहित सभी गांवो में होली का हुड़दंग धूल , कीचड़ से शुरू होकर कपड़ा फाड़ तक दिन के दोपहर तक चला. होली के रंग में रंगे कुछ लोग ढोल मजीरा के साथ गांव में घूम घूम होली , झूमर , फाग का गीत गाते रहे. वही शाम होते ही लोग नए कपड़े धारण कर गुलाल लगाते एक दूसरे के गले मिलते होली की बधाई देते देखे गये. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी , बीडीओ कुमार विशाल , सीओ धीरज कुमार पांडेय पूरे दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाराजगंज में कपड़ा फाड़ से लेकर रंग-गुलाल के बीच मनी होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल

चंदवा. होली के दौरान चंदवा समेत आसपास के इलाके में सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. होली के दिन शनिवार की दोपहर चंदवा मेन रोड में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि उसमें सवार दो युवक घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लो जाया गया. वहां से दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं विभिन्न दुर्घटनाओं में बिरेंद्र नाथ लोहरा (गनियारी), राहुल कुमार (चंदवा), सुखदेव गंझू (कोटाम, लोहरदगा) घायल हो गये. सभी का उपचार सीएचसी में हुआ. आपसी विवाद व मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में चंदवा के चटुआग निवासी राजकुमार गंझू (पिता-कमल गंझू) चंदवा के नगर निवासी सुधीर नायक व तिलैयाटांड़ निवासी मो इम्तियाज घायल हो गये. उनका उपचार चंदवा सीएचसी में किया गया. वहीं ढोंटी गांव में स्पोर्ट्स-स्पोर्ट्स में आग से झुलस जाने से शांतिलाल उरांव का छह माह का पुत्र शिवम उरांव घायल हो गया. उसे रिम्स रेफर किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुर्घटना व मारपीट के मामले में नौ घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन बाइक की टक्कर में छह घायल

बालूमाथ. बारियातू प्रखंड अंतर्गत श्रीराम मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये. घायलों में विश्रामपुर निवासी नरेंद्र उरांव (पिता-जयनाथ उरांव) बारियातू के बचरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह (पिता-कमलेश सिंह) व चंदन कुमार सिन्हा (पिता- बिनेश्वर लाल), लातेहार निवासी आरिफ अंसारी (पिता-तेज मोहम्मद), अफरोजा बीवी (पति-तेज मोहम्मद) व तेज मोहम्मद शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बाइक से नरेंद्र उरांव बारियातू बाजार से सामान खरीदकर विश्रामपुर लौट रहा था. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर अभिषेक कुमार सिंह व चंदन कुमार सिन्हा सवार थे. टक्कर के बाद लातेहार से चतरा जा रहे बाइक सवार तेज मोहम्मद की बाइक भी जा टकरायी. जिससे सभी घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन बाइक की टक्कर में छह घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur Weather: पूरे दिन छाया रहा बादल, बूंदा-बांदी के साथ बदला मौसम

Muzaffarpur Weather: होली के बाद रविवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया. अहले सुबह आसमान साफ था, लेकिन अचानक से सुबह के 10 बजे के बाद घने बादल के कारण कई जगहों पर अंधेरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं कुछ देर तक बूंदा बांदी भी हुई. उसके बाद पूरे दिन आकाश मे बादल छाये रहे. 12 बजे के आसपास कुछ देर के लिए कहीं कहीं धूप की झलक दिखी. फिर बादल से सूर्य ढक गया. ठंड व मंद हवाएं भी चलती रही. शाम में हुई बूंदा-बांदी शाम के समय में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत मौसम में हुए बदलाव से बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में ढाई डिग्री की कमी दर्ज की गयी. रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगे साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान वहीं 6.6 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. जबकि बीते शनिवार को दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था. मौसम के वरीय वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि बूंदा-बांदी को लेकर पहले से पूर्वानुमान जारी किया गया था. हालांकि अब आगे मौसम साफ रहेगा. वहीं दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है. ऐसे में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट इसे भी देखें:  Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध The post Muzaffarpur Weather: पूरे दिन छाया रहा बादल, बूंदा-बांदी के साथ बदला मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News: देवघर में चकाई मोड़ के पास लगी भीषण आग, 12 होटल जलकर खाक, 12 घंटे बिजली ठप

Deoghar News: जसीडीह (देवघर)-देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के पास भीषण आग लगने से फुटपाथ पर संचालित गुमटी और 12 होटल पूरी तरह जलकर राख हो गए. आग की लपटें इतनी ऊपर उठ रही थीं कि दूर से ही इसे देखा जा सकता था. घटना शुक्रवार की रात करीब 10:25 बजे की है. जसीडीह चकाई मोड़ से स्टेशन की ओर जाने वाली मुख्य सड़क किनारे हटिया मोड़ तक छोटी-बड़ी दुकानें इस आग की चपेट में आ गयीं. होली पर देर रात होने के कारण सभी झोपड़पट्टी की दुकानें बंद थीं. सभी दुकानदार दुकानें बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे. वहीं दो दुकानदार अपने होटल के अंदर सोए थे, जिन्होंने बाद में आग के बीच से निकलकर किसी तरह अपनी जान बचायी. अगलगी में लाखों के नुकसान का दावा सभी होटल और दुकानें बांस और प्लास्टिक से बनी हुई थीं. अगलगी में लाखों की क्षति का दावा किया गया है. अग्निशमन विभाग सहित प्रशासन की टीम आकलन करने में जुटी है. घटना के दूसरे दिन डीसी विशाल सागर के निर्देश पर घटना का जायजा लेने अपर उपायुक्त हीरा कुमार और नगर आयुक्त रोहित सिन्हा घटनास्थल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदारों से घटना की जानकारी लेकर प्रशासनी प्रावधान के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. चार दमकल से रात दो बजे आग पर पाया गया काबू जैसे ही लोगों ने अगलगी देखी, वैसे ही अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. इस दौरान आग बुझने के बजाय और फैलने लगी. इसी दौरान अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही आधा घंटा में दमकल की गाड़ी पहुंची और अग्निशमनकर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया. एक-एक कर चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और देर रात करीब दो बजे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इनके होटल और दुकानों में लगी आग अगलगी की इस घटना में एक होटल में गोपालपुर निवासी दशरथ दास की स्कूटी रखी थी. स्कूटी भी जलकर खाक हो गयी. दुकानदार शंभू मोदी का 4500 रुपए सहित पैन कार्ड और बैंक पासबुक और दुकानदार टेटू राम के एक मूकबधिर कर्मी के 35000 रुपए जल गए. बताया जाता है कि टेटू की दुकान में वह कर्मी लॉकडाउन के बाद से यहीं रहकर काम कर रहा था और तब से वह घर नहीं गया था. अपनी मजदूरी का पैसा जमा कर दुकान में ही अपने बैग में भरकर उसने रखा था. आग में चमारीडह निवासी कुलदीप मोदी, संताली के रोहित कुमार, शंभु वर्णवाल, सोनू कुमार, राहुल कुमार, संजय रमानी, रतन राम, जोगी राम, रतनपुर के बुल्लू यादव, कुंजीसार के झगरू पंडित, झाझा निवासी श्रवण कुमार तुरी, बदनाटिल्हा के कारू राम, रंजीत कुमार, सियाराम राय के होटल जल गए हैं. रिक्शा दुकान और पान गुमटी भी जलकर राख उज्ज्वल दुबे की रिक्शा दुकान और टुनटुन मोदी की पान गुमटी भी जल गयी है. दुकानदारों का कहना है कि आग लगने की इस घटना में कुल 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. होटल में रखे बर्तन, कुर्सी, टेबल, राशन पूरी तरह से जल गये. आसपास के लोगों का कहना है कि जमीन पर कब्जा करने की साजिश के तहत दुकानों और होटलों को साजिश के तहत जलाया गया है. देर रात तक घटनास्थल पर मुस्तैद रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार, एसआई उदय कुमार सिंह, एएसआई अजित कुमार तिवारी, शशिभूषण राम पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे. पुलिस बल देर रात तक घटनास्थल पर मुस्तैद रहा. कोई अनहोनी न हो, इसलिए जसीडीह बाजार की बिजली काट दी गयी. अगलगी की वजह से जसीडीह बाजार में 12 घंटे बिजली ठप आग लगने की घटना के बाद बिजली काटे जाने की वजह से करीब 12 घंटे तक जसीडीह बाजार में अंधेरा छाया रहा. घटना में कई बिजली के खंभे और तार भी जल गए हैं. बड़ी अनहोनी को टालने के लिए बिजली काटने का फैसला लिया गया. इतना ही नहीं देर रात करीब चार घंटे तक जसीडीह के चकाई मोड़ के रास्ते से आवागमन बाधित रहा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल The post Deoghar News: देवघर में चकाई मोड़ के पास लगी भीषण आग, 12 होटल जलकर खाक, 12 घंटे बिजली ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Lex Fridman Podcast: शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया…शांति के लिए लाहौर गया, लेकिन… , पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति लाने के अपने प्रयासों के बारे में बात करते हुए कहा, “शांति प्रयासों के लिए, मैं खुद लाहौर गया था. मैंने प्रधानमंत्री को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित भी किया था ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें. हर अच्छी पहल का नकारात्मक परिणाम होता है. हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सद्बुद्धि आएगी और वे शांति और खुशहाली के रास्ते पर चलेंगे… हिंदुस्तान ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि वह (पाकिस्तान के साथ) शांति और समन्वय में रुचि रखता है, लेकिन हमें पर्याप्त परिणाम नहीं मिले.” पाकिस्तान आतंकवादियों का कर रहा निर्यात : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “एक छद्म युद्ध चल रहा है और यह कोई विचारधारा नहीं है. वे आतंकवादियों का निर्यात कर रहे हैं. दुनिया में जहां भी आतंकी हमला होता है, पाकिस्तान कहीं न कहीं अपनी संलिप्तता पाता है. यहां तक ​​कि 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को भी आखिरकार पाकिस्तान में ही मार गिराया गया. दुनिया उनकी आतंकी मानसिकता को जानती है. यह सिर्फ हिंदुस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक समस्या बन गई है… राज्य प्रायोजित आतंकवाद खत्म होना चाहिए. उन्होंने सब कुछ गैर-राज्य अभिनेताओं के भरोसे छोड़ दिया है. शांति प्रयासों के लिए, मैं खुद लाहौर गया था. मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया, ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें. हर अच्छी पहल का नकारात्मक परिणाम होता है. हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सद्बुद्धि आएगी और वे शांति और खुशी के रास्ते पर चलेंगे.” इसे भी पढ़ें: PM Modi Podcast: ‘2002 के बाद कोई बड़ी घटना नहीं हुई’, लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में गोधरा कांड पर क्या बोले पीएम मोदी? पाकिस्तान की जनता भी है नाखुश : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान के नागरिक भी नाखुश हैं क्योंकि कोई भी हर रोज इस दौर से नहीं गुजरना चाहता… संबंधों को बेहतर बनाने के लिए, सबसे बड़ी सफलता मेरे शपथ ग्रहण में उनके प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना था. 2013 में मेरी विदेश नीति पर सवाल उठाने वाले सभी लोग तब चौंक गए जब उन्हें पता चला कि मैंने अपने शपथ ग्रहण में सभी सार्क नेताओं को आमंत्रित किया है. हिंदुस्तान ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि वह (पाकिस्तान के साथ) शांति और समन्वय में रुचि रखता है, लेकिन हमें पर्याप्त परिणाम नहीं मिले.” इसे भी पढ़ें: PM Modi Lex Fridman Podcast: ‘रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो’…सुबह तो आनी ही है- PM मोदी ने पाॅडकास्ट में बताया सफलता का मंत्र The post PM Modi Lex Fridman Podcast: शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया…शांति के लिए लाहौर गया, लेकिन… , पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14.485 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलासी पुलिस शिविर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.485 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर कोलाशी शिविर पुलिस मादक पदार्थ तस्कर एवं शराब विक्रेता के विरूद्ध छापेमारी अभियान चला रखी थी. पुलिस घर से शराब बेचे जाने की सूचना पर छापेमारी कर शराब तस्कर के घर से 9.585 लीटर विदेशी शराब और 4.900 लीटर देशी शराब बरामद कर आरोपी दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मिठू कुमार व सोनू कुमार साह दोनों पिता जीतन साह, निवासी मतुआ टोला, थाना कोढ़ा के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 14.485 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूरा करने पर शिक्षक मदनलाल हुए सम्मानित

कटिहार. 50 वर्ष पूरे करने पर शिक्षक मदनलाल मंडल के सम्मान में रविवार को चेंबर के प्रशाल में समारोह का आयोजन किया. समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक एवं अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया. डॉ अविनाश कुमार, डॉ रामनिवास शर्मा, डॉ प्रोसेनजीत चौधरी, पवन काबरा, रॉबर्ट वैक्टिस, बदरे आलम, विकास चंद्र ठाकुर, केके मिश्रा, जावेद आलम, मनोज कुमार सिंह, डॉ सुमित काबरा, पीडी सोनी, कुणाल डालमिया, राजेश अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, मनोज काबरा, अमीषा कुमारी, मौमिता मित्रा, सतीश मंडल, अर्जुन कांति, तरुण मित्रा, रितेश कुमार विश्वास, राजीद अंसारी, योगेंद्र प्रसाद भगत, अंजली कुमारी, रंजीता कुमारी, ममता देवी, रंजीता कुमारी, अंजूम आरा आदि ने सम्मान समारोह को संबोधित किया. मंच संचालन ध्रुव चंद्र झा और दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा के क्षेत्र में 50 वर्ष पूरा करने पर शिक्षक मदनलाल हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छह दिवसीय होलिका दहन मेला में हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

आज सुपरस्टार कलाकारों का लगेगा जमावड़ा मधेपुरा. सदर प्रखंड के साहुगढ़ एक क्षेत्र के गोढ़ियारी में छह दिवसीय होलिका दहन मेला के भव्य आयोजन पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया. इसमें विजेता पहलवान यूपी के हाथरस निवासी रामेश्वर पहलवान को मेला आयोजक व महिषि विधानसभा के पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी पूर्व बीडीओ डॉ गौतम कृष्ण के आग्रह पर मधेपुरा के राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव के द्वारा महान हिंदुस्तान केसरी खिताब से सम्मानित करते हुए हनुमान जी का गदा और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किया. खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जयकांत यादव ने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि हर साल की भांति इस साल भी भव्य होलिका दहन मेले के आयोजन पर यहां कुश्ती प्रतियोगिता हो रही है यही पहलवान आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. देश के कोने-कोने से आए कुश्ती पहलवानों के खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब पूर्व बीडीओ डॉ गौतम कृष्ण के द्वारा विजेता पहलवान को पुरस्कार के रूप में महान हिंदुस्तान केसरी खिताब से सम्मानित व हनुमान जी की गद्दा एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख की घोषणा की गयी. कुश्ती प्रतियोगिता को संपन्न कराने आए इंटरनेशनल कोच पवन ने कहा हमारे 20 वर्षों के कुश्ती के इतिहास में पहली बार गोढीयारी में खिलाड़ियों को इतना सम्मान दिया जा रहा है जिसकी चर्चा पूरे देश के कुश्ती जगत में होगी. हम सभी बार बार यहां आना चाहेंगे. वही जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि मैं अतिथि के तौर पर कई मेले में हो रहे कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन में उपस्थित होता रहा हूं, लेकिन जिस प्रकार होलिका दहन मेला के शुभ अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता की आयोजन पर आम लोगों के द्वारा इतनी भीड़ जमा होती है, यह हम दूसरे मेला में कहीं नहीं देखे. जिसका जीता जागता उदाहरण यह भीड़ सबूत के तौर पर दिख रहा है. काफी शांतिपूर्ण वातावरण में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया. वहीं मेला आयोजक समिति के डॉ गौतम कृष्ण ने कहा कि मेले के अंतिम दिन 17 मार्च के रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार गायिका अंतरा सिंह प्रियंका, हिंदी के लोक गायक सुंदर सामंजस, मैथिली के सुपरस्टार गायक गौरव ठाकुर, मैथिली के सुपरस्टार गायिका कल्पना मंडल, भोजपुरी के सुपरस्टार गायक गौरव लाल यादव उर्फ जूनियर खेसारी, हास्य कलाकार के रूप में चिंटू चैलेंज, डांसर चांदनी मिश्रा, शबनम सरदार सहित अन्य कलाकारों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी. मेला में विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं की प्रतिमा बनायी गयी, विभिन्न प्रकार के झूले एवं दुकानें लगाएं गए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छह दिवसीय होलिका दहन मेला में हुई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top