Hot News

April 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BJP नेता हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर अमन गिरफ्तार

रांची : बीजेपी नेता अनिल टाइगर उर्फ अनिल महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार को शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अब तक मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले हत्याकांड के दिन ही पुलिस ने रोहित नामक एक शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि उसकी निशानदेही पर ही आरोपी अमन की अरेस्टिंग हुई है. Also Read: पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की डोली उठने से पहले ही उठ गयी पिता की अर्थी The post BJP नेता हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर अमन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Rain: पटना में गरज – चमक के साथ बारिश शुरू, अचानक से बदला मौसम का मिजाज

Patna Rain: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के करीब गरज- चमक के साथ भयंकर बारिश हो रही है. आकाशीय बिजली और तेज हवा भी चल रही है. ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया था कि 11 अप्रैल तक बिहार में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला और गुरुवार को पटना में मेघगर्जन, तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें मेघगर्जन, आंधी और बिजली के दौरान ऐसे करें बचाव पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ख़राब मौसम के दौरान सुरक्षित इमारतों/मकानों में जाएं, कमजोर संरचनाओं से बचें और खिड़कियों से दूर रहें. खेती के सभी कार्यों और बाहरी गतिविधियों को निलंबित करें. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें. बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और उड़ने वाले मलबे पर नजर रखें. ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो गिर सकती हैं या हवा के साथ उड़ सकती हैं और उड़ने वाले मलबे से सुरक्षित रहे. यदि गाड़ी चला रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर नहीं जाएं. सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें करें और बंद गाड़ी के अंदर रहें. पेड़ों के नीचे शरण न लें और जल निकायों के पास न जाएं. बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल/पाइप को न छुएं. The post Patna Rain: पटना में गरज – चमक के साथ बारिश शुरू, अचानक से बदला मौसम का मिजाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: मधुबनी में ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, देखें लाइव वीडियो

Video: मधुबनी जिला के मलमल गांव के उतर वारी टोला स्थित बंगाल पोखर में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गांव के मो.रजी अहमद घर के निकट एक ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर रहा था. उसी समय पीसीसी सड़क धंस गया. जिससे ट्रैक्टर पोखरा में उलट गई जो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरी. बगल से जा रहे मलमल निवासी मो.खलील का दामाद सुभान 45 वर्ष जो रहिका थाना के सतलखा लकसायर निवासी एवं उसका पोता शकीर 10 वर्ष की मौत हो गई. उसका दामाद दो दिन पूर्व अपने ससुराल मलमल आया था. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना लोगों ने कलुआही थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सीओ मुकेश कुमार सिंह, सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई में जुटी है. The post Video: मधुबनी में ट्रैक्टर से दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, देखें लाइव वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BCECE 2025 Registration: बिहार में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

BCECE 2025 Registration in Hindi: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCECE) 2025 के लिए पंजीकरण 9 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गया है. यह परीक्षा बिहार के प्रमुख संस्थानों में इंजीनियरिंग, कृषि, फार्मेसी और मेडिकल जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. इच्छुक उम्मीदवार 6 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.  परीक्षा 7 और 8 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 7 जून को चार शिफ्ट और 8 जून को एक शिफ्ट होगी.  BCECE 2025 Registration: प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उपलब्ध पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी: बिहार के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम हैं, जिनमें उम्मीदवार अध्ययन कर सकते हैं. कृषि: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (बीएससी एग्रीकल्चर), बैचलर ऑफ हॉर्टिकल्चर (बीएससी हॉर्टिकल्चर), बैचलर ऑफ फॉरेस्ट्री (बीएससी फॉरेस्ट्री) आदि पाठ्यक्रम चलाता है, कोई भी इच्छुक उम्मीदवार इसमें प्रवेश लेकर अध्ययन कर सकता है. मेडिकल और फार्मेसी: बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी नर्सिंग, और मेडिकल और फार्मेसी में डिग्री कोर्स प्रशासनी फार्मेसी संस्थानों में किए जा सकते हैं. How to Apply BCECE 2025 Registration Online: आवेदन कैसे करें? सबसे पहले उम्मीदवार बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. दूसरे चरण में होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें. तीसरे चरण में नए पेज पर खुद को रजिस्टर करें. चौथे चरण में रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन पत्र भरें. पांचवें चरण में आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें. पढ़ें: Panchayat Sachiv: जानता है विनोद… पंचायत सचिव कैसे बनते हैं बिहार में? सैलरी देख के चौंक जाएंगे दो राउंड के बाद खाली सीटें भरी जाएंगी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, JEE Main 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के दो राउंड के बाद रिक्त सीटें भरी जाएंगी. कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटें PCM (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) और PCB (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) समूहों की संयुक्त मेरिट सूची से भरी जाएंगी.   यहां पढे आधिकारिक नोटिस विशेष रूप से, बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस के लिए सीटें केवल PCB समूह की मेरिट सूची से भरी जाएंगी. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ने और पात्रता मानदंडों को समझने की सलाह दी जाती है. समय सीमा का पालन करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित रखें.  पढ़ें: Books Written By Dr Bhimrao Ambedkar: डॉ अंबेडकर द्वारा लिखी गई ये किताबें, जो हर हिंदुस्तानीय को एक बार जरूर पढ़नी चाहिए The post BCECE 2025 Registration: बिहार में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

10 वर्ष बाद खुला स्कूल, लोगों ने जताई खुशी 

नया विचार विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत सोठगामा पंचायत के खेसराहा गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का 10 वर्षों से बंद ताला अब स्कूली बच्चों के लिए खुल गया है, जिसके बाद सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने खुशी जताई है। विदित हो कि इस विद्यालय का एक भवन खेत में बनाया गया था, जहां रास्ता के आभाव में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी 10 वर्षों से बंद पड़ा था, जिस कारण यहां असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। अब विद्यमान भवन की साफ-सफाई और रंग-रोगन करा कर वर्ग संचालन प्रारंभ किया गया है। प्रधानाध्यापक राम नरेश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय का भवन जहां बनाया गया था, वहां पहुंच पथ नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होनें बताया कि ग्रामीणों एवं अधिकारियों से रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। बताया कि रास्ता नहीं रहने के कारण ही करीब दस वर्षों से भवन उपयोग में नहीं था, जिस कारण वहां गंदगी का अंबार था। वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय शुरू होने पर खुशी का जताते हुए अंचलाधिकारी से रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर में वार्ड पार्षद के पति को मारी गोली, पुराने दोस्त ने किया हमला, एक राइफल बरामद; एक आरोपी हिरासत में

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में इन दिनों आपराधिक घटना बेलगाम हो गया है जब चाहे जिधर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी घाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस सिर्फ जांच का आश्वासन दे रही है । जिस वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है । ताजा मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पटोरी नगर परिषद के वार्ड पार्षद रेखा देवी के पति को उसके ही ग्रामीण पिंटू कुमार ने गोली मारकर जख्मी कर दिया जख्मी हालत में उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए पटना ले जाया गया है और घटना को अंजाम देने के बाद पिंटू कुमार और उसके सहयोगी फरार हो गए हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल बरामद किया है साथ ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है कि किन बजह से गोलीबारी की घटना हुई है । हालांकि सूत्रों की माने तो कल देर शाम एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी के पीछे आरोपी पिंटू कुमार और जख्मी वार्ड पार्षद के पति विकास कुमार दोनों आपस मे बैठ कर भूंजा खाया और ठंडा पिया है । दोनों अच्छे दोस्त थे वार्ड पार्षद के चुनाव के समय भी पिंटू कुमार ने विकास कुमार को मदद किया था। लेकिन हसनपुर सूरत में पिंटू के कुछ सहयोगियों से विकास कुमार की कहासुनी हुई थी इसके बाद इन दोनों के बीच की दूरियां बढ़ गई थी । वही इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी का बताना है कि बीते रात्रि 11:00 बजे पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर टारा निवासी मोहन राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ बैंगन को उनके ही ग्रामीण अरविंद राय के पुत्र पिंटू राय ने गोली मारकर जख्मी कर दिया जिसे बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया है हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल बरामद किया है वही एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । हालांकि घटना किन कारणों से हुआ है उसकी पुलिस जांच कर रही है ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chefs 2: कृष्णा अभिषेक ने निया शर्मा, रीम शेख और अली गोनी की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्टेज पर ऐसा….

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो अपने कॉमेडी और शानदार कुकिंग स्टाइल को लेकर अक्सर ट्रेंड में बना रहता है. रियालिटी शो का पहला सीजन काफी हिट हुआ था. दूसरे सीजन में भी कई पॉपुलर स्टार्स नजर आए. हालांकि कुछ दिनों पहले मन्नारा चोपड़ा ने सीरियल छोड़ दिया. जिसके बाद मेकर्स ने निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री करवाई. उनके आने से स्पाइस लेवल बढ़ गया. अब कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है. निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री पर क्या बोले कृष्णा अभिषेक मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मीडिया से बात करते हुए निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख की एंट्री पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें वापस पाकर वाकई बहुत खुश हूं. ऐसा लगता है कि हमारा पुराना परिवार फिर से मिल रहा है. आज, मंच पर, मैंने कहा कि ऐसा लगता है कि हम वाकई 2024 में वापस चले गए हैं, जब यह सब शुरू हुआ था. मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई और आगे मजा आने वाला है.” लाफ्टर शेफ्स 2 में ये स्टार्स मचाते हैं धमाल फिलहाल लाफ्टर शेफ्स में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और सुदेश लेहरी जैसे कलाकार हैं. अब तीन और नई एंट्री से शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगेगा और अनलिमिटेड मस्ती देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें- TRP Report Week 13: अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, इस शो ने दी करारी शिकस्त, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का लगेगा मेला, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज, जाट के बाद करें एंजॉय The post Laughter Chefs 2: कृष्णा अभिषेक ने निया शर्मा, रीम शेख और अली गोनी की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्टेज पर ऐसा…. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 अप्रैल सीएम योगी के जिंदगी का होगा आखिरी पल ?, एसपी को भेज दी चिट्ठी- लिखा दम है तो सीएम को बचा लेना !

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जन शिकायत प्रकोष्ठ में आए एक पत्र में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को 10 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के गैंग का करीबी सदस्य बताया है और शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक को खुली चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो सीएम को बचा के देख लो. दस अप्रैल मुख्यमंत्री की जिंदगी का अंतिम पल होगा. मामले को संज्ञान में लेते हुए सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया गया है जिससे पूछताछ लगातार जारी है. शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि 25 मार्च को एक पत्र रजिस्ट्री डाक के माध्यम से जन शिकायत प्रकोष्ठ को एक पत्र आया था.जो चार अप्रैल को प्राप्त हुआ था.पत्र भेजने वाले ने अपने बारे में खुद का नाम आबिद पुत्र मेहंदी अंसारी व नफीस पुत्र नभी हसन अंसारी निवासी ग्राम गुनारा, जलालाबाद बताया था. पत्र में लिखा था कि वो मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद का करीबी रिश्तेदार है. शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक दिनेश कुमार की ओर से सदर बाजार कोतवाली पर बीएनएस की धारा 351-3, 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. उक्त व्यक्ति ने पत्र में जो दो नाम लिखे थे उन दोनो व्यक्तियों को साजिशन फंसाने और उनकी जमीन हथियाने के उद्देश्य से उनके नाम से पत्र भेजा था. आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है. The post 10 अप्रैल सीएम योगी के जिंदगी का होगा आखिरी पल ?, एसपी को भेज दी चिट्ठी- लिखा दम है तो सीएम को बचा लेना ! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSRTC: पटना- बक्सर समेत 4 जिला से गाजियाबाद के लिए चलेंगी 16 लग्जरी बसें, स्लीपर और बैठने वाली सीट का इतना होगा भाड़ा

BSRTC Luxury Buses: बिहार पथ परिवहन निगम (BSRTC) अब गाजियाबाद के लिए AC लग्जरी बसों की शुरुआत करने जा रहा है. यह सेवा मई से शुरू होगी और पहले चरण में पटना, बक्सर, नालंदा और किशनगंज से गाजियाबाद के लिए रोजाना 4-4 लग्जरी बसें चलाई जाएंगी. यानी कुल 16 बसों का रोजाना संचालन होगा. इन बसों में सफर करने के लिए लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक कर सकेंगे. यह फैसला खास तौर पर उन इलाकों को ध्यान में रखकर लिया गया है जहां से बड़ी संख्या में लोग गाजियाबाद आते-जाते हैं – जैसे सीमांचल, भोजपुर-शाहाबाद और मगध क्षेत्र. पांच साल के लिए होगा करार बसों का संचालन PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत होगा, लेकिन इनकी निगरानी BSRTC खुद करेगा. एक एजेंसी के साथ 5 साल के लिए करार किया जाएगा जो इन बसों को चलाएगी. गाजियाबाद के लिए चलने वाली ये सभी बसें बिहार में रजिस्टर्ड (निबंधित) होंगी और ये लेटेस्ट मॉडल की होंगी. यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए बसों में आधुनिक तकनीक और सुविधाएं दी जाएंगी. इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट कितने लोगों को होगा फायदा बिहार पथ परिवहन निगम की नई लग्जरी बस सेवा से हर साल करीब 3 लाख से ज्यादा लोग सफर कर पाएंगे. रोजाना 832 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होगी और महीने भर में ये संख्या 24,960 से भी ज्यादा पहुंच जाएगी. इन बसों का किराया खुद BSRTC तय करेगा. यानी बसों का संचालन करने वाली एजेंसियां किराया खुद से नहीं बढ़ा सकेंगी. अप और डाउन दोनों रूट के लिए एक ही किराया लागू होगा. बताया जा रहा है कि सीट के लिए किराया 1400 रुपया और और स्लीपर का किराया 1650 रुपया होगा. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बांकी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दो तरह की होंगी लग्जरी बसें बिहार पथ परिवहन निगम की ये बसें सीटर और स्लीपर होंगी. सूत्रों के मुताबिक सीटर बसों में 52 पुशबैक सीट और स्लीपर बसों 37 या उससे अधिक सीटें होंगी. गाजियाबाद के लिय जाने वाली सीटर बस टू बाई टू और स्लीपर बसें टू बाई वन होंगी. सभी में मोबाइल चार्जर पॉइंट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार और जीपीएस जैसी सुविधाएं होंगी. यात्रियों को सफर के दौरान सही लोकेशन का पता चले इसके लिए इन बसों में वीएलटीडी भी लगा होगा. इसे भी पढ़ें: Waqf Act: ‘किसी नेता की औकात नहीं जो BJP के…’, मंत्री ने मुस्लिम हितों के संरक्षण पर किया बड़ा दावा The post BSRTC: पटना- बक्सर समेत 4 जिला से गाजियाबाद के लिए चलेंगी 16 लग्जरी बसें, स्लीपर और बैठने वाली सीट का इतना होगा भाड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaisakhi 2025 Special Recipes: एक बार चख लिया इसका स्वाद, तो बार-बार चाहेंगे सेवन करना

Vaisakhi 2025 Special Recipes: बैसाखी का त्योहार हर साल पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार को प्रमुख रूप से सिख समुदाय के द्वारा मनाया जाता है. बैसाखी को आने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. त्योहार पर बने पकवान ही इस खास अवसर के रौनक को और भी बढ़ा देते हैं. इस बार बैसाखी के मौके पर बादाम मिल्क की रेसिपी जरूर ट्राई करें.  बादाम मिल्क बनाने के लिए सामग्री  बादाम- आधा कप  दूध- 4 कप  इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच   चीनी- आधा कप चीनी  केसर- कुछ धागे बादाम बारीक कटा हुआ एक छोटा चम्मच   बादाम मिल्क बनाने की विधि  बादाम मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को पानी में करीब आधे घंटे के लिए रख दें. बादाम से 30 मिनट के बाद छिलके को निकाल कर अलग कर दें.  अब बादाम को मिक्सी में थोड़े से दूध या फिर पानी डालकर एक फाइन पेस्ट बना लें. अब इसको निकाल कर अलग रख लें. ध्यान रखें की इस पेस्ट में कोई छोटे टुकड़े नहीं रहना चाहिए.  अब एक भारी बर्तन में दूध को गर्म करें और इसमें उबाल आने के बाद बादाम के पेस्ट को मिक्स कर दें. इसे लगातार चलाते रहें.  अब इसमें इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. इसमें चीनी को को भी डाल दें और इसे लगातार चलाते रहें. सबसे अंत में इसमें केसर को भी डाल दें. अब इसे उतार कर अलग रख दें.  इस मिश्रण को कुछ घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.  जब गेस्ट घर पर आए तब फ्रिज से निकालकर ठंडे बादाम दूध को सर्व करें. आप इसके ऊपर बारीक कटे बादाम और केसर के धागे से सजाएं यह भी पढ़ें: Vaisakhi 2025 Paranda Hairstyles: परांदा हेयरस्टाइल्स जो आपके पंजाबी लुक को बना देंगे बिल्कुल हटके The post Vaisakhi 2025 Special Recipes: एक बार चख लिया इसका स्वाद, तो बार-बार चाहेंगे सेवन करना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top