Hot News

VIDEO: 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में, इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी ले गई दिल्ली पुलिस

INDIA Bloc Protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में ले लिया. दोनों नेता करीब आठ घंटे से धरना स्थल पर बैठे थे. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस समेत कुछ सहयोगी दलों के नेताओं को बस में बैठाकर वहां से ले गई.

आकाशवाणी भवन परिसर में दिया धरना

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए थे. पुलिस ने विपक्षी नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया था. इसके बाद दोनों नेता परिसर में एक पेड़ के नीचे बैठ गए और धरना शुरू कर दिया.

उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी धरने पर बैठे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से परिसर खाली करने को कहा, लेकिन नेताओं ने निर्वाचन आयोग तक जाने की अनुमति देने या धरने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की मांग की.

निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाल रहे थे विपक्षी सांसद

इससे पहले ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाला. पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और कई सांसदों व नेताओं को हिरासत में ले लिया.

विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमारके इस्तीफे और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर है. विपक्षी नेता चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर अपनी आपत्तियां उठा रहे हैं.

विपक्ष की क्या है मांग?

विपक्षी दलों की प्रमुख मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और SIR की प्रक्रिया को रद्द करने की है. इस मुद्दे पर मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च करने की कोशिश की थी.

वहीं, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें किसी नेतृत्वक दल की ओर से आयोग के साथ बैठक के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: SIR के खिलाफ आंदोलन में राहुल गांधी ने प्रशासन पर साधा निशाना, कहा- मोदी, शाह, ज्ञानेश और मोहन भागवत बच नहीं पाएंगे

The post VIDEO: 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में, इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी ले गई दिल्ली पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top