Hot News

Watch Video: एसीपी विवेक भगत को ‘यौन उत्पीड़न’ मामले में क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस से जानें क्या है सच

ACP Vivek Bhagat Viral Video Case: एसीपी विवेक भगत वायरल वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक खुलासा किया है. इसमें कहा गया है कि वायरल वीडियो फर्जी था. इसे AI की मदद से तैयार कर ACP विवेक भगत को फंसाने की साजिश रची गयी थी. नयी दिल्ली जिले के एडीशनल डीसीपी मंजीत श्योरान (Additional DCP Manjeet Sheoran) ने बताया कि एसीपी विवेक भगत पूरी तरह निर्दोष हैं. उन्होंने किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की.

AI से तैयार वीडियो को किया गया वायरल

पुलिस के अनुसार, साइबर पुलिस स्टेशन (Cyber Police Station) की टीम ने इस मामले में नदीम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताता था. उस पर कथित तौर पर एआई वीडियो (Fabricated AI Video) तैयार कर उसे वास्तविक घटना के तौर पर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो का उद्देश्य विवेक भगत की छवि खराब करना और उन्हें गलत मामले में फंसाना था.

इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने वाला मोबाइल बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो की रील (Reel) अपलोड करने के लिए किया गया था. पुलिस अब इस डिवाइस और वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Video : Gen-Z स्टाइल में राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर तंज, कहा-इट्स डन ब्रो…

पुलिस जांच में सामने आया साजिश का एंगल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में वायरल वीडियो और वास्तविक घटना के बीच अंतर सामने आया है. पुलिस का दावा है कि एआई-जेनरेटेड वीडियो को इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे लोगों को वह वास्तविक लगे. मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक के मार्च पर BJP का हमला, संबित पात्रा ने राहुल गांधी के Form 6 वाले दावे को किया खारिज

The post Watch Video: एसीपी विवेक भगत को ‘यौन उत्पीड़न’ मामले में क्लीन चिट, दिल्ली पुलिस से जानें क्या है सच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top