Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम के दौरे की तैयारी में जुटी भाजपा

प्रतिनिधि, सीवान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित सभा को लेकर सीवान में नेतृत्वक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों और एनडीए नेताओं के साथ मंच निर्माण, पंडाल व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग, मार्ग व्यवस्था, विश्राम गृह तथा यातायात नियंत्रण जैसी तमाम व्यवस्थाओं को लेकर विमर्श किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का नक्शा प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों की आवाजाही, वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में बाधा बन रहे बिजली के पोल को शीघ्र स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया ताकि समय पर पंडाल और अन्य ढांचागत कार्य पूरे किए जा सकें.डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सीवान ही नहीं, बल्कि पूरे सारण प्रमंडल के लिए ऐतिहासिक साबित होगा. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां विकास की नयी गाथा लिखी जाती है.उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी सारण प्रमंडल के लिए विशेष सौगात की घोषणा हो सकती है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे सारण प्रमंडल से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने आएंगे. यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसके माध्यम से केंद्र प्रशासन की योजनाओं और मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीवान भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस बैठक में प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दें और अधिक से अधिक भीड़ जुटाएं. नौ जून को एनडीए की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कार्यक्रम की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज एक विश्व नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं. बिहार भी इस विकास यात्रा में तेजी से भागीदार बन रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की मजबूती की भी बात कही.कार्यक्रम स्थल पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, देवेशकांत सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सत्यम सिंह, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, तथा नगर परिषद उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीएम के दौरे की तैयारी में जुटी भाजपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चौपाल में किसानों को सिखायी गयी वैज्ञानिक कृषि पद्धति

खोदावंदपुर. खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया. आगत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस मौके पर बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी एवं खोदावन्दपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित किसान चौपाल में कृषकों को वैज्ञानिक कृषि प्रद्धति के गुर सिखाए गये. जिसमें डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से आये वैज्ञानिक डॉ के प्रसाद, डॉ आशीष नारायण, इ. सुदर्शन प्रसाद, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रीमा कुमारी, सहायक निर्देशक कृषि यंत्रीकरण न्यूटन, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार सुरेंद्र, कृषि समन्वयक रंजय कुमार, मनोरंजन कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनी रानी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मणिमेशानंद, किसान सलाहकार, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कृषक मौजूद थे, जहां उन्हें विभिन्न तरह के कृषि योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती, उन्नत तकनीक विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा किसानों के समस्याओं का समाधान भी वैज्ञानिकों द्वारा किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चौपाल में किसानों को सिखायी गयी वैज्ञानिक कृषि पद्धति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकरीद आज,मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज

प्रतिनिधि, सीवान. त्याग और बलिदान के प्रतीक का पर्व बकरीद शनिवार को मनायी जायेगी. विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिले भर में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है. विधि व्यवस्था तथा शांतिपूर्वक त्योहार को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया है. जिले भर में 454 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों तथा पर्याप्त संख्या मैं सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जायेगी. एसडीओ, डीएसपी, एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. आंबेडकर भवन में इसको लेकर नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गयी है. बकरीद को लेकर शुक्रवार को बकरे की लोगों ने जमकर खरीदारी किया. इसको लेकर हर तरफ बकरा बाजार में रौनक नजर आया. सुबह से ही शहर के चिक टोली मोड़ पर बकरे की खरीदारी करने के लिए लोग ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से पहुंच रहे थे. दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं असर तक कुर्बानी दी जायेगी. यहां पर लोकल बकरों के अलावा कई प्रकार के नस्लों के बकरे उपलब्ध रहे. लोग देसी नस्ल के ही बकरे की पसंद कर रहे थे. चिक टोली मोड़ के अलावा श्रीनगर, कागजी मुहल्ला, मखदुम सराय, लहेराटोली सहित अन्य स्थानों पर भी बकरे की बिक्री हो रही थी. ईद की नमाज को देखते हुए शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी है. मस्जिदों के पास पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है. यहां अदा की जायेगी नमाज शहर के नया किला नवलपुर ईदगाह, चौक बाजार बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, शेख मोहल्ला ग्यारहवीं मस्जिद, मस्जिदे सिद्दीक, पुराना किला मस्जिद, पुराना किला चिक टोली, लहेरा टोली औलिया मस्जिद, हाफिजी चौक करीम साह मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद, नया किला बड़ी मस्जिद, नया किला चिक टोली, गौसुलवारा आसी जामा मस्जिद, रशीदी मस्जिद नवलपुर, मखदूम सराय पूरब टोला, मस्जिदे बेलाल एम एम कॉलोनी, शेख मोहल्ला दरोगाइन मस्जिद में नमाज अदा की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकरीद आज,मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाहन के धक्के से बाइक सवार शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम

जमुई . जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के रान्हन गांव के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार शिक्षक की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी. मृतक शिक्षक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी गुरु यादव के पुत्र केदार प्रसाद यादव के रूप में हुई है. केदार प्रसाद वर्तमान में नगरपरिषद क्षेत्र के न्यू टोला बिहारी मोहल्ला में घर बनाकर रह रहे थे. बताया जाता है कि मृतक शिक्षक शहर स्थित जिलानी उर्दू मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि शिक्षक बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव नावाडीह गये थे. जहां पत्नी को छोड़कर बाइक पर सवार होकर न्यू टोला बिहारी स्थित अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान रानहन गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. घायल शिक्षक को पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. साथ ही दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. शिक्षक कि मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाहन के धक्के से बाइक सवार शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरना स्थल के सामने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप पर रार, बाबूलाल मरांडी पर विनोद पांडेय ने किया वार

Row on Sirmtoli Flyover Ramp: हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर दिये गये बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ी आपत्ति जतायी है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मरांडी का बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि आदिवासी समाज को गुमराह करने की एक साजिश भी है. ‘गुपचुप’ कार्यक्रम नहीं था सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण – विनोद पांडेय झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण पूरी पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ किया. यह कोई ‘गुपचुप’ कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इस अवसर पर लगभग 10,000 लोग उपस्थित थे. इसमें रांची के नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के लोग और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी थे. ‘भाजपा को क्यों सता रही आदिवासी अस्मिता की चिंता’ विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को आदिवासी अस्मिता की चिंता अब क्यों सताने लगी है. कहा कि जब उन्होंने अपने शासनकाल में लगातार आदिवासियों की जमीन, जल और जंगल की अनदेखी की. फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सरना स्थल की पवित्रता को लेकर समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माण में जनभावना के अनुरूप बदलाव किये गये और स्थानीय लोगों से संवाद कर वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर सहमति ली गयी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ‘इंजीनियरिंग का बेजोड़ उदाहरण है सिरमटोली फ्लाईओवर’ झामुमो प्रवक्ता ने यह भी कहा कि झामुमो प्रशासन विकास और संवेदनशीलता के संतुलन में विश्वास रखती है. सिरमटोली फ्लाईओवर सिर्फ एक ढांचागत परियोजना नहीं, बल्कि राजधानी के हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने वाली पहल है. इसमें आदिवासी, गैर-आदिवासी सभी समान रूप से लाभान्वित होंगे. यह ब्रिज इंजीनियरिंग का बेजोड़ उदाहरण है. भाजपा की छवि विकास विरोधी – झामुमो झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को गुमराह करने की बजाय सकारात्मक नेतृत्व करनी चाहिए. समाज के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. जनहित से जुड़ी ऐसी परियोजना के खिलाफ जाकर भाजपा की छवि विकास विरोधी बन गयी है. भाजपा को इसकी चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन प्रशासन को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुत मिला है, जनता का आशीर्वाद हेमंत के साथ है और रहेगा. इसे भी पढ़ें धनबाद में लूटपाट के लिए जुटे थे यूपी, बिहार और बंगाल के अपराधी, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार झारखंड भवन में नहीं मिला कमरा, जमीन पर बैठकर खाने लगे विधायक, सीएम हेमंत सोरेन से कह दी ये बात Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च Kal Ka Mausam: मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात, IMD का अलर्ट The post सरना स्थल के सामने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप पर रार, बाबूलाल मरांडी पर विनोद पांडेय ने किया वार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने ही की थी छात्रा की हत्या, प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी से खुला मर्डर का राज

Bihar Crime: नवगछिया स्थित सधवा रेलवे ढाला के पास मकई खेत में जिस छात्रा का शव मिला था, उसकी हत्या का राज आखिरकार खुल ही गया. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि 31 मई को किशोरी मंडल ने आवेदन दिया था कि 30 मई को दोपहर एक बजे उनकी 19 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी जीबी कॉलेज नवगछिया के लिए घर से निकली थी, जो लौट कर वापस नहीं आयी. रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. तीन जून को रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा रेलवे ढाला के पास मकई के खेत में उक्त अपहृता का शव पाया गया. सधवा रेलवे ढाला के पास मकई खेत में मिला था छात्रा का शव प्रेस कांफ्रेंस में एसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद उन्होंने एसडीपीओ के साथ मकई खेत स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया. कांड के उद्भेदन एवं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी. जिसमें रंगरा थानाध्यक्ष, नवगछिया व गोपालपुर के थानेदार एवं डीआइयू को शामिल किया गया. प्रेम संबंध में तीसरे की इंट्री से बौखला गया था प्रिंस गठित टीम ने कांड के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को कटिहार जिला के नवाबगंज से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि अपहृता एवं इनके बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग था. यह लड़की से शादी करना चाहते थे. जिसका वह अब विरोध करने लगी थी. आरोपित प्रिंस को पता चला कि अपहृता किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है. इससे आक्रोश और बढ़ गया. अपने साथ चलने के लिए लड़की को बुलाया था आरोपित 30 मई को अपहृता को फोन कर अपने साथ चलने के लिए बुलाया गया. दोनों सधवा रेलवे ढाला के पास मकई के खेत में बैठ कर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अपहृता पर शादी के लिए दबाव बनाया गया परंतु अपहृता के द्वारा विरोध किया गया. इसी आक्रोश में प्रिंस ने लड़की का दोनों हाथ गमछा से बांध कर उसी के दुपट्टा को गला में लपेट कर उसकी हत्या कर दी. शव, साइकिल एवं कागजात को मकई के खेत में छिपा दिया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया, चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अपहृता की मृत्यु का कारण स्ट्रैंगुलेशन (गला दबाकर हत्या कर देना या गला घोटना) बताया गया है. अपहृता के साथ किसी भी तरह के दुष्कर्म एवं शरीर पर एसिड डालने की पुष्टि नहीं हुई. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है. एसपी ने बताया कि कांड का सफल उद्भेदन एवं घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है. Also Read: Bihar News: बिहार में डूबने से तीन लोगों की मौत, परिजनों के साथ एकादशी स्नान करने गयी किशोरी गंडक नदी में लापता The post Bihar Crime: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने ही की थी छात्रा की हत्या, प्रिंस कुमार की गिरफ्तारी से खुला मर्डर का राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: भागलपुर में इस पुल निर्माण के लिए टेंडर फाइल, बरसात के बाद शुरू होगा काम, हजारों लोगों को फायदा

Bhagalpur: भागलपुर से सटे शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए अच्छी समाचार है. जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ने का उनका सपना जल्द ही साकार होगा, क्योंकि जमुनिया धार पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर ने इस पुल निर्माण के लिए टेंडर फाइल कर लिया है. विभाग अब सबसे कम बिड रेट वाली ठेका एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी में है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके. पुल के साथ इन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए भी ठेका एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. गांववालों के लिए वरदान साबित होगा यह पुल यह परियोजना इन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी. वर्तमान में बरसात के दिनों में इन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिये या तो नाव का सहारा लेना पड़ता है या फिर जान जोखिम में डालकर जमुनिया धार पर बनी चचरी पुल को पार करना पड़ता है. पुल और सड़कों का निर्माण हो जाने से उन्हें इस कठिनाई से मुक्ति मिलेगी. 3.19 करोड़ से बनेगी सड़क किला घाट से शंकरपुर तक 1.9 किमी सड़क बनेगी. इसके निर्माण पर 3.19 करोड़ खर्च होंगे. इसमें 16.71 लाख रुपये मेंटेनेंस कॉस्ट जुड़ा है. यानी, ठेका एजेंसी सड़क निर्माण के 72 महीने तक मेंटेनेंस कराना अनिवार्य होगा. ठेका एजेंसी चयन के लिए निविदा जारी की है. इसके तहत टेंडर डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने की तिथि 16 जून से 20 जून तक का समय निर्धारित किया गया है. वहीं, टेंडर डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जून रखी है. प्री-बिड मीटिंग 13 जून को होगी. टेक्निकल बिड 20 जून को खोला जायेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता प्रताप पासवान ने कहा कि जमुनिया नाला पर पुल निर्माण के लिए फाइनेंसियल बिड खोल दिया गया है. सबसे कम बिड रेट वाली एजेंसी को वर्क ऑर्डर दी जायेगी. सड़क के लिए भी निविदा जारी कर दी गयी है. सड़क और पुल का निर्माण होना तय है. इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा The post Bhagalpur News: भागलपुर में इस पुल निर्माण के लिए टेंडर फाइल, बरसात के बाद शुरू होगा काम, हजारों लोगों को फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: सीसीएल : संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण का समापन

रांची. सीसीएल मुख्यालय के प्रकाश सभागार में पांच दिवसीय संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. इसका आयोजन सीसीएल के राजभाषा विभाग द्वारा केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, गृह मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन के सहयोग से किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य सीसीएल में प्रशासनिक कार्यों के दौरान हिंदी अनुवाद की गुणवत्ता, सटीकता तथा सुगमता को सुदृढ़ बनाना रहा. इसमें विशेष जानकारी दी गयी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय कुमार ठाकुर थे. प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का उपयोग करें इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता तभी पूर्ण रूप से सार्थक होगी, जब प्रतिभागी प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का समुचित उपयोग अपने कार्यस्थलों पर करेंगे.इसके लिए दूसरों को भी बराबर रूप से प्रेरित करते रहेंगे. इस मौके पर केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो की सहायक निदेशक लेखा सरीन और डॉ मोहन चंद्र बहुगुणा भी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News: सीसीएल : संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

कैरो. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भाटाचार्य ने मनरेगा योजना व 2023-24 व 2024-25 में निर्गत प्रधानमंत्री आवास ,अबुआ आवास की समीक्षा बैठक की. बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायकों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र प्रशासन व झारखंड प्रशासन के द्वारा अति महत्वपूर्ण एक महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है, जिसमे आवास निर्माण कर रहें लाभुकों को उनके खाते में मनरेगा के तहत निर्धारित मजदूर ससमय डिमांड करते हुए उनके खाते में राशि हस्तांतरित करने का निर्देश सभी को दिया. साथ ही वैसे लाभुकों जिनके द्वारा राशि लेकर निर्माण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है या काम ही नहीं किया जा रहा है. उनके ऊपर एफआइआर करने का निर्देश दिया है. मनरेगा योजना में डिमांड सबंधित कार्यों के लिए रोजगार सेवकों का सहयोग के लिए सभी पंचायत के पंचायत सहायक को निर्देश भी दिया. मौके पर पंचायत सचिव आनंद सिंह,पावन कुमार,रोजगार सेवक नन्दा भगत,मंसूर आलम,राजमणि मिंज,परवेज़ अख्तर,पंचायत सहायक समीम अख्तर,रेखा सिंह,अजय साहू,सिमोन बाखला,शतिष उरांव आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकजुट हो नशामुक्त समाज का निर्माण करें

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु मुखिया, पंचायत सचिव एवं सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षक आशा देवी ने प्रतिभागियों को नशामुक्ति के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए. प्रशिक्षण के दौरान आशा देवी ने नशा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मादक पदार्थों का सेवन युवाओं को मुख्यधारा से भटका रहा है और बुजुर्ग वर्ग भी इसके कारण शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि नशा की वजह से ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. प्रशिक्षण में बताया गया कि 10 जून से 26 जून तक नशामुक्ति सप्ताह के तहत पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए मुखिया, पंचायत सचिव और सीएससी संचालकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी. प्रशिक्षण में डॉली तिर्की, संगीता गाड़ी, सुजीत उरांव, नागमनी उरांव, आरती चेरमाको, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, माही कुमारी समेत कई अन्य प्रतिभागी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एकजुट हो नशामुक्त समाज का निर्माण करें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top