Hot News

September 12, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: करंट लगने से मकान मालकिन और पेंटर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बताया गया कि मृतक पेंटर हरेंद्र सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक मकान मालकिन अभिलाषा देवी राजेश्वर सिंह की पत्नी थीं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: चुनावी साल में भी नहीं मिला मानदेय, बिहार की 54 महिलाएं आर्थिक तंगी में; क्या है असली वजह

Bihar News: सामाजिक अंकेषण कार्यकर्ता ने बताया कि घर-घर जाकर कार्य करने के दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार काम के बाद घर न पहुँच पाने के कारण उन्हें किसी पंचायत भवन या किसी अन्य घर में रात गुजारनी पड़ती है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुशखबरी: जोगबनी और दानापुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यात्रियों को 15 सितंबर से मिलेगी सुविधा

Railway News: नई वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस फारबिसगंज-अररिया कोर्ट-पूर्णिया-दौरम मधेपुरा-सहरसा-खगड़िया-हसनपुर रोड-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग से चलेगी। क्या है इसकी टाइमिंग पढ़ें पूरी समाचार। 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway: सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस 19 सितंबर से नियमित परिचालन में, बिहार के इन स्टेशनों पर ठहराव

गाड़ी संख्या 20507 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस हर शुक्रवार को सायरंग से 16.30 बजे चलेगी और शनिवार को 18.10 बजे भागलपुर, 22.00 बजे पटना जंक्शन तथा रविवार को 01.20 बजे डीडीयू रुकते हुए 10.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC 71st 2025: 71वीं परीक्षा कल, आयोग ने बनाए सख्त नियम, छोटी गलती भी पड़ेगी भारी; जरूर पढ़ें गाइडलाइंस

BPSC 71st Prelims 2025: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर से होगी। आयोग ने ओएमआर शीट भरने के कड़े नियम बनाए हैं। 50% से कम गोला भरने वालों को संदेह सूची में रखा जाएगा। सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, जैमर और पुलिस बल तैनात रहेंगे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: वैशाली में दुख की दोहरी मार, पहले पुत्र अब पिता सड़क दुर्घटना में काल के गाल में; जानें

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के सदस्य और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

समस्तीपुर

समस्तीपुर उप विकास आयुक्त ने बैठक में दिए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जिलास्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सह वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग सुश्री शैलजा पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं विभिन्न संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वीप कार्यक्रम से संबंधित तिथि-वार विवरणी तैयार कर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों का सही दस्तावेजीकरण (Documentation) एवं फोटोग्राफी कर संकलन तैयार करने का भी निर्देश दिया। बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी, डीपीएम जीविका श्री विक्रांत कुमार, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्रीमती सोनाली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। ↓

समस्तीपुर

मंत्री के आश्वासन पर विद्युत आपूर्ति का कार्य तेज 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा स्थित दुर्गा स्थान एवं घरेलू विद्युत आपूर्ति के लिए जोर शोर से विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में उक्त गांव के लोगों ने बताया कि यहां पर बहुत दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जलसंसाधन मंत्री से की गई थी। शिकायत के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति की जाएगी।इसके बाद विद्युत विभाग ने उक्त जगह के लिए शुक्रवार को विद्युत पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। विद्युत पोल लगाने के बाद उक्त पल में तार लगाकर दो से तीन दिनों में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अजीबोगरीब मामला : खड़ी क्लासिक 350 पर पल्सर बाइक का कट गया चालान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ( बीआर 33 बीजी 3575) रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी, लेकिन उसी नंबर प्लेट से जुड़ा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल का ऑनलाइन चालान काट दिया गया। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक को मोबाइल पर ऑटोमेटिक सिस्टम से चालान कटने का मैसेज मिला। चालान की तस्वीर और विवरण में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल दिखाई गई है, जबकि वही नंबर प्लेट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर लगी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि यह चालान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली में लगे सीसीटीवी कैमरे से काटा गया है। वाहन मालिक का कहना है कि चालान के समय उनकी क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी से ऑनलाइन सीसीटीवी आधारित चालान प्रणाली पर सवाल उठता है। वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गलत चालान रद्द करने की मांग की है।

समस्तीपुर

प्रखंड स्तरीय बैठक में उठी सवर्ण जाति के विकास की मांग 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को उच्च जाति के विकास के लिए राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जयकृष्ण झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्य के विस्तार हेतु तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के निर्गत करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रसाद सिंह,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र यादव, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामयाद शांडिल्य, प्रखंड उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर,मुखिया नवीन कुमार सिंह, महेंद्र राय, बृजभूषण कुमार, कविता कुमारी, प्रेम शंकर साह, अरुण सहनी, राजेश कुमार सिंह, वकील राय आदि मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top