CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे नया विचार के पत्रकार प्रशांत को भी डिटेन किया गया है. पत्रकार प्रदर्शन से जुड़ी समाचारों को कवर करने के लिए मौके पर पहुंचे थे. प्रशांत को बस से कहीं ले जाया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने पुलिस से सवाल भी किया कि मीडिया वाले यहां प्रदर्शन को कवर करने आए हैं. उन्हें क्यों डिटेन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: CJP Protest Video: ‘मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं’, देखें अभिजीत दीपके के साथ फ्लाइट के अंदर क्या हुआ
दिल्ली पुलिस ने लगभग 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से करीब 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ड्रोन से भी नजर रख रही है. सूत्रों ने यह भी बताया कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दावा है कि दिल्ली में विमान उतरने के बाद उसके नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया. पार्टी ने अपनी लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और तीन अन्य वकीलों को हिरासत में लिए जाने का भी दावा किया है.
The post CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे नया विचार के पत्रकार प्रशांत डिटेन appeared first on Naya Vichar.

