Hot News

CJP Protest Video: ‘मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं’, देखें अभिजीत दीपके के साथ फ्लाइट के अंदर क्या हुआ

CJP Protest Video: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया. तीनों को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होना था. प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है.

अभिजीत दीपके को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर उतरने के कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस के जवान विमान के अंदर पहुंचे. इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए.” इस पर पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया, “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है. कृपया सहयोग करें.”

सीजेपी ने बयान जारी कर अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है. पार्टी का आरोप है कि उसके नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से योजना बनाई गई थी. सीजेपी के नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, ताकि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल हो सकें.

View on Instagram

The post CJP Protest Video: ‘मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं’, देखें अभिजीत दीपके के साथ फ्लाइट के अंदर क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top