Hot News

October 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुकिंग बंद : दिवाली-छठ तक पार्सल की आवाजाही नहीं

भीड़ नियंत्रण के लिए दिल्ली व मुजफ्फरपुर में रेलवे का फैसला वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दीपावली व छठ पूजा के दौरान रेलयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पार्सल की बुकिंग व लेन-देन पर अस्थायी रोक लगा दी गयी है. रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार,नयी दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल पर 17 से 26 अक्तूबर तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन (जिसमें लीज एसएलआर और वीपी शामिल हैं) पर पूर्ण रूप से अस्थायी प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा, रेलवे के माध्यम से की जाने वाली सीधी पार्सल बुकिंग पर भी 26 अक्तूबर तक अस्थायी रोक लगायी गयी है. यह कदम त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 27 से रोक चूंकि त्योहारी भीड़ छठ के बाद वापस लौटने वालों की होगी, ऐसे में क्राउड कंट्रोल के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी यह व्यवस्था लागू की गयी है. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर अस्थायी प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिबंध यात्रियों की सुरक्षा व सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है. पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ जमा हो जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुकिंग बंद : दिवाली-छठ तक पार्सल की आवाजाही नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पर्व की चमक में जगमगा रहा बाजार, उमड़ रहे खरीदार

बेतिया. धनतेरस और दीपावली के नजदीक आने के साथ ही बाजार में रौनक दिखने लगी है. सर्राफा के साथ साथ वाहन, कपड़ा और बर्तन बाजार गुलजार हो गया है. सोने चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भी ग्राहकों की ओर से खरीदारी हो रही है. ऑनलाइन शॉपिंग की क्रेज के बावजूद भी खरीददारी के लिए उमड़ रही भीड़ को व्यवसायी बाजार के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं. – करोड़ों के कारोबार की उम्मीद शहर के हजारीमल धर्मशाला व सुप्रिया रोड स्थित नंदनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर योगेश सर्राफ के मुताबिक पूरे जिले में धनतेरस और दीपावली के मौके पर करोड़ों का व्यवसाय होने की संभावना है. नंदनी ज्वेलर्स में हर बजट के मुताबिक ग्राहकों की बजट का ध्यान रखते हुए आकर्षक डिजाइनों में नेकलेस, रानी हार, पेंडेंट, ईयर रिंग्स, झुमका, कंगन उपलब्ध है. ग्राहकों द्वारा त्यौहार के साथ साथ शादी विवाह के लिए भी खरीदारी की जा रही है. एक से बढ़कर एक डायमंड ज्वेलरी के साथ साथ आभूषणों की भी खरीददारी लोग कर रहे हैं. – फैंसी फ्रेबिक की साड़ियों का स्त्रीओं में क्रेज बरकरार लाल बाजार स्थित बहुरानी शॉपी में फैंसी साड़ियां, गाउन, क्रॉप टॉप, लहंगा, सूट, किड्स वियर, मेन्स वियर का भरपूर कलेक्शन उपलब्ध है. प्रोपराइटर अमित लोहिया ने बताया कि दिपावली, छठ व लग्न के अवसर पर कपड़ों की खरीदारी के साथ निश्चित उपहार भी मिल रहें हैं. सभी रेडिमेड गारमेंट्स हर रेंज व आधुनिक डिजाइनों के साथ उपलब्ध है. – वाहन बाजार में भी है रौनक नगर के सुप्रिया रोड राजगढ़िया कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित शशि बजाज ऑटोमोबाइल्स में बजाज की किसी भी बाइक की खरीद पर आकर्षक उपहार दे रहा है. शशि बजाज के पार्टनर आशीष राजगढ़िया ने बताया कि शो रूम में बजाज पल्सर, डोमिनर, एवेंजर, प्लैटिना, चेतक ई स्कूटर, सीएनजी बाइक फ्रीडम के साथ साथ बजाज की सभी बाइक उपलब्ध है. बेतिया सुप्रिया रोड के साथ साथ भंगहा, बैरिया बाजार, मैनाटांड, नरकटियागंज, चनपटिया, धनहा रोड तमकुहा, लोहियरिया चौक, जमुनिया बाजार, भितहा, पारस नगर बगहा, नौतन, हरनाटांड़ा में शशि बजाज के सहयोगी आउटलेट पर बाइक के साथ स्क्रैच कूपन, मुफ्त हेलमेट, पेट्रोल और आयरन दिया जा रहा है साथ ही फ्री जीरो परसेंट डेप्थ इंश्योरेंस व फ्री एएमसी भी मिल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पर्व की चमक में जगमगा रहा बाजार, उमड़ रहे खरीदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुनियाद केंद्र, पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग ने निकाली रैली, दिव्यांगजन मतदाताओं को किया जागरूक

किशनगंज. बुनियाद केंद्र, किशनगंज में गुरूवार को पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी थी. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में दिव्यांगजनों एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली किशनगंज ब्लॉक परिसर बुनियाद केंद्र से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक भेड़ियाडांगी तक गई। रैली में प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए मतदान के महत्व, दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण पर जोर दिया। रैली में काफ़ी संख्या में दिव्यांगजन, एवं कार्यालय कर्मी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बैनर, पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि “मतदान हमारा अधिकार है, दिव्यांगजन भी बनें मतदान का आधार”. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार हिंदुस्तानी, एसवीईईपी व पीडब्लूडी कोषांग कर्मवीर कुमार,बीडीओ किशनगंज, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र नूरी बेगम, प्रधान लिपिक उमाकांत मंडल, पीडब्लू कोषांग एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुनियाद केंद्र, पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग ने निकाली रैली, दिव्यांगजन मतदाताओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे शुरू

कोढ़ा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 13 से 25 अक्तूबर तक नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू किया गया है. पवई पंचायत के गोन्दवारा के ऋषि टोला व बासगाढा पंचायत के विदेशी टोला का चयन किया है. चयनित स्थलों पर रात्रि में लोगों के रक्त का नमूना लिया जा रहा है. बासगाढा पंचायत में भैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, भीडीसीओ नंद किशोर मिश्र, भीवीडीएस अमर नाथ सिंह की उपस्थिति में नाइट ब्लड सर्वे अभियान की शुरूआत की गयी. उपस्थित लोगों ने अधिकारियों की उपस्थिति में फाइलेरिया कीटाणु की पहचान के लिए कुछ बूंद ब्लड सैंपल दिया. जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह ने कहा कि कोढा के दो चिन्हित पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान में सहयोग की आवश्यकता है. सभी क्षेत्रों में फाइलेरिया संभावित लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि 8:30 बजे से ब्लड सैंपलिंग का कार्य शुरू किया जाता है. जो रात्रि के 12:00 बजे तक चलता है. इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं स्त्रीओं का सैंपल लिया जाता है. इसका एकमात्र उद्देश्य यही है कि फाइलेरिया के मरीज मिलने के बाद उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराकर जिले को फाइलेरिया रोग से कि मुक्ति दिलाना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर नाइट ब्लड सर्वे शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जले, 10 लाख का नुकसान

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 रानीटोला गांव में गुरुवार की सुबह 7 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से घरों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस अगलगी की घटना में तीन परिवारो के टीन के तीन घर जलकर राख हो गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कोई सामान निकाल पाना संभव नहीं हो सका और घर में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, स्त्रीओं के गहना जेवर, पखा, एक अपाचे मोटरसाइकिल ,दो लाख नगदसहित दस लाख का नुकसान होने के अनुमान है. अग्निपीड़ितों के अनुसार सुरेश ठाकुर की पत्नी सुबह 7 बजे गैस चूल्हा पर चाय बनाने गई थी. गैस चूल्हा जैसे ऑन किया तो गैस रिसाव से घर में आग लग गई .वह घर से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच सूचना पर अमौर थाना से दमकल आ गया . दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया .अग्निपीड़ितों में सुरेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, नरेश कुमार ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हैं . घटना की सूचना देते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया बदीउज्जमा ने अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग अमौर अंचल प्रशासन से की है . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जले, 10 लाख का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सालमारी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

बलिया बेलौन कटिहार जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को सालमारी थाना के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस ने नौ दोपहिया वाहनों को नियम उल्लंघन के कारण रोका. जिन पर दर्जनों वाहनों का चालान किया. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया था. अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट. बिना ड्राइविंग लाइसेंस या फिर बिना वैध कागजात के वाहन चला रहे थे. ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी. उन्होंने आमलोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें. सड़क हादसों से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो. थानाध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी इस तरह के औचक वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है. स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सालमारी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोढ़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

कोढ़ा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कोलासी व कोढ़ा थाना क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है. चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कोढ़ा पुलिस पुरी मुस्तैदी के साथ सघन वाहन जांच कर रही है. ताकि किसी भी प्रकार का अवैध गतिविधि पर रोक लगायी जा सके. गुरुवार को कोलासी पुलिस की टीम ने कोलासी चौक के समीप कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. कोलासी पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान की शुरुआत की. बाइक, चारपहिया वाहनों सहित सैकड़ों वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. जांच में पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध वाहनों, मादक पदार्थों, अवैध रूप से ले जाए जा रहे नगद रुपए व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी. सभी वाहनों की डिग्गी खोलकर वाहन चालकों की मौजूदगी में पुरी गहनता से जांच पड़ताल की गयी. थानाध्यक्ष श्रवण ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोढ़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतीत की चिंता व भविष्य का भय तनाव का कारण: शेरोन

विज्ञापन से जुड़ा है कृपया लगा देंगे सर …………. चेन्नई की मनोवैज्ञानिक ने छात्रों को सिखाया सकारात्मक सोच और ध्यान का महत्व …………. होली गैंजेज पब्लिक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर इंटरैक्टिव सत्र का हुआ आयोजन …………. खगड़िया. स्थानीय न्यू होली गैन्जेज पब्लिक स्कूल के सभागार में गुरुवार को कक्षा 10 वीं के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच की शक्ति पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. यह सत्र चेन्नई की जानी-मानी मनोवैज्ञानिक मिस शेरोन द्वारा संचालित किया गया. जिन्होंने छात्रों के जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया. सत्र के दौरान मिस शेरोन ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की. उन्हें सकारात्मक सोच की शक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि कैसे सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल तनाव कम करने में सहायक है, बल्कि यह उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी लचीलापन प्रदान करता है. इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों को उनकी सामान्य समस्याओं के बारे में पूछा. मिस शेरोन ने उन्हें उन्हीं समस्याओं का सामना करने और उनका समाधान खोजने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिये. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को वर्तमान में रहना कितना आवश्यक है. क्योंकि अतीत की चिंता या भविष्य का भय अक्सर तनाव का कारण बनता है. सत्र का एक मुख्य आकर्षण ध्यान तकनिकें सिखाना था. मिस शेरोन ने छात्रों को सरल और प्रभावी ध्यान अभ्यास सिखाया. जो उन्हें एकाग्रता बढ़ाने और मन को शांत रखने में मदद करेंगे. सत्र में स्कूल के प्रिंसिपल समरेश जालान, शिक्षक संदीप वर्मा तथा मनीष कुमार भी उपस्थित रहे. जिन्होंने छात्रों के समग्र कल्याण के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाया. समरेश जालान ने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव और किशोरवस्था की चुनौतियों के बीच अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करना था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतीत की चिंता व भविष्य का भय तनाव का कारण: शेरोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के तीन संभावित मरीज

मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को डेंगू के तीन संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसका प्लेटलेटस काउंट काफी कम होने के बाद चिकित्सक द्वारा तीनों संभावित मरीजों का एलाइजा जांच लिखा गया. गुरुवार को दलहट्टा निवासी 24 वर्षीय युवक, कासिम बाजार निवासी 40 वर्षीय मरीज तथा 27 वर्षीय युवक को एनएस-1 जांच में डेंगू पॉजिटिव पाये जाने के बाद संभावित मरीज के रूप में भर्ती किया गया. तीनों मरीज का प्लेटलेटस काउंट 21 से 30 हजार के बीच पाया गया. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने बताया कि तीनों मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए लिया गया है. साथ ही तीनों मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है. जहां चिकित्सक द्वारा उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि जिले में अबतक डेंगू के कुल 22 संभावित मरीज मिले हैं. जबकि इसमें से एलाइजा जांच में डेंगू के 7 कंफर्म मरीज पाये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के तीन संभावित मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अग्निशमन पदाधिकारी ने काली पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ने ओटी पाड़ा में काली पूजा पंडाल का निरीक्षण कर पूजा समिति के सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. कहा, पूजा पंडाल में आग जैसी घटनाओं से बचाव को लेकर सतर्कता जरुरी है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी ने अग्निशमन बल के साथ ओटी पाड़ा में बन रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. अग्निशमन पदाधिकारी ने पूजा पंडाल समिति के सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र, बालू व आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अग्निशमन पदाधिकारी ने काली पूजा पंडाल का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top