Hot News

October 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रमंडल स्तरीय कबड्डी में उमवि बिजैली की टीम विजेता

डंडखोरा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रमंडलीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली की टीम कबड्डी में विजेता बनकर विद्यालय हीं नहीं प्रखंड और जिला को भी गौरवान्वित किया है. खो-खो में उप विजेता रहकर हीं संतोष करना पड़ा. कबड्डी टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. किशनगंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में सहायक शिक्षक अरुण राय, किशोर कुमार झा एवं शारीरिक शिक्षक अमरदीप साह साथ रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे. अंडर 14 के बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम जिला स्तर पर अव्वल रह कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कटिहार जिला का प्रतिनिधित्व किया. फाइनल मुकाबले में टीम ने कुल 48 अंक अर्जित कर अररिया को 30 अंक से पराजित करते हुए विजेता कप पर कब्जा कर लिया. वहीं खो-खो में भी जिला टाॅपर स्कूल की टीम प्रमंडलीय प्रतियोगिता में उप विजेता रही. बच्चों ने सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक हीरेन राय, स्पोर्ट्स शिक्षक सहित अन्य स्पोर्ट्स प्रेमी शिक्षकों को दिया है. बीडीओ शुभम प्रकाश, मुखिया आलोक कुमार, पंसस बरुण कुमार राय, सूरज साह, भोला दास राज्यस्तर पर अव्वल होने की कामना की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रमंडल स्तरीय कबड्डी में उमवि बिजैली की टीम विजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुष्ठ उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

बीडीओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कुष्ठ उन्मूलन को लेकर जरमुंडी प्रखंड में बीडीओ कुंदन भगत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजू कुमारी व अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी. स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में कुष्ठ उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजू कुमारी ने विस्तारपूर्वक दी. इसका उद्देश्य जल्द पता लगाकर रोग के प्रसार को रोकना और विकलांगता की रोकथाम करना है. बताया कि 10 से 26 नवंबर के बीच कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन जरमुंडी प्रखंड के सभी 456 गांव में चलाया जायेगा. प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जायेगा. रोगियों को अस्पताल में मुफ्त में निदान और मल्टी-ड्रग थेरेपी के माध्यम से उपचार प्रदान किया जायेगा. कुष्ठ के लक्षणों, इलाज और भेदभाव न करने के बारे में आम जनता को जागरूक किया जायेगा, ताकि लोग सहायता के लिए आगे आयें. सहिया व मेल वाॅलंटियर घर-घर जाकर संदेहास्पद रोगियों की जांच कर उपचार के लिए सीएचसी भेजेंगे. इलाज के दौरान रोगी को हर माह 500 रुपये भी दिये जायेंगे. मौके पर प्रमुख बसंती टुडू, उपप्रमुख प्रयाग मंडल, ब्लॉक लेप्रोसी नोडल आनंद झा, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अभिमन्यू कुमार सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुष्ठ उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

बिहिया. विधानसभा चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पुरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहा है. सड़कों पर दिन हो या रात पुलिस लगातार गश्त लगा रही है और साथ ही वाहन चेकिंग अभियान भी चला रही है. गुरुवार को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बिहिया सीओ रचना कुमारी की मौजूदगी में बिहिया थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास, दारोगा उदय शंकर, राम कुमार व रामस्वरूप यादव ने बिहिया पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ बिहिया चौरास्ता पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों की तलाशी ली गयी. अभियान के दौरान दोपहिया वाहन सवारों द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग करने वालों पर तथा कार के शीशे ब्लैक रखने वालों पर कार्रवाई की गयी. नियम तोड़ने वाले ऐसे लगभग एक दर्जन वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना भी किया गया. प्रशासन की इस सघन कार्रवाई से वाहन चालकों व सवारों में हड़कंप मचा रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर सैयद डे आज, तैयारी पूरी

अररिया. हिंदुस्तान के महान चिंतक, समाज सुधारक, आधुनिक, तकनीकी शिक्षा के जनक व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 208वीं जयंती आज अररिया में धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वॉय एलुमनी चेप्टर अररिया द्वारा कार्यक्रम का आयोजन अस सबील एकेडमी जूनियर सेक्शन इस्लाम नगर में आयोजन आज किया जायेगा. अधिवक्ता जेडए मुजाहिद ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक माह से की जा रही थी. जिसमें अररिया के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के दरम्यान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल करीम यूनिवर्सिटी कटिहार के उप कुलपति सह जामिया हमदर्द नयी दिल्ली के पूर्व मुख्य प्रॉक्टर प्रो मो सरवर आलम शामिल होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना व प्रसारण मंत्रालय की उर्दू मासिक पत्रिका आजकल के संपादक अब्दुल मन्नान शामिल होंगे. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जुनून मिश्री अलीग व सचिव जेड ए मुजाहिद अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सर सैयद डे के मौके पर बच्चों के दरम्यान हुए विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सर सैयद डे आज, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीडीओ ने सफाई अभियान का किया निरीक्षण

अमरपुर. दीपावली व लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. सफाई अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को बीडीओ प्रतीक राज ने फतेहपुर पंचायत का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. उनके साथ पंचायत के मुखिया सुभाष दास भी मौजूद रहे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि छठ और दीपावली जैसे पवित्र पर्वों में शुद्धता और स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है. इससे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए..बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के भदरिया, तारडीह, भरको, लक्ष्मीपुर चिरैया, कुशमाहा, बैजूडीह, सुलतानपुर, पवई सहित अन्य पंचायतों में सफाई कार्य तेजी से चल रहा है. सफाई अभियान के अंतर्गत नालों की उड़ाही, कचरे का उठाव और छठ घाटों की विशेष सफाई की जा रही है. ताकि व्रतियों को घाट पर आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासन द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ उनकी संरचना को भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है. बीडीओ ने सभी पंचायतों को निर्देश दिया है कि घाटों पर पर्याप्त रौशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीडीओ ने सफाई अभियान का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां काली की प्रतिमा स्थापन को ले लाइसेंस लेना अनिवार्य : सीओ

अमरपुर. थाना परिसर में गुरुवार को दिपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से सीओ रजनी कुमारी, थानाध्यक्ष, अंचल सीआई राजेश कुमार झा आदि उपस्थित थे. इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. सीओ ने कहा कि मंदिरों व पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापन को लेकर पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. पूजा के अवसर पर किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी. उन्होंने आदर्श आचार संहिता के नियम का अक्षरश पालन करने की अपील की. सीओ ने बताया कि प्रखंड में कुल 71 छठ घाट है. जिसमें 23 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है. सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह का अप्रिय घटना नहीं हो. उन्होंने कहा कि प्रखंड के 14 जगहों पर दिपावली पर्व के दौरान मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है. कुछ जगहों पर बलि प्रथा है. सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये जायेंगे. पूजा समिति के सदस्यों को तय समय तथा तय रूट के अनुसार प्रतिमा विसर्जित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह, अशोक साह, उमेश रजक, मुखिया सुभाष दास, मुनीलाल मंडल, उपेन्द्र यादव, नंदु साह, विमल कुमार सिंह, गणेश लाल दास के अलावा विभिन्न पूजा समिति के सदस्यगण आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां काली की प्रतिमा स्थापन को ले लाइसेंस लेना अनिवार्य : सीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव का ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे परिचारी की हुई मौत

मृतक छातापुर प्रखंड के सोहटा पंचायत का था रहने वाला सुपौल से चुनाव का प्रशिक्षण लेकर अपना घर लौट रहा था परिचारी छातापुर ई किसान भवन में परिचारी के पद पर कार्यरत लालबहादुर शर्मा (51) की बुधवार की शाम हृदयगति रूकने से मौत हो गई. परिचारी निर्वाचन कार्य के लिए सुपौल से प्रशिक्षण लेकर लौटा था और घर जाने की तैयारी में था. छातापुर से भट्टाबाड़ी जाने वाली सड़क पर पैदल जा रहे परिचारी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर परिचारी की पत्नी रीता देवी परिजनों के साथ सीएचसी पहुंची. पति का शव देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी. उसके करुण क्रंदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया. उधर, बीएओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मृतक परिचारी लालबहादुर शर्मा प्रखंड के सोहटा पंचायत का रहने वाला था. बताया कि मामले की सूचना तत्काल ही वरीय अधिकारियों को दी गई है. मृतक के एक आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी और पत्नी को पेंशन के लिए उनके स्तर से विभाग से पत्राचार किया जाएगा. साथ ही निर्वाचन कार्य अवधि के दौरान उसकी मौत हुई है. लिहाजा निर्वाचन आयोग द्वारा तय प्रावधान के मुताबिक भी परिजनों को आर्थिक सहयोग मिलना तय है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चुनाव का ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे परिचारी की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : दुधिया में जहर खाने से महिला की मौत

Dhanbad News : बलियापुर थाना अंतर्गत दुधिया गांव निवासी रंजीत रजवार की पत्नी रानी देवी (36 वर्ष) ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. घटना को ले दुधिया में मातम है. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव लाया गया, माहौल गमगीन हो गया. रानी ने बुधवार की सुबह जहर खा लिया था. स्थिति गंभीर देख पति रंजीत रजवार ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गयी. मृतका के परिवार में उनके पति व दो पुत्र हैं. सूचना पाकर मुखिया उत्तम चौबे, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता रफीक अंसारी, अख्तर अंसारी आदि ने शोक व्यक्त किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : दुधिया में जहर खाने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : डीसीएम आइटीआइ में कैंपस सेलेक्शन

Dhanbad News : प्रधानखंता के मोहनपुर डीसीएम आइटीआइ में गुरुवार को संस्थान के पासआउट छात्र-छात्राओं के बीच टाटा मोटर्स कंपनी जमशेदपुर की ओर से प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. इस दौरान कूल 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 72 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए किया गया. मौके पर कंपनी के पदाधिकारी राहुल कुमार मिश्रा, निदेशक डोमन चंद्र महतो, प्राचार्य सुकुमार महतो के अलावा चिंतामणि दत्ता, ललन कुमार महतो, पिंकू मंडल, कामेश्वर महतो, गौतम महतो, तृप्ति कुमारी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : डीसीएम आइटीआइ में कैंपस सेलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महादलित टोले में मतदान के प्रति किया जागरूक

प्रतिनिधि, इमामगंज. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन काफी एक्टिव नजर आ रहा है. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विद्यालय के बच्चों की ओर से विविध कार्यक्रम कराया जा रहा है. बीडीओ संजय कुमार पूरे कार्यक्रम को लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रखंड की सभी पंचायतों के एक-एक महादलित टोले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्य में विकास मित्र प्रत्येक टोले में जाकर स्त्री व पुरुष मतदाताओं से संपर्क कर मतदान करना क्यों जरूरी है, इसके महत्व को बताया. इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों के एक महादलित टोले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि मंझौली, बिकोपुर पंचायत में विशेष ध्यान दिया जा गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महादलित टोले में मतदान के प्रति किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top