Hot News

October 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामगढ़ घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल, 3 की स्थिति नाजुक

Ramgarh Road Accident, रामगढ़ (सलाउद्दीन): रामगढ़-रांची एनएच-33 पर गुरुवार दोपहर करीब 1:40 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया.निशा रानी नामक यात्री बस और छड़ लदे ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गया, जबकि बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. बस में 30 से 40 यात्री सवार थे. हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही लगभग सात एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. रांची से इटखोरी जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, निशा रानी बस रांची से चतरा जिले के इटखोरी की ओर जा रही थी. इस दौरान बस घाटी के मोड़ पर पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे छड़ लदे ट्रेलर ने तेज रफ्तार में आकर बस को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई, जबकि ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पलटा. Also Read: हजारीबाग के 16 प्रधानाध्यापकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, 5 साल से मैट्रिक और इंटर में दे रहे घटिया परिणाम किन किन यात्रियों को गंभीर चोट आयी है ममता देवी (36 वर्ष) – इटखोरी फिरदौस (21 वर्ष) – चौपारण शंकर सिंह (65 वर्ष) – इटखोरी मालती देवी (70 वर्ष) – रांची साक्षी (18 वर्ष) – इटखोरी ऊपर दिये गये सभी घायलों का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है. इनमें तीन स्त्री यात्रियों की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है. आधे घंटे तक जाम रहा एनएच-33 हादसे के बाद एनएच-33 पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. स्थानीय पुलिस ने क्रेन मंगाकर सड़क पर पलटी बस और ट्रेलर को हटवाया. इसके बाद सड़क पर जाम को पूरी तरह से साफ कराया गया फिर जाकर यातायात बहाल हुआ. Also Read: सरायकेला में CSC संचालक से 60 हजार रुपये की लूट, भागते समय अपराधियों ने भीड़ पर चलाई गोलियां! The post रामगढ़ घाटी में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल, 3 की स्थिति नाजुक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव को लेकर चौक चौराहों पर हो रही चर्चा

चांद. विधानसभा चुनाव को लेकर शहर, गांव व चौक चौराहों पर काफी चर्चा हो रही है. नामांकन शुरू है, लेकिन पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है. बिलंब होने की स्थिति में लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. कोई पार्टी के आधार पर, तो कोई जाति के आधार पर जीत हार का आकलन करने में जुटे है. प्रखंड अंतर्गत दुलही पंचायत के बहुआरा बाजार, चांद बाजार, राजा बाजार तथा गांव के चौक चौराहों पर भी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है. सुबह से लेकर देर रात तक चुनावी माहौल गर्म है. लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि कुछ उम्मीदवारों को तो देख चुके हैं, जिसने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया, अब कोई नया चेहरा आना चाहिए जो क्षेत्र का विकास कर सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चुनाव को लेकर चौक चौराहों पर हो रही चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी-बिहार बॉर्डर पर कड़ी चौकसी

सासामुसा. विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के आदेश से यूपी-बिहार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में अहिरौली दान, सलेहपुर स्थित चेकपोस्ट सहित धरमपुर, भगवानपुर, भसही और खरगौली में जांच अभियान तेज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है. वाहनों की डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और हेलमेट की भी जांच की जा रही है. बिना जांच के किसी वाहन को बिहार सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी-बिहार बॉर्डर पर कड़ी चौकसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chana Tikki Recipe: इस दिवाली ना के बराबर तेल में बनाएं क्रिस्पी चना टिक्की, जानें कम समय और मेहनत से बनने वाली रेसिपी

Chana Tikki Recipe: दिवाली का त्यौहार आने ही वाला है और ऐसे में इस दिन को और भी खास बनाने के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाईयां बनाई जाती है. घर पर मेहमान आते हैं और सारा परिवार घर पर बने डिशेज का मजा लेता है. अगर इस दिवाली के मौके पर अपने घर पर कुछ स्पेशल लेकिन हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चना टिक्की आपके लिए एक जबरदस्त रेसिपी साबित हो सकती है. इस डिश की खास बात है कि यह प्रोटीन और फाइबर से लोडेड होने के साथ ही काफी ज्यादा हेल्दी भी होता है. चना टिक्की काबुली चने या छोले से बनाई जाती है, जो प्रोटीन का एक पावरफुल सोर्स है. तो चलिए जानते हैं इसे किस तरह से आप घर पर ही बना सकते हैं बिना ज्यादा तेल के. चना टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री उबले हुए काबुली चने – 1 कप उबला आलू – 1 मीडियम साइज का प्याज – 1 बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई जीरा पाउडर – आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून नमक – स्वादानुसार बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स – 2 टेबलस्पून सिर्फ बाइंडिंग के लिए ऑइल – शैलो फ्राई करने के लिए यह भी पढ़ें: Masala Aloo Fries Recipe: दुकान से कभी नहीं खरीदेंगे चिप्स जब घर पर ही बनेंगे क्रिस्पी और स्पाइसी मसाला आलू फ्राइज, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी चना टिक्की बनाने की आसान रेसिपी चना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काबुली चनों को मिक्सर में हल्का सा ग्राइंड करें या मैशर से दबाकर दरदरा पेस्ट बना लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में चने का पेस्ट, उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब चीजें यूनिफार्म हो जाएं. इसके बाद आपको इसमें बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स को मिला लेना है. ऐसा करने से टिक्की का मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाएगा और फ्राई करते समय टूटेगा नहीं. अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण से राउंड या अंडे के शेप की टिक्कियां बनाएं. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक शैलो फ्राई करें. आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बेक कर सकते हैं, जिससे ये और भी हेल्दी बन जाएंगी. चना टिक्की को गर्मागर्म हरी चटनी, इमली की चटनी या दही डिप के साथ परोसें. यह भी पढ़ें: Double Kaju Katli Recipe: मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही मिनटों में बन सकती है डबल काजू कतली, जानें दिल जीत लेने वाली रेसिपी The post Chana Tikki Recipe: इस दिवाली ना के बराबर तेल में बनाएं क्रिस्पी चना टिक्की, जानें कम समय और मेहनत से बनने वाली रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump : आखिर झूठ पर झूठ बोलकर ट्रंप साबित क्या करना चाहते हैं? रूसी तेल के मुद्दे पर भारत ने दिया ये जवाब

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान को लेकर एक बार फिर झूठ बोला है. ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में बात करते हुए यह कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे.ट्रंप ने कहा है कि वे इस बात से खुश नहीं है कि हिंदुस्तान रूस से तेल खरीद रहा है.पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे जल्दी ही तेल खरीदना बंद देंगे. ट्रंप का कहना है कि यह एक बड़ा पड़ाव है. यह काम तुरंत नहीं होगा, इसमें थोड़ा समय लगेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि वे चीन से भी तेल खरीदवाना बंद कराएंगे. ट्रंप के इस बयान के बाद हिंदुस्तान की ओर से इस बात का खंडन आया है और विदेश मंत्रालय ने अपने ऊर्जा खरीद की नीतियों के बारे में अपना स्पष्ट रुख बताया है. ट्रंप के गैर जिम्मेदाराना बयान पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गैर जिम्मेदाराना बयान पर विदेश मंत्रालय का पक्ष सामने आ गया है. विदेश मंत्रालय ने पूरी मजबूती के साथ यह फिर कहा है कि वैसे हालात में जबकि तेल, गैस कोयला और ऊर्जा के दूसरे सोर्स की कीमत और अवेलेबिलिटी में काफी उतार-चढ़ाव दिखता है, हिंदुस्तान हमेशा अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार है. हिंदुस्तान किसी भी स्थिति में अपने नागरिकों की हितों की रक्षा से समझौता नहीं करेगा. इसी कारण से हिंदुस्तान कब और किससे तेल खरीदेगा, यह हमारे हितों के अनुसर तय होगा. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा ऊर्जा आयात के लिए अमेरिका से बातचीत चल रही है और संभव है कि हिंदुस्तान अपने हितों को देखते हुए ऊर्जा आयात को विस्तार दे. क्या ट्रंप हिंदुस्तान पर रणनीतिक और कूटनीतिक दबाव बनाना चाहते है? व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस काॅफ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति का यह कहना है कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे, उनकी सोची-समझी नेतृत्व का हिस्सा है. ट्रंप की यह कोशिश रहती है कि वे हिंदुस्तान पर दबाव बनाएं ताकि हिंदुस्तान अपने बाजारों को उसके लिए खोल दें, तमाम टैरिफ के बाद भी ट्रंप अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से वे इस तरह के बयान देते हैं,ताकि अतिरिक्त दबाव बनाया जा सके. साथ ही वे आत्ममुग्ध व्यक्ति है, जिन्हें इस तरह के बयानों से बहुत खुशी मिलती है. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर धनंजय त्रिपाठी का कहना है कि ट्रंप दुनिया के ऐसे नेता है जिनके बयानों को समझना बहुत मुश्किल है. वे अकसर इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देते हैं, जिनका कोई साक्ष्य उनके पास नहीं होता है. इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि ट्रंप ने एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे,उस वक्त भी सीजफायर का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेना चाहते हैं, जिसे हिंदुस्तान प्रशासन ने कभी सही नहीं ठहराया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर क्या बयान दिया है? ट्रंप ने यह कहा है कि पीएम मोदी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे. ऑपरेशन सिंदूर के मसले पर ट्रंप ने क्या कहा था? ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीजफायर कराने का श्रेय ट्रंप लेना चाहते हैं और उन्होंने यह कहा था कि उन्होंने फोन करके सीजफायर करवाया. डोनाल्ड ट्रंप की उम्र कितनी है? ट्रंप 79 वर्ष के हैं. ट्रंप की पत्नी का क्या नाम है? मेलानिया ट्रंप The post Donald Trump : आखिर झूठ पर झूठ बोलकर ट्रंप साबित क्या करना चाहते हैं? रूसी तेल के मुद्दे पर हिंदुस्तान ने दिया ये जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: ऐन वक्त पर CM नीतीश ने बदली बाहुबली के बेटे की सीट, सता रहा था हारने का डर 

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सीट को लेकर था. दरअसल, चेतन शिवहर सीट से 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे. लेकिन 2024 में वह पाला बदलकर JDU में आ गए थे. ऐसे में पार्टी ने उन्हें इस बार शिवहर की जगह औरंगाबाद के नबीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है.  Bihar Vidhansabha election 2025 : पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के बड़े बेटे और शिवहर सीट से राजद के टिकट पर चुनाव जीत चुके चेतन आनंद को जदयू ने औरंगाबाद के नबीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा.#NitishKumar #JDU #AnandMohan #RJD #Bihar #prabhatkhabar #BiharElection2025… pic.twitter.com/xD4ayIPKmk — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 16, 2025 JDU को सता रहा था चेतन के हार का डर सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के नेताओं को इस बात का डर था कि अगर पार्टी ने चेतन को उम्मीदवार बनाया तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि पिछला चुनाव उन्होंने राजद के टिकट पर लड़ा था और बाद में JDU के साथ हो गए थे. इस वजह से पार्टी ने उनकी सीट को बदल दिया. बताया जा रहा है कि चेतन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए खुद सीएम ने अपने बड़े नेताओं को टास्क दे रखा है. बता दें कि चेतन की मां और शिवहर से जदयू की सांसद  लवली आनंद 1996 में पहली बार इसी सीट से विधायक बनी थीं. हालांकि इससे पहले वह 1994 में वैशाली सीट से उप-चुनाव जीतकर सांसद बन चुकी थीं.   2020 में RJD के साथ था आनंद परिवार  2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव में आनंद मोहन का परिवार राष्ट्रीय जनता दल के साथ था. 2019 के लोकसभा चुनाव में लवली ने राजद के टिकट पर सहरसा से चुनाव भी लड़ा. लेकिन बीजेपी उम्मीदवार से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में चेतन शिवहर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर विधायक बने.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 1990 में पहली बार महिषी से विधायक बने थे आनंद मोहन   आनंद मोहन 1990 में पहली बार सहरसा जिले की महिषी सीट से विधायक बने थे और तब उस इलाके में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से अपने झगड़े को लेकर अगड़ों के नेता के तौर पर उभरे थे. 1996 और 1998 में दो बार वो शिवहर लोकसभा सीट से सांसद बने. मुजफ्फरपुर में गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की 1994 में मॉब लिंचिंग केस में फंसने के बाद आनंद और उनके परिवार पर नेतृत्वक संकट छा गया. 2005 में लवली जेडीयू के टिकट पर बाढ़ सीट से एक बार जीती थीं. लेकिन वह विधानसभा कुछ महीने में ही भंग हो गई. इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: CM नीतीश के “दुलरुआ” का इस बार भी कटा टिकट, हुए बागी, भरा निर्दलीय पर्चा     The post Bihar Elections 2025: ऐन वक्त पर CM नीतीश ने बदली बाहुबली के बेटे की सीट, सता रहा था हारने का डर  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beautiful Rangoli Designs for Office: ऑफिस को दे एकदम दिवाली वाली वाइब – बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

Beautiful Rangoli Designs for Office: दीपावली का त्योहार खुशियों, रंगों और रौशनी का प्रतीक है. इस दिन हर कोई अपने घर और ऑफिस को सजाने में व्यस्त रहता है. खासतौर पर रंगोली ना बनी हो तो वाइब थोड़ी अधूरी लगती है. घर-ऑफिस के आँगन में रंगोली अच्छे लुक के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी और क्रिएटिविटी का भी प्रतीक मानी जाती है. अगर आप भी इस बार अपने ऑफिस में सुंदर और सिंपल रंगोली बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए पांच Beautiful Rangoli Designs for Office आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे. Beautiful Rangoli Designs for Office: ऑफिस मे चाहिए फुल फेस्टिव वाइब – तो ये रंगोली डिजाइन है सबसे बेस्ट 1. New Rangoli Design: ट्रेंडी और मॉडर्न टच वाली रंगोली New rangoli design for diwali 2025 अगर आप पारंपरिक से हटकर कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो न्यू रंगोली डिजाइन ट्राय करें. इसमें ज्योमेट्रिक शेप्स, फ्लोरल पैटर्न और मिनिमल कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करें. यह डिजाइन ऑफिस के रिसेप्शन एरिया या कॉन्फ्रेंस रूम के लिए बेस्ट रहेगी.  2. Ecofriendly Rangoli Design for Office: ईको-फ्रेंडली रंगोली डिजाइन से दे प्रकृति की रक्षा का संदेश Ecofriendly rangoli design ऑफिस के लिए ईको-फ्रेंडली रंगोली सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसमें आप फूलों की पंखुड़ियां, पत्ते, या सूखे रंगों की जगह हल्दी, चावल और बीजों का उपयोग कर सकती हैं. यह न केवल देखने में सुंदर लगती है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाती. Also Read: 3 Flower Rangoli Design for Diwali:  गेंदे के फूल और आम के पत्तों से बनाएं खूबसूरत रंगोली: देखें ये लेटेस्ट डिजाइन 3. Circle Rangoli Design: सिंपल और आकर्षक गोल रंगोली Circle rangoli design सर्कल पैटर्न वाली रंगोली बनाना आसान और देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. आप बीच में एक दीया रखकर चारों तरफ रंग भरें. इस डिजाइन को ऑफिस के एंट्रेंस पर बनाना शुभ माना जाता है और यह जगह को तुरंत पॉजिटिव वाइब्स से भर देती है. 4. Peacock Rangoli Design: सबकी पसंदीदा मोर वाली रंगोली डिजाइन Peacock rangoli design for diwali 2025 मोर वाली रंगोली हमेशा से लोगों की पसंद रही है. इसके पंखों में नीला, हरा और पीला रंग मिलाकर खूबसूरत डिजाइन तैयार करें. यह रंगोली आपके ऑफिस की डेकोरेशन को रॉयल और फेस्टिव लुक देगी. Peacock rangoli design Also Read: Pongal Rangoli Designs: पोंगल पर बनाएं ये 7 शानदार रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ 5. Border Rangoli Design: बॉर्डर वाली रंगोली डिजाइन है दरवाजे की सजावट के लिए परफेक्ट Border rangoli design easy and beautiful अगर ऑफिस में जगह कम है, तो चौखट पर बॉर्डर रंगोली बनाना सबसे अच्छा विकल्प है. फूलों, बेलों या छोटे-छोटे दीपक के डिजाइनों से बनी यह रंगोली ऑफिस के हर एंट्रेंस को आकर्षक बना देती है. इस दिवाली, इन पांच Beautiful Rangoli Designs for Office में से किसी एक को चुनकर अपने कार्यस्थल को बनाएं खास और रंगों से भरपूर. Also Read: Rangoli Design with Two Colour: सिर्फ दो रंगोली कलर से बनाएं ये खूबसूरत डिजाइन Also Read: Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंगोली के 4 आसान और सुंदर डिज़ाइन से अपने घर को सजाए The post Beautiful Rangoli Designs for Office: ऑफिस को दे एकदम दिवाली वाली वाइब – बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लेडी IAS का फिटनेस अवतार, UPSC में रैंक 42 लाने वाली नंदिनी, देखें रोप क्लाइंब का वीडियो

IAS Nandini Maharaj Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक करने वाली आईएएस नंदिनी महाराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी यूनिक लाइफ स्टाइल और फिटनेस के पोस्ट शेयर करती रहती हैं. नंदिनी महाराज का यूपीएससी सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. आइए उनके करियर को करीब से जानते हैं. IAS Nandini Maharaj Success Story: कौन हैं आईएएस नंदिनी? नंदिनी महाराज मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनके माता-पिता दोनों सिविल सर्विस अफसर हैं. उनकी मां आईआरएस अधिकारी हैं. नंदिनी बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार थीं. 10वीं में उन्होंने 9.6 CGPA हासिल किया और 12वीं में 89 फीसदी अंक लाए. इतिहास में दिलचस्पी नंदिनी महाराज को शुरू से ही इतिहास विषय में काफी दिलचस्पी रही है. उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन से बीए ऑनर्स हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वो पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए यूके चली गईं, जहां Sheffield Hallam University से अप्लाइड ह्यूमन राइट्स में मास्टर डिग्री हासिल की. कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया मास्टर्स के बाद नंदिनी ने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. साल 2016 में उन्होंने तैयारी शुरू की. बाकी लोगों की तरह उन्होंने कोचिंग जॉइन नहीं की, बल्कि खुद कोचिंग में पढ़ाने लगीं. उनका मानना था कि पढ़ाने से रिवीजन अच्छे से हो जाता है और कॉन्सेप्ट क्लियर रहते हैं. उन्होंने अन्य विषयों के लिए एनसीईआरटी और टेस्ट सीरीज की मदद ली, जबकि करेंट अफेयर्स के लिए अखबार और मैगजीन्स पढ़ती रहीं. ऐसे मिली सफलता पहले प्रयास में नंदिनी को सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. गलतियों से सीखते हुए उन्होंने अपनी तैयारी और मजबूत की. आखिरकार दूसरे अटेम्प्ट में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और 42वीं रैंक के साथ आईएएस ऑफिसर बनीं. IAS नंदिनी महाराज ने शेयर की वीडियो View this post on Instagram A post shared by nandini (@nandini3maharaj) डांस उनका पैशन रहा है और वह आज भी अपने व्यस्त शेड्यूल में इससे वक्त निकाल लेती हैं. साथ ही, पढ़ाने का शौक भी बरकरार है. वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के पोस्ट शेयर करती हैं. नंदिनी का रोप क्लाइंमिंग, पोल डांस का वीडियो नीचे दिए पोस्ट में देख सकते हैं. यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS हर्षिता गोयल, जिन्हें UPSC लिखित परीक्षा में मिले टॉपर शक्ति दुबे से ज्यादा मार्क्स The post लेडी IAS का फिटनेस अवतार, UPSC में रैंक 42 लाने वाली नंदिनी, देखें रोप क्लाइंब का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanteras 2025: सोने-चांदी नहीं, इस दिन धनिया खरीदने से भी घर में आती है अपार समृद्धि, जानें कैसे ये छोटा सा काम दिला सकता है बड़ा शुभफल

Dhanteras 2025: धनतेरस इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा, यह दीपावली महापर्व की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है. आमतौर पर इस दिन सोने-चांदी, बर्तन, झाड़ू और नमक जैसी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर धनिया (कॉरींडर) खरीदना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है? आइए जानते हैं इस परंपरा के पीछे का महत्व. धनिया खरीदने का महत्व धनतेरस पर धनिया खरीदना एक प्राचीन परंपरा है, जिसे समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. धनिया के बीजों को देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा में अर्पित करना, घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है. इसके अलावा, कुछ बीजों को घर के धन स्थान (जैसे तिजोरी) में रखने से आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है. यह परंपरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह घर के वातावरण को भी शुद्ध करती है. धनतेरस के दिन लगाएं धनिया के पौधे धनतेरस के दिन धनिया के बीजों को बोना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. यह क्रिया यह संकेत देती है कि जैसे धनिया का पौधा बढ़ता है, वैसे ही घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होगा. कुछ लोग इन बीजों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखते हैं, जिससे लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है. धनतेरस पर और क्या-क्या खरीदें नमक और धनिया – घर में खुशहाली लाते हैं. झाड़ू – नई झाड़ू से घर में दरिद्रता दूर होती है. कुबेर यंत्र – पैसे की बढ़ोतरी का संकेत. लाल बर्तन, तांबे या कांसे के बर्तन – सेहत और सुख के लिए. भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति – घर में शांति और समृद्धि आती है. धनिया के बीज पूजा में कैसे इस्तेमाल होते हैं? धनिया के बीज देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा में अर्पित किए जाते हैं. कुछ लोग इन्हें तिजोरी में भी रखते हैं, जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ती है. क्या धनतेरस पर धनिया का पौधा लगाना भी शुभ है? हाँ, धनतेरस पर धनिया के बीज बोने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है. क्या धनतेरस पर झाड़ू खरीदना जरूरी है? हाँ, नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है और लक्ष्मी को आकर्षित करती है. धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदने का क्या महत्व है? सोना और चांदी खरीदना समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है. इसे रखने से घर में धन और सुख बढ़ता है. ये भी पढ़े: Dhanteras 2025: धनतेरस की रात दीपक रखने की दशा बदल देगी किस्मत, जानिए किस दिशा में कितने दीये जलाना होता है शुभ ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra ये भी पढ़े:  Laxmi Ji Ki Aarti Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Dhanteras 2025: सोने-चांदी नहीं, इस दिन धनिया खरीदने से भी घर में आती है अपार समृद्धि, जानें कैसे ये छोटा सा काम दिला सकता है बड़ा शुभफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs AUS: पर्थ पहुंची टीम इंडिया, रोहित कोहली के साथ कप्तान गिल आए नजर, देखें वीडियो

IND vs AUS: हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 19 अक्टूबर से शुरु होनी है. इसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के पर्थ पहुंच गई है. हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच इसी शहर में स्पोर्ट्सा जाएगा. विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी पर्थ पहुंचे हैं. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ नजर आए. टीम इंडिया का दूसरा दल पहुंचा हिंदुस्तान की ओर से पहला दल कल (15 अक्टूबर) की सुबह निकल गया था, जो देर शाम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया था. जिसके बाद दूसरा दल भी आज (16 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है. इस दल में हेड कोच गौतम गंभीर, स्पिनर कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के साथ अन्य कोचिंग स्टाफ मौजूद था. इसके साथ ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के पर्थ पहुंची, जहां 19 अक्टूबर को उनको अपना पहला वनडे मैच स्पोर्ट्सना है. Perth Perfect Start 👌 The Men in Blue touch down in Perth to kick off the Toughest Rivalry! 👊#AUSvIND 👉 1st ODI | SUN, 19th OCT on Star Sports Network and JioHotstar! pic.twitter.com/q1dFwwWVcZ — Star Sports (@StarSportsIndia) October 16, 2025 कोहली और रोहित की वापसी  हिंदुस्तानीय क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज खास है क्योंकि लगभग सात महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनका फोकस अब वनडे क्रिकेट पर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों के आकंड़े भी बेहद शानदार हैं. यह वनडे सीरीज दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.  कोहली और रोहित दोनों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर वे फिट और प्रेरित रहे, तो 2027 वर्ल्ड कप तक हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सते रहेंगे. उनकी मौजूदगी से टीम में अनुभव, स्थिरता और आत्मविश्वास का स्तर बढ़ता है. नए कप्तान शुभमन गिल ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि टीम को इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से बहुत फायदा मिलेगा. कहां स्पोर्ट्से जाएंगे वनडे मैच ? हिंदुस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (19 अक्टूबर) को पर्थ में स्पोर्ट्सा जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में स्पोर्ट्सेगी. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज भी शुरू होगी. इस दौरे को आगामी 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. ये भी पढ़ें- विलियमसन की IPL में वापसी, LSG के साथ जुड़े केन, संजीव गोयनका ने किया स्वागत आप तभी असफल होते हैं… IND vs AUS वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली के पोस्ट ने मचाया तहलका The post IND vs AUS: पर्थ पहुंची टीम इंडिया, रोहित कोहली के साथ कप्तान गिल आए नजर, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top