Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार व ऑटो की टक्कर में एक दर्जन लोग हुए घायल

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत स्थित एनएच 28 स्थित रानी हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को स्विफ्ट डिजायर और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गयी. टक्कर के दौरान स्विप्ट डिजाइन व ऑटो के परखच्चे उड़ गये. ऑटो सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से एनएच 28 जाम हो गया.टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. जिनकी पहचान नहीं हो पायी है. वहीं अन्य इलाजरत अन्य घायल की पहचान समस्तीपुर जिले अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी करमचंद साहनी की पत्नी पिंकी चौधरी, पुत्र विवेक कुमार, पुत्री रवीना कुमारी और मुनचुन चौधरी की पत्नी मूर्ति कुमारी, पुत्री पायल कुमारी एवं रामनरेश साहनी की पत्नी कविता देवी और दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट नवादा निवासी रामबालक साहनी की पत्नी सुनीता देवी तथा तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा सोनरटोली वार्ड संख्या 7 निवासी शंकर पोद्दार के रूप में की गयी है. उक्त सभी घायल दलसिंहसराय से तेघड़ा व बेगूसराय जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय से तेघड़ा की तरफ जा रही ऑटो जैसे ही रानी तीन पंचायत के हाइ स्कूल रानी के समीप पहुंचा. वही तेघड़ा की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर ने सामने से ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया.घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गयी. और दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को एनएच- 28 से हटाकर यातायात प्रारंभ कराया. वही स्विफ्ट डिजायर को चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि ऑटो व स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है. वही दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार व ऑटो की टक्कर में एक दर्जन लोग हुए घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मशरूम के उत्पादन से बदलेगी महिलाओं की तकदीर : ज्योति

वीरपुर. वीरपुर प्रखंड के पकड़ी गांव में शुक्रवार को ग्रामीण स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई. एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत 26 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण पांच दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीरपुर, करीमटोला, पकड़ी, मुनीचक एवं मुजफ्फरा गांव की 55 आकांक्षी स्त्री उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनका चयन गीट टेस्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया है. 26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्त्रीओं को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, बटन मशरूम एवं ऑयस्टर मशरूम के उत्पादन के साथ-साथ उससे बनने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे-मशरूम का अचार, बड़ी एवं मशरूम पाउडर निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण रामकुमार सिंह, जबकि बटन एवं ऑयस्टर मशरूम तथा उससे बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण प्रशिक्षिका ज्योति कुमारी द्वारा प्रदान किया जा रहा है. वहीं स्त्रीओं में उद्यमिता विकास से संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी द्वारा दिया जा रहा है. प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अगले 16 महीनों तक संस्था स्त्री उद्यमियों को उत्पाद विकास, व्यवसाय विकास, मार्केट लिंकेज एवं बैंक लिंकेज में सहयोग करेगी. साथ ही स्टॉल एवं विभिन्न मेलों (एग्जीबिशन) के माध्यम से बाजार की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्त्रीओं में उद्यमी बनने की इच्छा है तो बैंक भी उन्हें पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर हैं. कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका मीरा शर्मा, प्रशिक्षिका ज्योति कुमारी एवं एएनएम मीरा कुमारी ने स्त्रीओं का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में प्रशिक्षु रंजू देवी, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, चांदनी कुमारी, रूपा कुमारी, प्रीति कुमारी सहित अन्य स्त्रीएं मौजूद रही. कार्यक्रम के अंत में सभी स्त्री उद्यमियों ने इडीआइआइ संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रमन गुजराल को इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के लिए धन्यवाद दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मशरूम के उत्पादन से बदलेगी स्त्रीओं की तकदीर : ज्योति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधिकारियों से गुहार लगाते रहे लोग, अतिक्रमण पर चलता रहा बुलडोजर

बेगूसराय. जिला प्रशासन व नगर निगम के द्वारा संयुक्त रुप से चौथे दिन भी लोहियानगर गुमटी व रेलवे लाइन के दक्षिणी भाग से लेकर आरओबी के पू्र्वी छोर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. उक्त परिक्षेत्र में जो कुछ ढांचा बचा रह गया था, उसे बुलडोजर के द्वारा जमींदोज किया गया. इस दौरान शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने पर लगभग 2000 लीटर शराब बनाने की कच्ची सामग्री बरामद की गयी. जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा नष्ट कर दी गयी. लोहिया नगर गुमटी से रेलवे लाइन की दक्षिणी चौहद्दी व एनएच-31 की उत्तरी चौहद्दी आरओबी के पूर्वी छोर तक अतिक्रमण मुक्त करा दी गयी है. उक्त क्षेत्र में दूर दूर तक अब सिर्फ मलबा ही मलबा बचा हुआ है. शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्ति से विस्थापित लोग दिन भर मलवे से जरूरी बांस टूटे एस्बेस्टस व टीन का चदरा विभिन्न माध्यमों के सहारे ढोते रहें. एनएच- 31 का उत्तरी किनारे तथा रेलवे लाइन के दक्षिणी किनारे पर दिन भर टूटी झोपड़ियों के अवशेष को जुटाकर कर विस्थापित लोग ढोते रहे. वही दूसरी ओर कुछ मलबे को बुलडोजर द्वारा रेलवे लाइन एनएच के बने एक चौड़े नाले में ठेल दिया गया. उक्त परिक्षेत्र में अभी 100 टन से अधिक मलबे पड़े हुए हैं. कुछ दिनों पूर्व उक्त जगह पर जहां इस छोर से उस छोर तक झोपड़ी ही झोपड़ी दिखायी पड़ती थी, आज वहां सिर्फ मलबे नजर आ रहें हैं. प्रशासन द्वारा किए गए कार्यवाही की कुछ पक्ष तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग अतिक्रमण हटाने के टाइमिंग पर सवाल उठा रहें हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना ही था तो इसके लिए सर्द कनकनी का मौसम का चयन करने की जगह गर्मी के मौसम में उजाड़ने की कार्रवाई की जाती. वहीं जिला प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान रुकने वाला नहीं है. जो भी प्रशासनी जमीनों का अस्थाई अतिक्रमण है उसे शीघ्र मुक्त करा ली जायेगी. वार्ड-28 लोहियानगर परिक्षेत्र से भी प्रशासनी जमीन को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त लोहिया नगर गुमटी व रेलवे लाइन से उत्तर परिक्षेत्र को भी अतिक्रमण मुक्ति अभियान का आज चेतावनी दे दी गयी है. शुक्रवार को अपराह्न् के बाद बुलडोजर के साथ जिला प्रशासन की टीम लोहियानगर गुमटी के उत्तर तरफ चली गयी. रेलवे गुमटी से उत्तर लोहिया नगर मोहल्ले में प्रवेश स्थल पर दो दुकानों पर भी बुलडोजर चला दिया. फिर आसपास के सभी दुकानदारों को सुबह तक अतिक्रमण हटा लेने चेतावनी दे दी गयी है. जैसे ही बुलडोजर एनएच-31 से निकल कर रेलवे गुमटी पार कर उत्तर तरफ लोहियानगर की ओर बढ़ी सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं, लेकिन दो दुकानों को नष्ट कर बुलडोजर की कार्रवाई जब रुक गयी तो लोगों को सांस में सांस आयी. ठंड के मौसम में खुले आकाश में रहने को मजबूर हैं भूमिहीन विस्थापित एक ओर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर झोपड़पट्टी में रह रहे गरीब परिवार बेघर होने की त्रासदी से जूझ रहे हैं. पोखरिया क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए, जिसके कारण स्त्रीओं-बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की बेबसी साफ झलक रही है. रात होते ही दर्जनों परिवार एनएच-31 के किनारे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गए.जबकि कई लोग टूटे पड़े घरों के मलबे पर चूल्हा जलाकर खाने को विवश दिखाई दिए. छोटे बच्चों के चेहरों पर घर टूटने का डर और असुरक्षा की छाप स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. स्त्रीओं का कहना है कि बिना नोटिस और बिना पुनर्वास के अचानक बुलडोजर चलने से उनके सिर से छत छिन गयी और अब उनके सामने रहने व खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है. हालांकि प्रशासन इसे प्रशासन और कोर्ट के निर्देश के तहत अतिक्रमण मुक्त अभियान का हिस्सा बता रहा है. लेकिन पीड़ित परिवारों का दर्द लगातार सामने आ रहा है. उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां झोपड़ी डालकर रह रहे थे, लेकिन हटाये जाने के बाद अब उनके पास न जमीन है, न रहने का कोई विकल्प. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है, लेकिन बेघर गरीब परिवारों की स्थिति ने मानवता व पुनर्वास व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अधिकारियों से गुहार लगाते रहे लोग, अतिक्रमण पर चलता रहा बुलडोजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में 22.89 करोड़ रुपये वाले 38 हजार से अधिक निष्क्रिय खाते चिह्नित

आपकी पूंजी, आपका अधिकार के तहत अनक्लेमड डिपॉजिट शिविर का आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के निर्देशानुसार जिला अग्रणी बैंक ने शुक्रवार को स्थानीय उत्सव गार्डन में अनक्लेम्ड डिपॉजिट शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर गढ़वा जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे. मौके पर बताया गया कि यह कार्यक्रम आरबीआइ द्वारा पूरे देश में एक अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य उन खाताधारकों की पहचान करना और भुगतान सुनिश्चित करना है, जिनके खाते 10 वर्ष से अधिक समय से बिना किसी लेन-देन के निष्क्रिय पड़े हैं. गढ़वा जिले में ऐसे कुल 38,269 खाते चिह्नित किये गये हैं, जिनमें 22.89 करोड़ रुपये की राशि जमा है. अब इस पूरी राशि को वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाना लक्ष्य है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान नागरिकों को उनकी भूली या निष्क्रिय वित्तीय संपत्तियां जैसे बैंक जमा, बीमा दावे, शेयर और म्यूचुअल फंड वापस दिलाने का राष्ट्रीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि उनके निष्क्रिय खाते, बीमा पॉलिसियां, डिविडेंड अथवा पेंशन की राशि कहां फंसी है और उसे कैसे क्लेम किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने डिजिटल भुगतान के दौरान होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी. शिविर में मौके पर ही 18 लाभुकों के बीच अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गये. कार्यक्रम में एलडीएम सत्यदेव कुमार रंजन, डीडीएम नाबार्ड डीटी लुगुण, एसबीआई डाल्टनगंज के मुख्य प्रबंधक इमेनुअल तिग्गा, राजा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में 22.89 करोड़ रुपये वाले 38 हजार से अधिक निष्क्रिय खाते चिह्नित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सास का था अनैतिक संबंध, छिपाने के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

पति, सास व सास के प्रेमी पर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार प्रतिनिधि, भवनाथपुर (गढ़वा) कैलान गांव में विवाहिता रेखा कुमारी की संदेहास्पद मौत के मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यह मामला न तो दहेज का है और न ही घरेलू विवाद का, बल्कि अनैतिक संबंधों का पर्दाफाश होने पर अंजाम दी गयी सोची–समझी हत्या है. प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया कि दो दिसंबर की रात रेखा कुमारी ने अपनी सास मीना देवी को गांव के ही रामनरेश यादव के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. रेखा ने इसका विरोध किया था. आरोप है कि अपने छिपे संबंध को बचाने के लिए सास मीना देवी और रामनरेश यादव ने रेखा के पति धर्मेंद्र पटेल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. मृतका के पिता ने बताया कि तीनों ने मिलकर रेखा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और बाद में जहर पिलाकर मौत को संदेहास्पद दिखाने की कोशिश की. घटना के बाद शव को ऐसे हालात में छोड़ दिया गया कि यह आत्महत्या या जहर खाने का मामला प्रतीत हो. पति गिरफ्तार, सास व उसका प्रेमी फरार भवनाथपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति धर्मेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि सास मीना देवी और उसके कथित प्रेमी रामनरेश यादव फरार हैं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम छापामारी कर रही है. शादी के बाद से रेखा को दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित रेखा के पिता पलामू के बंदला गांव निवासी आनंद भाई पटेल ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति–रिवाज के साथ कैलान गांव के रकशा टोला निवासी धर्मेंद्र पटेल के साथ की थी. शादी के कुछ महीने बाद ही रेखा के साथ अत्याचार बढ़ने लगा. आरोप है कि धर्मेंद्र पटेल लगातार दहेज के रूप में सोने की चैन, मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये व्यापार के लिए मांगता था. मांग पूरी न करने पर वह रेखा के साथ मारपीट करता था. परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र पहले भी रेखा की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास कर चुका था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सास का था अनैतिक संबंध, छिपाने के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सहाना कॉलोनी से बाइक की चोरी, शिकायत दर्ज

चकाई. थाना क्षेत्र के सहाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. जलखारिया गांव निवासी अरुण कुमार राय ने चोरी की घटना को लेकर चकाई थाने में लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वे सहाना कॉलोनी स्थित एक कोचिंग संस्थान के सामने अपनी ब्लैक रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी कर काम में व्यस्त थे. इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन उड़ा ले गये. कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित ने पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है. चकाई पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सहाना कॉलोनी से बाइक की चोरी, शिकायत दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

निरीक्षण में एचएम व सहायक शिक्षक अनुपस्थित, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

चकाई . प्रखंड क्षेत्र के प्रशासनी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की हकीकत शुक्रवार को उस समय उजागर हो गई, जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने नवीन प्राथमिक विद्यालय ताराखाड़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार और सहायक शिक्षक गौतम कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये. हैरानी की बात यह रही कि प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का प्रभार भी किसी अन्य को नहीं सौंपा था. बीईओ के विद्यालय पहुंचते ही शिक्षकों और विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया. अनुपस्थित मिले दोनों शिक्षकों पर गंभीर नाराजगी जताते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो संबंधित शिक्षकों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. बीईओ ने बताया कि उनके द्वारा लगातार सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. जहां भी गड़बड़ी मिल रही है, वहां स्पष्टीकरण के साथ-साथ कार्रवाई भी की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post निरीक्षण में एचएम व सहायक शिक्षक अनुपस्थित, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, पक्षकारों को नोटिस तामिला कराने के निर्देश

जमुई . आगामी 13 दिसंबर को सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन के प्रशाल में उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में सचिव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पात्र पक्षकारों को केस से जुड़े नोटिस अनिवार्य रूप से तामिला कराएं. चौकीदारों के माध्यम से भी संबंधित पक्षकारों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाई जाए तथा उन्हें अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया जाये. उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी में लंबित वादों के लिए भी चौकीदार के हाथ नोटिस भेजकर वादियों को अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए. सचिव ने सभी थानों में हेल्प डेस्क गठित करने पर जोर दिया, ताकि आमलोगों को लोक अदालत से जुड़े लाभों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार को गति दी जायेगी. गश्ती वाहनों के माध्यम से ऑडियो संदेश चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें. उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रत्येक थाना में नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएं. डीएसपी मुख्यालय आफताब अहमद, न्यायालय कर्मी मुकेश रंजन समेत विभिन्न थानों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे. गौरतलब है कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े वादों की भी सुनवाई की जाएगी और इनके निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, पक्षकारों को नोटिस तामिला कराने के निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर फ्राॅड व ऑनलाइन हिंसा को रोकने के बताये गये उपाय

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मारगोमुंडा में इब्तिदा नेटवर्क व स्वयं सेवी संस्था आश्रय की ओर से विद्यालय के छात्रों के बीच साइबर व ऑनलाइन हिंसा की रोकथाम जानकारी दी गयी. इस अवसर पर आश्रय के दीपा कुमारी ने स्कूली छात्रों को बताया गया कि मोबाइल से फायदा और नुकसान दोनों है. बताया कि अधिकांश लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग साइबर का शिकार हो रहे हैं. बताया गया कि आये दिन अखबारों में पढ़ने को मिलता है कि खाते से पैसे की निकासी साइबर चोरों के द्वारा किया गया. कभी-कभी तो यह भी सुनने को मिलता है कि फेसबुक, ट्विटर पर अश्लील वीडियो बनाकर भेज देते हैं. इस तरह के मैसेज से बचने की आवश्यकता है. मौके पर वार्डन पार्वती मरांडी, हिंदुस्तानी कुमारी, आदर्शों कुमार यादव, मुजम्मिल हुसैन आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर फ्राॅड व ऑनलाइन हिंसा को रोकने के बताये गये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा समिति के सदस्य देवघर के लिए रवाना

विद्यासागर. विद्यासागर डाक बम बोल बम निशुल्क सेवा समिति सालों भर सभी पूर्णिमा में सुल्तानगंज-देवघर पथ पर निशुल्क सेवा देती है. शुक्रवार को विद्यासागर डाक बम सेवा समिति के सदस्य देवघर के लिए रवाना हुए. बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाने के लिए आते हैं, जिसे विद्यासागर सेवा समिति सेवा देने का कार्य करती है. मौके पर सेवा समिति के कार्यकर्ता वासुदेव मंडल, राजू पंडित, जागेश्वर मंडल, राजेंद्र मंडल, अर्जुन मंडल, राम लखन मंडल, सुरेंद्र मंडल, सूरज मंडल, महावीर मंडल, मनोज मंडल आदि रवाना हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा समिति के सदस्य देवघर के लिए रवाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top