Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अतिक्रमण के कारण 40 फीट की सड़क सिकुड़कर रह गयी आधी

मधुपुर. शहर के रेलवे स्टेशन रोड में अतिक्रमण कर भारी संख्या में सड़क किनारे दुकान लगाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि गांधी चौक से लेकर रेलवे लोको शेड के दरवाजे तक रेलवे की दीवार से सटाकर सड़क किनारे पांच दर्जन से भी अधिक अवैध दुकानें लगा दी गयी है, जिससे सड़क की चौड़ाई 40 फीट से घटकर करीब 20 फीट रह गयी है. सड़क के दोनों ओर दुकान रहने के कारण ग्राहकों द्वारा भी बाइक व साइकिल दुकान के सामने खड़ा किया जाता है. इसके कारण कई बार सड़क जाम हो जाता है. इससे विशेषकर स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जाने व आनेवालों को अत्यधिक परेशानी होती है. इसके अलावा स्टेशन के उत्तरी छोर में नगर परिषद द्वारा जो स्टॉल बनाया गया है. उसके दुकानदारों द्वारा भी सड़कों का अतिक्रमण किया गया है. पिछले छह माह में अतिक्रमण अत्यधिक बढ़ गया है. जब भी रेलवे के अधिकारी आसनसोल या हावडा से आते है तो रेलवे दीवार से सटाकर लगायी गयी दुकानों को दो दिनों के लिए हटाया जाता है. अधिकारी के जाते ही पुन: दुकान सज जाती हैं. वहीं, लोगों ने मामले पर कार्रवाई की मांग की है. हाइलार्ट्स : स्टेशन रोड में अतिक्रमण से रेल यात्रियों व राहगीरों को हो रही परेशानी गांधी चौक से रेलवे लोको शेड के दरवाजे तक रेलवे की दीवार से सटाकर लगा दी गयी हैं दुकानें डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अतिक्रमण के कारण 40 फीट की सड़क सिकुड़कर रह गयी आधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

22 को मनायेगा संताल परगना स्थापना दिवस : सुनील बास्की

फतेहपुर. मांझी परगना सरदार महासभा फतेपुर की बैठक चौकुन्दा मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता जोगमांझी लखिश्वर टुडू ने की. बैठक में मांझी परगना सरदार महासभा के संरक्षक सुनील कुमार बास्की, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा उपस्थित थे. बैठक में आगामी 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस सह संताली भाषा विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं संताल सिविल रूल्स 1946, संताल परगना जस्टिस रेग्युलेशन 1893 पर संशोधन, मांझी, प्राणिक, नाईकी, जोगमांझी, गोडित आदि पद धारियों की सम्मान राशि, पेसा कानून 1996 को लागू करने को लेकर चर्चा की गयी. प्रस्ताव लिया गया कि संताल परगना को मिटाने की कोशिश हो रही है. उसे हम सफल होने नहीं देंगे. बैठक में यह भी प्रस्ताव लिया गया कि इन मांगों को लेकर 22 दिसंबर को जामताड़ा गांधी मैदान से विशाल रैली आयोजित की जायेगी. जिले के उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर प्राणिक ज्योतिलाल मुर्मू, मांझी मनोहरी हेंब्रम, मांझी कालीश्वर सोरेन, सुकोल सोरेन, सीताराम बास्की, नाईकी सुबोधन मुर्मू, सुसारिया लखिलाल सोरेन, नाईकी बाबुश्वर सोरेन आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 22 को मनायेगा संताल परगना स्थापना दिवस : सुनील बास्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइब्रिड मोड में होगा पीजी के वर्तमान सत्र का वर्ग संचालन

छपरा. पीजी के वर्तमान सत्र 2025-27 में नामांकन की प्रक्रिया क्लोज हो चुकी है. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर छात्र कल्याण विभाग द्वारा सभी अंगीभूत कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के विभागों में नये सत्र की कक्षाओं के संचालन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. चुकी पीजी का वर्तमान सत्र करीब छह माह पीछे चल रहा है. निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष जुलाई-अगस्त के बीच सत्र में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी. लेकिन नवंबर-दिसंबर के बीच नामांकन हुआ है. ऐसे में सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से अब नामांकन के बाद कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में (ऑफलाइन व ऑनलाइन) संचालित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अंतर्गत ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों ही मोड में कक्षाएं चलेंगी. कम समय में अधिकतम कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित हो सके. इसके लिए दो पालियों में कक्षाओं का संचालन कराये जाने को लेकर भी गाइडलाइन जारी किया गया है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो राणा विक्रम सिंह ने बताया कि पीजी में कुल चार सेमेस्टर होते हैं. एक सेमेस्टर को पूरा करने के लिए छह माह की अवधि निर्धारित है. लेकिन वर्तमान सत्र में नामांकन ही छह माह की देरी से हुआ है. ऐसे में कम समय में फर्स्ट सेमेस्टर का सिलेबस पूरा हो सके. इसे ध्यान में रखते हुए ही हाइब्रिड मोड में कक्षाओं वर्ग संचालन का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार जनवरी-फरवरी के बीच इस सत्र के अंतर्गत फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी. ऐसे में दो माह की अवधि में ही सिलेबस पूरा कर लिया जायेगा. सीबीसीएस पाठ्यक्रम पर आधारित है पढ़ाई नामांकित छात्रों को च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) सिलेबस से पढ़ाया जायेगा. इसके अंतर्गत यदि छात्रों को नामांकन के बाद लगता है कि कोर कोर्स के अलावे एडिशनल विषय को पढ़ना उनके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा तो अन्य स्ट्रीम के विषय भी बीच सत्र में भी विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं. इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं दूसरे स्ट्रीम के अपने पसंदीदा विषय की पढ़ाई कर सकते हैं. जो उनके कैरियर के लिये लाभदायक साबित होगा. वहीं मेन स्ट्रीम की पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे स्ट्रीम के रोचक विषय पढ़ना आसान हो जायेगा. इन विभागों में तैयार हुआ वर्ग संचालन का शेड्यूल विश्वविद्यालय से मिले निर्देश के बाद अधिकतर कॉलेजों में पीजी के नये सत्र में वर्ग संचालन का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. जिन कॉलेजों ने अब तक वर्ग संचालन का शेड्यूल तैयार नहीं किया है. उन्हें एक-दो दिनों में शेड्यूल बनाकर वर्ग संचालित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं नामांकित छात्रों को भी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वर्ग संचालन के संदर्भ में जानकारी भेजी जा रही है. जिन कॉलेजों में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी. वहां भी ऑनलाइन कक्षाओं का लिंक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया जा रहा है. जेपीयू के अंतर्गत पीजी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, नेतृत्व विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में वर्ग संचालन का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइब्रिड मोड में होगा पीजी के वर्तमान सत्र का वर्ग संचालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नव साक्षरों की सात दिसंबर को होगी परीक्षा

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में बीडीओ सह बीईओ मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में अक्षर आंचल योजना के तहत सात दिसंबर को होने वाली नव साक्षर परीक्षा की तैयारी को ले बैठक हुई. केआरपी सुनील कुमार सौरभ ने ने कहा, सात दिसंबर को प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल, धरहन, दिघौंच, मोहर्रमपुर, मझेली, गोपालपुर, सिरंडा, प्राणपुर सहित अठारह केन्द्रों पर पूर्वाहन दस बजे से अपराह्न चार बजे तक दलित महादलित अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के 15 वर्ष से लेकर पैंतालीस वर्ष के 4068 नव साक्षर स्त्रीओं का तीन सत्र में बुनियादी साक्षरता परीक्षा ली जायेगी. पढ़ने लिखने और गणित का ज्ञान का जांच किया जायेगा. शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के चंदन कुमार रजक, नीतीश कुमार रजक, गोपाल राय के साथ दर्जनों शिक्षा सेवक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नव साक्षरों की सात दिसंबर को होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

उदाकिशुनगंज . आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को पुनः बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है. भाजपा नेता सह उकिशुनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि नरेंद्र बाबू क्षेत्र के विकास में अनवरत तत्पर रहते हैं. उन्होंने क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींची है. वहीं भाजपा नेता सह बिहारीगंज के पूर्व मुखिया विपिन कामती ने कहा कि नरेंद्र बाबू अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से पहले भी सदन की कार्यवाही को बेहतर तरीके से संचालन किए हैं और आगे भी करेंगे. भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र बाबू जैसे प्रतिनिधि मिलना हम सबों के लिए गर्व की बात है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा एनडीए गठबंधन के सभी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. वही उदाकिशुनगंज नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने नरेंद्र नारायण यादव के बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जतायी. इधर, भाजपा नेता अरविंद सिंह, जिला पार्षद अनिकेत मेहता , रोशन कुशवाहा, रंजन कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, बबलू ऋषिदेव ,शेखर पासवान ,राहुल मंडल, बादल पासवान आदि ने बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में अकेली महिला को चाकू का भय दिखा 1.90 लाख नकद समेत जेवरात की लूट

पूर्णिया. घर के अंदर घुसकर एक बदमाश ने चाकू का भय दिखा कर एक स्त्री से एक लख 90 हजार रुपये समेत सोने के जेबरात लूट लिया. घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड स्थित नारियल बागान के पास हुई पास.स्त्री घर में अकेली थी. पीड़ित स्त्री भूपेंद्र भगत की पत्नी कुमारी प्रीति द्वारा घटना की सूचना थाने में दी गई. सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर घटना का जायजा लिया.लूटकांड के उद्भेदन के लिए पुलिस डॉग की भी मदद ली गई, लेकिन बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका. स्त्री के पति उपेंद्र भगत ने बताया कि बीते सोमवार की शाम करीब 7 बजे उसकी पत्नी घर में अकेली थी. एक युवक चाकू लेकर घर पहुंचा और उसकी पत्नी को चाकू का भय दिखाकर अलमीरा में रखे 1.90 लाख रुपये, सोने के जेबरात, जिसमें गले का चेन,अंगूठी एवं बाला ले लिया और तेजी से बाईपास रोड की ओर भाग गया. उन्होंने बताया कि वह आयकर विभाग का निजी तौर पर अकाउंटेंट का काम करते हैं. जो रूपया लूट गया है, वह ग्राहकों के टैक्स का पैसा था. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन अबतक बदमाश को नहीं पकड़ा जा सका है.वहीं थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना की प्राथमिक की दर्ज करने के बाद अनुसंधान जारी है. जल्द ही बदमाश को पकड़ दिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर में अकेली स्त्री को चाकू का भय दिखा 1.90 लाख नकद समेत जेवरात की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित जिला निरीक्षण समिति ने किया बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण

किशनगंज डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 54 एवं बिहार किशोर न्याय नियमावली 2017 के नियम 41 के अंतर्गत गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थानों यथा सुरक्षित स्थान और विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया. सहायक निदेशक आलोक कुमार हिंदुस्तानी ने गृह के संचालन की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया. डीएम ने किशोरों से उनके आवासन, ख़ान पान, रहन सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारी लिया. साथ ही उन्होंने किशोरों को शिक्षा व रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने कंप्यूटर, मशरूम उत्पादन, बागवानी आदि से संबंधित रोज़गार परक प्रशिक्षण दिलवाने हेतु निदेशित किया. इसके अलावा उन्होंने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान व चाइल्ड हेल्प लाइन का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान डीएम के अतिरिक्त सिविल सर्जन, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय परिषद तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मिगण मोजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किशोर न्याय अधिनियम के तहत गठित जिला निरीक्षण समिति ने किया बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्रिवेणीगंज में छात्राओं ने दिखाया नवाचार का जुनून

– सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टार्टअप सेल ने आयोजित किया स्टार्टअप अवेयरनेस एवं आइडिएशन कार्यक्रम सुपौल. सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टार्टअप सेल द्वारा प्लस टू एलएनएलएन प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, त्रिवेणीगंज में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर आधारित स्टार्टअप अवेयरनेस एवं आइडिएशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता, नवाचार और राज्य प्रशासन द्वारा दी जा रही स्टार्टअप सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था. कार्यक्रम की शुरुआत बिहार स्टार्टअप नीति के सार, उपलब्ध अवसरों तथा स्त्री उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पर आधारित संवाद से हुई. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और कई महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे. वक्ताओं ने बताया कि राज्य प्रशासन नवाचार आधारित विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है. आइडिएशन सत्र में छात्राओं ने कुल 11 नवाचारी विचार प्रस्तुत किए. इनमें प्रशासनी विद्यालयों के बच्चों के सुरक्षित परिवहन का समाधान, दवाइयों की पैकेजिंग में सुधार, स्थानीय उत्पादों के वेयरहाउस प्रबंधन की रणनीति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुधार से जुड़े अभिनव सुझाव जैसे विचार शामिल थे. इन प्रस्तुतियों में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की गहरी समझ और उन्हें हल करने की रचनात्मक दृष्टि स्पष्ट रूप से झलक रही थी. विद्यालय के प्राचार्य सौरभ सुमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता युवा प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर बनने का मजबूत माध्यम बन सकती है. उन्होंने छात्राओं को अपने विचारों को और निखारने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की स्टार्टअप नीति उन युवाओं के लिए लाभकारी है जो नौकरी पाने की बजाय भविष्य में रोजगार देने वाले बनना चाहते हैं. फैकल्टी इनचार्ज शादाब आज़म सिद्दीकी ने कहा कि त्रिवेणीगंज की छात्राओं में स्थानीय समस्याओं की सूक्ष्म समझ है. जब यही समझ तकनीकी एवं इंजीनियरिंग शिक्षा से मिलती है, तब स्वास्थ्य, परिवहन, ग्रामीण वित्तीय स्थिति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी समाधान विकसित किए जा सकते हैं. स्टार्टअप सेल के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 10 लाख रुपये तक की ब्याज-मुक्त सीड फंडिंग, इन्क्यूबेशन सहयोग, स्त्री एवं वंचित वर्ग के उद्यमियों के लिए अतिरिक्त लाभ प्रशासन की ओर से प्रदान किए जा रहे हैं. उन्होंने छात्राओं को विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर देते हैं. आइडिएशन प्रतियोगिता के परिणाम आइडिएशन प्रतियोगिता में छोटी कुमारी प्रथम स्थान, विभा द्वितीय स्थान, रानी कुमारी तृतीय स्थान, प्रज्ञा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ स्टार्टअप सेल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर आयुष राज, रोहित राज, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार, आनंद कुमार, राजेश कुमार, गजेन्द्र यादव, कुमारी स्नेहा, यशप्रीत कौर, सुनीता कुमारी, रंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्रिवेणीगंज में छात्राओं ने दिखाया नवाचार का जुनून appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की जांच जरूरी : बीएओ

अमरपुर. प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को कृषि पदाधिकारी सना कय्युम के नेतृत्व में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह आयोजित हुई. कार्यक्रम के दौरान कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बेहतर खेती का मूलमंत्र समझाते हुए कहा कि बदलते मौसम और प्रदूषित होते पर्यावरण के बीच अच्छी पैदावार का पहला कदम मिट्टी की ससमय जांच कराना है, ताकि किसानों को खेतों की मिट्टी में मिले प्रदूषण का ससमय पता चल सके. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के करीब 25 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. ये कार्ड उन मिट्टी के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर बनाए गए हैं, जिन्हें कृषि विभाग की टीम द्वारा पूर्व में बांका स्थित मिट्टी जांच प्रयोगशाला भेजा गया था. आगे कहा कि रासायनिक खाद बिना आवश्यकता के डालने से मिट्टी कमजोर होती है. किसान तभी समृद्ध होगा, जब वह पहले मिट्टी को समझे और फिर खेती की योजना बनाए. मिट्टी की नियमित जांच से ही सही उर्वरक, सही फसल और बेहतर पैदावार तय होती है. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाएं और रासायनिक खाद की जगह घरेलू जैविक मिश्रण व प्राकृतिक विधियों का उपयोग करें, जिससे खेतों की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसान स्वयं भी अपने खेतों की मिट्टी का नमूना लेकर बांका स्थित लैब भेज सकते हैं, जिससे समय रहते मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी मिल सके. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक राजेश रंजन, मिथिलेश कुमार, गौतम बिहारी, मंजीत सिंह, बीटीएम रिसिका कुमारी, किसान सलाहकार मुरारी कुमार, दिलीप शर्मा, नवल शर्मा, नवनितेश कुमार, राजेश कुमार, मिथिलेश पंजियारा, संजीव कुमार, अकरम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की जांच जरूरी : बीएओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनुमंडल क्षेत्र की समस्या को ले सीएम को सौंपा आवेदन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए बारसोई को नया जिला बनाने की मांग की है. बलिया बेलौन, आबादपुर को प्रखंड का दर्जा, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में बनाने, अनुमंडल क्षेत्र में एक स्त्री डिग्री कॉलेज, स्त्री थाना बनाने, आजमनगर के बलियापाडा में पुलिस ओपी, महानंदा पूर्वी तटबंध के मीनापुर से दरयापुर तक तटबंध का पक्कीकरण, रैयांपुर, तारापुर, खुराधार, कदमगाछी, रोहीया घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की है. उन्होंने कहा की एनडीए की प्रशासन बनाने में क्षेत्र के लोगों का अपार समर्थन प्राप्त हुआ है. यह सभी मांग जनता के हित में है. विकास के नाम पर लोगों ने कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर से एनडीए की जीत सुनिश्चित की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनुमंडल क्षेत्र की समस्या को ले सीएम को सौंपा आवेदन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top