Hot News

December 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महानंदा पुल पर भीषण जाम, लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा

किशनगंज किशनगंज बहादुरगंज पथ पर मोजाबाड़ी स्थित महानंदा पुल पर शुक्रवार की शाम को भीषण जाम लग गया. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम की वजह से ब्लॉक चौक से मस्तान चौक तक वाहनों की रफ्तार थम गई और इस जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे. मालूम हो कि यह कोई पहली बार नहीं है जब महानंदा पुल पर जाम लगा है, बल्कि आए दिन यहां जाम की स्थिति बन जाती है. स्थानीय लोगो ने जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन से कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि महानंदा पुल पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए जल्द से जल्द कोई समाधान निकाला जाए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महानंदा पुल पर भीषण जाम, लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिकअप वैन की टक्कर से पॉलिटेक्निक छात्र जख्मी , छात्रों ने किया रोड जाम

अररिया. अररिया-पूर्णिया मार्ग एनएच 27 पर रामपुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने आये एक छात्र को सड़क पार करते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो किशनगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है. घायल छात्र चंदन कुमार जहानाबाद जिले का निवासी है. घटना के तुरंत बाद साथी छात्रों ने आनन-फानन में घायल छात्र को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया. इसके बाद अररिया-पूर्णिया मार्ग एनएच 27 को जाम कर आगजनी कर कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व यातायात थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों से घटना की विस्तृत जानकारी ली व समझा-बुझाकर कर सड़क जाम को हटाया. छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई सहायता उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिससे वे आक्रोशित हो गये. इसी बात को लेकर छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, कुछ घंटे तक रहे सड़क जाम के कारण आवागमन ठप हो गया व दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व समझा कर जाम को समाप्त कराया और आवागमन शुरू कराया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिकअप वैन की टक्कर से पॉलिटेक्निक छात्र जख्मी , छात्रों ने किया रोड जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिराहा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

करजाईन. राघोपुर प्रखंड के हरिराहा वार्ड नंबर 02 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 197 का मुखिया खुशबू कुमारी, समाजसेवी विकास कुमार टुनटुन, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, सीडीपीओ लक्ष्मी रानी, पीओ रियाज अहमद, एलएस नविता कुमारी एवं पंचायत सचिव अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान मुखिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के में बच्चों के लिए पठन-पाठन की सामग्री, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पठन-पाठन में काफी मदद मिलेगी. साथ ही इस दौरान केंद्र संचालिका सुलेखा कुमारी को समय पर केंद्र का संचालन करने व बच्चों को उचित पोषाहार एवं शिक्षा देने का निर्देश गया. साथ ही सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिराहा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Putin India Visit: पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति आवास पर डिनर, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, खरगे-राहुल को नहीं मिला न्योता

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डिनर के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं. हिंदुस्तान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका हार्दिक स्वागत किया. इधर, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित डिनर को लेकर सियासी पारा गर्म है. कांग्रेस ने दावा किया है कि रूसी पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजकीय भोज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है. हालांकि मुख्य विपक्षी दल के दावे पर प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है. नहीं, दोनों नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है. #WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu receives Russian President Vladimir Putin as he arrives at Rashtrapati Bhavan to attend the banquet hosted in his honour (Source: Kremlin) pic.twitter.com/tIvafaMzrf — ANI (@ANI) December 5, 2025 रात्रिभोज में शामिल हैं शशि थरूर इधर, कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी सांसद शशि थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले को लेकर उन पर कटाक्ष किया है. खेड़ा ने कहा कि इस निमंत्रण को स्वीकार करने वाले सवालों के घेरे में आते हैं. खेड़ा ने कहा- दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है. यह हैरानी की बात है, लेकिन इस प्रशासन में इससे हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह प्रशासन सभी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जानी जाती है. हम होते तो अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनते- पवन खेड़ा वही, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा- आप उनसे पूछिए, हम होते तो अपनी अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनते. जिस तरह से यह आमंत्रण दिया गया है वो सवालों के घेरे में आता है और जो निमंत्रण को स्वीकार कर रहा है वो भी सवाल के घेरे में आता है. इससे पहले मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा था कि उन्हें संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख के तौर पर इस भोज के लिए आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन में हुई वार्ता इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और कई समझौतों पर सहमति बनी. समझौतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया कि हिंदुस्तान और रूस के बीच 100 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने हिंदुस्तान और रूस के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के नए कदमों की घोषणा भी की. हिंदुस्तान और रूस ने अमेरिका की ओर से हाई टैरिफ और प्रतिबंध लगाने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक पंचवर्षीय योजना पर सहमति बनायी है. Also Read: Putin India Visit: ‘हिंदुस्तान-रूस के बीच फ्री-ट्रेड पर हुई चर्चा’, बोले पीएम मोदी- 100 बिलियन डॉलर व्यापार का टारगेट The post Putin India Visit: पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति आवास पर डिनर, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, खरगे-राहुल को नहीं मिला न्योता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने किया पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का शानदार रिव्यू, कहा- हर मिनट देखने लायक है, तुम पर गर्व है

Dhurandhar: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर’ आज, 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर की नई फिल्म देखने के बाद एक इमोशनल रिव्यू शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. फिल्म पहले से ही दर्शकों के शानदार रिस्पांस और दमदार ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब दीपिका का प्यार भरा सपोर्ट इस मूवी के हाइप को और भी बढ़ा रहा है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. दीपिका पादुकोण ने किया ‘धुरंधर’ का दिल छू लेने वाला रिव्यू Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने किया पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का शानदार रिव्यू, कहा- हर मिनट देखने लायक है, तुम पर गर्व है 3 फिल्म देखने के बाद दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास नोट लिखा, “धुरंधर देख ली है और यह 3.36 घंटे का हर मिनट देखने लायक है. खुद पर एहसान करो और अभी थिएटर में जाओ!” इसके बाद उन्होंने रणवीर की तारीफ में लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, रणवीर सिंह.” एक किस इमोजी के साथ उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई दी. फिल्म की दमदार कहानी धुरंधर की कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में फैले एक बड़े टेरर नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलते हैं. रणवीर सिंह इसमें एक 20 वर्षीय पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसे जेल से भर्ती कर कराची के अंडरवर्ल्ड में अंडरकवर भेजा जाता है. थाईलैंड, मुंबई, पंजाब और लद्दाख में 2024 से 2025 के बीच शूट हुई यह फिल्म 214 मिनट की है, जो इसे हिंदुस्तान की सबसे लंबी थिएट्रिकल रिलीज में से एक बनाती है. धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Sacnilk report धुरंधर ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म रात 8 बजे तक 21.77 करोड़ कमा चुकी है. नाईट शोज के बाद इनमें और बढ़त हो सकती है. यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ निकली रणवीर सिंह की फिल्म, 35 ओपनिंग डे कलेक्शन को किया फेल, अपनी भी टॉप ओपनर्स को नहीं बक्शा The post Dhurandhar: दीपिका पादुकोण ने किया पति रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का शानदार रिव्यू, कहा- हर मिनट देखने लायक है, तुम पर गर्व है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Reshmi Roti Recipe: मिनटों में बनाएं रूमाल से भी पतली और रेशम सी मुलायम रोटियां, स्वाद ऐसा कि पहली बाइट में ही जीत ले सबका दिल

Reshmi Roti Recipe: अगर आप हर दिन की सिंपल रोटी से कुछ अलग और ज्यादा टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो रेशमी रोटी से बेहतर आपके लिए कुछ और नहीं हो सकता. जब आप इस रोटी की पहली बाईट लेते हैं तो आपको इसका मुलायम, बेहद ही पतला और रेशम की तरह स्मूद टेक्सचर मुंह के अंदर महसूस होता है जो काफी आसानी से घुल जाती है और एक अलग फ्लेवर छोड़कर जाती है. यह एक काफी ज्यादा ही लाइट रोटी है जिसमें मैदे और गेहूं के आटे के मिक्सचर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आपको इसे अपने घर पर जरूर बनाकर उन्हें खिलाना चाहिए. इसके अलावा अगर आप किसी खास मौके पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो भी यह एक बेहतरीन डिश है. तो चलिए अब जानते हैं रेशमी रोटी बनाने की आसान रेसिपी. रेशमी रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री गेहूं का आटा – 1 कप मैदा – 1 कप दही – 2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध – आधा कप घी – 1 बड़ा चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – जरूरत अनुसार बेलने के लिए सूखा आटा यह भी पढ़ें: Bread Kachori Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी ब्रेड कचौड़ी, शाम की चाय और टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक रेशमी रोटी बनाने की सबसे आसान रेसिपी रेशमी रोटी का सबसे जरूरी हिस्सा है इसका आटा. आपको यह बात पता होनी चाहिए कि आटा जितना सॉफ्ट होगा, रोटी उतनी ही रेशमी बनेगी. रेशमी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और मैदा डालें. इसके बाद इसमें नमक, दही और एक बड़ा चम्मच घी मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना दूध डालकर आटा गूंथना शुरू करें. जब दूध खत्म हो जाए तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर आटे को अच्छी तरह स्मूद और लचीला बना लें. आटा इतना मुलायम होना चाहिए कि उंगलियों से दबाने पर निशान बन जाए. अब आटे को 10 से 15 मिनट ढककर रख दें इससे रोटियां और भी सॉफ्ट बनेंगी. इसके बाद आटे को छोटे-छोटे लोई के रूप में तोड़ लें और एक लोई को हल्के हाथों से राउंड शेप में बेलें. कोशिश करें कि रोटी बहुत पतली और बराबर फैली हो. इसके बाद तवा को मीडियम आंच पर गर्म करें और रोटी को तवे पर रखकर कुछ सेकंड में बुलबुले आने लगें तो पलट दें. अब दूसरी तरफ हल्का गोल्डन होने पर कपड़े या कलछी की मदद से हल्का दबाते हुए फुलाए. रोटी तैयार होते ही ऊपर थोड़ा सा घी लगाएं क्योंकि ऐसा करने से रोटी और भी सॉफ्ट बन जाती है. यह भी पढ़ें: Rice Uttapam Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी उत्तपम, नाश्ते से लेकर बच्चों की टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन The post Reshmi Roti Recipe: मिनटों में बनाएं रूमाल से भी पतली और रेशम सी मुलायम रोटियां, स्वाद ऐसा कि पहली बाइट में ही जीत ले सबका दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: इंडिगो की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर स्टाफ के साथ बहस करते हुए वीडियो आया सामने 

Indigo Flight: इंडिगो की कई फ्लाइटें एक साथ कैंसिल होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक यात्री एयरपोर्ट पर खड़े इंतजार करते दिखाई दिए, जिनके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं.  इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर यात्रियों और स्टाफ के बीच बहस हो रही है. वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक स्त्री दिखाई देती है, जो उड़ानें रद्द होने से परेशान होकर स्टाफ पर चिल्लाते हुए सवाल कर रही है. वहीं, वीडियो में एक अन्य स्त्री भी नजर आ रही है, जो साफ तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि “हमें सिर्फ बात करनी है.” वह स्टाफ से किसी सीनियर कर्मचारी को बुलाने की रिक्वेस्ट करती है. देखिए यह वीडियो. #WATCH | Mumbai, Maharashtra: A spat breaks out between stranded passengers and staff at the Mumbai airport amid the ongoing IndiGo flights’ nationwide disruption. pic.twitter.com/B9h3d6SwYd — ANI (@ANI) December 5, 2025 The post Watch Video: इंडिगो की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर स्टाफ के साथ बहस करते हुए वीडियो आया सामने  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Airtel vs Jio vs Vi: सालभर चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें किसका सबसे सस्ता?

Airtel vs Jio vs Vi: आजकल मोबाइल यूजर्स बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं. इसी वजह से टेलीकॉम कंपनियां सालभर की वैधता वाले प्रीपेड पैक लेकर आई हैं. एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) के बीच इस सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. सवाल यही है कि किसका प्लान जेब पर हल्का और फायदे में भारी साबित होता है. एयरटेल का धमाका- सबसे सस्ता सालाना पैक एयरटेल ने 365 दिन की वैधता वाले कई पैक पेश किये हैं. इनमें सबसे सस्ता ₹1,849 का रिचार्ज है, जो अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS देता है. हालांकि इसमें डेटा नहीं मिलता. वहीं ₹2,249 वाले पैक में 30GB डेटा भी शामिल है. खास बात यह है कि एयरटेल हर सालाना पैक के साथ 12 महीने का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलोट्यून भी देता है. जियो का पावर पैक- डेटा का बंपर ऑफर जियो का ₹3,599 वाला सालाना पैक इंटरनेट यूजर्स के लिए सबसे दमदार है. इसमें रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में 912GB से ज्यादा. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोज और JioTV, JioCloud जैसी सर्विसेज फ्री मिलती हैं. बोनस के तौर पर JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और JioGold पर अतिरिक्त छूट भी दी जाती है. Vi का अनोखा ऑफर- रातभर फ्री इंटरनेट वोडाफोन आइडिया का ₹3,599 वाला पैक रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. इसके साथ 100 SMS रोजाना मिलते हैं. लेकिन Vi की सबसे बड़ी खासियत है रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री इंटरनेट और वीकेंड रोलओवर, जिसमें बचे हुए डेटा को वीकेंड पर इस्तेमाल किया जा सकता है. किसका प्लान सबसे बेहतर? अगर आपको सिर्फ कॉलिंग और SMS चाहिए तो एयरटेल का ₹1,849 वाला पैक सबसे किफायती है. लेकिन अगर इंटरनेट आपकी पहली जरूरत है तो जियो का ₹3,599 वाला पैक सबसे वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है. वहीं Vi का पैक उन यूजर्स के लिए है जो रातभर इंटरनेट चलाना पसंद करते हैं. ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें. सिर्फ 1 रुपये में नंबर एक्टिव रखिए, सेकेंडरी सिम वालों के लिए बेस्ट Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 35,100 रुपये वाला Gemini AI Pro बिल्कुल FREE The post Airtel vs Jio vs Vi: सालभर चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें किसका सबसे सस्ता? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं राज उरांव? 36 साल की उम्र में बने झारखंड आदिवासी कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन

Table of Contents आदिवासी कांग्रेस के सबसे कम उम्र के वर्किंग चेयरमैन कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जायेंगे – राज उरांव Adivasi Congress: अमर उरांव के सुपुत्र और फागु उरांव के पोते हैं राज उरांव फागु उरांव के घर से 1962 में निकली थी पहली सरहुल शोभायात्रा Adivasi Congress: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन डॉ विक्रांत भूरिया ने राज उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के आदिवासी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ सहयोग करेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे. डॉ विक्रांत भूरिया की ओर से इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को बी दी गय है. उनसे कहा गया है कि वे राज उरांव का सहयोग करें. आदिवासी कांग्रेस के सबसे कम उम्र के वर्किंग चेयरमैन राज उरांव (36) आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं. उन्होंने बीटेक और इतिहास की डिग्री ली है. शुरू से कांग्रेस में सक्रिय रहे. छात्र संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में भी सक्रिय रहे. उन्होंने छात्र नेता के रूप में विद्यार्थियों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जायेंगे – राज उरांव राज उरांव ने नया विचार (prabhatkhabar.com) से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, के राजू, डॉ विक्रांत भूरिया और केशव महतो कमलेश सरीखे नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. वह कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभायेंगे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Adivasi Congress: अमर उरांव के सुपुत्र और फागु उरांव के पोते हैं राज उरांव राज उरांव झारखंड प्रदेश कांग्रेस की रांची जिला इकाई के अध्यक्ष रहे अमर उरांव के सुपुत्र हैं. अमर उरांव के निधन के बाद से राज उरांव सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं. राज उरांव अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के व्यक्ति हैं, जो कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं. उनके पिता अमर उरांव रांची के जिलाध्यक्ष रहे हैं. उनके दादा फागु उरांव भी कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे. फागु उरांव के घर से 1962 में निकली थी पहली सरहुल शोभायात्रा झारखंड में पहली सरहुल शोभायात्रा वर्ष 1962 में फागु उरांव के घर से ही निकली थी. फागु उरांव करमटोली में होटल चलाते थे. उस वक्त रांची ग्रामीण इलाका था और करमटोली सबसे बड़ा बाजार हुआ करता था. कार्तिक उरांव जब विदेश से लौटे, तो फागु उरांव ने उन्हें बैलगाड़ी में बैठाकर ले गये थे. इसे भी पढ़ें SIR को लेकर झारखंड कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, बूथ पर तैनात होंगे 29 हजार एजेंट झारखंड कांग्रेस की स्त्री इकाई में बड़ा बदलाव, रमा खलखो बनीं नयी अध्यक्ष, गुंजन सिंह की छुट्टी झारखंड कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, कुमार राजा को रांची महानगर और सोमनाथ मुंडा को ग्रामीण की जिम्मेदारी कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन, संवैधानिक मूल्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा The post कौन हैं राज उरांव? 36 साल की उम्र में बने झारखंड आदिवासी कांग्रेस के वर्किंग चेयरमैन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher News: पुरानी तस्वीर से अटेंडेंस बनाने वाले हो जाएं अलर्ट, शिक्षा विभाग ने DEO दिया लिस्ट बनाने का आदेश

Bihar Teacher News: पटना के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर शिक्षा विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है. इ-शिक्षा कोष पोर्टल (e-Shiksha Kosh Portal) पर अगर कोई शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं, तो पकड़े जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया जायेगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस तरह के शिक्षकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है. किस वजह से हो रही कार्रवाई जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि ऐसी सूचना मिली है कि शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति बनाते समय तस्वीर नहीं ले कर पुरानी तस्वीर अपलोड कर रहे हैं. इसके साथ ही लॉग आउट के दौरान भी इसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है. विभाग को शिकायत मिली है कि कुछ शिक्षक जिनका घर स्कूल के नजदीक है वे उपस्थिति दर्ज कर बीच में घर में चले जाते हैं और लॉग आउट करने के समय फिर स्कूल आ कर उपस्थिति दर्ज करा देते हैं. जांच में क्या पता चला जांच के दौरान कुछ ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया गया है, जो तकनीकी खराबी का बहाना बना कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं, जबकि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई समस्या नहीं पायी गयी. जांच में यह भी पता चला है कि जिले के कई स्कूल हैं, जो शहर से दूर हैं, वहां के शिक्षक निर्धारित समय के बाद उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है शिक्षकों द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना पूरी तरह फर्जीवाड़ा है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर जिला शिक्षा कार्यालय को अवगत करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें: 8 दिसंबर से एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी वैशाली और सुपौल-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए क्या-क्या बदल जायेगा The post Bihar Teacher News: पुरानी तस्वीर से अटेंडेंस बनाने वाले हो जाएं अलर्ट, शिक्षा विभाग ने DEO दिया लिस्ट बनाने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top