Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना में शिप रिपेयर सेंटर बनने से क्या-क्या होगा फायदा? जानिए सरकार का लक्ष्य

Bihar News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बिहार के लिए बेहद खास घोषणाएं की. इनमें एक खास घोषणा पटना में शिप रिपेयर सेंटर स्थापित करना भी था. इसके निर्माण से बिहार में वाटर वे को बढ़ावा मिल सकेगा. जानकारी के मुताबिक, पटना के दीघा में जेपी सेतु और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बीच लगभग 300 करोड़ की लागत से शिप रिपेयर सेंटर बनाया जाएगा. कब से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य? हिंदुस्तानीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की माने तो, निर्माण कार्य अप्रैल महीने में ही शुरू किया जा सकता है. शिप रिपेयर सेंटर को लगभग 5 एकड़ की जमीन में बनाने की योजना है. सेंटर में एक साथ कई छोटे-बड़े शिप की रिपेयरिंग की जाएगी. साथ ही माल के स्टोरेज के लिए गोदाम भी बनाया जाएगा. वाटर वे के जरिए माल की ढुलाई हो सकेगी. जानकारी के मुताबिक, पटना में गायघाट पर हाई-लो लेवल जेटी, गोदाम और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं. इसके अलावा सात ऐसे कॉमर्शियल घाट हैं, जहां सुविधाओं का निर्माण जारी है. साथ ही अन्य घाटों को भी चिह्नित किया जा रहा है. शिप रिपेयर सेंटर से क्या-क्या होगा फायदा? शिप रिपेयर सेंटर के बनने से रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही युवाओं को ट्रेनिंग भी मिल सकेगी. स्पेयर पार्ट्स, होटल, ढाबा जैसे सपोर्टिंग बिजनेस भी डेवपल हो सकेंगे. शिप की रिपेयरिंग में समय के साथ-साथ खर्च में कमी आ सकेगी. बिहार की तरफ इंवेस्टर्स आकर्षित हो सकेंगे. इससे बिहार में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिल सकेगा. बिहार में वाटर वे को बढ़ावा मिल सकेगा. टूरिज्म के लिए इस्तेमाल किए जा रहे शिप की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी. कब तक बनकर हो सकता है तैयार? प्रशासन की तरफ से लक्ष्य तय किया गया है कि शिप रिपेयर सेंटर को 2027 तक बनाकर तैयार कर लिया जाए. अभी शिप की रिपेयरिंग के लिए उसे कोलकाता या फिर वाराणसी ले जाना पड़ता था. लेकिन अब पटना में ही रिपेयर हो सकेगा. बजट भाषण के दौरान पटना के साथ-साथ वाराणसी में भी शिप रिपेयर सेंटर निर्माण की घोषणा की गई थी. Also Read: Budget 2026: हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, शिप रिपेयर सेंटर और क्या-क्या बिहार को मिला? प्वाइंट्स में जानिए The post Bihar News: पटना में शिप रिपेयर सेंटर बनने से क्या-क्या होगा फायदा? जानिए प्रशासन का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा?

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026, रांची : रांची नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव कार्य में विभिन्न कैटिगिरी के 650 से अधिक वाहनों की तैनाती की जायेगी. प्रशासन ने इन वाहनों के लिए दैनिक भाड़े की दरें भी निर्धारित कर दी हैं. चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा किये जायेंगे. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये हैं. मोरहाबादी मैदान में वाहनों की वेरिफिकेशन के लिए बनाया गया विशेष कार्यालय चुनाव कार्य में बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जायेगा. मोरहाबादी मैदान में वाहनों की साइनिंग और सत्यापन के लिए विशेष कार्यालय बनाया जायेगा. इसी स्थान से मतदान कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और अन्य चुनाव से जुड़े कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जायेगा. इन वाहनों का इस्तेमाल इवीएम और अन्य चुनावी सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए भी किया जायेगा. यात्री बसों की दरें सीट क्षमता पर आधारित प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यात्री बसों की दरें उनकी सीट क्षमता के आधार पर तय की गयी हैं. 49 या उससे अधिक सीटों वाली बस के लिए प्रतिदिन 3530 रुपये, 33 से 48 सीटों वाली बस के लिए 2980 रुपये और 23 से 32 सीटों वाली बस के लिए 2520 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जायेगा. वहीं 14 से 22 सीटों वाली मिनी बस के लिए 1800 रुपये तथा आठ से 13 सीटों वाली मिनी बस के लिए 800 से 1400 रुपये प्रतिदिन की दर तय की गयी है. Also Read: आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत मालवाहक वाहनों की दरें भार क्षमता पर मालवाहक वाहनों के लिए भी भार क्षमता के अनुसार भुगतान होगा. 7500 किलोग्राम तक के ट्रक को प्रतिदिन 1650 रुपये, 7500 से 12000 किलोग्राम तक की क्षमता वाले ट्रक को 2480 रुपये और 12000 किलोग्राम से अधिक भार क्षमता वाले ट्रक को 2740 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे. कार, जीप और अन्य हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गयी हैं. एर्टिगा, सेंट्रो, इंडिका, विंगर और फोर्ड जैसे वातानुकूलित वाहनों के लिए 1340 रुपये व बिना एसी वाहनों के लिए 1170 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किये गये हैं. एसेंट सिएना और जाइलो जैसे वाहनों के लिए एसी में 1470 रुपये और नॉन-एसी में 1280 रुपये तय किये गये हैं. इनोवा के लिए एसी में 1520 रुपये और बिना एसी के 1340 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे. स्विफ्ट और इंडिगो के लिए एसी में 1340 रुपये तथा नॉन-एसी में 1220 रुपये निर्धारित किये गये हैं. स्कॉर्पियो, टाटा सफारी, टवेरा, शेवरलेट, बीट और वरना जैसे वाहनों के लिए 1470 रुपये प्रतिदिन की दर लागू होगी. दोपहिया, तिपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल दोपहिया और तिपहिया वाहनों को भी चुनाव कार्य में शामिल किया गया है. ऑटो रिक्शा के लिए 620 रुपये प्रतिदिन, मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए 250 रुपये तथा साइकिल के लिए 50 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जायेगा. इस बार चुनाव कार्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है. महिंद्रा एक्सयूवी 400 इवी, टाटा नेक्सन इवी और टाटा टिगोर इवी के लिए एसी में 1470 रुपये और बिना एसी के 1280 रुपये प्रतिदिन दिये जायेंगे. टाटा पंच इवी और टाटा टियागो इवी के लिए एसी में 1340 रुपये तथा नॉन-एसी में 1170 रुपये तय किये गये हैं. इलेक्ट्रिक ऑटो को 620 रुपये और ई-रिक्शा व ई-कार्ट को 400 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जायेगा. Also Read: Lohardaga: लरका आंदोलन के 7 जांबाजों का शहादत दिवस आज, एक गद्दारी और 7 वीरों का कत्लेआम The post झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बजट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें आज का भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 February 2026: अगर आप भी शादी की शॉपिंग या इन्वेस्टमेंट के लिए सोने-चांदी के रेट्स गिरने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी अपडेट है. 1 फरवरी 2026 को पेश हुए यूनियन बजट के बाद सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है. हालांकि फाइनेंस मिनिस्टर ने कस्टम ड्यूटी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) पर टैक्स छूट देकर इन्वेस्टर्स को थोड़ी राहत जरूर दी है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स 1 फरवरी को बाजार बंद होने के समय और आज यानी 2 फरवरी की शुरुआत के हिसाब से हैं. क्या आज गोल्ड खरीदना महंगा पड़ेगा? बजट वाले दिन यानी कल सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिली. एक समय तो ऐसा आया जब रेट्स 9% तक गिर गए थे, लेकिन शाम होते-होते बाजार संभल गया. आज यानी 2 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है. पिछले कुछ दिनों के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे यह खरीदारी का एक मौका हो सकता है. आज के सोने के रेट्स (2 फरवरी 2026): शुद्धता (Purity) रेट (प्रति 10 ग्राम) कल से बदलाव 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹1,60,570 – ₹10 22 कैरेट (ज्वैलरी गोल्ड) ₹1,47,190 – ₹10 18 कैरेट (लोकल गोल्ड) ₹1,20,430 – ₹10 चांदी के रेट्स में कितनी आई गिरावट? चांदी की बात करें तो इसमें सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. जनवरी के अपने ऊंचे स्तरों से चांदी करीब 36% से 40% तक नीचे गिर चुकी है. आज यानी 2 फरवरी को चांदी का भाव 3,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिका हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्तों में चांदी की कीमतों में और भी बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए सावधानी से निवेश करना ही समझदारी है. आज के चांदी के रेट्स (2 फरवरी 2026): वजन आज की कीमत कल की कीमत 1 ग्राम ₹349.90 ₹350 100 ग्राम ₹34,990 ₹35,000 1 किलोग्राम ₹3,49,900 ₹3,50,000 अब आगे क्या होने वाला है? मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट के बाद अब सबकी नजरें RBI (रिजर्व बैंक) की अगली पॉलिसी पर हैं. 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच बाजार थोड़ा अस्थिर रह सकता है. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो कीमतों के थोड़ा स्थिर होने का इंतजार करना बेहतर रहेगा. फिलहाल, ग्लोबल मार्केट और डॉलर की चाल ही तय करेगी कि आपके गहने सस्ते होंगे या महंगे. ये भी पढ़ें: आज पेट्रोल-डीजल का क्या है सीन? जानें अपने शहर का ताजा हाल The post बजट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें आज का भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, पट्टन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित; किसी नुकसान की खबर नहीं

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आया. पट्टन क्षेत्र रहा भूकंप का केंद्र अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र में था. झटके हल्के थे, लेकिन कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए. प्रशासन के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है. हालात पर नजर रखी जा रही है. EQ of M: 4.7, On: 02/02/2026 05:35:54 IST, Lat: 34.14 N, Long: 74.41 E, Depth: 10 Km, Location: Baramulla, Jammu & Kashmir. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/hLBLkAf2DS — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 2, 2026 समाचार अपडेट की जा रही है.. The post कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, पट्टन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित; किसी नुकसान की समाचार नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tamatar Halwa Recipe: सूजी, बेसन, मूंग नहीं अब घर पर तैयार कीजिए टमाटर का हलवा, खाने वाले भी जमकर करेंगे तारीफ

Tamatar Halwa Recipe: टमाटर का हलवा एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है, जो पारंपरिक हलवों से थोड़ा अलग होती है. टमाटर की हल्की खटास जब घी, दूध और चीनी के साथ पकती है, तो एक बेहद खास और लाजवाब स्वाद तैयार होता है. यह हलवा दिखने में आकर्षक और स्वाद में बहुत नरम होता है. त्योहारों, खास मौकों या जब कुछ नया मीठा बनाने का मन हो, तब टमाटर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इस हलवे को घर में बना सकते हैं.  हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान  पके टमाटर – 500 ग्राम चीनी – 1 कप (स्वाद अनुसार) दूध – ½ कप घी – 4–5 बड़े चम्मच इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच काजू – 10–12 (कटे हुए) बादाम – 8–10 (कटे हुए) किशमिश – 1 बड़ा चम्मच कैसे बनाते हैं टमाटर का हलवा  सबसे पहले टमाटरों को धोकर उबाल लें, फिर ठंडा करके छिलका निकाल दें. उबले टमाटरों को मिक्सर में पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें. कड़ाही में घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम व किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें. अब उसी घी में टमाटर की प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब प्यूरी गाढ़ी होने लगे और घी छोड़ने लगे, तब उसमें दूध डालें. दूध मिलाने के बाद चीनी डालें और धीमी आंच पर पकाते रहें. जब हलवा पूरी तरह गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना   यह भी पढ़ें: Chicken Lollipop Recipe: घर पर बनाएं आसान तरीके से चिकन लॉलीपॉप, शिशु- बड़े सभी करेंगे तारीफ The post Tamatar Halwa Recipe: सूजी, बेसन, मूंग नहीं अब घर पर तैयार कीजिए टमाटर का हलवा, खाने वाले भी जमकर करेंगे तारीफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज पेट्रोल-डीजल का क्या है सीन? जानें अपने शहर का ताजा हाल

Petrol Diesel Price Today 2 Feb 2026: हर सुबह जब हम अपनी बाइक या कार की चाबी उठाते हैं, तो सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कहीं तेल के दाम तो नहीं बढ़ गए? 2 फरवरी 2026 की सुबह ओएनजीसी (OMCs) ने तेल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज की राहत वाली बात यह है कि देश के ज्यादातर बड़े शहरों, जैसे दिल्ली और मुंबई में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन कुछ राज्यों में हल्की गिरावट ने आम जनता को थोड़ी मुस्कान जरूर दी है. आज पेट्रोल का क्या हाल है? आज देश के बड़े मेट्रो शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में आज भी एक लीटर पेट्रोल 103.54 रुपये है. लेकिन बिहार और झारखंड के रहने वालों के लिए आज की सुबह गुड न्यूज लेकर आई है, क्योंकि यहां कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है. शहरों के हिसाब से पेट्रोल के रेट: शहर / राज्य पेट्रोल का भाव (₹/लीटर) क्या बदलाव आया? मुंबई ₹103.54 स्थिर (कोई बदलाव नहीं) नई दिल्ली ₹94.77 स्थिर कोलकाता ₹105.41 स्थिर पटना (बिहार) ₹105.23 ₹0.88 सस्ता हुआ झारखंड ₹97.86 ₹0.34 सस्ता हुआ चेन्नई ₹100.95 15 पैसे की बढ़त लखनऊ ₹94.69 स्थिर डीजल की कीमतों ने कितनी राहत दी? डीजल की बात करें तो यहां भी बिहार और झारखंड बाजी मार ले गए हैं. पटना में डीजल 0.83 रुपये तक सस्ता हो गया है, जो ट्रांसपोर्टर्स और किसानों के लिए बड़ी राहत है. वहीं मुंबई में डीजल की कीमत पिछले एक साल से 90.03 रुपये पर ही रुकी हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. शहरों के हिसाब से डीजल के रेट: शहर / राज्य डीजल का भाव (₹/लीटर) क्या बदलाव आया? मुंबई ₹90.03 स्थिर (12 महीने से सेम) नई दिल्ली ₹87.67 स्थिर कोलकाता ₹92.02 स्थिर पटना (बिहार) ₹91.49 ₹0.83 सस्ता हुआ झारखंड ₹92.62 ₹0.34 सस्ता हुआ बेंगलुरु ₹90.99 स्थिर नोएडा ₹88.19 स्थिर क्यों हर शहर में अलग होते हैं दाम? अक्सर लोग पूछते हैं कि जब देश एक है, तो दाम अलग क्यों? इसकी मुख्य वजह स्टेट टैक्स (VAT) है. हर राज्य प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार टैक्स लगाती है. इसके अलावा, कच्चा तेल (Crude Oil) अंतरराष्ट्रीय बाजार में किस भाव पर मिल रहा है और डॉलर के मुकाबले रुपया कितना मजबूत है, इसी से तय होता है कि आपकी गाड़ी की टंकी कितने में भरेगी. अपने शहर का रेट SMS से कैसे जानें? अगर आपका शहर इस लिस्ट में नहीं है, तो आप बस एक मैसेज भेजकर तुरंत रेट पता कर सकते हैं: Indian Oil: ‘RSP ’ लिखकर 9224992249 पर भेजें. HPCL: ‘HP Price’ लिखकर 9222201122 पर भेजें. BPCL: ‘RSP’ लिखकर 9223112222 पर भेजें. ये भी पढ़ें: बजट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानें आज का भाव The post आज पेट्रोल-डीजल का क्या है सीन? जानें अपने शहर का ताजा हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 Box Office Collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

Border 2 Box Office Collection 10: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब यह फिल्म 400 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. दूसरे वीकेंड में दमदार कमाई ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने अपना पहला हफ्ता 224 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन के साथ पूरा किया था. इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 10.75 करोड़, शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.50 करोड़ कमाए. इस तरह 10 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. Border 2 box office collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े 3 दुनियाभर में 400 करोड़ की ओर बॉर्डर 2 अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 अब तक 370 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. दूसरे हफ्ते के भीतर ही यह फिल्म 400 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर सकती है. इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ यह फिल्म दूसरे संडे की कमाई के लिहाज से अब तक की 17वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने कल्कि 2898 एडी(22.5 करोड़), टाइगर जिंदा है (22.23 करोड़), तानाजी: द अनसंग वॉरियर (22.02 करोड़), पीके (21.85 करोड़), आरआरआर (20.5 करोड़), पद्मावत (20 करोड़) और कबीर सिंह (17.84 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दूसरे संडे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. यह भी पढ़ें- Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के गानों के पीछे 9 महीनों की मेहनत, मनोज मुंतशिर बोले- लिखते वक्त छलक पड़ते थे आंसू The post Border 2 Box Office Collection 10: दूसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बॉर्डर 2’, प्रभास और सलमान खान की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cabbage Matar Soup: सर्दियों में ट्राई करें सिंपल और टेस्टी पत्ता गोभी मटर सूप, इस तरह करें तैयार 

Cabbage Matar Soup: ठंड के मौसम में बाहर घूमने गए हो या घर पर शाम के समय में परिवार के साथ बैठे हो, इस टाइम गरमा-गरम सूप मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आपके लिए पत्ता गोभी मटर सूप बेस्ट रेसिपी है, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. कम मसालों और सिंपल सामग्री से तैयार होने ये सूप पीने में बहुत टेस्टी और लाजवाब होता है. इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों को भी सर्व करके दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके पत्ता गोभी सूप बनाने की विधि.  पत्ता गोभी मटर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? पत्ता गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई) हरी मटर – ½ कप प्याज – 1 (बारीक कटा) लहसुन – 2–3 कलियां (बारीक कटी) अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया) काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार मक्खन – 1 छोटा चम्मच पानी / वेज स्टॉक – 2–3 कप पत्ता गोभी मटर सूप बनाने की विधि क्या है? सबसे पहले आप एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें.  अब इसमें प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. अब आप पत्ता गोभी और हरी मटर डालकर 2 मिनट अच्छे से चलाएं.  इसके बाद आप इसमें पानी डालें और चम्मच की मदद से चलाएं. फिर स्वादानुसार नमक डालकर इसका ढक्कन बन करके 10 मिनट उबालें.  जब सब्जियां अच्छे से पक जाए तब आप इसका आंच बंद कर दें. ऊपर से काली मिर्च डालकर गरमा-गरम परोसें.  तैयार हुए पत्ता गोभी मटर सूप को आप कटोरी में निकालकर तुरंत सर्व करें.  यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप  यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप  The post Cabbage Matar Soup: सर्दियों में ट्राई करें सिंपल और टेस्टी पत्ता गोभी मटर सूप, इस तरह करें तैयार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियां डूबीं, एक की मौत

माघ पूर्णिमा पर बटेश्वर स्थान स्थित श्मशान घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं. एसडीआरएफ ने चार किशोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान संध्या कुमारी (15), पिता अभिमन्यु मंडल, बड़ी रामपुर, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) के रूप में की गयी है. घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया. चारों बचायी गयी किशोरियां एक ही टोले की रहने वाली हैं, जिनमें से दो को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. घटना की सूचना पर अंतिचक थाना की पुलिस व सीओ सुप्रिया मौके पर पहुंची. घटना स्थल रंगरा थाना क्षेत्र में पड़ने से परिजन शव को रंगरा थाना ले गये, जहां पोस्टमार्टम होगा. इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गयी है. उक्त श्मशान घाट व नौका फेरी घाट गोपालपुर के रंगरा थाना क्षेत्र में आता है. मेला की उगाही और घाट संचालन की जिम्मेदारी नौका फेरी संवेदक भोला मंडल के पास है, लेकिन यहां बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी घाट पर बार-बार डूबने की घटनाएं होती रही हैं. पांच वर्षों में यहां आधा दर्जन से अधिक युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है. स्नान के दौरान सबसे पहले अर्जुन मंडल कि पुत्री ज्योति कुमारी(19) गहरे पानी में चली गयी और वह डूबने लगी. बचाने गयी संध्या कुमारी (13) ने ज्योति का हाथ पकड़ कर उसे निकालने की कोशिश कर रही थी. ज्योति तो ऊपर आ गयी, लेकिन संध्या गहरे पानी में चली गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. ज्योति ने बताया कि संध्या जब डूब रही थी, तो उसको बचाने प्रीति कुमारी गयी और वह डूबने लगी. प्रीति को डूबता देख कर उसकी सगी व जुड़वां बहन प्रिया कुमारी गयी और वह भी डूबने लगी. देखते ही देखते पांचवीं लड़की आरती कुमारी भी गयी और प्रिया का हाथ पकड़ कर उसे निकालने का प्रयास करने लगी, लेकिन आरती डूबने लगी. तब तक सभी लड़की को डूबता देख एक नाविक नाव से कूद कर एक-एक कर चार लड़कियों को बचाया, लेकिन संध्या को नहीं बचा सका. ज्योति की हालत गंभीर होने से परिजनो ने अंतिचक थाना की पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल कहलगांव पहॅुंचाया. उसे दो घंटे के बाद होश आ गया. परिजन उसको लेकर चले गये. The post Bhagalpur news गंगा स्नान के दौरान पांच किशोरियां डूबीं, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Budget 2026 : बांग्लादेश को मिलने वाली विदेशी मदद आधी, चाबहार को फंड नहीं

Budget 2026 : हिंदुस्तान ने अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते बजट 2026-27 में ईरान के चाबहार पोर्ट के विकास के लिए फंडिंग शून्य कर दी है. वहीं, बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं के लिए आवंटन घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है. यह दोनों देशों के साथ मौजूदा रिश्तों में तनाव को दर्शाता है. हिंदुस्तान के करीबी विकास साझेदार भूटान को प्रशासन की बाहरी सहायता में इस बार सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. 2026-27 के बजट में भूटान के लिए 2,288 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो 2025-26 के 2,150 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है. बजट 2026-27 में विदेश मंत्रालय के लिए 22,119 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह 2025-26 में मिले 20,517 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है. विदेश मंत्रालय के बजट में विदेशों में विकास परियोजनाओं के लिए 6,998 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो मंत्रालय के कुल बजट का करीब एक-तिहाई है. यह राशि पिछले साल के 6,750 करोड़ रुपये से थोड़ी ज्यादा है. चाबहार पोर्ट का क्या हुआ? 2025-26 में चाबहार पोर्ट के लिए 100 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किए गए थे, लेकिन 2026-27 के बजट में इसका आवंटन पूरी तरह शून्य कर दिया गया है. ट्रंप प्रशासन ने 2025 में चाबहार पोर्ट को अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी थी, जो अब केवल अप्रैल तक ही मान्य है. क्रम देश 2024-25 (वास्तविक) 2025-26 (संशोधित) 2026-27 (बजट) 1 अफगानिस्तान 42.43 100.00 150.00 2 बांग्लादेश 59.15 120.00 60.00 3 भूटान 2485.08 2150.00 2288.56 4 नेपाल 701.62 700.00 800.00 5 श्रीलंका 317.41 300.00 400.00 6 मालदीव 480.26 600.00 550.00 7 मंगोलिया 8.29 5.00 25.00 8 अन्य विकासशील देश 77.91 150.00 80.00 9 अफ्रीकी देश 201.83 225.00 225.00 10 यूरेशियाई देश 24.13 40.00 38.00 11 लैटिन अमेरिकी देश 91.60 60.00 120.00 12 मॉरीशस 580.10 500.00 550.00 13 सेशेल्स 28.83 19.00 19.00 14 म्यांमार 410.82 350.00 300.00 बजट 2026 में विदेशों को क्या मिला? बांग्लादेश से तनाव का असर बजट में दिखा बांग्लादेश के लिए विकास साझेदारी का बजट 2025-26 के 120 करोड़ रुपये से घटाकर 2026-27 में 60 करोड़ रुपये कर दिया गया है. ढाका की अंतरिम प्रशासन के दौर में हिंदुस्तान-बांग्लादेश रिश्तों में गिरावट आई है. हिंदुस्तान 12 फरवरी के आम चुनाव के बाद संबंधों को फिर से बेहतर करने की कोशिश करेगा. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान, चीन, रूस और यूएस के मुकाबले डिफेंस पर कितना पैसा खर्च कर रहा हिंदुस्तान? 2026 के बजट से कितना असर? किस देश को कितना मिला बजट से? अन्य देशों के लिए आवंटन में नेपाल को 800 करोड़ रुपये, मालदीव और मॉरीशस को 550-550 करोड़, श्रीलंका को 400 करोड़, अफ्रीकी देशों को 225 करोड़ और लैटिन अमेरिकी देशों को 120 करोड़ रुपये शामिल हैं.  The post Budget 2026 : बांग्लादेश को मिलने वाली विदेशी मदद आधी, चाबहार को फंड नहीं appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top