Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर, तो जरूर ट्राई करें ये यूनिक पराठा 

Gajar Matar Pyaz Paratha Recipe: गाजर मटर प्याज का पराठा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जो रोज के पराठों से थोड़ा अलग और खास होता है. इसमें गाजर की मिठास, मटर की नरमी और प्याज का हल्का तीखापन मिलकर पराठे को बेहतरीन स्वाद देते हैं. यह पराठा बच्चों के टिफिन से लेकर बड़ों के नाश्ते तक हर मौके के लिए उपयुक्त है. आसान सामग्री और झटपट बनने वाली यह रेसिपी सेहत और स्वाद का परफेक्ट मेल है. अगर आप भी अपने हर रोज के नाश्ते के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं तो ये रेसिपी आपके लिए हैं.  पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान  गेहूं का आटा – 2 कप गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई) हरी मटर – ½ कप (उबली हुई) प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ) हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, वैकल्पिक) अजवाइन – ½ छोटा चम्मच जीरा – ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल या घी – सेंकने के लिए पानी – गूंधने के लिए कैसे करते हैं पराठा तैयार  एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, उबली मटर (थोड़ी मैश की हुई), कटा प्याज़ और हरी मिर्च डालें. अब अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सब अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें और 10 मिनट ढककर रख दें. आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें. हर लोई को बेलकर गरम तवे पर डालें. दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. परोसने का तरीका गाजर मटर प्याज का पराठा गरम-गरम दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें. यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना   यह भी पढ़ें: Papaya Kheer Recipe: जब चाहिए कुछ नया मीठा, तब बनाएं पपीते की खीर The post हर रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर, तो जरूर ट्राई करें ये यूनिक पराठा  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

199 रुपये में कॉलिंग के साथ डिजाइन टूल भी, Airtel दे रहा पूरे साल के लिए Adobe Express Premium फ्री

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है. टेलीकॉम कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को 4000 रुपये वाला Adobe Express Premium का एक्सेस बिल्कुल फ्री दे रही है, वो भी पूरे साल भर के लिए. सबसे खास बात तो इस ऑफर का फायदा उठाने का लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे. क्योंकि, कंपनी के सबसे सस्ते 199 रुपये वाले प्लान में भी कंपनी ये ऑफर दे रही है. 199 रुपये वाले Airtel प्लान में क्या-क्या मिल रहा है? Airtel का यह प्रीपेड प्लान न सिर्फ बेसिक कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि डिजिटल क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद है. प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा बेनिफिट और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा सबसे खास है इस प्लान में मिल रहा Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस, जिससे यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के प्रो-लेवल डिजाइन और वीडियो बना सकते हैं. Adobe Express Premium क्यों है खास? Adobe Express Premium में हजारों रेडीमेड टेम्पलेट्स, प्रीमियम फॉन्ट्स, स्टॉक इमेजेज और आसान वीडियो एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. सोशल मीडिया पोस्ट, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब थंबनेल या पोस्टर डिजाइन करना सब कुछ आसानी से कर सकते हैं. किसके लिए है यह प्लान बेस्ट? यह प्लान खासतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया मैनेजर्स और छोटे बिजनेस ओनर्स के लिए फायदेमंद है, जो कम खर्च में ज्यादा डिजिटल टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं. Airtel यूजर्स Airtel Thanks App के जरिए आसानी से Adobe Express Premium को एक्टिवेट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: 28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा The post 199 रुपये में कॉलिंग के साथ डिजाइन टूल भी, Airtel दे रहा पूरे साल के लिए Adobe Express Premium फ्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The 50: भारतीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो?

The 50: हिंदुस्तानीय रियलिटी टेलीविजन को अब एक ऐसा शो मिल गया है, जिसने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है- ‘द 50’. पहली नजर में यह शो थोड़ा जाना-पहचाना लग सकता है, क्योंकि इसमें 50 कंटेस्टेंट्स एक ही घर में रहते हैं और अलग-अलग टास्क में हिस्सा लेते हैं. लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है, इसकी असली खासियत सामने आती है.इस शो की असली जान इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है. शो का विजेता जहां 50 लाख की बड़ी रकम अपने नाम करता है. वहीं उसके फैंस को भी इनाम मिलता है. शो को चार स्टार मिले हैं. एंटरटेनमेंट का फुल डोज The 50 को हिंदुस्तान में लेकर आए हैं बानी जे एशिया जो पहले से ही रियलिटी और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट की दुनिया में बड़ा नाम है. दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन कंपनी के तौर पर पहचानी जाने वाली बानी जे एशिया ने इस शो के जरिए हिंदुस्तानीय रियलिटी टेलीविजन के स्तर को एक नई ऊंचाई दी है. शो का पहला एपिसोड ने बता दिया कि दर्शकों को आगे जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. हर एपिसोड में ड्रामा, स्ट्रैटेजी, सस्पेंस, एक्शन और इमोशंस का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. The 50 के कंटेस्टेंट द 50 के कंटेस्टेंट में उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी, ​​मोनालिसा, अर्चना गौतम, रजत डाला, दुष्यंत सिंह, श्रुतिका अर्जुन, करण पटेल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, आरुषि चावला, नेहल चुडासमा, शाइनी दोशी,दिव्या अग्रवाल, नीलम गिरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत सहित कई अन्य स्टार्स हैं. जानें कहां देख सकते हैं शो? अगर आप यह जानना चाहते हैं कि द 50 कब और कहां देखा जा सकता है, तो दर्शकों के लिए पूरी जानकारी सामने आ चुकी है. यह रियलिटी शो 1 फरवरी 2026 से शो जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम होगा. द 50 का टेलीकास्ट कलर्स पर रात 10:30 बजे किया जाएगा. यानी जो दर्शक ओटीटी पर शो मिस कर देते हैं, वे टीवी पर आराम से इसे एंजॉय कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- The 50 Show: आज से शुरू होने जा रहा द 50 रियलिटी शो, रूल्स ने बढ़ा दी फैंस की धड़कन The post The 50: हिंदुस्तानीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Ka Mausam: कहीं कोहरे का येलो अलर्ट, कहीं बारिश की दस्तक—जानें कब से मिलेगी कनकनी से राहत?

Bihar Ka Mausam: जनवरी की कड़ाके की ठंड ने विदा ले ली है, लेकिन बिहार के मौसम में ट्विस्ट अभी बाकी है. भीषण ठंड झेलने के बाद बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है. IMD के अनुसार राज्य में शीतलहर का दौर लगभग खत्म हो चुका है. दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि सुबह और देर रात हल्की कनकनी अभी बनी रह सकती है. फरवरी के पहले सप्ताह में कोहरे और हल्की बारिश के बाद मौसम के और साफ होने के संकेत हैं. तराई जिलों में आज कोहरे की चादर IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमालय की तराई से सटे जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी  कम रह सकती है. हालांकि धूप निकलने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटने की उम्मीद है. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/DSPEXXAlQi — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) February 1, 2026 वहीं, राज्य के शेष जिलों में हल्के स्तर का कुहासा देखने को मिल रहा है. हालांकि, सुबह से ही धूप खिली हुई है. इस कारण कोहरे का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर पूरे बिहार में धूप रहने की संभावना है. आज के बाद अगले छह दिनों तक कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है. 3 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान कल यानी 3 फरवरी को दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा. गया, रोहतास, औरंगाबाद और भभुआ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम बताई जा रही है. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/ADQAUlBPpi — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) February 1, 2026 फरवरी में क्यों मिलेगी ठंड से राहत IMD के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी में कोल्ड-डे और शीतलहर की घटनाएं बेहद कम रहेंगी. इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर रहना और सूर्य की ऊंचाई बढ़ना है. दिन लंबे होने और धूप तेज रहने से दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि रातें भी जनवरी की तुलना में कम सर्द होंगी. इस महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक यानी 16 से 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. पटना और अन्य जिलों का हाल राजधानी पटना में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिलेगी. न्यूनतम तापमान 10 से 12 और अधिकतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. किशनगंज जैसे पूर्वी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है. कुल मिलाकर फरवरी बिहार के लिए राहत लेकर आ रही है—हल्की ठंड, सीमित बारिश और धीरे-धीरे बढ़ती गर्माहट के साथ. Also Read: ‘रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा’, बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर The post Bihar Ka Mausam: कहीं कोहरे का येलो अलर्ट, कहीं बारिश की दस्तक—जानें कब से मिलेगी कनकनी से राहत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा एक्शन: 40 घंटे में 145 आतंकवादी ढेर, 17 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए; CM बुगती का दावा

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 40 घंटों के भीतर आतंकवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है. प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को बताया कि अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में 145 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि सुरक्षा बलों के 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. सभी आतंकवादियों के शव सुरक्षा एजेंसियों के पास क्वेटा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि मारे गए सभी 145 आतंकवादियों के शव प्रशासनी एजेंसियों के कब्जे में हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ अभियान शुरू होने के बाद इतने कम समय में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, क्वेटा, सिबी, ग्वादर, नोशकी और पसनी समेत कई इलाकों में आतंकवादियों से लड़ते हुए कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों और सुरक्षा बलों के 17 जवानों ने जान गंवाई. सेना ने भी जारी किया बयान इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा था कि सुरक्षा बलों के अभियानों में 92 आतंकवादी और 15 सैनिक मारे गए हैं. सेना के अनुसार, ये ऑपरेशन जातीय बलूच आतंकवादी संगठनों द्वारा शनिवार को किए गए कई हमलों के बाद शुरू किए गए. सेना के बयान में बताया गया कि आतंकवादियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी के आसपास हिंसक गतिविधियां कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. हमलों में 18 नागरिकों की मौत हुई सेना ने कहा कि सुरक्षा बल और कानून लागू करने वाली एजेंसियां पहले से सतर्क थीं, इसलिए समय रहते कार्रवाई की गई और आतंकियों की योजना नाकाम कर दी गई. बयान के मुताबिक, लंबे और कठिन अभियानों के बाद तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 92 आतंकवादी मारे गए. सेना ने यह भी बताया कि आतंकवादियों ने आम लोगों को भी निशाना बनाया, जिसमें स्त्रीएं, शिशु, बुजुर्ग और मजदूर शामिल थे. इन हमलों में 18 नागरिकों की मौत हुई, जबकि मुठभेड़ों के दौरान 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए. मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने मीडिया को बताया कि पसनी और क्वेटा में आतंकवादियों ने दो स्त्री हमलावरों का इस्तेमाल किया था. क्वेटा पर बड़े हमले की पहले से जानकारी मुख्यमंत्री के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को पहले ही क्वेटा पर बड़े हमले की सूचना मिल गई थी. उन्होंने बताया कि शनिवार रात आतंकवादियों ने 12 अलग-अलग जगहों पर पुलिस, फ्रंटियर कोर, सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाया. बुगती ने यह भी साफ किया कि क्वेटा में दो आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया गया, जिससे बड़े नुकसान को रोका जा सका. ये भी पढ़ें: पाकिस्तान, चीन, रूस और यूएस के मुकाबले डिफेंस पर कितना पैसा खर्च कर रहा हिंदुस्तान? 2026 के बजट से कितना असर? ये भी पढ़ें:- Budget 2026: 15% बढ़कर 7.8 लाख करोड़ रुपये हुआ रक्षा बजट, चीन-पाकिस्तान से निपटने का पूरा प्लान; जेट-ड्रोन-सबमरीन The post पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा एक्शन: 40 घंटे में 145 आतंकवादी ढेर, 17 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए; CM बुगती का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांग्लादेश चुनाव में कड़ी नजर रखेगा भारत, मोहम्मद यूनुस ने भेजा निमंत्रण, ऑब्जर्वर भेजेगी भारतीय सरकार

Bangladesh Election India Observer: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव में अब कुछ दिन ही बचे हैं. यह चुनाव शेख हसीना की प्रशासन के गिरने के बाद हो रहे हैं. हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त को उन्हें देश छोड़कर निकलना पड़ा था. इसके बाद से, बांग्लादेश में अंतरिम प्रशासन चल रही है, जिसके मुखिया मोहम्मद यूनुस हैं. इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी को भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि, इन चुनावों में पारदर्शिता एक बड़ा सवाल है. दुनिया को दिखाने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन, पर्यवेक्षकों को बुला रही है. इसी के मद्देनजर हिंदुस्तान को भी आमंत्रित किया गया है.  बांग्लादेश की अंतरिम प्रशासन के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने रविवार को इस बाबत बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘आगामी चुनावों के लिए 330 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की पुष्टि हो चुकी है. जिन देशों ने अब तक अपने प्रतिनिधियों की पुष्टि नहीं की है, उनमें हिंदुस्तान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, कुवैत, मोरक्को, नाइजीरिया और रोमानिया शामिल हैं.’ बयान में आगे कहा गया, ‘इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) सहित छह अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव और जुलाई नेशनल चार्टर पर जनमत संग्रह के लिए कम से कम 63 पर्यवेक्षक तैनात करने पर सहमति जताई है. ये पर्यवेक्षक यूरोपीय संघ, 16 देशों और विभिन्न वैश्विक संस्थाओं से जुड़े 32 व्यक्तियों के मिशनों के साथ जुड़ेंगे. इस प्रकार दोहरे मतदान के लिए अब तक कुल 330 अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की पुष्टि हो चुकी है.’ बयान में यह भी कहा गया कि आगामी चुनावों के लिए पुष्टि किए गए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की संख्या, 7 जनवरी 2024 को हुए विवादित आम चुनाव की तुलना में दोगुनी से अधिक है. 12वें, 11वें और 10वें आम चुनावों में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की संख्या क्रमशः 158, 125 और केवल चार थी. OIC के चुनाव पर्यवेक्षण इकाई के प्रमुख शाकिर महमूद बंदर दो सदस्यीय OIC पर्यवेक्षक मिशन का नेतृत्व करेंगे.” कई पर्यवेक्षक अमेरिका और यूरोप से हैं. विदेश मंत्रालय और चुनाव आयोग से प्राप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद यूनुस ने कहा, ‘इसके अलावा, 28 पर्यवेक्षक एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शंस (ANFREL) से, 25 कॉमनवेल्थ सचिवालय से, सात अमेरिका स्थित इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) से और एक नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट (NDI) से आएंगे. इसके अतिरिक्त, वॉइस फॉर जस्टिस, डेमोक्रेसी इंटरनेशनल, SNAS अफ्रीका, सार्क ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन और पोलिश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स जैसे संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 32 पर्यवेक्षक व्यक्तिगत क्षमता में चुनाव की निगरानी करेंगे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि कई आमंत्रित देशों ने अभी तक अपने प्रतिनिधिमंडलों के नामों की पुष्टि नहीं की है.’ इन अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की यात्रा के समन्वय की देखरेख वरिष्ठ सचिव और एसडीजी समन्वयक लामिया मुर्शेद कर रहे हैं. 330 International Observers Confirmed for Upcoming Elections Dhaka, January 31, 2026: Six international organisations, including the Organisation of Islamic Cooperation (OIC), have agreed to deploy at least 63 observers for Bangladesh’s 13th general election and the referendum… — Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) February 1, 2026 कितनी पार्टियां, उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव दक्षिण एशिया के चुनाव प्रबंधन निकायों के मंच (FEMBoSA) द्वारा भी जल्द ही अपने प्रतिनिधियों के नाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. बांग्लादेश में लगभग 2,000 उम्मीदवार 300 संसदीय सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. बांग्लादेश के इस चुनाव में 50 से अधिक नेतृत्वक दल और निर्दलीय प्रत्याशी उतर रहे हैं. इस आम चुनाव के दौरान जुलाई नेशनल चार्टर पर भी जनमत संग्रह भी होगा. यह मोहम्मद यूनुस द्वारा पेश किए गए सुधारों की मांग है. अंतरिम प्रशासन में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना चाहिए. ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट में डर से US का फायदा, ट्रंप ने सऊदी-इजरायल को बेच दिए 16 अरब डॉलर के हथियार ये भी पढ़ें:- ट्रंप का बड़ा दावा! ‘हिंदुस्तान अब ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल’; चीन को भी दिया ऑफर The post बांग्लादेश चुनाव में कड़ी नजर रखेगा हिंदुस्तान, मोहम्मद यूनुस ने भेजा निमंत्रण, ऑब्जर्वर भेजेगी हिंदुस्तानीय प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 2 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 5 से 7 फरवरी 2026 के दौरान तीसरा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसका प्रभाव मौसम पर नजर आ सकता है. दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा नजर आ सकता है. यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर में अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई. विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना है. राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहने का अनुमान है. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दो-तीन फरवरी को छिटपुट रूप से कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का अनुमान है. The post पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बारिश के आसार, 3 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बरवाअड्डा में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ट्रिनीटी गार्डेन अपार्टमेंट (ब्लॉक ए डी-3) में रहने वाले व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी (57 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी व बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानंद चौक के समीप बैग का दुकान चलाते थे. उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर से दुकान बंद कर शनिवार की रात में घर लौटे. फिर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आवाज लगायी गयी, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला. फिर चाबी लगाकर दरवाजा खोलकर अंदर गये तो देखा फाल्गुनी मुखर्जी रस्सी के सहारे पंखा से झूल रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी कर्ज के बोझ में दबे हुए थे. इसे लेकर बैंक का नोटिस व फोन आते रहता था. पति-पत्नी में होता रहता था झगड़ा : मिली जानकारी के अनुसार फाल्गुनी मुखर्जी व उसकी पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होते रहता था. इसे लेकर पति व पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में शिकायत करते रहते थे. कुछ दिन पूर्व भी दोनों बरवाअड्डा थाना शिकायत लेकर पहुंचे थे. पत्नी शव को देखने तक नहीं पहुंची. घटना को लेकर फाल्गुनी मुखर्जी के घर आये मेहमान डरे-सहमे हुए थे. कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था. फाल्गुनी की पत्नी धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में शिक्षिका हैं. उनकी एक बेटी है, जो बाहर पढ़ाई कर रही है. पुलिस ने फाल्गुनी का मोबाइल व रस्सी जब्त कर लिया है. इस संबंध पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. The post Dhanbad News: बरवाअड्डा में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शादी नहीं करने पर तेजाब फेंक देने की दी धमकी

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 21 वर्षीया युवती ने रविवार को दामोदरपुर के युवक सुब्रतो मंडल के खिलाफ शादी नहीं करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की एक कंपनी में नौकरी करती है. काम के दौरान सुब्रतो से उसकी जान पहचान हुई. इसके बाद सुब्रतो उससे एकतरफा प्यार करने लगा और युवती पर भी प्यार करने का दबाव बनाने लगा. इस दौरान जब युवती अपने घर धनबाद आयी तो वह भी दामोदरपुर अपने घर आ जाता था और नये नये नंबर से उसे फोन करके परेशान करता था. कई बार उसके घर के बाहर पहुंच जाता था. एक बार उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया. इस बीच एक बार युवक उसे धमकी दिया कि तुम यदि मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेंक देंगे. The post Dhanbad News: शादी नहीं करने पर तेजाब फेंक देने की दी धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से रविवार को धैया स्थित एक रिसॉर्ट में समारोह आयोजित कर सहायक आचार्य एवं अंतर जिला स्थानांतरण से धनबाद आये शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष जय होरो ने कहा कि संगठित होकर ही कर्मचारियों और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा संभव है. जिला सचिव राकेश कुमार ने संगठन की उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों की जानकारी दी. आंदोलन किया जायेगा : जिला कोषाध्यक्ष संजय गिरि ने सदस्यता अभियान से जुड़कर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की. उन्होंने निरसा प्रखंड को पूरे राज्य में सर्वाधिक सदस्यता के लिए सम्मानित किया. प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि चाइल्ड केयर लीव को पूरे राज्य में सहज रूप से लागू कराने, नगर निगम परिधि में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं और समान कार्य समान वेतन के मुद्दे को लेकर झारोटेफ के बैनर तले आंदोलन किया जायेगा. यात्रा भत्ता और समान कार्य समान वेतन के लिए हों एकजुट : विशिष्ट अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार ने संगठन की कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को यात्रा भत्ता तथा समान कार्य समान वेतन दिलाने के लिए सभी कर्मियों को एकजुट होने का आह्वान किया. मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित : कार्यक्रम में जिला कमेटी द्वारा अंतरजिला स्थानांतरण से धनबाद जिले में पदस्थापित सहायक आचार्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को मो इकबाल देवेश, शिवेश झा, त्रिवेदी, प्रमोद सिंह चौधरी, गौतम सहाय, कौशलेंद्र तिवारी, सजल दे, अर्पिता चटर्जी, पूजा प्रियदर्शिनी, नागेश्वर प्रजापति, महेंद्र प्रताप, प्रकाश मिश्रा, राजा अंसारी, प्रदीप, पप्पू विश्वकर्मा, अरविंद राज, सोनू सिंह, पंकज कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. मंच संचालन प्रांतीय उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने किया. The post Dhanbad News: शिक्षकों को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top