Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : मजदूर संगठन ने उपलब्धियां गिनायी

बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन का पहला सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता हबीब अंसारी ने की. मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और एकजुट रहने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी मुख्यालय से स्वीकृत भत्तों को पूर्ण रूप से लागू कर नये टेंडर में शामिल कराना, मजदूरों के गेट पास के लिए पुलिस सत्यापन व मेडिकल जांच का खर्च ठेकेदार द्वारा वहन कराना, इएसपी इलेक्ट्रिकल के दो कर्मियों के बदले गये पद को पुन: बहाल कराना, समय पर वेतन भुगतान, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान तथा नाइट शिफ्ट अलाउंस लागू कराना बीते वर्ष में संगठन की प्रमुख उपलब्धियां हैं. नयी मांगें रखी गय ीं कार्यक्रम में कई नयी मांगें रखी गयी. इसमें गेट पास के लिए डीवीसी व सीआइएसएफ द्वारा मजदूरों का पुलिस सत्यापन बंद करने, सफाई कर्मियों को एएमसी व एआरसी जैसी सुविधाएं दिलाना, प्लांट के सभी मजदूरों को समय पर वेतन भुगतान, एएमसी व एआरसी कर्मियों को उचित सुविधाएं, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू कराना तथा सभी ऑप्शनल मजदूरों को मास्टर नियम के अंतर्गत शामिल करना शामिल हैं. सम्मेलन को रणजीत कुमार, हबीब अंसारी, विकास तिवारी, लोमेश महतो, जिलानी, टी राजीव, टी सन्नी, मनोज रजक, बादल, मनीर आलम, अमित सील, दशरथ रजक, संतोष सिंह, सागर कुमार तुरी, गणेश कुमार, मानस भंडारी व सुमित्र देवी विश्वकर्मा ने संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन रंजीत कुमार ने किया. The post Bokaro News : मजदूर संगठन ने उपलब्धियां गिनायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा पीएम आवास

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 17 में घुटियाटांड़ ऊपर टोला, नीचे टोला व कदमाडीह गांव है. वार्ड की आबादी लगभग छह हजार और वोटर 1545 हैं. घुटियाटांड़ के एसटी-एससी मुहल्ला में लगभग 30 परिवार हैं. अधिकतर कच्चे मकान में रह रहे है. इन लोगों को जमीन के अभाव में पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है. निवर्तमान पार्षद रामचंद्र महतो ने कहा कि प्रशासनी नियमानुसार जमीन का कागजात मुहैया कराने पर जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सकेगा. और क्या-क्या हैं समस्याएं वार्ड के स्वास्थय केंद्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. कुछ अन्य समुदाय के जरूरतमंद लोगों को भी पीएम आवास की जरूरत है. वार्ड क्षेत्र में एक पार्क का निर्माण कराने की मांग भी लोग कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स मैदान भी नहीं है. आठ वर्षों में क्या बदला करगली सीनियर क्वार्टर से कदमाडीह तक एक करोड़ की लागत से पीसीसी पथ निर्माण किया गया है. 12 लोगों का पीएम आवास व 250 को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. आयुष्मान हिंदुस्तान के तहत प्रावि घुटियाटांड़ बस्ती के समीप स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है. एक सौ अधिक लोगों को पेयजल कनेक्शन दिलाया गया. शिव मंदिर, देवी मंदिर, जेहरा स्थान, काली मंदिर परिसर के अलावा गौरीशंकर महतो के घर से लेकर कदमाडीह तक में पेवर ब्लाॅक बिछाया गया है. तारा सिंह के घर से तालाब तक तथा संतोष सिंह के घर से लेकर सरना स्थल तक पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है. लालधारी महतो के घर से शिव मंदिर तक तथा महावीर महतो के घर से रेलवे पुल तक नाली का निर्माण किया गया है. पूर्व वार्ड पार्षद का दावा पूर्व पार्षद निशा देवी ने कहा कि कुछ जरूरी कार्य हैं, जो नहीं हो सके हैं. हालांकि बहुत सारे कार्य हुए भी हैं. नप गांवों के लोगों से होल्डिंग टैक्स की वसूली कर रहा है. इसे भुगतान करने में गरीब परिवार सक्षम नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स में रियायत मिलनी चाहिए. सफाई का हाल घुटियाटांड़ ऊपर टोला, नीचे टोला, कदमाडीह गांव के ग्रामीण प्रतिदिन अपने घरों के आसपास की सफाई करते हैं. नप द्वारा भी कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में सफाई करायी जाती है. गांव की गलियों व नालियों की सफाई की स्थिति अच्छी है. एक्सपर्ट व्यू आशीष कुमार ने कहा कि गांव में बिजली, पानी, सड़क, नाली की समस्याएं तो बहुत अधिक नहीं है. वार्ड में एक लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण होना चाहिए. शहरी क्षेत्र की तरह पार्क, जिम, प्ले ग्राउंड आदि का निर्माण होने से बच्चों व लोगों को सुविधा मिलती. The post Bokaro News : यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा पीएम आवास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कोयला चोरों के हमले में अधिकारी घायल

जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली कंपनी केबीपी माइंस और सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया. इस हमले में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि इस हमले में कंपनी के अधिकारी रवि रामाचंद्र राव गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मामले को लेकर जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में कंपनी के चालक धीरज कुमार ने लिखित आवेदन दिया है. पत्थर, लाठी और कुल्हाड़ी से हुआ हमला कंपनी के अधिकारी वन विभाग और पुलिस के द्वारा बंद कराये गये अवैध कोयला मेनू में फिर से कोयला खनन होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जिसके बाद 15 से 20 की संख्या में मौके पर मौजूद कोयला चोरों ने पत्थर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उनलोगों के बीच से एक व्यक्ति सबको उकसाते हुए बोल रहा था कि ये केबीपी परियोजना में कार्यरत कंपनी की गाड़ी है और कंपनी वाले लोग हमारे अवैध कोयला मुहानों को बार-बार प्रशासन से भरवाकर हमारा व्यवसाय चौपट कर देते हैं. कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया जिसमें उनका सर फट गया एवं दाहिना हाथ टूट गया. लोगो ने पत्थर से गाड़ी पर मार मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलोग वहां से किसी तरह जान बचाकर भागने लगे तो वे लोग हमारे उपर पत्थर चलाकर हमला करने लगे. इस घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से उनलोगों ने कंपनी के अन्य पदाधिकारियों को दी. घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल घाटो वेस्ट बोकारो में इलाज के लिए ले गये. जहां चिकित्सकों ने श्री राव को बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया. The post Bokaro News : कोयला चोरों के हमले में अधिकारी घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : फुसरो में जलसा का आयोजन

मदरसा गुलशन-ए-अजमेर कमेटी रजा नगर की ओर से शनिवार की रात को पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में नूरे मुस्तफा कांफ्रेंस सह दस्तारबंदी पर जलसा का आयोजन किया गया. दरभंगा बिहार से आये पीर-ए-तरीकत सैय्यद मो अरमान मुबारकी, कोलकाता के मौलाना शेखावत हुसैन बरकाती, मुफ्ती कलीम नूरी, गिरिडीह के शायर अख्तर कासिम, मो शम्स तबरेज, कारी सादिक हुसैन उपस्थित थे. मदरसा में तालीम लेकर हाफिज बने आठ बच्चों का दस्तारबंदी किया गया. कई को दस्तार बांध कर किया गया सम्मानित पीरे तरीकत मुबारकी ने कहा कि कुरआन केवल मुसलमान के लिए ही नहीं, दुनिया के इंसानों की रहनुमाई के लिए है. अगर जिंदगी और आखिरत में सफल होना चाहते हैं तो कुरआन की रस्सी को मजबूती से पकड़ लें. मौलाना बरकाती ने कहा कि कुरआन की तालीम जितने लोगों तक पहुंचेगी, मुल्क में उतना ही अमन-चैन, आपसी प्यार, और भाईचारगी का पैगाम बढ़ेगा. जलसा के दौरान मदरसा गुलशन-ए-अजमेर में तालीम लेने वाले हजारीबाग के मो आदिल व मो रजा, बिहार के साहिल रजा व मो इमरान, फुसरो के मो अली, पुरूलिया के इंजमामूल हक एवं अरबाज खान, टाटा के मो सिराज के हाफिज-ए-कुरआन बनने पर दस्तार बांध कर सम्मानित किया. यहां मौलाना मुबारक, हाफिज एहसानुल होदा, हाफिज हाशिम, हाफिज मो इरशाद, मौलाना जमाल कादरी, हाफिज शिवली सहित सभी समुदाय के लोग मौजूद थे. The post Bokaro News : फुसरो में जलसा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : संत के जीवन को बताया पथ प्रदर्शक

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविवार को जगह-जगह मनायी गयी. गोमिया प्रखंड के देवीपुर के गोरिया टोला में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुनीता देवी व मुखिया पार्वती देवी थे. अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. मंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन, संघर्ष और दर्शन आज भी समाज के लिए पथ प्रदर्शक है. उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का जो संदेश दिया, वह हर युग में प्रासंगिक है. उनका मानना था कि जन्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि कर्म और मानवता के आधार पर व्यक्ति का मूल्यांकन होना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंसस महेश रविदास ने की. मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव, रोहित साव, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान व संतोष साव, नारायण रविदास, लव ठाकुर, महावीर रविदास, करण रविदास, मदन रविदास, रेवत लाल रविदास, चिड़न रविदास, खगेंद्र रविदास सहित अन्य लोग थे. तेनुघाट में निकाली गयी शोभा यात्रा तेनुघाट के संत रविदास मंदिर में कार्यक्रम हुआ. लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवा पीढ़ी संत के बताये मार्ग पर चले, तभी सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. इससे पूर्व सभा स्थल से शोभा पदयात्रा निकाली गयी. इसमें पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, उनकी पत्नी कौशल्या सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. समारोह में उनके विधायकी कार्यकाल में स्वीकृत सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया. मौके पर जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पेटरवार सीओ अशोक राम सहित कई लोग मौजूद थे. आयोजन में आश्रम के अध्यक्ष हरेंद्र रविदास, सचिव सहदेव राम, आयोजन समिति के सचिव प्यारे लाल, बैजू रविदास, राजू रविदास, उमेश रविदास, दिलीप रविदास, कुलेश्वर रविदास, प्रो धनंजय रविदास, बालगोविंद रविदास, अजय रविदास, किशुन रविदास, उमाशंकर रविदास, अशोक रविदास, मुरली रविदास आदि का सराहनीय रहा. ढोरी बस्ती रेहवाघाट में नवयुवक संघ की ओर से जयंती मनायी गयी. लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये. वक्ताओं ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए लोग अन्य सुविधाओं में कटौती कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें. अंधविश्वास, नशा व अशिक्षा को खत्म करने की आवश्यकता है. मौके पर बाबुचंद रविदास, संतोष रवि, डालेश्वर रवि, सूरज रवि, जुगल रवि, किशोर रवि, अमन कुमार रवि, कुणाल कुमार, दीपनारायण रविदास, शिवम कुमार, राधा देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, रेशमी देवी आदि थे. ढोरी बस्ती रेहवाघाट ढोरी में कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलचंद रविदास व संचालन धरम घांसी ने किया. गोवर्धन रविदास सहित अन्य लोगों ने चित्र पर फूल अर्पित किये और बुद्ध वंदना त्रिशरण का पाठ किया. उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर काली रविदास, डालेश्वर रवि, मुकेश कुमार, शैलेस घासी, उमेश रविदास, राजू रविदास, भरत रविदास, विशेश्वर रविदास, मनोज शर्मा, नकुल रविदास, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि मौजूद थे. गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू व गुजरूकुंदा में आयोजित कार्यक्रमों में भी मंत्री श्री प्रसाद शामिल हुए. उन्होंने बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि सहित ग्रामीण थे. The post Bokaro News : संत के जीवन को बताया पथ प्रदर्शक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : खेत की खुदाई में निकली तीन बंदूकें, पुलिस ने किया बरामद

घाटशिला. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ थाना के बैता गांव में खेत में खुदाई के दौरान 3 बंदूकें बरामद की गयी हैं. आशंका है कि ये हथियार माओवादी गतिविधियों के दौरान छिपाये गये हो सकते हैं. पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में किसान खेत में खुदाई कर रहा था. इसी दौरान किसान को तीन पुरानी दो नाली बंदूकें प्लास्टिक में लिपटी मिली. किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही लालगढ़ पुलिस पहुंची. तीनों बंदूकों को बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार लंबे समय तक जमीन के नीचे दबे रहने के कारण बंदूकों की लकड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. लोहे के हिस्सों पर जंग लग गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल माओवादी दौर में किया गया हो सकता है. The post East Singhbhum News : खेत की खुदाई में निकली तीन बंदूकें, पुलिस ने किया बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka love Rashifal: आज लव लाइफ में किसे मिलेगा पार्टनर से खास सरप्राइज और किसके हिस्से आएगा धोखा? जानें मेष से मीन का हाल

Aaj Ka love Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 02 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा अपनी प्रिय राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं और प्रेम में गहराई लाएंगे. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चतुर्ग्रही युति प्रेम संबंधों में अनुशासन और समर्पण की मांग करेगी. वहीं, बृहस्पति का मिथुन में होना बौद्धिक संवाद को बढ़ाएगा, जबकि शनि का मीन, राहु का कुंभ और केतु का सिंह राशि में होना अलग-अलग राशियों के लव लाइफ में खटास और मिठास दोनों का मिश्रण लाएगा. मेष (Aries): मकर के मंगल की दृष्टि और कर्क के चंद्रमा के कारण आज स्वभाव में उग्रता रह सकती है. प्रेमी के साथ किसी छोटी बात पर फोन पर अनबन होने की संभावना है. बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर बिगड़ी बात बना सकते हैं. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के स्वामी शुक्र मकर राशि में सूर्य के साथ हैं, जो प्रेम में मजबूती लाएंगे. आज आपकी अपनी गर्लफ्रेंड से लंबी बातचीत होगी. उनके फोन कॉल का इंतजार खत्म होगा और वे आपको सरप्राइज दे सकती हैं. रोमांस के लिए आज का दिन बेहतरीन है. मिथुन: आपकी राशि में बैठे देव गुरु बृहस्पति आपको मानसिक शांति देंगे. पार्टनर के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट आज बातचीत से दूर हो सकती है. हालांकि, राहु के प्रभाव से दोपहर में पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप थोड़े टेंशन में रह सकते हैं. कर्क (Cancer): चंद्रमा आज आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जिससे आप बहुत भावुक रहेंगे. पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा. आज आप उनके साथ किसी रोमांटिक डिनर का प्लान कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा महसूस होगी. सिंह (Leo): केतु की आपकी राशि में मौजूदगी आपको रिश्तों को लेकर थोड़ा भ्रमित कर सकती है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आज गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है. फोन पर बात करते समय पुराने मुद्दों को न उखाड़ें. धैर्य से काम लें और पार्टनर की बात सुनने की कोशिश करें. Also Read:– Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार? कन्या (Virgo): बुध की मकर में उपस्थिति आपके संवाद को प्रभावशाली बनाएगी. आज आप अपनी बातों से पार्टनर को इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे. गर्लफ्रेंड का फोन आ सकता है जो आपका दिन बना देगा. शाम को कहीं बाहर घूमने या साथ में डिनर करने का योग बन रहा है. तुला (Libra): शुक्र की स्थिति अनुकूल है, जिससे रोमांस बढ़ेगा. लेकिन शनि की सप्तम दृष्टि के कारण पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप सारा दिन टेंशन में रह सकते हैं. चिंता न करें, शाम तक उनकी ओर से कोई सुखद संदेश मिल सकता है. वृश्चिक (Scorpion): आज ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है. मंगल और शुक्र की स्थिति प्रेम जीवन में नया उत्साह भर देगी. पार्टनर के साथ आज गंभीर मुद्दों पर भी सुखद बातचीत हो सकती है. आप अपने पार्टनर को किसी खास जगह डिनर पर ले जा सकते हैं. धनु (Sagittarius): बृहस्पति का मिथुन में होना आपके प्रेम संबंधों में विस्तार लाएगा. आज पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत बढ़िया रहेगी. अगर कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह पूरी तरह खत्म हो जाएगी. प्रेमी के साथ फोन पर घंटों बातें होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे. मकर (Capricorn): आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना सकती है. पार्टनर पर अपनी इच्छाएं न थोपें, वरना अनबन हो सकती है. अगर पार्टनर का कॉल न आए तो बेचैन न हों, उनकी व्यवस्था को समझने की कोशिश करें. कुंभ (Aquarius): राहु आपकी राशि में है, जो अचानक किसी पुराने विवाद को सामने ला सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें. शाम को रोमांस के योग हैं और आप उनके साथ कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. मीन (Pisces): शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो प्रेम की परीक्षा ले सकते हैं. आज प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर अनबन हो सकती है. पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे. खुद को शांत रखें और विवाद से बचें. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! The post Aaj Ka love Rashifal: आज लव लाइफ में किसे मिलेगा पार्टनर से खास सरप्राइज और किसके हिस्से आएगा धोखा? जानें मेष से मीन का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मकर के मंगल-सूर्य का कमाल, करियर में मिलेगी बड़ी अथॉरिटी, नई जिम्मेदारी के लिए रहें तैयार

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मेष राशि (Aries)- राशि के स्वामी मंगल का सूर्य के साथ होना आपको ऊर्जा देगा, लेकिन चंद्रमा की स्थिति यात्रा में बाधा डाल सकती है. फलादेश: आज का दिन मिला-जुला रहेगा. बेहतर होगा कि आज लंबी दूरी की यात्रा न करें और इसे टाल दें. ऑफिस या काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे. आज का राशिफल करियर-बिजनेस: मकर के मंगल और सूर्य आपके दसवें (कर्म) भाव को ऊर्जा दे रहे हैं. ऑफिस में आपको ‘पावरफुल’ भूमिका मिल सकती है. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल करने के लिए ग्रहों का पूरा सपोर्ट है. लव लाइफ- मकर के शुक्र-मंगल आपको काम में उलझाए रखेंगे, लेकिन कर्क का चंद्रमा आपसे पार्टनर का साथ मांगेगा. आज करियर और प्यार के बीच तालमेल बिठाने की चुनौती रहेगी. लव लाइफ और शादीशुदा लोगों के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. स्वास्थ्य- मकर का मंगल आपको ऊर्जा तो देगा, लेकिन घुटनों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. आज जिम में भारी वजन उठाने से बचें और कैल्शियम पर ध्यान दें. सावधानी: कार्यस्थल पर बॉस या बड़ों से बहस करने से बचें. ईगो आपकी इमेज खराब कर सकती है. उपाय: शिवलिंग पर शहद अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. शुभ अंक-6शुभ रंग- नीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! The post Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मकर के मंगल-सूर्य का कमाल, करियर में मिलेगी बड़ी अथॉरिटी, नई जिम्मेदारी के लिए रहें तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ग्लोबल नेटवर्किंग से चमकेगा बिजनेस

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: वृषभ राशि (Taurus): शुक्र का मकर में गोचर आपको सफलता दिलाएगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ाएगा. आज का दिन करियर के लिहाज से काफी मजबूत है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल और सफलता मिलेगी. हालांकि, लव लाइफ में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए पार्टनर की बात सुनें. बढ़ते खर्चे मानसिक तनाव दे सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. आज का राशिफल करियर-बिजनेस: भाग्य भाव में बुध और शुक्र की मौजूदगी से क्रिएटिव युवाओं को बड़ा ब्रेक मिलेगा. गुरु की शुभ दृष्टि से बिजनेस में विदेशी संपर्क या बड़ी नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा. लव लाइफ- आपके रिलेशन में आज एक नई मजबूती आएगी. गजकेसरी योग का असर आपको अपने पार्टनर के साथ भविष्य की बड़ी प्लानिंग (जैसे सगाई या शादी) करने के लिए प्रेरित करेगा. स्वास्थ्य- चंद्रमा की स्थिति के कारण आपको कफ और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों और आइसक्रीम से परहेज करें, वरना गला खराब हो सकता है. सावधानी: अनजान लोगों के साथ पैसों का लेन-देन न करें और लंबी दूरी की यात्रा में सतर्क रहें। उपाय: देवी लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाएं और सफेद चंदन का तिलक लगाएं। शुभ अंक- 9.शुभ रंग- हरा ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! The post Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ग्लोबल नेटवर्किंग से चमकेगा बिजनेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा यादगार, रिसर्च और कंसल्टेंसी में मारेंगे बाजी

Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मिथुन (Gemini): बुध का मकर में होना और गुरु का आपकी राशि में गोचर आपको बुद्धिमान निर्णय लेने में मदद करेंगे. आज का दिन सामान्य रहेगा. आप दोस्तों या पार्टनर पर काफी पैसे खर्च कर सकते हैं. शादीशुदा और प्रेम जीवन बिता रहे युवाओं के लिए आज का दिन यादगार रहेगा. आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी. आज का राशिफल करियर-बिजनेस: आपकी राशि के स्वामी बुध मकर में हैं, जो रिसर्च और गहराई वाले कामों में सफलता देंगे. गुरु का गोचर आपको सलाहकारी कार्यों (Consultancy) में जबरदस्त मुनाफा दिलाएगा. लव लाइफ- राशि के गुरु लव लाइफ में मैच्योरिटी लाएंगे. सिंगल युवाओं की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनकी सोच को पूरी तरह बदल देगा. बातचीत में आकर्षण बना रहेगा. स्वास्थ्य- गुरु की स्थिति आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन और नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है. सावधानी: अपनी गुप्त योजनाएं किसी से साझा न करें, धोखा मिल सकता है. उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और पक्षियों को हरा मूंग डालें. शुभ अंक-1शुभ रंग- पीला ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभवMo- +91 8620920581 Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय Also Read:- Saptahik Rashifal: कुंभ राशि में ‘मायावी’ ग्रहों का डेरा, शुक्र-बुध के गोचर से मचेगी हलचल, जानें इस हफ्ते किसका खुलेगा भाग्य! The post Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा यादगार, रिसर्च और कंसल्टेंसी में मारेंगे बाजी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top