Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘एक इंच सरेंडर नहीं कर सकता भारत’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू, कहा- माफी मांगे कांग्रेस

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सदन की के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना की साथ ही एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश को लेकर लोकसभा का कीमती समय बर्बाद किया. रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था दी थी कि केवल प्रमाणित दस्तावेजों का ही उदाहरण पेश किया जा सकता है. रिजिजू ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि चर्चा के दौरान किताबों, पत्रिकाओं और समाचार कतरनों को बतौर उदाहरण पेश नहीं किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करके एक ही गलती बार-बार दोहराई और सदन का समय बर्बाद किया. बार-बार एक ही गलती दोहराते रहे राहुल गांधी- किरेन रिजिजू केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा “हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शुरू किया. हम सभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे. लेकिन शुरू से ही राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब से कोट करना शुरू कर दिया, जिसके पब्लिकेशन और ऑथेंटिसिटी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। रक्षा मंत्री और हम सभी ने कहा कि सदन नियमों के अनुसार चलेगा और सभी को नियमों के अनुसार ही बोलना चाहिए. कोई भी चेयर को चुनौती नहीं दे सकता. लोकसभा स्पीकर के फैसले के बाद भी, राहुल गांधी वही गलती दोहराते रहे.” राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए- रिजिजू किरेन रिजिजू ने कहा “उन्होंने आधा घंटा बर्बाद किया, नियमों का उल्लंघन किया और वही बातें दोहराते रहे. उन्होंने चीन सीमा के बारे में बोलना शुरू कर दिया… क्या कांग्रेस पार्टी वह जमीन वापस ला सकती है जो 1959 और 1962 में चीन ने कब्जा कर ली थी? राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. अगर कोई जाने-माने परिवार में पैदा होता है, तो क्या वे संसद से ऊपर है? क्या वे नियमों से ऊपर हैं? हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है और नियमों के अनुसार चलता है. राहुल गांधी किसी नियम का पालन नहीं करते. वे खुद को संसद से ऊपर समझते हैं. कांग्रेस के सीनियर नेता खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे. राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और अपने सांसदों को नियमों का पालन करने के लिए समझना चाहिए. यह मेरी उनसे गुजारिश है. उन्हें चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए.” #WATCH केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शुरू किया। हम सभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे। लेकिन शुरू से ही राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब से कोट करना शुरू कर… pic.twitter.com/4OTBVbVyVM — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026 सदन में भारी हंगामा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया, जिस पर प्रशासन और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भी बाधित हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के मसौदे के उस अंश को पढ़ना चाहते थे जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का जिक्र किया गया है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है. (इनपुट भाषा) The post ‘एक इंच सरेंडर नहीं कर सकता हिंदुस्तान’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू, कहा- माफी मांगे कांग्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Budget : इस बजट में सबसे बड़ी घोषणा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का विस्तार है

आप इस वर्ष के केंद्रीय बजट को किस रूप में परिभाषित करेंगे. यह ‘राहत बजट’ है, ‘विकास बजट’ है या कुछ और? यह मुख्य रूप से वित्तीय स्थिति को भविष्य के लिए तैयार करनेवाला एक दीर्घकालिक विकास-उन्मुख बजट है. इसमें सीमित राहत दी गयी है, क्योंकि यह राजकोषीय समेकन के पथ पर बने रहते हुए पूंजीगत व्यय, सेमीकंडक्टर, एआइ, हरित विकास और युवाओं पर केंद्रित खर्च को दोगुना करता है. यह बजट आम नागरिक की रोजमर्रा की चिंताओं को किस हद तक समझता है? नौकरियों, कौशल विकास, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, किसानों के लिए एआइ और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करके, बजट आय, रोजगार और मूल्य स्थिरता के बारे में रोजमर्रा की चिंताओं को स्वीकार करता है. वे कौन-से शीर्ष पांच क्षेत्र हैं, जिन्हें तत्काल लाभ मिलने की उम्मीद है? ये शीर्ष पांच क्षेत्र हैं- सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स, बुनियादी ढांचा और निर्माण, रक्षा और एयरोस्पेस, एग्री-टेक और ग्रामीण सेवाएं, डिजिटल/ एआइ सेवाएं और स्टार्टअप. आपकी दृष्टि में बजट की सबसे बड़ी घोषणा क्या है? सबसे बड़ी घोषणा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का विस्तार है. बजट को लेकर शेयर बाजार में निराशा का क्याकारण है? शेयर बाजार की निराशा मुख्य रूप से किसी बड़ी प्रत्यक्ष कर कटौती या नाटकीय विनिवेश कदमों की कमी से उपजी है. पर शेयर बाजार के वापसी करने की संभावना है. बजट विकास और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाने का लक्ष्य रखता है. यह संतुलन कितना वास्तविक है?उच्च पूंजीगत व्यय और तकनीक के माध्यम से विकास को लक्षित करना, जबकि राजकोषीय समेकन के प्रति प्रतिबद्ध रहना. हालांकि, इसे पटरी पर रखने के लिए सब्सिडी और ऑफ-बजट देनदारियों पर कड़ा नियंत्रण रखना होगा. बुनियादी ढांचे और पूंजीगत व्यय पर जोर जारी है. आप इसे कैसे देखते हैं? यह स्वागत योग्य है. यह लॉजिस्टिक्स में सुधार करता है. विनिर्माण समूहों का समर्थन करता है और रोजगार पैदा करता है. भले रोजगार सृजन मध्यम अवधि का हो. कृषि और ग्रामीण वित्तीय स्थिति के संदर्भ में : एआइ-आधारित ‘हिंदुस्तान विस्तार’ प्रणाली और बागवानी कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है. तकनीक कृषि को कितना लाभ पहुंच सकता है? क्या कोई तत्काल प्रभाव पड़ेगा?‘हिंदुस्तान विस्तार’ जैसे एआइ उपकरण फसलों, मौसम और कीमतों पर व्यक्तिगत सलाह तक पहुंच में तेजी से सुधार कर सकते हैं, जिससे जोखिम कम होगा. हालांकि, तात्कालिक लाभ सीमित हो सकते हैं. देश के 15,000 स्कूलों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब और उच्च शिक्षा के लिए हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल का प्रस्ताव, क्या यह युवा शक्ति को विकसित हिंदुस्तान के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है? यह रचनात्मक और डिजिटल कौशल को व्यापक बनाने और उच्च शिक्षा तक स्त्रीओं की पहुंच में सुधार करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है. अगर इस पर पूरी तरह से अमल हुआ, तो यह देश में प्रतिभाओं की कतार को मजबूत कर सकता है. कौशल विकास और नयी तकनीकों (एआइ, ग्रीन जॉब्स, डिजिटल इकोनॉमी) के संबंध में, क्या बजट में की गयी घोषणाएं रोजगार पैदा करने में सक्षम लगती हैं? यदि इन्हें सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स से जोड़ा जाता है, तो ये सार्थक रोजगार पैदा कर सकती हैं. क्या प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोई ठोस संकेत दिखता है? प्रशासनी नौकरियों के इच्छुकों को बजट में प्रत्यक्ष भर्ती के वादों के बजाय अप्रत्यक्ष समर्थन (जैसे, बेहतर परीक्षा इकोसिस्टम और क्षेत्रीय हॉस्टल) अधिक मिला है. हिंदुस्तान के ‘नॉलेज इकोनॉमी’ बनने की आकांक्षा के संदर्भ में आप उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए आवंटन को कैसे देखते हैं? उच्च शिक्षा और अनुसंधान आवंटन, जब सेमीकंडक्टर, एआई, स्वास्थ्य और हरित प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ते हैं, तो यह देश के नॉलेज इकोनॉमी बनने के दावे को मजबूत करते हैं. The post Budget : इस बजट में सबसे बड़ी घोषणा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का विस्तार है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां भिड़ेंगी टीमें

Highlights हिंदुस्तान और श्रीलंका के इन शहरों में सजेगा मैदान टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से पाकिस्तान और अन्य टीमों का शेड्यूल कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच वॉर्म-अप मैचों के प्रमुख मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का बिगुल बज चुका है. मैन टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले मैदान पर असली जंग वॉर्म-अप मैचों के जरिए शुरू होगी. आईसीसी (ICC) ने अभ्यास मैचों के पूरे शेड्यूल पर मुहर लगा दी है. 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच कुल 16 मुकाबले स्पोर्ट्से जाएंगे, जो हिंदुस्तान और श्रीलंका के अलग-अलग मैदानों पर होंगे. फैंस के लिए सबसे बड़ी समाचार यह है कि टीम इंडिया अपना इकलौता वॉर्म-अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्पोर्ट्सेगी. हिंदुस्तान और श्रीलंका के इन शहरों में सजेगा मैदान इस बार वॉर्म-अप मैचों की मेजबानी हिंदुस्तान और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. हिंदुस्तान में मैचों के लिए बेंगलुरु का बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई का एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम तैयार है. वहीं, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में तीन अलग-अलग मैदानों पर टीमें पसीना बहाएंगी. नवी मुंबई में होने वाले बड़े मैचों के लिए फैंस ‘बुक माय शो’ या सीधे बॉक्स ऑफिस से टिकट खरीद सकते हैं. टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हिंदुस्तानीय फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वह 4 फरवरी को स्पोर्ट्सा जाएगा. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित की सेना अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी. बता दें कि हिंदुस्तान सिर्फ एक ही आधिकारिक वॉर्म-अप मैच स्पोर्ट्स रहा है, जबकि इंडिया ‘ए’ की टीम भी अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी ताकि युवा खिलाड़ियों को अनुभव मिल सके. पाकिस्तान और अन्य टीमों का शेड्यूल सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भी अपनी तैयारियों में जुटी हैं. 4 फरवरी को ही पाकिस्तान की भिड़ंत आयरलैंड से कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर होगी. वहीं, 5 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की टीम नीदरलैंड्स से टकराएगी. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच भी बेंगलुरु में एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. शेड्यूल के मुताबिक, हर दिन 3 से 4 मैच अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच अगर आप स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं, तो घर बैठे भी इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं. हिंदुस्तान में ‘स्टार स्पोर्ट्स’ और ‘जियो हॉटस्टार’ पर हिंदुस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मैच भी जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होंगे. जिन देशों में कोई ब्रॉडकास्टर नहीं है, वहां के फैंस ICC.tv पर मुफ्त में मैच देख सकते हैं. मैचों की हाईलाइट्स भी आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध रहेगी. वॉर्म-अप मैचों के प्रमुख मुकाबले 2 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड (दोपहर 3 बजे), USA बनाम इंडिया ‘A’ (शाम 5 बजे). 3 फरवरी: नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे (दोपहर 3 बजे), नेपाल बनाम UAE (शाम 5 बजे). 4 फरवरी: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (शाम 5 बजे), हिंदुस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (शाम 7 बजे). 5 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड (शाम 5 बजे), न्यूजीलैंड बनाम USA (शाम 7 बजे). 6 फरवरी: इंडिया ‘A’ बनाम नामीबिया (शाम 5 बजे). ये भी पढ़ें- ICC Rankings: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान की जीत भी नहीं बिगाड़ पाई स्पोर्ट्स हम उनके साथ हैं, पाकिस्तान के ड्रामें के बीच ICC को मिला BCCI का साथ, राजीव शुक्ला का बड़ा बयान T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान बोर्ड को दी चेतावनी The post T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां भिड़ेंगी टीमें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कजरा सोलर पावर प्लांट के पहले चरण का काम लगभग पूरा, लखीसराय समेत कई जिलों में अब नॉन स्टॉप मिलेगी बिजली

Kajra Solar Power Plant: बिजली की कमी दूर करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कजरा सोलर पावर प्लांट बड़ी उपलब्धि बनकर उभर रहा है. यह परियोजना न सिर्फ लखीसराय, बल्कि आसपास के जिलों के लिए भी राहत लेकर आ रही है. कजरा में 1 जुलाई 2024 से सोलर पावर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ. यह प्लांट 1,232 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी एल एंड टी लिमिटेड को दी गई है. कंपनी अगले 10 वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव का भी काम करेगी. करीब 2,300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सोलर पावर प्लांट करीब 2,300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह सोलर पावर प्लांट दो चरणों में पूरा होगा. दोनों चरण पूरे होने के बाद यहां से प्रतिदिन 301 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा. इसके साथ ही 495 मेगावाट पावर बिजली स्टोरेज की सुविधा भी रहेगी. इससे क्षेत्र में स्थिर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. पहले चरण का काम लगभग पूरा पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है. करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत से इस चरण का निर्माण किया गया है. निर्धारित 185 मेगावाट क्षमता के मुकाबले अभी 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है. सोलर प्लेटों के बीच पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है. इसके पूरा होते ही प्लेटों की सफाई की जाएगी और पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा. पहले चरण में 16 ब्लॉक में कुल 4 लाख 85 हजार सोलर प्लेट लगाई गई हैं. हर प्लेट से 540 से 545 वाट बिजली उत्पादन की क्षमता है. सोलर प्लेट की आयु 25 वर्ष तय की गई है. बैटरी लगभग 12 वर्ष तक काम करेगी. तकनीकी रूप से पहला चरण लगभग पूरा माना जा रहा है. इस प्लांट से उत्पादित बिजली लखीसराय और मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर ग्रिड को दी जा रही है. इससे दोनों जिलों की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिली है. दूसरे चरण पर करीब 800 करोड़ रुपये होंगे खर्च दूसरे चरण का काम भी तेजी से चल रहा है. इस चरण पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके पूरा होने के बाद 116 मेगावाट बिजली उत्पादन और 241 मेगावाट आवर स्टोरेज की व्यवस्था होगी. पाइलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही सोलर प्लेट लगाने का कार्य शुरू होगा. दिसंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है. कार्यपालक अभियंता ने क्या बताया? ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि कजरा सोलर पावर प्लांट पूरे बिहार के लिए स्वच्छ और सतत ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल है. यह परियोजना भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला बनेगी. Also Read: हथकड़ी में इंटर की परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दिखा हैरान करने वाला नजारा The post कजरा सोलर पावर प्लांट के पहले चरण का काम लगभग पूरा, लखीसराय समेत कई जिलों में अब नॉन स्टॉप मिलेगी बिजली appeared first on Naya Vichar.

पटना, बिहार

सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास से बिहार में परिवर्तन की लड़ाई जारी रहेगी – प्रशांत किशोर

नया विचार न्यूज़ पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि “सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास” के घोषित सिद्धांत के अनुसार बिहार में परिवर्तन की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आज पटना में समस्तीपुर, नालंदा और शेखपुरा जिले के पार्टी नेताओं, निवर्तमान पदाधिकारियों तथा पूर्व उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हिंदुस्तानी ने की। पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर ने बैठक के दौरान जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पार्टी नेताओं से सीधा संवाद किया तथा संगठन को ठोस और प्रभावी ढांचा प्रदान करने को लेकर उनके विचार विस्तार से सुने। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रशांत किशोर आगामी 24 फरवरी को रोसड़ा, 25 फरवरी को समस्तीपुर, 26 फरवरी को नालंदा तथा 28 फरवरी को शेखपुरा जिले में दिनभर बैठक करेंगे और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लेंगे। इन बैठकों के दौरान वे जन सुराज अभियान के पदयात्रियों और वाहिनी के सदस्यों से भी संवाद करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन निर्माण और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। आज की बैठक में पार्टी के विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, नरेंद्र प्रसाद मंडल, सरवर अली, जयप्रकाश सिंह, जीतेन्द्र मिश्रा, बिपिन यादव, दिनेश कुशवाहा तथा दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड का उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सोमवार को ओपीडी स्त्री रोग विभाग में अल्ट्रासाउंड का उद्घाटन किया गया । इसका उद्घाटन करते हुए अस्पताल की अधीक्षक डॉ. (प्रो. ) पूनम कुमारी ने कहा कि इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होने से आमजन को बेहतर और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा शुरू हो गई है। इससे गर्भवती स्त्रीओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को समय पर जांच एवं इलाज सुलभ हो गया है। अब स्थानीय मरीजों को दूर के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. (प्रो.) सुधीर कुमार कर्ण, उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्व विजय सिंह, उपाधीक्षक अनुपम कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार ,डॉ. निशांत,डॉ.सुबोध कुमार, प्रधान लिपिक राकेश रौशन, रौशन कुमार, तपन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Samsung जल्द ही इंडिया में अपना नया Galaxy F70e 5G लॉन्च करने वाला है. ये इस नई Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन होगा. कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई डिटेल्स बता दी हैं. इस फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है और बैक पैनल थोड़ा टेक्सचर्ड डिजाइन के साथ आएगा. वहीं फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी. इसमें ही सेल्फी कैमरा आपको मिलने वाला है. आइए जान लेते हैं इस फोन से जुड़ी सारी डिटेल्स. Samsung Galaxy F70e 5G कब होगा लॉन्च? Samsung ने अपने आने वाले Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के बारे में सारी जानकारी धीरे-धीरे बता रह है. कंपनी ने इसके लिए खास माइक्रोसाइट अपडेट की है. यहां फोन की बैटरी कैपेसिटी, डिजाइन, कैमरा सेटअप, कलर ऑप्शन और डिस्प्ले जैसी डिटेल्स दिखा दी गई हैं. Galaxy F70e 5G इंडिया में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इसे आप Flipkart और Samsung India की ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे. फोन Limelight Green और Spotlight Blue रंगों में आएगा. सबसे खास बात, इसकी रीयर पैनल लेदर फिनिश वाली है, जिससे फोन को प्रीमियम लुक मिलेगा. Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स Samsung Galaxy F70e 5G की बातें करें तो कहा जा रहा है कि इसमें 6.7-inch HD+ डिस्प्ले मिलेगा. फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा हुआ मिलेगा. साथ में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मौजूद है. फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस देगा. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा होगा. बैटरी की बात करें तो 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. चिपसेट, कीमत और इंडिया लॉन्च डेट अभी तक ऑफिशियल नहीं आई है, लेकिन टिपस्टर्स का कहना है कि हिंदुस्तान में इसकी कीमत ₹15,000 के अंदर हो सकती है. जल्द ही कंपनी इन सब चीजों की आधिकारिक जानकारी देगी. यह भी पढ़ें: Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म The post 9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड

Potato Roll Chips Recipe: क्या आप मेहमानों के लिए कुछ अलग, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो Potato Roll Chips आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. आलू से बनने वाला क्रिस्पी रोल स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार होता है. चाय के साथ या पार्टी स्टार्टर के रूप में इसे सर्व किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री लगती है और स्वाद इतना शानदार होता है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है. Potato Roll Chips Recipe: आलू रोल चिप्स कैसे बनाएं? आलू रोल चिप्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 3 बड़े आलू 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा नमक स्वादानुसार ½ छोटा चम्मच चाट मसाला तेल तलने के लिए आलू रोल चिप्स बनाने की विधि Potato roll chips recipe: आलू रोल चिप्स कैसे बनाएं? सबसे पहले आलू को चिप्स की तरह काट लें और पानी सूखने तक सूती कपड़े पर ड्राइ करें. अच्छे से ड्राइ होने पर चिप्स को रोल करें और टूथपिक की मदद से पैक करें. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर इन रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गरमा-गरम Potato Roll Chips को टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें. यह आसान आलू स्नैक रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और आपके किचन की स्टार डिश बन सकती है. यह भी पढ़ें: Crispy Garlic Cheese Potatoes Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे कुरकुरे गार्लिक चीज़ आलू यह भी पढ़ें: Kurkure Veg Appe Recipe: नाश्ते के लिए ट्राई करें कुरकुरे वेज अप्पे – सभी खाएंगे बड़े मजे से The post Potato Roll Chips Recipe: आलू से बना यह कुरकुरा नाश्ता, एक बार खिलाया तो मेहमान करेंगे बार-बार डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad: सिंह मेंशन में बमबारी, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने उठाए गंभीर सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग

प्रतीक पोपटDhanbad: धनबाद स्थित सिंह मेंशन में पिछली देर रात बमबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. सिंह मेंशन झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह का आवास है. सिंह मेंशन पर रात में दो बम फोड़े गए, जिनमें एक बम घर के बाहर और दूसरा घर के भीतर फेंके जाने की बात सामने आई है. घटना के समय पूर्व विधायक संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह और परिवार के अन्य सदस्य ठंड के कारण बाहर से उठकर अंदर जाकर बैठे ही थे, तभी अचानक लगातार दो तेज धमाके हुए. संजीव सिंह के अनुसार धमाके के बाद पूरे परिसर में धूल और मलबा उड़ने लगा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. सोशल मीडिया पर वायरल पर्चा, अमन सिंह गिरोह पर संदेह घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पर्चा वायरल हुआ, जिसमें अमन सिंह गिरोह के शंकर नामक व्यक्ति द्वारा बमबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. वायरल पर्चे में यह भी कहा गया है कि संजीव सिंह का दरवाजा बम से उखाड़ दिया गया है और धनबाद में जो भी लोहा या कोयले का कारोबार करेगा, उसे रंगदारी देनी होगी. सूत्रों के अनुसार अमन सिंह उत्तर प्रदेश का निवासी था और नीरज हत्याकांड के मामले में धनबाद जेल में बंद रह चुका है. हालांकि, इस पर्चे की प्रामाणिकता को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. संजीव सिंह ने उठाए गंभीर सवाल पूर्व विधायक संजीव सिंह ने वायरल पर्चे की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के महज 10 से 15 सेकंड के भीतर सुरक्षाकर्मी और 7–8 अन्य लोग गेट के बाहर पहुंच गए थे, लेकिन उस समय वहां कोई भी भौतिक (फिजिकल) पर्चा मौजूद नहीं था. उन्होंने सवाल किया कि जब मौके पर कोई पर्चा नहीं मिला, तो वह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच होनी चाहिए. संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना से जुड़ी सभी जानकारियां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को उपलब्ध करा दी हैं. पुलिस मौके पर, निष्पक्ष जांच की मांग घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी और सिटी एसपी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात करीब 3 बजे तक घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. संजीव सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीर और निष्पक्ष जांच की जाए. उन्होंने कहा कि इस घटना को केवल चुनाव से जोड़कर देखने के बजाय एक आपराधिक घटना के रूप में जांचा जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने मीडिया और आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वह प्रशासन को उपलब्ध कराएं. ये भी पढ़ें… आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा? The post Dhanbad: सिंह मेंशन में बमबारी, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने उठाए गंभीर सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हायर एजुकेशन को मजबूत करने वाला, बजट 2026 पर क्या बोले रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर

Budget 2026: इस बार का केंद्रीय बजट 2026-27 सिर्फ नंबर और आंकड़ों की कहानी नहीं है. ये बजट साफ तौर पर ये बताता है कि प्रशासन अब शिक्षा को भविष्य की तैयारी मान रही है. रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पी श्यामा राजू का कहना है कि यह बजट हिंदुस्तान की शिक्षा यात्रा में लोगों को सबसे आगे रखता है. बजट का फोकस साफ है. मजबूत यूनिवर्सिटीज, डिजिटल नॉलेज की आसान पहुंच और ऐसे स्टूडेंट्स तैयार करना जो आने वाले कल की जरूरतों को समझते हों. यही सोच इस बजट को पिछले कई बजटों से अलग बनाती है. Budget 2026 में रिसर्च और इंडस्ट्री पर बात डॉ श्यामा राजू के मुताबिक, यूनिवर्सिटीज को मजबूत करने का मतलब सिर्फ नई इमारतें खड़ी करना नहीं है. असली मकसद है ऐसी जगह बनाना जहां पढ़ाई, रिसर्च और इंडस्ट्री एक साथ चलें. बजट 2026-27 में यूनिवर्सिटीज को अपग्रेड करने पर जो जोर दिया गया है, उससे स्टूडेंट्स को क्लासरूम के बाहर सीखने का मौका मिलेगा. इससे ग्रेजुएट्स सिर्फ डिग्री लेकर नहीं निकलेंगे, बल्कि उनके पास काम करने लायक स्किल्स भी होंगी. क्रिएटर लैब्स और डिजिटल लर्निंग डिजिटल नॉलेज तक पहुंच बढ़ाने का मतलब ये भी है कि गांव और छोटे शहरों के स्टूडेंट्स को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी. डॉ श्यामा राजू मानते हैं कि डिजिटल लर्निंग एजुकेशन गैप को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगी. आज के स्टूडेंट्स सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, बल्कि बनाना और एक्सप्लोर करना चाहते हैं. इसी सोच के साथ क्रिएटर लैब्स जैसी पहल सामने आई है. यूनिवर्सिटी टाउनशिप डॉ पी श्यामा राजू का मानना है कि बजट में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव शिक्षा को और आसान बनाएगा. पढ़ाई, हॉस्टल, रिसर्च और बाकी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलने से स्टूडेंट्स का समय और एनर्जी दोनों बचेंगे. इसके साथ ही लड़कियों के हॉस्टल की सुविधा बढ़ाकर STEM लर्निंग को मजबूत करने की बात भी कही गई है. इससे ज्यादा लड़कियां साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में आगे आएंगी. यह भी पढ़ें: रेवा यूनिवर्सिटी में रिसर्च का मंच, कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन The post हायर एजुकेशन को मजबूत करने वाला, बजट 2026 पर क्या बोले रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top