Hot News

February 2, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The 50 Show: पहले ही एपिसोड में बेकाबू हुए करण पटेल, सिद्धार्थ को दे डाली हड्डी तोड़ने की धमकी

The 50 Show: 1 फरवरी को जियो हॉटस्टार के नए रिएलिटी शो ‘द 50’ का शानदार आगाज हुआ. पहले ही एपिसोड में 50 सेलेब्रिटीज की एंट्री, धमाकेदार टास्क और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. शो शुरू होते ही माहौल इतना गरम हो गया कि पहले दिन ही झगड़े देखने को मिले. शो की शुरुआत सिंगर हिमेश रेशमिया के लाइव परफॉर्मेंस से हुई. उनके गानों पर सभी कंटेस्टेंट्स झूमते नजर आए. इसके बाद गेम मास्टर ‘लायन’ ने पहला टास्क अनाउंस किया, जहां कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया. यहीं से स्पोर्ट्स ने खतरनाक मोड़ ले लिया. टास्क के दौरान भिड़े करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज टास्क के बीच करण पटेल ने भागते वक्त सिद्धार्थ भारद्वाज को धक्का दे दिया. बात यहीं नहीं रुकी, करण ने गुस्से में कह दिया कि “अगली बार तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा.” यह सुनते ही सिद्धार्थ भड़क गए और बोले कि “तू होता कौन है ऐसी बात कहने वाला?” देखते ही देखते बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई. प्रिंस नरूला ने किया बीच-बचाव मामला बढ़ता देख प्रिंस नरूला बीच में आए और दोनों को शांत कराने की कोशिश की. प्रिंस ने समझाया कि शो में लड़कियां मौजूद हैं और इस तरह की भाषा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी भी शो में है, इसलिए लिमिट में रहना चाहिए. लेकिन करण और सिद्धार्थ का गुस्सा आसानी से शांत नहीं हुआ. 25 सेफ 25 अनसेफ View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) पहले एपिसोड में कई टास्क हुए, जिसमें 25 कंटेस्टेंट्स सेफ हो गए और 25 अनसेफ जोन में पहुंच गए. आखिर में तब सब चौंक गए, जब ‘लायन’ ने ऐलान किया कि प्रीमियर एपिसोड में ही एक कंटेस्टेंट को बाहर किया जाएगा, जो वंशज सिंह थे. यह भी पढ़ें: The 50 Show: एक दिन भी नहीं टिक सका ये कंटेस्टेंट, पहले ही टास्क में तगड़ी भिड़ंत The post The 50 Show: पहले ही एपिसोड में बेकाबू हुए करण पटेल, सिद्धार्थ को दे डाली हड्डी तोड़ने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NH-19 पर 60 घंटे से जाम में फंसे हजारों वाहन, औरंगाबाद में मचा हाहाकार

Bihar, राजू रंजन: औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 19 पर पिछले तीन दिनों से परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. डेहरी और बारुण के बीच सोन नदी पर स्थित गेमन पुल के सस्पेंशन जॉइंट को क्षतिग्रस्त होने और उसकी मरम्मती के कारण हजारों वाहन पिछले 60 घंटों से महाजाम की चपेट में हैं. एक छोर पर डेहरी और दूसरे छोर पर बारुण तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं. इसके कारण बारुण -नवीनगर रोड में भी जाम लग गयी है. मरम्मती कार्य बना मुसीबत, रेंग रहे वाहन न्यू गेमन पुल का सस्पेंशन जॉइंट (पुल और सड़क का जोड़) काफी समय से जर्जर स्थिति में था. शुक्रवार से इस पर युद्धस्तर पर मरम्मती का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद न्यू गेमन पुल को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया. अब सारा ट्रैफिक लोड पुराने गेमन पुल पर आ गया है. एक ही पुल पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति अनियंत्रित हो गई है. ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन कछुए की चाल से भी धीमी गति से सरक रहे हैं. औरंगाबाद: NH-19 पर सोन नदी के गेमन पुल के खराब जॉइंट की मरम्मत से 3 दिनों से महाजाम लगा है. डेहरी से बारुण तक हजारों वाहन फंसे हैं. पुराने पुल पर दबाव बढ़ा, यात्री भूख-प्यास से परेशान. बार-बार टूटते जॉइंट पर सवाल. #Aurangabad #NH19 #GamanBridge #BiharNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/P0Dxc6mzp0 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 2, 2026 घंटों फंसे वाहन, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित भारी संख्या में ट्रक, कंटेनर , मालवाहक वाहन, निजी वाहन और बस सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े हैं. धूल, धूप और शोर के बीच फंसे वाहन चालकों तथा यात्रियों की परेशानी साफ झलक रही है. वही जाम के कारण यात्रियों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है. आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे ट्रक, बस, निजी वाहन और एम्बुलेंस तक जाम में फंसने की सूचना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापार, दफ्तर, स्कूल और आपात सेवाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है. महाजाम से करोड़ों रुपये का नुकसान भी वाहन मालिकों और विभिन्न कंपनियों को हुआ है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें बार-बार टूटता जॉइंट, व्यवस्था पर सवाल स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी कई बार सस्पेंशन जॉइंट टूट चुका है. हर बार मरम्मती के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, जिसके कारण कुछ ही समय बाद वही जोड़ फिर से उखड़ जाता है. बार-बार की इस समस्या से न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक परिवहन को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. बार-बार उसी स्थान पर खराबी आने से मरम्मत की गुणवत्ता और स्थायी समाधान पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें: हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, प्रशासन ने जारी किए आदेश The post NH-19 पर 60 घंटे से जाम में फंसे हजारों वाहन, औरंगाबाद में मचा हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेडिंग या सट्टेबाजी ? सरकार ने F&O पर बढ़ाया भारी टैक्स, ‘कोकीन’ से हुई तुलना

Budget 2026 STT Hike: बजट 2026 में F&O ट्रेडिंग पर STT (Securities Transaction Tax) बढ़ाकर प्रशासन ने रिटेल सट्टेबाजी पर लगाम कसने की कोशिश की है. जहाँ फ्यूचर्स पर टैक्स 150% तक बढ़ा है, वहीं ऑप्शंस पर भी लागत बढ़ गई है. नितिन कामथ और शंकर शर्मा जैसे दिग्गजों की इस पर अलग-अलग राय है. जानिए यह आपकी जेब को कैसे प्रभावित करेगा. क्या बदलाव हुए हैं? (आसान टेबल में समझें) वित्त मंत्री ने इस बार टैक्स के गणित को काफी बदल दिया है. फ्यूचर्स और ऑप्शंस दोनों पर टैक्स की दरें बढ़ गई हैं. इंस्ट्रूमेंट (Instrument) पुराना STT रेट नया STT रेट कितनी हुई बढ़त? Futures (फ्यूचर्स) 0.02% 0.05% 150% की भारी बढ़त Options (प्रीमियम पर) 0.1% 0.15% 50% की बढ़त Options (एक्सरसाइज पर) 0.125% 0.15% 20% की बढ़त मार्केट के दिग्गजों में छिड़ी बहस नितिन कामथ (Zerodha के को-फाउंडर) का नजरिया देश के सबसे बड़े ब्रोकरेज हाउस के मालिक नितिन कामथ ने प्रशासन के इस लॉजिक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा. अजीब गणित: सट्टेबाजी सबसे ज्यादा ‘ऑप्शंस’ में होती है (कुल ट्रेड का 95%), लेकिन प्रशासन ने सबसे ज्यादा टैक्स ‘फ्यूचर्स’ पर बढ़ाया है. ट्रेडिंग होगी मुश्किल: कामथ का मानना है कि जब ट्रांजेक्शन कॉस्ट (टैक्स का खर्चा) बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो ट्रेडिंग करना ‘अनवायबल’ (घाटे का सौदा) हो जाता है. शंकर शर्मा (दिग्गज निवेशक) का कड़ा रुख वहीं दूसरी ओर, शंकर शर्मा ने प्रशासन के इस कदम को सही ठहराया है. उन्होंने इसे एक सामाजिक समस्या बताया. खतरनाक लत: उन्होंने F&O ट्रेडिंग की तुलना “जहर और कोकीन” के मिश्रण से की, जो युवाओं के भविष्य को खोखला कर रही है. पैसे का ट्रांसफर: उनके अनुसार, यह सिर्फ ट्रेडर्स का पैसा छीनकर बड़े ब्रोकर्स की जेब में डालने का एक जरिया बन गया था, जिसे रोकना जरूरी था. Also Read: क्या आप जानते हैं इन देशों में नहीं देना पड़ता कोई Income Tax? पूरी सैलरी जेब में The post ट्रेडिंग या सट्टेबाजी ? प्रशासन ने F&O पर बढ़ाया भारी टैक्स, ‘कोकीन’ से हुई तुलना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 Box Office Day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब!

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब सबकी नजरें इसके दूसरे मंडे यानी 11वें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं. लगातार जारी है ताबड़तोड़ कमाई Border 2 box office day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! 4 फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकडेज में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये जोड़ लिए. इस तरह पहले हफ्ते का कुल कारोबार 224.25 करोड़ रुपये रहा. दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए ठीक-ठाक रही. आठवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 11 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे संडे को करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 275.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. 11वें दिन की कमाई Border 2 box office day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! 5 अब बात करें 11वें दिन यानी दूसरे मंडे की तो ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म से ठीक-ठाक कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि सुबह के शोज में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 5.67 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो अब तक की सबसे कम मानी जा रही है. इसके बावजूद ट्रेड को भरोसा है कि दिन के साथ रफ्तार पकड़ सकती है. यह भी पढ़ें: The 50: रजत दलाल के थप्पड़ पर भड़का इंटरनेट, ‘The 50’ से बाहर करने की मांग The post Border 2 Box Office Day 11: दूसरे मंडे सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, 3 बजे तक पहुंची 300 करोड़ के बेहद करीब! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल गांधी बनाम सरकार: पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर बवाल, संसद में गरमाई सियासत

Rahul Gandhi Speech: सदन में सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के मसौदे के उस अंश को पढ़ना चाहते थे. जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का उल्लेख है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है. पूर्व सेना प्रमुख की किताब का अंश पढ़ने पर अड़े राहुल गांधी राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा- सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं. इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख का हवाला देते हुए चीन के साथ हिंदुस्तान के सैन्य तनाव का विषय उठाने का प्रयास किया और दावा किया कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चरित्र के बारे में भी बताया है. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार जैसे ही इसे पढ़ने का प्रयास किया तो राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहिए कि वह जिस पुस्तक का उल्लेख कर रहे हैं, वो प्रकाशित हुई है या नहीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. #WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “Our party initiated the Motion of Thanks to the President’s Address. All of us were seated to hear the speech of LoP Rahul Gandhi. But right from the beginning, Rahul Gandhi flouted rules and started quoting from a book… pic.twitter.com/OKT7qbBYEx — ANI (@ANI) February 2, 2026 हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कई सदन का कार्यवाही स्थगित की सदन में गतिरोध बने रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर सभा की बैठक दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. फिर तीन बजकर आठ मिनट पर शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता से कई बार यह अपील की कि वह पुस्तक या किसी पत्रिका को सदन में उद्धृत नहीं कर सकते. अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर किया पलटवार गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि सदन में पुस्तक और पत्रिका में प्रकाशित बातों को नहीं रखा जा सकता और नेता प्रतिपक्ष को व्यवस्था का पालन करना चाहिए. बिरला ने राहुल गांधी से कहा- आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं बिरला ने राहुल गांधी से कई बार कहा कि वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखें. जब राहुल गांधी इस संस्मरण के कुछ अंश सदन के पटल पर रखने पर अड़े रहे तो बिरला ने कहा, आप लगातार आसन की अवमानना कर रहे हैं. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि वह आसन को चुनौती नहीं दे रहे हैं, बल्कि चीन के साथ हिंदुस्तान के रिश्ते के बारे में बात रखना चाहते हैं. इसपर बिरला ने कहा- आपसे विनम्र आग्रह है कि व्यवस्था बनाए रखें. अगर हम सेना और सेना की कार्रवाइयों की आलोचना करेंगे तो यह उचित नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि जो हुआ है, उसके बारे में सेना के हर जवान को पता है, लेकिन प्रशासन इस बात को जनता से छिपाना चाहती है. किरेन रीजीजू ने कहा- ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, आप (राहुल) देश को नीचा दिखाकर क्या कहना चाहते हैं. आप एक ऐसी बात कर रहे हैं जिसका कोई स्रोत नहीं है. आप ऐसी कोई बात मत बोलिए, जिससे सेना का मनोबल गिरे. The post राहुल गांधी बनाम प्रशासन: पूर्व आर्मी चीफ की किताब पर बवाल, संसद में गरमाई सियासत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगले 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी,  50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, करवट ले सकता है मौसम

Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 से 3 फरवरी 2026 को हल्की से मध्यम बारिश से लेकर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान और मध्य हिंदुस्तान के आस-पास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में 3 फरवरी तक और उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 2-3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 2 और 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और 2 फरवरी 2026 को गुजरात क्षेत्र में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. तारीख क्षेत्र / राज्य संभावित मौसम स्थिति हवा की रफ्तार 2 फरवरी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद गरज, बिजली, हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी 30–40 किमी/घंटा 2–3 फरवरी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गरज, बिजली, हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी 30–40 किमी/घंटा 2–3 फरवरी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश गरज-चमक के साथ छिटपुट से हल्की बारिश 30–40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक) 2 फरवरी 2026 गुजरात क्षेत्र गरज-चमक के साथ छिटपुट से हल्की बारिश 30–40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक) 2 फरवरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि — न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा. घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 फरवरी तक पंजाब में घना कोहरा छाया रह सकता है. 5 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3 और 4 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 4 फरवरी तक हरियाणा- चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं 3 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, पट्टन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित; किसी नुकसान की समाचार नहीं The post अगले 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी,  50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, करवट ले सकता है मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, सरकार ने जारी किए आदेश

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व सेवा संघ के कर्मियों के हड़ताल के कारण जमीन और राजस्व से जुड़े काम प्रभावित होने की आशंका थी. इसे देखते हुए बिहार प्रशासन के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने कहा है कि हड़ताल के बावजूद आम लोगों के काम किसी भी हाल में नहीं रुकने चाहिए. सभी अंचल कार्यालय खुले रहेंगे और पहले से तय जनता दरबार भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. जमीन से जुड़े काम जैसे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वे और अन्य जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. प्रशासन ने आदेश में क्या कहा प्रशासनी आदेश में यह भी कहा गया है कि जो अधिकारी या कर्मचारी हड़ताल के कारण ड्यूटी पर नहीं आएंगे, उन पर नो वर्क, नो पे का नियम लागू होगा. यानी जो काम नहीं करेगा, उसे वेतन नहीं मिलेगा. प्रशासन का मानना है कि इससे कामकाज प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा. प्रशासन ने यह भी बताया कि इस समय विधानसभा सत्र चल रहा है और कई अहम प्रशासनी योजनाएं भी जारी हैं. ऐसे में अंचल कार्यालयों का बंद रहना सही नहीं है. इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. BREAKING: CO की हड़ताल के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग का बड़ा फैसला. सभी अंचल अधिकारियों से अभिलेख की चाबी और प्रशासनी गाड़ी वापस लेने का निर्देश. वरिष्ठ राजस्व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी. CO पर नो वर्क नो पे लागू. #RevenueDepartment #COStrike #BiharNews #NoWorkNoPay… pic.twitter.com/xlFuuYnoBg — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 2, 2026 बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें डीएम को दिया गया विशेष अधिकार BDO, RDO और DCLR को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में राजस्व कार्यों की निगरानी करें. जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारी खुद अंचल कार्यालयों में जाकर काम देख सकते हैं. अगर किसी जिले में कर्मचारियों की कमी होती है, तो डीएम को टेम्पररी व्यवस्था करने का अधिकार दिया गया है. प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि हड़ताल के नाम पर जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए. जमीन और राजस्व से जुड़े काम लोगों के लिए बहुत जरूरी होते हैं, इसलिए इनमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें: बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी The post हड़ताल पर गए कर्मियों पर लागू होगा नो वर्क नो पे, जमीन से जुड़े काम चलते रहेंगे, प्रशासन ने जारी किए आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच, रांची में मलाइका अरोड़ा के हाथों सम्मानित हुए 50 से अधिक लोग

Brilliance Awards 2026 Ranchi, रांची: राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में रविवार को ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026- सीजन वन का भव्य और सफल आयोजन किया गया. इस गरिमामय समारोह में लोकप्रिय अभिनेत्री व सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किये गये. सम्मान पाकर सभी पुरस्कार विजेताओं के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था. प्रायोजकों का रहा अहम योगदान इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे का विशेष योगदान रहा. वहीं, एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. Also Read: Saraikela News: करीम नगर के सिर सजा जीत का ताज: शहीद तिलका मांझी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, इनाम में मिले 7 लाख रुपये प्रेरणादायी व्यक्तियों को मंच देना था उद्देश्य कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर और कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी मिलती है. यादगार रहा आयोजन गरिमामय माहौल, भव्य मंच सज्जा और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. Also Read: दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार The post प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच, रांची में मलाइका अरोड़ा के हाथों सम्मानित हुए 50 से अधिक लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC MTS का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

SSC MTS Admit Card 2026 OUT: एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस वैकेंसी के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 जुलाई 2025 तक समय मिला था. काफी समय से कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है. इस वैकेंसी के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. SSC MTS Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. होमपेज पर Admit Card या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें. SSC MTS Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना Registration Number और Date of Birth डालें. Submit बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. SSC MTS Admit Card 2026 Download Here परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. SSC MTS भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 8021 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6810 पद शामिल हैं. वहीं हवलदार के 1211 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. SSC MTS भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 को किया जाएगा. फिलहाल पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह भी पढ़ें: The post SSC MTS का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए. दरअसल Oppo जल्द ही हिंदुस्तान में अपना नया K सीरीज फोन Oppo K14x लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने सोमवार को इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और कुछ खास फीचर्स भी बता दिए हैं. माना जा रहा है कि ये फोन पिछले साल जून में आए Oppo K13x 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा. Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है. आइए अब जान लते हैं इस फोन की लॉन्च डेट और इसके कुछ कनफर्म्ड फीचर्स.  कब लॉन्च होगा Oppo K14x? Oppo अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x हिंदुस्तान में 10 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है. ये फोन पिछले साल जून में आए Oppo K13x 5G का अपग्रेड वर्जन होगा. बता दें कि K13x 5G का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. इसलिए उम्मीद है कि नया मॉडल भी बजट सेगमेंट में ही कुछ नए फीचर्स के साथ एंट्री ले सकता है. Oppo K14x के कुछ कंफर्म फीचर्स ये फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और ColorOS 15 पर चलने वाला है. Flipkart के टीजर से भी इशारा मिल रहा है कि नया Oppo K सीरीज फोन पुराने मॉडल्स जैसा ही डिजाइन लेकर आएगा. इसमें फ्लैट एजेस और फ्लैट बैक पैनल देखने को मिल सकता है. साथ ही पीछे की तरफ पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल होगा.  इसमें 6.75-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 1125 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आएगी. फोन में 50MP का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें AI वाले कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 17.6 घंटे तक YouTube चला सकता है, 16 घंटे तक Google Maps यूज हो सकता है और लगभग 12 घंटे तक WhatsApp वीडियो कॉलिंग आराम से चल सकती है. यह भी पढ़ें: मिड-रेंज से लेकर फ्लैगशिप तक, फरवरी में आ रहे हैं कई धांसू स्मार्टफोन्स The post Oppo K14x जल्द मरेगा एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर पावरफुल फीचर्स तक कंपनी ने किया कंफर्म appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top