Hot News

February 25, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बन रहा है शुभ योग, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Falgun Purnima 2026: पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है. इस दिन गंगा स्नान, जप-तप, दान-पुण्य और भगवान की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. वर्ष 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा का पर्व 3 मार्च को मनाया जाएगा. इसे दोल पूर्णिमा और वसंत पूर्णिमा भी कहा जाता है. इसी रात होलिका दहन का आयोजन भी होता है. फाल्गुन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे शुरू होगी और 3 मार्च 2026 को शाम 5:07 बजे समाप्त होगी. स्नान और दान का श्रेष्ठ समय प्रातः 5:05 बजे से 5:55 बजे तक रहेगा. इस समय पूजा-पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है. होलिका दहन का शुभ समय 3 मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से दुख दूर होते हैं और घर में धन, समृद्धि व स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है. फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ योग ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सुबह 10:25 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा, जो बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा शिववास योग भी बन रहा है, जो शाम 5:07 बजे से प्रभावी होगा. इन शुभ योगों में लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ता है. यह समय नए कार्यों की शुरुआत और सकारात्मक संकल्प लेने के लिए भी अच्छा माना जाता है. ये भी पढ़ें: फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कैसे करेंगे स्नान-दान फाल्गुन पूर्णिमा पर 50 मिनट का दुर्लभ संयोग फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह 5:05 बजे से 5:55 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त का विशेष संयोग रहेगा. यह 50 मिनट का दुर्लभ समय अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दौरान गंगा स्नान कर या घर पर स्नान के बाद पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मान्यता है कि इस समय की गई साधना से घर में सुख, शांति और खुशहाली आती है. फाल्गुन पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व फाल्गुन पूर्णिमा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का अवसर है. पूर्ण चंद्रमा की उजली रोशनी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में अंधकार के बाद प्रकाश अवश्य आता है. यदि सही मुहूर्त में श्रद्धा और नियम से पूजा की जाए, तो जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है. The post फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बन रहा है शुभ योग, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BaaS मॉडल से बदलेगा गेम? समझिए फायदे, नुकसान का पूरा गणित

इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कई लोग ऐसे हैं, जो EV व्हीकल्स खरीदना चाहते हैं, लेकिन महंगे होने के कारण नहीं खरीद पाते हैं. EV गाड़ियों के महंगे होने का कारण इनकी बैटरियां हैं. अब इस परेशानी का आसान हल बनकर आया है Battery as a Service यानी BaaS मॉडल. यह तरीका गाड़ी खरीदना सस्ता भी बनाता है और इस्तेमाल को ज्यादा आसान भी. क्या है BaaS? Battery as a Service (BaaS) एक ऐसा बिजनेस मॉडल है, जिसमें जब कोई व्यक्ति इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदता है, तो उसे बैटरी अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होती. इस मॉडल में गाड़ी ग्राहक की ही होती है, लेकिन उसकी बैटरी कंपनी की होती है. ग्राहक बैटरी का इस्तेमाल मंथली सब्सक्रिप्शन या Battery Swapping सिस्टम के जरिए कर सकते हैं. आसान शब्दों में कहें, तो अगर आप BaaS मॉडल खरीदते हैं, तो गाड़ी आपकी ही होगी, लेकिन किराए या मंथली सब्सक्रिप्शन पर बैटरी सर्विस के रूप में आपको मिलेगी. इस सुविधा के कारण EV की शुरुआती कीमत कम हो जाती है, जिससे जिनका बजट ज्यादा नहीं है, वे भी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीद सकते हैं. कैसे काम करता है? Battery as a Service (BaaS) मॉडल खरीदने पर ग्राहक सिर्फ गाड़ी के पैसे देता है, जिसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं होती है. ऐसे में गाड़ी की ओरिजिनल प्राइस से कम में गाड़ी मिल जाती है. इसके बाद बैटरी को कंपनी की ओर से अवेलेबल कराया जाता है, जिसे ग्राहक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत यूज करता है या जरूरत पड़ने पर Battery Swapping Station से बदल सकता है. ग्राहक बैटरी के यूज के बदले मंथली चार्ज या प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेमेंट कर सकता है. इस तरह गाड़ी का असली ऑनर ग्राहक होता है, जबकि बैटरी कंपनी की. वहीं, बैटरी की देखरेख, रिप्लेसमेंट और कई जगहों पर स्वैपिंग की जिम्मेदारी कंपनी उठाती है. यानी बैटरी से जुड़ी बड़ी चिंता खत्म. BaaS के फायदे BaaS मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की शुरुआती कीमत कम हो जाती है, क्योंकि बैटरी EV का सबसे महंगा हिस्सा होती है और इसे अलग कर देने से गाड़ी सस्ते में मिल जाती है. दूसरा बड़ा फायदा यह है कि बैटरी खराब होने या उसकी मेंटेनेंस की चिंता ग्राहक को नहीं करनी पड़ती, क्योंकि उसकी जिम्मेदारी कंपनी की होती है. इसके अलावा समय की भी बचत होती है, क्योंकि जहां नॉर्मल चार्जिंग में कई घंटे लग सकते हैं, वहीं बैटरी swapping में केवल कुछ ही मिनट लगते हैं. इस मॉडल में बैटरी की परफॉर्मेंस कम होने का नुकसान भी कंपनी को उठाना पड़ता है, जिससे ग्राहक का नुकसान कम हो जाता है. BaaS की कुछ कमियां BaaS के कई फायदे हैं, तो कुछ कमियां भी है. सबसे पहली समस्या यह है कि बैटरी स्वैपिंग स्टेशन अभी हर जगह अवेलेबल नहीं है. यदि किसी एरिया में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, तो यूजर्स को परेशानी हो सकती है. दूसरी कमी यह है कि ग्राहक को हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ता है, जिससे लंबे समय में खर्च ज्यादा हो सकता है. तीसरी कमी यह है कि बैटरी पर कंट्रोल यूजर्स का नहीं होगा, सिर्फ कंपनी का होगा. ज्यादा फायदा किसे होता है? BaaS मॉडल से यूजर्स को यह फायदा मिलता है, कि वे कम बजट में EV खरीद सकते हैं, बैटरी की मेंटेनेंस की चिंता नहीं रहती और समय की बचत होती है. वहीं कंपनियों को भी इससे रेगुलर मंथली इनकम मिलती है, ग्राहक लंबे समय तक उनकी सर्विस से जुड़े रहते हैं और बैटरी की कंडीशन व परफॉर्मेंस पर उनका पूरा कंट्रोल बना रहता है. ऐसे में देखा जाए तो यह मॉडल यूजर्स और कंपनियां दोनों के लिए फायदेमंद है. हिंदुस्तान में कौन अपना रहा है यह मॉडल? इंडिया में Ola Electric, MG Motor, Tata Motors और Maruti Suzuki जैसी कंपनियां इस मॉडल को अपना रही हैं और ग्राहकों के लिए पेश कर रही है. इनके जरिए EV खरीदना अब पहले से ज्यादा आसान और किफायती बन रहा है. यह भी पढ़ें: MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट The post BaaS मॉडल से बदलेगा गेम? समझिए फायदे, नुकसान का पूरा गणित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming

साल के सबसे बड़े स्मार्टफोन लॉन्च में से एक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. Samsung आज अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में मच अवेटेड Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra मॉडल्स के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं, इस बार कंपनी सिर्फ नए फ्लैगशिप फोन ही नहीं, बल्कि एडवांस AI फीचर्स और नए ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है. इवेंट कब और कैसे देखें? यह इवेंट आज 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में होने वाला है. इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे (PT), दोपहर 1 बजे (ET) और हिंदुस्तान में रात 11:30 बजे (IST) होगी. फैंस इस इवेंट को लाइव Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर देख सकते हैं. क्या-क्या हो सकता है लॉन्च? आज के इवेंट में Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में तीन मॉडल Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं. इन फोन्स में नया और ज्यादा एडवांस Galaxy AI मिलेगा, जो डेली कामों को आसान और एफर्टलेस बना देगा, यानी फोन हाथ में लेते ही AI का एक्सपीरियंस मिलने वाला है. इसके अलावा, इस इवेंट में कंपनी Galaxy Buds 4 Series भी लॉन्च करने वाली है. इसमें Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro मॉडल्स शामिल हो सकते हैं. Galaxy Buds 4 ब्लैक, व्हाइट और Apricot (सिर्फ Pro वर्जन और ऑनलाइन स्टोर एक्सक्लूसिव) कलर में लॉन्च हो सकते हैं. प्री-रिजर्वेशन ऑफर अगर आप नया Galaxy फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सैमसंग ने खास ऑफर शुरू कर दिया है. आप 999 रुपये देकर Galaxy Pre-reserve VIP Pass बुक कर सकते हैं. Pre-reserve करने पर आपको कई सारे ऑफर्स मिलेंगे जैसे- खरीदते समय 2,699 रुपये तक का e-Store वाउचर मिलेगा. स्टोरेज का फ्री अपग्रेड (जैसे 256GB की जगह 512GB) 5,000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका 50,000 रुपये तक का ग्रैंड वाउचर जीतने का भी चांस इस बार फोकस होगा AI और प्राइवेसी पर Samsung का फोकस इस बार AI, प्राइवेसी और कैमरा अपग्रेड पर है. कंपनी ने “Zero-Peeking Privacy” नाम का नया फीचर टीज किया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन देखने वालों से आपकी प्राइवेसी की प्रोटेक्ट करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bixby और Gemini के साथ “Hey Plex” हॉटवर्ड के जरिए Perplexity AI सपोर्ट भी मिल सकता है. यानी फोन पहले से ज्यादा समझदार और पर्सनल हो सकता है. सैमसंग का कहना है कि इस बार Galaxy AI फोन में इस तरह से शामिल होगा, कि यूजर्स को अलग से कुछ सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी बेहतर कैमरा से लेकर स्मार्ट चैट और ट्रांसलेशन, फास्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा. यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले घट गयी Galaxy S25 Ultra की कीमत, चेक करें ऑफर The post Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें 

BTech CS vs Biotechnology: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन सा कोर्स चुना जाए. नौकरी में बढ़ियां सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ तीनों मिलना जरूरी है. इन दिनों कंप्यूटर साइंस और बायोटेक्नोलॉजी, दोनों ही कोर्स डिमांड में है. एक ओर टेक्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है, वहीं दूसरी तरफ मेडिकल, हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में भी लगातार नए अवसर बन रहे हैं. ऐसे में सही चुनाव आपके इंटरेस्ट, स्किल और भविष्य की योजना पर निर्भर करता है. BTech कंप्यूटर साइंस में क्या है खास? बीटेक कंप्यूटर साइंस आज के दौर का सबसे ज्यादा डिमांड वाला कोर्स माना जाता है. इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस जैसे एडवांस सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. आईटी सेक्टर और टेक्नोलॉजी में तेजी आने के कारण, हर फील्ड में कंप्यूटर साइंस के एक्सपर्ट की काफी डिमांड है. बैंकिंग, हेल्थ, एजुकेशन, ई-कॉमर्स से लेकर अन्य कई ब्रांच में इन एक्सपर्ट की डिमांड होती है. बायोटेक्नोलॉजी में क्या है खास? बायोटेक्नोलॉजी एक डिमांडिंग फील्ड है, जो मेडिकल, फार्मा, एग्रीकल्चर और रिसर्च इंडस्ट्री से गहराई से जुड़ा हुआ है. इसमें स्टूडेंट्स को जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और लैब बेस्ड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कराई जाती है. इस फील्ड में रिसर्च लैब, फार्मास्युटिकल कंपनियों, हेल्थकेयर सेक्टर, वैक्सीन डेवलपमेंट और प्रशासनी रिसर्च करने वाले संस्थानों में नौकरी मिलते हैं. शुरुआत में सैलरी कंप्यूटर साइंस की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है. लेकिन अगर आप रिसर्च, उच्च शिक्षा (MTech, PhD) और स्पेशलाइजेशन की ओर बढ़ते हैं, तो अच्छे अनुभव के साथ बेहतर ग्रोथ और स्थिर करियर मिल सकता है. कैसा है दोनों ब्रांच का प्लेसमेंट? NIT Jalandhar की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बायोटेक्नोलॉजी का शुरुआती पैकेज 6.80 लाख रुपये सालाना है. वहीं 2021-25 के डाटा के अनुसार, NITJ का CSE का एवरेज प्लेसमेंट 15.83 रुपये सालाना है. वहीं IIT का CSE का प्लसेमेंट शानदार रहता है. हाल की बात करें तो IIT Hyderabad के CS ब्रांच के स्टूडेंट को एडवर्ड नाथन वर्गीस (Edward Nathan Varghese) को 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकज ऑफर हुआ था. आखिर कौन सा कोर्स चुनें? अगर आपकी रुचि कोडिंग, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन में है, तो कंप्यूटर साइंस बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर आपको बायोलॉजी, रिसर्च और मेडिकल साइंस में इंटरेस्ट है, तो बायोटेक्नोलॉजी आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई The post Biotech या CSE? जानिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टॉप 20 न्यूज: पीएम मोदी का दूसरा इजराइल दौरा, AI समिट पर साजिश का खुलासा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड की धमाकेदार एंट्री

1. नेतन्याहू से मुलाकात, संसद में संबोधन… इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, जानें शेड्यूल PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं. अपनी यात्रा में पीएम मोदी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वो इजराइली संसद को संबोधित करेंगे और रक्षा, सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय हालात सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 2. एआई समिट विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरी साजिश, आरोपियों पर दंगे का आरोप AI Summit Protest: दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरे साजिश छीपे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगे का आरोप लगाया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 3. राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में किसान महा चौपाल रैली का आयोजन किया. रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र प्रशासन पर जोरदार हमला बोला. उन्होंन आरोप लगया की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोक गया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 4. केरल का नाम बदलकर केरलम हुआ, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी Kerala Name Change: केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्य प्रशासन के प्रस्ताव को मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी. यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 5. सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एंट्री, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में लगातार दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यहां पढ़ें पूरी समाचार 6. हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया Pakistan vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया. मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. यहां पढ़ें पूरी समाचार 7. भागलपुर में 4 गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 की मौत, 10 की स्थिति गंभीर Bihar Accident News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 12 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप, ई-रिक्शा और बस आपस में भिड़ गए. यहां पढ़ें पूरी समाचार 8. तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई Tej Pratap-Aishwarya Controversy: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले में फिर सुलह की कोशिश हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फैमिली कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 9. NEET छात्रा मौत केस में CBI का एक्शन, पटना पुलिस के बड़े अफसरों को किया तलब NEET Student Death Case: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने पटना पुलिस की पूर्व SIT टीम के SDPO और कई थानों के SHO शामिल को पूछताछ के लिए तलब किया है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 10. बंगाल चुनाव से पहले किसानों को पीएम मोदी का गिफ्ट, 275 रुपए बढ़ा जूट का एमएसपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जूट किसानों को विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक तोहफा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में हुई कैबिनेट बैठक में जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ा दिया है. एमएसपी में कितनी वृद्धि की गयी है और अब कितना एमएसपी मिलेगा, सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 11. विधानसभा चुनाव 2026: वोटिंग के दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती का नियम बदला पश्चिम बंगाल समेत देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चुनाव आयोग ने एक नयी व्यवस्था की है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दिन पुलिकर्मियों की तैनाती अब पुलिस ऑब्जर्वर की मौजूदगी में रैंडमाइजेशन के जरिये होगी. आयोग ने ऐसी व्यवस्था करने का फैसला क्यों किया, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी समाचार 12. बंगाल की 7 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट, कामकाज ठप पश्चिम बंगाल की 7 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हैं. धमकी मिलने के बाद कोर्ट में कामकाज बंद कर दिये गये. पुलिस ने कोर्ट को चारों ओर से घेरकर उसे खाली करा लिया. बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच की गयी. यहां पढ़ें पूरी समाचार 13. अबुआ आवास से पक्की छत, अबुआ दवाखाना से सेहत: झारखंड बजट में आदिवासियों के लिए क्या खास Jharkhand Budget 2026: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ऐतिहासिक ‘अबुआ बजट 2026-27’ पेश किया. पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा को शक्ति मिली. नई यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप से आदिवासियों का भविष्य बेहतर होगा. जानिए बजट की बड़ी बातें. यहां पढ़ें पूरी समाचार 14. हिंदुस्तान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई Data Science Engineering: क्या डेटा साइंस इंजीनियरिंग अब CSE से बेहतर है. जानें डेटा साइंस क्या है. इसकी बढ़ती डिमांड के कारण, करियर के अवसर और हिंदुस्तान में मिलने वाले हाई सैलरी पैकेज की पूरी डिटेल्स. यहां पढ़ें पूरी समाचार 15. इंडिया में फिर लॉन्च हुई Jeep Wrangler Willys 41, जानिए क्या है इस बार खास Jeep ने हिंदुस्तान में अपनी Wrangler Willys 41 को फिर से लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि इसकी कीमत ₹70.31 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. मैकेनिकल हिसाब से ये बिल्कुल Rubicon जैसी ही है. असली मजा इसके हेरिटेज लुक और एक्सक्लूसिविटी में है. यहां पढ़ें पूरी समाचार 16. Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले घट गयी Galaxy S25 Ultra की कीमत, चेक करें ऑफर Samsung Galaxy S25 Ultra का बेस वैरिएंट फिलहाल ₹1,06,955 में मिल रहा है. अगर आप

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज का दिन कष्टकारी रहेगा या लाभकारी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 02 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु कुंभ राशि में पंचग्रही योग बना रहे हैं. चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. मेष राशि- आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का रहेगा. द्वितीय चंद्रमा और लाभ भाव के मंगल के प्रभाव से व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि अति-उत्साह में आपको सावधान रहना होगा. आप जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिन श्रेष्ठ है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक बोलने के कारण गले में खराश या मुख में छालों की समस्या हो सकती है.शुभ अंक-1शुभ रंग- हरा वृष राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. आपकी राशि में उच्च के चंद्रमा और दशम भाव के शुक्र के प्रभाव से आप मांगलिक उत्सवों में सम्मिलित होंगे. प्रशासनी नौकरी से जुड़े जातकों को स्त्री मित्रों से व्यवहार में सतर्कता बरतनी होगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा और आपसी रोमांस में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है.शुभ अंक- 5शुभ रंग- नीला मिथुन राशि- आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए रहेगा. व्यय भाव के चंद्रमा और भाग्य स्थान के बुध के कारण आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रह सकता है. कोई भी कार्य माता-पिता की सलाह के बिना न करें और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, रिश्तों में खटास न आए इसके लिए वाणी पर नियंत्रण रखें. मानसिक तनाव और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है; शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेना हितकर रहेगा.शुभ अंक- 8शुभ रंग- पीला कर्क राशि- आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम रहेगा. एकादश चंद्रमा और अष्टम के सूर्य-बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, बस अवसरों को समय पर पहचानना होगा. सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी, पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा या फिल्म देखने का प्रोग्राम बन सकता है. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, बस अधिक तेल-मसाले वाले भोजन से बचें ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे.शुभ अंक-6शुभ रंग- काला सिंह राशि- आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. दशम चंद्रमा और सप्तम के शुक्र-मंगल के प्रभाव से वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक क्षेत्रों में कुछ छोटी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बुद्धिमानी से सुलझा लेंगे. जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, जिससे आपसी तालमेल और गहरा होगा और पुरानी कड़वाहट दूर होगी. शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन काम के दबाव के कारण शाम को पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है.शुभ अंक-4शुभ रंग- आसमानी कन्या राशि- आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा. नवम चंद्रमा और छठे भाव के बुध के प्रभाव से व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा. भविष्य की योजनाएं सफल होंगी, जिसमें आपको जीवनसाथी के महत्वपूर्ण मशविरे की आवश्यकता पड़ेगी. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, पार्टनर के साथ किसी नई योजना या खरीदारी में समय व्यतीत करेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, विशेषकर धूल और प्रदूषण से बचें अन्यथा एलर्जी की समस्या हो सकती है.शुभ अंक-7शुभ रंग- नारंगी तुला राशि- आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है. अष्टम चंद्रमा और पंचम के शुक्र-राहु के प्रभाव से विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. छोटे व्यापारियों को मनमुताबिक लाभ मिलेगा. पुरानी गलती के लिए आज माफी मांगना ही समझदारी होगी. रिश्तों में पारदर्शिता रखें, पार्टनर से कुछ भी छिपाना भारी पड़ सकता है; आपसी विश्वास ही रिश्ते की नींव है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, अचानक बुखार या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है; पर्याप्त विश्राम करें.शुभ अंक-2शुभ रंग- केसरिया वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. सप्तम चंद्रमा और चतुर्थ के सूर्य-मंगल के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में रुकी हुई योजनाएं चालू होंगी. संतान की शिक्षा को लेकर जीवनसाथी से गंभीर चर्चा करनी होगी, अन्यथा भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, संतान के भविष्य के लिए आप दोनों एकजुट होकर कोई निवेश कर सकते हैं. शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें.शुभ अंक-5शुभ रंग- भूरा धनु राशि- आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा नरम-गरम रह सकता है. छठे भाव के चंद्रमा और तृतीय के बुध-शुक्र के कारण नौकरीपेशा लोगों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं. अपनी जिम्मेदारियों से घबराने के बजाय धैर्य और विवेक से काम लेना होगा. दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, बहस को बढ़ाने के बजाय खामोश रहकर स्थिति को संभालना बेहतर है. जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है; नियमित मालिश से आराम मिलेगा.शुभ अंक- 9शुभ रंग- नारंगी मकर राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. पंचम चंद्रमा और द्वितीय भाव के सूर्य-मंगल के प्रभाव से आप व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं. रिश्तों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा, पार्टनर के साथ सुखद भविष्य के सपने साझा करेंगे जो सच हो सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा; बस सुबह की सैर और प्राणायाम की आदत जारी रखें.शुभ अंक-1शुभ रंग- जामुनी कुंभ राशि- आज का दिन उलझन भरा रह सकता है. आपकी राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु की युति और चतुर्थ चंद्रमा से परिजनों के व्यवहार से मन परेशान रहेगा. व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे. पार्टनर के साथ संवाद करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, राहु के प्रभाव से गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है. मानसिक तनाव और आँखों में भारीपन महसूस होगा; स्क्रीन टाइम कम करें और समय पर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नए कलर ऑप्शन के साथ KTM 250 और 200 Duke की एंट्री, चेक करें प्राइस

KTM इंडिया ने अपनी Duke फैमिली की दो एंट्री-लेवल बाइक्स KTM 200 Duke और KTM 250 Duke को नए कलर्स के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने इन मॉडल्स के लिए वही कलर स्कीम अपनाई है, जो इंटरनेशनल मार्केट में पेश की गई थी, जिससे इनका लुक और ज्यादा अट्रैक्टिव हो गया है. नई अपडेट में 250 Duke अब Slate Grey और Silver Metallic पेंट स्कीम में मिलेगी, जबकि 200 Duke को नया Atlantic Blue कलर दिया गया है.हालांकि, अपडेट सिर्फ कलर में किए गए हैं, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. KTM 250 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये बनी हुई है, जबकि KTM 200 Duke की कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ऐ KTM 250 Duke: अब नए स्लेट ग्रे और सिल्वर मेटैलिक कलर में KTM 250 Duke अब Slate Grey और Silver Metallic जैसे नए अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है, जिससे इसका स्ट्रीटफाइटर लुक और दमदार हो गया है. इसमें 248.8cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 30.75 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच दिया गया है, जो स्मूद और कंट्रोल्ड राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. इसमें WP APEX सस्पेंशन, 320mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है. 17-इंच व्हील्स, 800mm सीट हाइट और लगभग 163 किलोग्राम वजन इसे बैलेंस और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं. KTM 200 Duke: नया अटलांटिक ब्लू कलर KTM 200 Duke अब नए Atlantic Blue कलर में अवेलेबल है, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाता है. इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 24.68 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है. इसमें WP सस्पेंशन सेटअप, 300mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है. 17-इंच व्हील्स के साथ यह बाइक सड़क पर बेहतर ग्रिप देती है. क्या है खास? दोनों बाइक्स में मैकेनिकल अपडेट्स नहीं किए गए हैं, लेकिन नए कलर इन्हें फ्रेश लुक देते हैं. ऐसे में जो राइडर्स दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी चाहते हैं, उनके लिए यह अपडेट खास हो सकता है. यह भी पढ़ें: Honda Shine 125 के सभी वैरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर जानें The post नए कलर ऑप्शन के साथ KTM 250 और 200 Duke की एंट्री, चेक करें प्राइस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top