घर पर बनाएं टेस्टी दही के कबाब, ट्राई करें शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी
Dahi Kebab: अगर आप भी कबाब खाने के शौकीन हैं तो दही के कबाब को जरूर ट्राई करें. आप इन कबाब को शाम में चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. घर पर मेहमान आने वाले हों और आप उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना चाहते हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप भी दही के कबाब बनाना चाहते हैं तो शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर किया है. दही कबाब बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? हंग कर्ड- 300 ग्राम (8–12 घंटे तक लटका हुआ) पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) शिमला मिर्च- आधा कप (बहुत बारीक कटी हुई) प्याज- 1 बड़ा ( बारीक कटा हुआ) भुना हुआ बेसन- 2 बड़ा चम्मच अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई) हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच(कटा हुआ) क्रिस्पी प्याज- आधा कप (बेक या एयरफ्राई किया हुआ) चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला- 1 चुटकी इलायची पाउडर- 1 चुटकी नमक- स्वादानुसार तेल- शैलो फ्राई करने के लिए दही के कबाब को कैसे तैयार करें? दही के कबाब बनाने के लिए एक बाउल में हंग कर्ड, कद्दूकस किया हुआ पनीर और भुना हुआ बेसन डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर स्मूद और हल्का सख्त मिश्रण बना लें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और क्रिस्पी प्याज डालें. इसके बाद चाट मसाला, गरम मसाला, इलायची पाउडर और नमक मिला लें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिला लें. मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि इससे टिक्की आसानी से बन जाए. अब इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें. हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. इसे आप ब्रेड क्रम्बस में लपेट दें. फिर इन्हें दोबारा 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें जिससे कि ये अच्छी तरह सेट हो जाएं. अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. कबाब को मीडियम आंच पर पका लें. जब ये दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तब आप इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम सर्व करें. View this post on Instagram A post shared by Oh, Cheat Day ! (@ohcheatday) यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा The post घर पर बनाएं टेस्टी दही के कबाब, ट्राई करें शेफ श्रेया अग्रवाल की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

