Hot News

May 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

Realme ने आज हिंदुस्तान में Realme Watch S5 को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन में आती है और इसमें 1.97-इंच का बड़ा सा सर्कुलर डिस्प्ले दिया गया है. हेल्थ और फिटनेस के मामले में भी ये काफी मजबूत है. इसमें SpO2 (ऑक्सीजन लेवल) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. सबसे काम की बात यह है कि इसमें Bluetooth calling भी दी गई है. यानी आप सीधे अपनी कलाई से कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं. आइए इसके बाकी के फीचर्स और कीमत जानते हैं. Realme Watch S5 के फीचर्स Realme Watch S5 में आपको 1.97 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1500 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display का सपोर्ट भी दिया गया है. इसका राउंड शेप वाला डिजाइन और Smart Night Vision फीचर इसे और भी खास बना देता है. इसमें Bluetooth Calling का भी फीचर है, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से ही कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं. बस इसे अपने फोन से कनेक्ट करना होता है. इसके अलावा, इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जैसे कि रनिंग, साइक्लिंग, योगा और बैडमिंटन. Realme Watch S5 में हेल्थ ट्रैकिंग के काफी काम के फीचर्स मिलते हैं. इसमें SpO2 यानी ऑक्सीजन लेवल मापने की सुविधा है और हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी मिलती है. इसके अलावा ये आपकी नींद, स्ट्रेस लेवल और आसपास के शोर तक को ट्रैक करता है, ताकि आपको अपनी सेहत का पूरा हाल पता चलता रहे. स्त्रीओं के लिए इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है. नेविगेशन के लिए इसमें GPS के साथ 5-स्टार GNSS सिस्टम दिया गया है, जिससे लोकेशन ट्रैकिंग और भी ज्यादा सटीक हो जाती है. यह 5 ATM वॉटर-रेसिस्टेंट है. यानी पानी के छींटों या हल्की बारिश से इसे कोई नुकसान नहीं होता. खास बात ये है कि इसकी स्क्रीन गीले हाथों से भी टच की जा सकती है. रनर्स के लिए इसमें पेसिंग मेट्रोनोम दिया गया है, जो दौड़ने की स्पीड को बैलेंस रखने में मदद करता है. साथ ही ये ट्रेनिंग कोर्स और एरोबिक एफिशिएंसी जैसी जरूरी जानकारी भी दिखाता है. Realme Watch S5 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 20 दिन तक चल सकती है. डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टवॉच सिर्फ 11.8mm पतली है और इसका वजन लगभग 32 ग्राम है. Realme Watch S5 की कीमत Realme Watch S5 की हिंदुस्तान में कीमत ₹7,999 रखी गई है. यह दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन (Rock Grey और Sand White) में मिलेगा. इसे आप 5 जून दोपहर 12 बजे से हिंदुस्तान में खरीद पाएंगे. यह भी पढ़ें: Realme Buds Air8 Pro लॉन्च, मिलेगा हाई-रेज ऑडियो और लंबा बैटरी बैकअप The post Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ…हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल

Anukul Roy: झारखंड के स्टार खिलाड़ी अनुकूल रॉय को हिंदुस्तान ए की टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए हिंदुस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ है. अब इस टीम में अनुकूल रॉय को भी शामिल किया गया है. वहीं इस टीम में झारखंड के कुमार कुशाग्र को पहले ही शामिल किया गया था. हिंदुस्तान-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच यह हाई-वोल्टेज ट्राई-सीरीज 9 जून से 21 जून तक दाम्बुला में स्पोर्ट्सी जाएगी. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में स्पोर्ट्स रहे अनुकूल रॉय ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया है. पिछले कुछ महीने में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. अनुकूल को हिंदुस्तान ए की टीम में हर्ष दुबे की जगह शामिल किया गया है. हर्ष दुबे का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले टेस्ट मैच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए किया गया है. KKR की टीम में खुद किया स्थापित पिछले एक साल में अनुकूल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह आईपीएल अनुकूल के लिए काफी अहम साबित हुआ. इस आईपीएल में अनुकूल ने 13 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. कोलकाता की टीम में दो बड़े स्पिनर के रहते हुए अनुकूल ने अपनी जगह बतौर तीसरे स्पिनर के रूप में स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर टीम को वापसी कराई है और जीत में अहम भूमिका निभाई है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बने थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब इस बार झारखंड ने अपने नाम किया. अनुकूल ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया था. अब श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर अनुकूल रॉय के पास सीनियर टीम में शामिल होने का मौका होगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान को बनाया था चैंपियन 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल था. रॉय हिंदुस्तान के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. चैंपियन बनाने के बाद अनुकूल को आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम में उन्हें कई बार सिर्फ फील्डिंग के लिए ही उतारा और अनुकूल ने अपनी फील्डिंग से मैच का पासा पलट दिया था. अब अनुकूल बीते कुछ सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. ट्राई सीरीज के लिए हिंदुस्तान-ए टीम तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय. यह भी पढ़ें: आखिर क्यों किरण मोरे को याद आए युवा सचिन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान The post टीम इंडिया में अचानक हुई झारखंड के इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका दौरे पर मचाएगा धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है

Spirit Movie: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने प्रभास को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. विवेक ने प्रभास की मेहनत और उनके अच्छे स्वभाव की जमकर तारीफ की है, जिसे सुनकर प्रभास के फैंस बेहद खुश हैं. विवेक ओबेरॉय ने प्रभास के बारे में क्या कहा? विवेक ओबेरॉय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास ने उन्हें अपनी मेहनत से बहुत प्रभावित किया. विवेक ने कहा, “बहुत ज्यादा गर्मी होने पर भी प्रभास पूरी लगन से काम करते हैं और कभी कोई शिकायत नहीं करते. इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वह बहुत सीधे-साधे हैं. वह सेट पर हर किसी से बहुत प्यार और इज्जत से बात करते हैं. उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है. प्रभास सच में सबके लिए एक प्रेरणा हैं.” फिल्म में कैसा होगा विवेक ओबेरॉय का रोल? रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं. सिनेमा प्रेमियों का मानना है कि यह फिल्म विवेक ओबेरॉय के करियर के लिए एक बहुत बड़ी वापसी साबित हो सकती है. ठीक उसी तरह, जैसे फिल्म ‘एनिमल’ से बॉबी देओल को और ‘धुरंधर’ से अक्षय खन्ना को एक बार फिर बड़ी कामयाबी और पॉपुलैरिटी मिली थी. विवेक ओबेरॉय: ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’ अपनी एक्टिंग और करियर पर बात करते हुए विवेक ने कहा कि अब वह फिल्मों की सफलता या नाकामी का दबाव नहीं लेते. वह अब सिर्फ अपनी खुशी और एक्टिंग के शौक के लिए काम करते हैं. ‘स्पिरिट’ फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. मुझे अभी बहुत काम करना है और अपना सबसे बेस्ट देना है. बाकी सब भगवान के हाथ में है.” बता दें कि इससे पहले विवेक ओबेरॉय तेलुगु सिनेमा में राम चरण के साथ फिल्म ‘विनय विधेय राम’ में नजर आए थे. कब रिलीज होगी ‘स्पिरिट’? संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी दिखाई देंगी. एक्शन और दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर अभी से काफी चर्चा हो रही है. यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है. यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma माइकल जैक्सन की बायोपिक देखकर हुए इमोशनल, कहा- मैं उनसे नफरत करता हूं The post Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिरसा मुंडा जेल की महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब

रांची से सतीश सिंह की रिपोर्ट Jharkhand High Court: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में स्त्री बंदी के कथित यौन शोषण और गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने राज्य प्रशासन समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राज्य के डीजीपी को शपथपत्र दाखिल कर यह बताने को कहा है कि आरोपों की सत्यता की जांच के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख आठ जून निर्धारित की है. मीडिया रिपोर्ट और पत्र के आधार पर हुई सुनवाई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों और नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे गए पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि जेल अधीक्षक ने स्त्री बंदी का यौन शोषण किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई. इतना ही नहीं, आरोपों में यह भी कहा गया है कि बाद में भ्रूण गिराने का प्रयास किया गया. कोर्ट ने इन आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यदि जेल प्रशासन के जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति ही कानून और मानवाधिकारों का उल्लंघन करे तो यह चिंताजनक स्थिति है. संरक्षक ही शिकारी बन जाए तो स्थिति गंभीर: हाईकोर्ट सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जेल में बंद कैदियों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है. यदि वही व्यक्ति, जिसे संरक्षक की भूमिका निभानी चाहिए, आरोपों के घेरे में आ जाए तो यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. अदालत ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राज्य के सभी जेलों से रिपोर्ट तलब की जाएगी और पूरे मामले की न्यायिक मॉनिटरिंग भी की जा सकती है. कोर्ट ने राज्य प्रशासन से पूछा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए अब तक क्या पहल की गई है. झालसा और डालसा की टीम ने की थी जांच मामले के सार्वजनिक होने और मीडिया में समाचार आने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कराई थी. झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची थी. जांच टीम ने स्त्री बंदी का बयान दर्ज किया और जेल अधिकारियों से भी पूछताछ की. टीम ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया. जांच के दौरान यह पाया गया कि जेल के किसी भी वार्ड में शिकायत पेटी उपलब्ध नहीं थी. इसके बाद डालसा ने जेल प्रशासन को दो दिनों के भीतर शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया था. जांच से जुड़ी रिपोर्ट झालसा को सौंप दी गई थी, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके. जिला प्रशासन और जेल आईजी ने भी बनाई जांच टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने भी अलग से एक जांच टीम गठित की है. यह टीम पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. वहीं जेल आईजी की ओर से भी एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया है. सूत्रों के अनुसार जांच में जेल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था, स्त्री बंदियों की निगरानी, अधिकारियों की भूमिका और प्रशासनिक लापरवाही जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है. विपक्ष ने उठाए कई सवाल इस मामले को लेकर नेतृत्वक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखे जाने के बाद यह मुद्दा और अधिक चर्चा में आ गया. विपक्षी दलों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं सामाजिक संगठनों और स्त्री अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जेल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर इस तरह के आरोप सामने आना बेहद चिंताजनक है. इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद को सिविल कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने की मिली इजाजत अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें फिलहाल हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद राज्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर जवाबदेही बढ़ गई है. अब सभी की निगाहें आठ जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें अदालत के सामने जांच से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य रखे जा सकते हैं. मामले ने राज्य की जेल व्यवस्था, स्त्री बंदियों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इसे भी पढ़ें: डीएवी कपिलदेव के पूर्व प्रिंसिपल को तीन साल की सजा, यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट का फैसला The post बिरसा मुंडा जेल की स्त्री बंदी के गर्भवती होने के मामले पर हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीम सेलेक्टर्स पर भड़के जेसन रॉय, कहा-मुझे टीम से बाहर करने का तरीका सही नहीं था

Jason Roy : इंग्लैंड को 2019 का विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान टीम सेलेक्टर्स पर अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आप सालों तक अपने देश के लिए जी-जान लगा देते है. ऐसे में बस आप सिर्फ इतनी उम्मीद करते हैं कि अगर आपको ड्रॉप भी किया जा रहा है, तो कम से कम सामने बैठकर साफ शब्दों में बात की जाए. मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. मुझे जिस तरह टीम से बाहर किया गया, वह तरीका बिल्कुल गलत था. रॉय ने यह भी कहा कि अगर बोर्ड और सेलेक्टर्स खिलाड़ियों के साथ वफादार नहीं रह सकते, तो खिलाड़ियों को भी अपने करियर और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं. 2023 विश्वकप से शुरू हुआ विवाद जेसन रॉय और सेलेक्टर्स के बीच विवाद की कहानी 2023 विश्वकप से जुड़ी हुई है. रॉय को हिंदुस्तान में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए शुरूआती टीम में चुन लिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अचानक उन्हें ड्रॉप करके युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को टीम में शामिल कर लिया गया. इसके बाद रॉय ने एसीबी का नेशनल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया था. तब से उनके और बोर्ड के बीच दूरियां बढ़ गयी. फ्रैंचाइजी क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए जेसन रॉय ने यह साफ बयान दिया कि वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं और रन बनाने के भूखे हैं. उन्होंने यह भी माना कि वह अब इंग्लैंड के लिए स्पोर्ट्सने की उम्मीद छोड़ चुके है. उनका पूरा ध्यान अब आईपीएल, एसए 20 और मेजर क्रिकेट लीग जैसी दुनिया भर की T-20 लीग्स पर है. -स्वयं ऋषि- The post टीम सेलेक्टर्स पर भड़के जेसन रॉय, कहा-मुझे टीम से बाहर करने का तरीका सही नहीं था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

Jharkhand High Court, रांची (सतीश सिंह की रिपोर्ट): झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. झारखंड हाईकोर्ट ने टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया है. अदालत ने पूर्व मंत्री की डिस्चार्ज पिटीशन (मामले से बरी करने की याचिका) को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ आरोप गठन (फ्रेमिंग ऑफ चार्ज) की कार्रवाई को बिल्कुल सही ठहराया है. ED के सामने दर्ज बयान सामान्य पुलिसिया जांच नहीं: हाईकोर्ट याचिका में आलमगीर आलम की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए बयानों की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए गए थे. इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि पीएमएलए की धारा 50 के तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया एक न्यायिक कार्यवाही (Judicial Proceeding) है, न कि कोई सामान्य पुलिसिया जांच. इसलिए इस बयान पर पूरी तरह विश्वास किया जाना चाहिए. कोर्ट ने साफ किया कि आपराधिक गतिविधियों (Crime) के जरिए कमाए गए काले धन की जांच के दौरान ईडी द्वारा समन भेजना और बयान दर्ज करना पूरी तरह से कानूनी है, क्योंकि यह कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की जाती है. Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, आठ शराब भट्टी ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट 37.55 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) में पूर्व मंत्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. इसके मुताबिक आलमगीर आलम जब ग्रामीण विकास मंत्री थे, तब विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले निर्माण कार्यों के टेंडर में बकायदा एक फिक्स ‘सिस्टम’ के तहत ठेकेदारों से कमीशन वसूला जाता था. ईडी की चार्जशीट के अनुसार, इस पूरे रैकेट और कमीशनखोरी के जरिए कुल 37.55 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई थी. डायरी के सीक्रेट ‘कोड वर्ड’ से खुली पूर्व मंत्री की पोल जांच के दौरान ईडी को छापेमारी में कई महत्वपूर्ण डायरियां और नोट बुक मिली थीं. इन डायरियों में कमीशन की वसूली और उसके बंटवारे का पूरा ब्योरा हाथ से लिखा हुआ था. इसके अलावा पैसों के अवैध लेन-देन के लिए खास ‘कोड वर्ड’ का इस्तेमाल किया जाता था. जब ईडी ने इन कोड वर्ड्स की कड़ियां जोड़ीं, तो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पहचान साफ तौर पर सुनिश्चित हुई. इन कोड्स के साथ कमीशन की राशि में उनकी हिस्सेदारी का भी स्पष्ट जिक्र था. वीरेंद्र राम और संजीव लाल ने बयानों में लिया था नाम मामले के मुख्य आरोपी और सस्पेंडेड चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम और पूर्व मंत्री के पीएस संजीव लाल ने ईडी को दिए अपने बयानों में सीधे तौर पर आलमगीर आलम की संलिप्तता (शामिल होने) की बात स्वीकार की है. इसके अलावा, विभाग के कई अन्य इंजीनियरों ने भी पूछताछ में टेंडर से जुड़े इस कथित कमीशन वसूली के पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. सभी कानूनी पहलुओं, गवाहों के बयान और पुख्ता सबूतों को देखने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं और निचली अदालत (PMLA कोर्ट) की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है. Also Read: ‘सरना कोड’ पर चुप क्यों है BJP? RSS के आदिवासी समागम पर झारखंड कांग्रेस का बड़ा हमला The post झारखंड हाईकोर्ट से आलमगीर आलम को झटका, टेंडर कमीशन घोटाले में डिस्चार्ज याचिका खारिज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुपके से शादी नहीं करूंगी… मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का आया धमाकेदार रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत उस समय चर्चा में आईं, जब उन्हें हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने देखा गया. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स कहने लगे कि क्या एक्ट्रेस ने सीक्रेटली शादी तो नहीं कर ली है. आखिर उनका परफेक्ट मैन कौन है. अब राजनेता ने इन रूमर्स पर सफाई दी है. मंगलसूत्र पहने वीडियो पर कंगना ने किया रिएक्ट कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें वह एथनिक आउटफिट, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बारे में सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कई कॉल आ रहे हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि इसमें इतनी बड़ी बात क्या है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगी. उन्होंने लिखा, “मैं हर दिन शहर और आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रही हूं, किसी ने मेकअप में मेरी यह तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं, लेकिन शादीशुदा स्त्री के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं, मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं.” इस फिल्म की शूट में बिजी हैं कंगना रनौत वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग में बिजी थीं और उनका वायरल लुक इसी फिल्म से जुड़ा है. एक सोर्स ने एचटी को बताया, “कंगना ने मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वह ‘गैयटी’ में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्हें अचानक डेंटिस्ट के पास जाना पड़ा. उन्हें अपना कॉस्ट्यूम बदलने का समय नहीं मिला. उनकी शादी नहीं हुई है, यह सिर्फ उनके लुक का हिस्सा था. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पैपराजी बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं और उनके पास कुछ भी समझाने का समय नहीं था.” जल्द ही कंगना की फिल्म ‘हिंदुस्तान भाग्य विद्धता’ रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई The post चुपके से शादी नहीं करूंगी… मंगलसूत्र वाले लुक पर कंगना रनौत का आया धमाकेदार रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किचन से कॉकरोच का होगा हमेशा के लिए सफाया, आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें

Household Tips: किचन को ही हमारे घर का सबसे हिस्सा माना जाता है. अगर हम इस जगह की साफ-सफाई का ख्याल सही से नहीं रखते हैं तो इसका काफी बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है. किचन की सफाई का ख्याल हम सभी रखते ही हैं, लेकिन फिर भी इसी जगह पर हमें कॉकरोच सबसे ज्यादा देखें को मिलते हैं. किचन में यहां से वहां घूमते हुए दिखने वाले ये छोटे-छोटे कॉकरोच सिर्फ खाने-पीने की चीजों गंदा नहीं करते हैं, ये कई तरह की बीमारियां भी फैला सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके और परिवार की सेहत बिगड़े नहीं, तो आपको जितना हो सके अपने किचन से कॉकरोच को दूर रहना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू कर देते हैं तो आपके किचन में कॉकरोच कभी भी भटकेंगे नहीं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं. सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने की गलती न करें अक्सर हम रात में बर्तन बिना धोए सिंक में छोड़ देते हैं, जिससे कॉकरोच तेजी से अट्रैक्ट होते हैं. बर्तनों में हुआ बचा खाना और मॉइस्चर कॉकरोच के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन जाती है. खासकर रात के समय जब किचन शांत होता है, तब ये कीड़े ज्यादा एक्टिवहो जाते हैं. इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले सभी बर्तन धो लें और सिंक को भी अच्छी तरह साफ और सूखा रखें. ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व खाने-पीने की चीजों को खुला न छोड़ें कॉकरोच सबसे ज्यादा खाने की खुशबू से अट्रैक्ट होते हैं. अगर किचन में आटा, चावल, चीनी, स्नैक्स या बचा हुआ खाना खुला रखा हो, तो कॉकरोच जल्दी आने लगते हैं. इसलिए सभी खाने-पीने की चीजों को हमेशा एक एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करें. इसके अलावा किचन काउंटर पर खाने की चीजें खुली छोड़ने से बचें. इससे कॉकरोच को खाने खाना नहीं मिलेगा और वे दूर रहेंगे. किचन में मॉइस्चर और पानी जमा न होने दें मॉइस्चर वाली जगहें कॉकरोच के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं. अगर किचन में कहीं पाइप लीक हो रहा है या पानी जमा रहता है, तो इसे तुरंत ठीक करवाएं. इसके अलावा सिंक, किचन स्लैब और फर्श को हमेशा सूखा रखने की कोशिश करें. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में सफाई का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है. ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते शिशु? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा तेज गंध वाली चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद कुछ नेचुरल चीजों की तेज गंध कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती. उदहारण के लिए नीम का तेल, लौंग, पुदीना और तेजपत्ता जैसी चीजें कॉकरोच को दूर रखने में मदद कर सकती हैं. आप किचन की अलमारी या कोनों में तेजपत्ता रख सकते हैं. वहीं, पुदीने के तेल का हल्का स्प्रे भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, ये उपाय कॉकरोच को पूरी तरह खत्म नहीं करते, लेकिन उन्हें दूर रखने में जरूर मदद करते हैं. किचन के छिपे हुए कोनों की सफाई जरूर करें अक्सर लोग सिर्फ ऊपर से किचन साफ करते हैं, लेकिन फ्रिज, गैस चूल्हे और दूसरे डिवाइसेज के पीछे गंदगी जमा हो जाती है. यही जगहें कॉकरोच के छिपने और पनपने के लिए सबसे सुरक्षित होती हैं. इसलिए समय-समय पर किचन के सभी कोनों और डिवाइसेज के पीछे की सफाई जरूर करें. इससे खाने के छोटे-छोटे टुकड़े हट जाते हैं और कॉकरोच पनप नहीं पाते. ये भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं करी पत्ते? ये आसान ट्रिक्स उन्हें हफ्तों तक रखेगी फ्रेश और खुसबूदार The post किचन से कॉकरोच का होगा हमेशा के लिए सफाया, आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर भारत, यूपी के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Heat Wave : हीट वेव ने पूरे उत्तर हिंदुस्तान को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. हिंदुस्तान मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. आईएमडी ने शुक्रवार को मौसम की चेतावनी में बताया है कि अभी लू चलती रहेगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गुरुवार की रात जो गर्मी थी उसने पिछले 14 साल के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिन भर तेज सतही हवाएं और लू चलने के साथ-साथ रात में भी मौसम गर्म रहने का अनुमान जताया है. उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी लू की थपेड़ों से पूरा उत्तर प्रदेश जल रहा है. आईएमडी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह है कि हीट वेव से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि गंभीर और बहुत गंभीर लू चलने की आशंका है. बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. #WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Amid the rising heat in Haridwar, people use umbrellas, cover their heads and faces, to protect themselves. According to the IMD, the city’s maximum temperature has reached 40 degrees Celsius. pic.twitter.com/PxXzFdsZRt — ANI (@ANI) May 22, 2026 सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित 34 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां लू चलने और गंभीर लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि सप्ताह के दौरान राज्य में कहीं और कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.उत्तर प्रदेश बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा और बांदा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज में 46.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज में 45.1 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्यप्रदेश में भी पारा चढ़ा मध्यप्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. लू चलने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और आम नागरिक राहत की उम्मीद कर रहा है. हिंदुस्तान मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिनों तक हीट वेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मध्यप्रदेश में ग्वालियर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह बूढ़े और बच्चों को खास सावधानी बरतने को कहा है. सूर्य की रोशनी में सीधे जाने से बचने और पानी ज्यादा पीने की सलाह भी दी गई है. झारखंड और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप झारखंड और बिहार में भी गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है. गढ़वा, पलामू और चतरा जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है, जबकि राज्य के बाकी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भी गर्मी अपने चरम पर है और लोगों को लू की तपिश झेलनी पड़ रही है. ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी नमाज पर प्रतिबंध के बाद भोजशाला मंदिर परिसर में पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद सीएम विजय ने एक बार फिर किया मंत्रिमंडल का विस्तार, IUML और VCK के 1-1 विधायक बने मंत्री The post हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर हिंदुस्तान, यूपी के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के शव का होगा दोबारा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट ने दी इजाजत

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है. पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि हाई कोर्ट ने एम्स निदेशक को निर्देश दिया है कि दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचे और एम्स भोपाल में रखे ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करे. यह आदेश ऐसे समय आया है जब दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा के परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी. समर्थ सिंह ने वापस ली अग्रिम जमानत की अर्जी वहीं, ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली है. ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार है. आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा भी की है. #WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Twisha Sharma’s death case, Advocate Ankur Pandey, counsel for her family, says, “…A direction was passed to the AIIMS Director to conduct a second post-mortem examination as soon as possible. The expert doctors there will travel from Delhi… pic.twitter.com/TLVfML8LHf — ANI (@ANI) May 22, 2026 सीबीआई करेगी मामले की जांच भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. मध्यप्रदेश प्रशासन ने उसके परिवार की मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है. 13 मई से एम्स भोपाल की मोर्चरी में रखा है ट्विशा का शव ट्विशा शर्मा के शव का पहला पोस्टमार्टम 13 मई को भोपाल स्थित अखिल हिंदुस्तानीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किया गया था. तभी से शव एम्स की मोर्चरी में रखा हुआ है. ट्विशा के परिजन लगातार एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे. गिरिबाला सिंह की जमानत को चुनौती ट्विशा शर्मा के पिता ने सत्र न्यायालय द्वारा आरोपी गिरिबाला सिंह को दी गई जमानत को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने नोटिस जारी किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी. सुनवाई के दौरान यह तय किया जाएगा कि गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की जाए या नहीं और जमानत देने में क्या कानूनी कमियां रहीं. 12 मई को ससुराल में मिली थी ट्विशा की लाश ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. पीड़िता के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. वहीं सिंह परिवार का दावा है कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थी. ट्विशा के पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है. Also Read: ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी, भाई ने कहा-निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी The post Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के शव का होगा दोबारा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट ने दी इजाजत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top