Hot News

June 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भानु सप्तमी 2026: जीवनभर पाप करने वाली वेश्या को कैसे मिला मोक्ष? जानिए इन्दुमती की कथा

Bhanu Saptami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 जून 2026, रविवार को भानु सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाएगा. यह दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन श्रद्धापूर्वक सूर्यदेव की पूजा-अर्चना और व्रत करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. भानु सप्तमी के दिन पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि कथा सुनने या पढ़ने से व्रत और पूजा का पुण्य फल बढ़ जाता है तथा भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है. भानु सप्तमी की पौराणिक व्रत कथा पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में इन्दुमती नाम की एक वेश्या रहती थी. जीवन के अंतिम समय में उसे अपनी गलतियों का एहसास हुआ और वह मोक्ष प्राप्त करना चाहती थी. इस उद्देश्य से वह महर्षि वशिष्ठ के पास पहुंची और उनसे मार्गदर्शन मांगा. इन्दुमती ने विनम्रता से कहा, “हे ऋषिवर! मैंने अपने जीवन में कई पाप किए है लेकिन कोई पुण्य कार्य नहीं किया है. कृपया मुझे ऐसा उपाय बताइए, जिससे मुझे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल सके.” उसकी बात सुनकर महर्षि वशिष्ठ ने कहा, “भानु सप्तमी का व्रत स्त्रियों को सुख, सौभाग्य, सौंदर्य और अंततः मोक्ष प्रदान करने वाला श्रेष्ठ व्रत माना गया है. यदि तुम श्रद्धा और नियमपूर्वक इस व्रत का पालन कर सूर्यदेव की पूजा करोगी तथा उन्हें अर्घ्य अर्पित करोगी, तो तुम्हें अवश्य शुभ फल प्राप्त होगा.” महर्षि के उपदेश के अनुसार इन्दुमती ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भानु सप्तमी का व्रत किया और सूर्यदेव की आराधना की. कहा जाता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से मृत्यु के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई. इतना ही नहीं, स्वर्ग लोक में उसे अप्सराओं की नायिका बनने का सम्मान भी प्राप्त हुआ. सूर्य देव के 108 नाम मंत्र ॐ सूर्याय नमःॐ अरुणाय नमःॐ भास्कराय नमःॐ रवये नमःॐ आदित्याय नमःॐ सवित्रे नमःॐ मार्तण्डाय नमःॐ दिवाकराय नमःॐ प्रभाकराय नमःॐ मित्राय नमःॐ पूष्णे नमःॐ हिरण्यगर्भाय नमःॐ मरीचये नमःॐ विकर्तनाय नमःॐ भानवे नमःॐ खगाय नमःॐ लोकचक्षुषे नमःॐ जगत्साक्षिणे नमःॐ विश्वात्मने नमःॐ विश्वतोमुखाय नमःॐ श्रीकराय नमःॐ ज्ञानदाय नमःॐ तपनाय नमःॐ तप्तचामीकराभाय नमःॐ हरये नमःॐ विश्वकर्मणे नमःॐ त्रिलोचनाय नमःॐ महातेजसे नमःॐ वृष्णये नमःॐ उदयकराय नमःॐ अस्तंगताय नमःॐ जयाय नमःॐ जयकराय नमःॐ हंसाय नमःॐ घृणये नमःॐ विवस्वते नमःॐ आदित्यपुत्राय नमःॐ सहस्रकिरणाय नमःॐ तिमिरोन्मथनाय नमःॐ शंभवे नमःॐ त्वष्टृ नमःॐ ऋग्वेदवे नमःॐ यजुर्वेदवे नमःॐ सामवेदवे नमःॐ अथर्ववेदवे नमःॐ वेदात्मने नमःॐ ब्रह्माय नमःॐ विष्णवे नमःॐ रुद्राय नमःॐ कालाय नमःॐ कालात्मने नमःॐ कालकर्त्रे नमःॐ कालसाक्षिणे नमःॐ दिगम्बराय नमःॐ वैराजाय नमःॐ विश्वसंभवाय नमःॐ तेजोमयाय नमःॐ त्रयीमयाय नमःॐ धर्माध्यक्षाय नमःॐ कर्मसाक्षिणे नमःॐ योगीश्वराय नमःॐ महायोगिने नमःॐ महावीराय नमःॐ महाबलाय नमःॐ धन्वंतरये नमःॐ दयाकराय नमःॐ यशस्कराय नमःॐ शिवाय नमःॐ शरण्याय नमःॐ शांताय नमःॐ ओंकाराय नमःॐ त्रिगुणात्मकाय नमःॐ पुरुषाय नमःॐ परमात्मने नमःॐ परब्रह्मणे नमःॐ सत्याय नमःॐ नित्याय नमःॐ निरंजनाय नमःॐ निर्गुणाय नमःॐ सगुणाय नमःॐ अनंताय नमःॐ आदिदेवाय नमःॐ महादेवाय नमःॐ जगन्नाथाय नमःॐ लोकनाथाय नमःॐ भूतभावनाय नमःॐ भवाय नमःॐ भवहर्त्रे नमःॐ विभवे नमःॐ धात्रे नमःॐ विधात्रे नमःॐ धारणाय नमःॐ सर्वलोकप्रकाशाय नमःॐ सर्वलोकनायकाय नमःॐ सर्वलोकसाक्षिणे नमःॐ करुणाकराय नमःॐ कमलनयनाय नमःॐ पद्महस्ताय नमःॐ पद्मनाभाय नमःॐ अमेयाय नमःॐ अप्रमेयाय नमःॐ अमोघाय नमःॐ महात्मने नमःॐ महाप्रभावाय नमःॐ तेजोनिधये नमःॐ सर्वकामफलप्रदाय नमःॐ भक्तवत्सलाय नमःॐ श्रीसूर्यनारायणाय नमः यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami: भानु सप्तमी पर करें सूर्य देव के इन 5 मंत्रों का जाप, खुल सकते हैं सफलता के द्वार The post भानु सप्तमी 2026: जीवनभर पाप करने वाली वेश्या को कैसे मिला मोक्ष? जानिए इन्दुमती की कथा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, सुरक्षा बढ़ाई गई, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे

इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था. उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति से संबंधी कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टीम को तैनात किया गया है. यह भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे हिंदुस्तान, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के बाहर कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए हैं. साथ ही सीमा चौकियों और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी दी है. रांका ने दावा किया कि यह दिन हिंदुस्तानीय नेतृत्व के लिए अहम साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि दिपके जल्द बाहर आएंगे, इसके बाद वे दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने के लिए थाने जाएंगे और फिर जंतर-मंतर पर धरना देंगे. VIDEO | Delhi: Digital outfit Cockroach Janta Party (CJP) spokesperson Ashutosh Ranka, says, “Yes, Abhijeet (Dipke) has landed. He has also tweeted about it. We are hopeful this will be monumental day in Indian politics. Soon, he will come out, we will go to the police station… pic.twitter.com/DYVuTAOTaT — Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026 वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की इन व्यवस्थाओं के तहत शुक्रवार (5 जून) को दिल्ली हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) विचित्र वीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘फील्ड स्टाफ’ को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और फील्ड इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के तहत जिला पुलिस इकाइयों को पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैयार रखने और घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल स्थिति का आकलन करने और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है. पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. The post कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, सुरक्षा बढ़ाई गई, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE की बड़ी लापरवाही! दिल्ली के इस छात्र को जारी कर दी ब्लैंक मार्कशीट

CBSE Blank Marksheet: सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) की कॉपी चेकिंग में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. दिल्ली स्थित शाहदरा के तनिष्क वत्स को बिना मार्क्स वाली मार्कशीट जारी कर दी गई. हालांकि, तनिष्क और उनके माता-पिता द्वारा शिकायत करने के बाद मार्क्स में सुधार करके दोबारा मार्कशीट जारी की गई. तनिष्क को ओवरऑल 76 प्रतिशत और बेस्ट 5 में 81 प्रतिशत मिले. क्या है पूरा मामला? दिल्ली के एक छात्र तनिष्क को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जब मार्कशीट मिली तो उसमें किसी भी सब्जेक्ट के मार्क्स नहीं जुड़े हुए थे. मार्कशीट में केवल सब्जेक्ट के नाम और कोड दिखाई दे रहे थे, लेकिन नंबर गायब थे. परिवार ने जब इस गड़बड़ी को देखा तो तुरंत स्कूल और CBSE अधिकारियों से संपर्क किया और कई बार शिकायत दर्ज कराई. बोर्ड ने दी सफाई, कहा स्कैन नहीं हो पाया होगी आंसर कॉपी ब्लैंक मार्कशीट को देखकर तनिष्क और उसके माता पिता काफी परेशान हो गए. उन्होंने स्कूल में जब संपर्क किया तो स्कूल ने कहा सीधे बोर्ड से संपर्क करने. फिर जाकर परिवार ने CBSE से संपर्क किया. बोर्ड की ओर से कहा गया कि जो इंक पेपर लिखने के लिए यूज किया गया है, हो सकता है वो स्कैन नहीं हो पाया हो. यही कारण है कि मार्कशीट ब्लैंक थी. CBSE की स्लो सिस्टम के कारण छात्र को उठानी पड़ी कई मुश्किलें इतने सारी शिकायतों के बाद भी छात्र को सिर्फ 5 विषय की आंसर कॉपी भेजी गई थी. इसके बाद वह री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने हेतु पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस पोर्टल पर गया, लेकिन वहां टेक्निकल समस्याओं के कारण आवेदन करना मुश्किल हो रहा है. शिकायत के बाद हुआ सुधार लगातार प्रयासों के बाद कुछ दिनों के भीतर CBSE ने संशोधित मार्कशीट डिजिलॉकर पर जारी की. नई मार्कशीट में छात्र को सभी विषयों में सही अंक दिए गए और कुल मिलाकर 76 प्रतिशत मार्क्स मिले. हालांकि, सुधार के बाद भी छात्र को री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सभी आंसर कॉपियां समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं. परिवार ने लगाए आरोप छात्र के परिवार का कहना है कि रिजल्ट और डॉक्यूमेंट्स में देरी के कारण उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा. उन्होंने CBSE से अपील की है कि सभी आंसर कॉपियां समय पर उपलब्ध कराई जाएं ताकि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी हो सके. यह भी पढ़ें- CBSE ने बढ़ाई लास्ट डेट, अब 12वीं के स्टूडेंट्स को मिला एक्स्ट्रा टाइम The post CBSE की बड़ी लापरवाही! दिल्ली के इस छात्र को जारी कर दी ब्लैंक मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खान सर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, रातभर चला ड्रामा, सुबह तक कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र

Khan Sir Coaching Attack: पटना के चर्चित खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है. इस बीच माना जा रहा है कि कभी भी खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है. शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना थी. लेकिन शुक्रवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी. रातभर कोचिंग के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा जानकारी के मुताबिक, खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की सुबह तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. लेकिन पुलिस अब तक खान सर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार की रात ही बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे. इस दौरान कदमकुआं थाने की पुलिस भी पहुंची थी. पुलिस ने छात्रों से घर जाने की अपील की. लेकिन छात्र कोचिंग के बाहर सुबह तक डटे रहे. छात्रों से की गई अपील- बहकावे में ना आएं रातभर में 4 से 5 बार कदमकुआं थाने की पुलिस आई. लेकिन खान सर की गिरफ्तारी के लिए नहीं बल्कि छात्रों को समझाने के लिए. कई बार पुलिस ने आकर अनाउंसमेंट किया- हट जाइए, लौट जाइए. लेकिन छात्र नहीं माने. इससे पहले भी शुक्रवार को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आईजी ऑफिस में हाई लेवल मीटिंग हुई थी. इसके बाद छात्रों से अपील की गई थी कि वे किसी के भी बहकावे में ना आएं. ऐसे में आज मामले में क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी. खान सर के गार्ड्स ने पूछताछ में किया था खुलासा 2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर 2 गार्ड्स के फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद खान सर के दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि खान सर के कहने पर ही फायरिंग की गई थी. गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह ने बताया कि कोचिंग के बाहर हंगामा की सूचना पर खान सर के साथ वे लोग बाहर आए. इस दौरान खान सर ने ही उनसे कहा कि भीड़ पर फायरिंग करो. जो होगा देखा जाएगा. इसके बाद ही उन्होंने दो-दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद खान सर पर भी एफआईआर दर्ज किया गया. ऐसे में अब पुलिस को खान सर की तलाश है. Also Read: ‘शिक्षक पढ़ाता है, मीडियाबाजी नहीं करता, हाइलाइट होने के लिए ये सब हो रहा…’, खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव The post खान सर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, रातभर चला ड्रामा, सुबह तक कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनी

Video: अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी और जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए.ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक चला था. इस सैन्य अभियान में भिंडरावाले मारे गए थे. हर साल इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उन्हें याद करने के लिए यहां पहुंचते हैं. ANI द्वारा जारी वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स हाथ में ढेर सारे पोस्टर लिये हैं. वो वहां मौजूद लोगों को पोस्टर दे रहा है. सभी इस पोस्टर को हाथ में उठाए वीडियो में दिख रहे हैं. देखें वीडियो. #WATCH | Amritsar, Punjab | Posters displaying Jarnail Singh Bhindranwale being distributed at Sri Akal Takht Sahib on the occasion of 42nd anniversary of Operation Blue Star and also the death anniversary of Bhindranwale, who was killed during the operation Operation Blue Star… pic.twitter.com/pQtdhcJvbA — ANI (@ANI) June 6, 2026 ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में जानें ऑपरेशन ब्लू स्टार हिंदुस्तानीय इतिहास की सबसे चर्चित और विवादित सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जाता है. यह अभियान जून 1984 में हिंदुस्तानीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर से हथियारबंद उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया था. इससे पहले 1983 में जरनैल सिंह भिंडरावाले अपने समर्थकों के साथ स्वर्ण मंदिर परिसर में आकर ठहर गए थे. वहीं से उन्होंने अलग खालिस्तान की मांग और अपनी गतिविधियां जारी रखीं, जिससे केंद्र प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी. समय के साथ प्रशासन और भिंडरावाले के बीच टकराव गहराता गया. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 3 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू करने का आदेश दे दिया. यह भी पढ़ें : हरभजन सिंह ने खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले को बताया शहीद, सोशल मीडिया पर भड़के लोग The post Video: श्री अकाल तख्त साहिब में भिंडरावाले के पोस्टर बांटे गए, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी मनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव: ईरान ने दागे ड्रोन, तो अमेरिका ने तबाह किया रडार ठिकाना, ट्रंप बोले- ईरान की सैन्य ताकत हुई कमजोर

Iran Hormuz Strait US Attack: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास एक नया सैन्य टकराव देखने को मिला. अमेरिकी सेना का दावा है कि ईरान की ओर से इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की दिशा में कई ड्रोन भेजे गए, जिन्हें समय रहते मार गिराया गया. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के तटीय निगरानी रडार केंद्रों पर जवाबी कार्रवाई की. वहीं ईरान ने भी अपनी ओर से अटैक का दावा किया है.  होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे थे ड्रोन अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के मुताबिक, शनिवार को कम से कम चार एकतरफा हमला करने वाले ईरानी ड्रोन को अमेरिकी बलों ने नष्ट कर दिया. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन ड्रोन का संभावित निशाना या तो इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाज थे या फिर क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य संसाधन. सेंटकॉम ने बयान जारी कर कहा कि ड्रोन क्षेत्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहे थे, इसलिए उन्हें मार गिराना जरूरी था. ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका ने की जवाबी कार्रवाई ड्रोन हमले को विफल करने के तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के गोरुक और क़ेश्म द्वीप स्थित तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर हमला किया. अमेरिकी पक्ष का कहना है कि यह कदम आगे किसी भी संभावित हमले को रोकने और समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया. सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी बल पूरी तरह सतर्क हैं और आत्मरक्षा के तहत किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे. Moments ago, CENTCOM forces shot down four Iranian one-way attack drones that were launched toward the Strait of Hormuz. The attack drones posed an immediate threat to regional maritime traffic. U.S. forces subsequently struck Iranian coastal surveillance radar sites in Goruk and… — U.S. Central Command (@CENTCOM) June 5, 2026 ईरानी मीडिया ने बताई चेतावनी फायरिंग की बात उधर, ईरान की अर्ध-प्रशासनी समाचार एजेंसी मेहर ने भी होर्मुज के आसपास सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी है. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी बलों ने शनिवार को रणनीतिक जलमार्ग के नजदीक समुद्री क्षेत्र में कई चेतावनी गोलियां दागीं. यह अटैक लारक आईलैंड से थोड़ी दूर पर किया गया. यह ईरान के बड़े बंदरगाह बंदर अब्बास से थोड़ी दूर पर स्थित एक छोटा द्वीप है. रिपोर्ट में कहा गया कि यह चेतावनी फायरिंग संभवतः उस समय की गई जब अमेरिकी नौसैनिक जहाजों की क्षेत्र में स्थिति बदली जा रही थी. हालांकि, ईरान की ओर से इस बारे में और कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. संघर्ष विराम के बावजूद नहीं थम रहा तनाव यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद तनाव कम होता नहीं दिख रहा है. वॉशिंगटन और तेहरान लगातार एक-दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं. दोनों देशों के बीच समानांतर रूप से कूटनीतिक बातचीत भी चल रही है, जिसका उद्देश्य लंबे समय से जारी टकराव को समाप्त करना है. वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम है यह समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है. वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है. ऐसे में यहां किसी भी सैन्य गतिविधि या टकराव की समाचार दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों और शिपिंग उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है. अगर इस क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ता है तो इसका असर तेल की कीमतों, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ सकता है. ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है. एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को लगभग पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान के अधिकांश ड्रोन निर्माण केंद्र, लॉन्चिंग पैड और मिसाइल उत्पादन से जुड़े कई अहम ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तेहरान के पास अब भी कुछ सैन्य क्षमता मौजूद है. ये भी पढ़ें:- पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब : हिंदुस्तान ने कभी विदेशों के दबाव में फैसले नहीं लिए ये भी पढ़ें:- खामेनेई के दफ्तर पर हुए हमले से जिंदा निकले थे अराघची, खुद सुनाया किस्सा; बोले- 2 दिन तक सुप्रीम लीडर का पता नहीं चला अभी भी मौजूद हैं मिसाइल और ड्रोन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी कुछ मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं, लेकिन उनकी संख्या पहले की तुलना में काफी कम हो चुकी है. ट्रंप का अनुमान है कि ईरान के मूल मिसाइल भंडार का लगभग 21 से 22 प्रतिशत हिस्सा अभी भी बचा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह संख्या कम नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर की तुलना में ईरान की क्षमता काफी घट चुकी है. बातचीत जारी, लेकिन समाधान अभी दूर सैन्य तनाव के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधि व्यापक समझौते की दिशा में बातचीत भी कर रहे हैं. ट्रंप हाल के दिनों में वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत दे चुके हैं, लेकिन ईरानी अधिकारियों का रुख इससे अलग दिखाई देता है. तेहरान का कहना है कि बातचीत फिलहाल गतिरोध में फंसी हुई है. ईरानी पक्ष ने अमेरिका पर अपने प्रमुख वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है. इनमें ईरान की जमी हुई विदेशी संपत्तियों को मुक्त कराने की मांग भी शामिल है. The post होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव: ईरान ने दागे ड्रोन, तो अमेरिका ने तबाह किया रडार ठिकाना, ट्रंप बोले- ईरान की सैन्य ताकत हुई कमजोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब : भारत ने कभी विदेशों के दबाव में फैसले नहीं लिए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) में हिंदुस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश या दबाव में काम नहीं किया और हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले लिए हैं. पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, खासकर डोनाल्ड ट्रंप, हिंदुस्तान पर रूस के साथ सहयोग कम करने का दबाव बना रहे हैं. पुतिन ने साफ कहा कि किसी भी संप्रभु देश के स्वतंत्र फैसलों पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदुस्तान कभी किसी दूसरे देश के इशारे पर नहीं चलता. हिंदुस्तान और चीन जैसे देश अपने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए खुद फैसले लेते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संप्रभु देश की आजादी और उसके निर्णय लेने के अधिकार को चुनौती नहीं दी जा सकती. हिंदुस्तान पश्चिमी देशों के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं SPIEF में दिए गए इस बयान को पुतिन का ‘दावोस का जवाब’ माना जा रहा है. इससे एक दिन पहले भी पुतिन ने कहा था कि हिंदुस्तान और रूस के रिश्तों को लेकर हिंदुस्तान पर दबाव बनाने की कोशिशें पूरी तरह बेकार हैं. उन्होंने हिंदुस्तान को रूस का भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान पश्चिमी देशों के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है.  यह भी पढ़ें : मोदी पर दबाव बनाना दुनिया के लिए नुकसानदेह, व्लादिमीर पुतिन ने हिंदुस्तान के साथ रिश्तों को बताया मजबूत डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान पर बनाया था दबाव पिछले साल रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान पर दबाव बनाया था. वॉशिंगटन का दावा था कि रूसी तेल से होने वाली कमाई यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की मदद कर रही है. इसी मुद्दे पर अमेरिका ने हिंदुस्तान पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था. हालांकि, बाद में इसे घटाकर इस साल 18 फीसदी कर दिया गया. इसके बावजूद हिंदुस्तान ने अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए रूस के साथ ऊर्जा सहयोग जारी रखा. The post पुतिन का डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब : हिंदुस्तान ने कभी विदेशों के दबाव में फैसले नहीं लिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेमार पर रहेंगी सबकी निगाहें, ब्राजील और मोरक्को की टक्कर से होगी ग्रुप-C की शुरुआत

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. वहीं विश्व कप का फाइनल 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा. 48 टीमों की मौजूदगी वाला यह पहला विश्व कप होगा, जिसमें कुल 104 मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. नेमार पर टिकी सबकी निगाहें ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के लिए यह विश्व कप बेहद खास माना जा रहा है. चोटों से वापसी के बाद वह एक बार फिर विश्व कप मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. नेमार अब तक विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं और 2026 का टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी विश्व कप भी हो सकता है. ऐसे में ब्राजील के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि अनुभवी फॉरवर्ड अपनी टीम के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे. ब्राजील-मोरक्को मुकाबले से होगी शुरुआत ग्रुप का पहला मुकाबला 13 जून को ब्राजील और मोरक्को के बीच न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. दोनों टीमों की ताकत को देखते हुए यह मैच ग्रुप चरण की सबसे चर्चित भिड़ंतों में से एक माना जा रहा है. ब्राजील सबसे बड़ा दावेदार इस ग्रुप में ब्राजील सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है. नेमार, विनीसियस जूनियर और रफीन्हा जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर वह खिताब की प्रबल दावेदार है. वहीं अशरफ हकीमी और ब्राहिम डियाज़ से सजी मोरक्को की टीम भी उलटफेर करने का माद्दा रखती है, जबकि स्कॉटलैंड को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यहां देखें ग्रुप-C की चारों टीमें… ब्राजील (Brazil) एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन, वेस्ले, डगलस सैंटोस, एलेक्स सैंड्रो, गेब्रियल मगलहाएस, मार्किन्योस, डेनिलो, ब्रेमर, इबानेज़, लियो परेरा, ब्रूनो गिमारेस, कासेमिरो, डेनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाकेता, रफीन्हा, नेमार, विनीसियस जूनियर, लुइज़ हेनरिक, मैथियस कुन्हा, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, एंड्रिक, रायन. मोरक्को (Morocco) यासीन बूनू, मुनीर एल काजुई, अहमद रेडा तग्नाउती, नौसैर मजराउई, अनास सलाह-एद्दीन, यूसुफ बेलामारी, नायेफ अगुएर्द, चादी रियाद, इस्सा डियोप, रेडुआन हलहाल, अशरफ हकीमी, जकारिया एल औहदी, सामिर एल मौराबेत, अय्यूब बुआद्दी, नील एल ऐनाउई, सूफियान अमराबात, अज़ेद्दीन ऊनाही, बिलाल एल खन्नूस, इस्माइल साइबारी, अब्देस्समद एज़ालज़ौली, चेम्सदीन ताल्बी, सूफियान रहीमी, अयूब एल काबी, ब्राहिम डियाज़, यासीन गेस्सीमे, अयूब अमाइमौनी. हैती (Haiti) जॉनी प्लासिद, अलेक्जेंड्रे पियरे, जोसूए डुवेर्गर, कार्लेंस आर्कुस, विल्गुएन्स पौगैन, ड्यूक लैक्रोइक्स, मार्टिन एक्सपीरियंस, जीन-केविन डुवेर्ने, रिकार्डो अडे, हानेस डेलक्रोइक्स, कीटो थर्मोंसी, लेवर्टन पियरे, कार्ल-फ्रेड सैंथे, जीन-जैक्स डैनली, जीनरिक्नर बेलेगार्डे, पियरे वुडेन्स्की, डोमिनिक साइमन, लुईसियस डीडसन, रूबेन प्रोविडेंस, जोसूए कासिमिर, डेरिक एटियेन, विल्सन इसिडोर, डकेन्स नाज़ोन, फ्रांत्ज़दी पिएरो, यासीन फॉर्च्यून, लेनी जोसेफ. स्कॉटलैंड (Scotland) क्रेग गॉर्डन, एंगस गन, लियाम केली, ग्रांट हैनली, जैक हेंड्री, आरोन हिक्की, डॉम हायम, स्कॉट मैकेना, नाथन पैटरसन, एंथनी राल्स्टन, एंडी रॉबर्टसन, जॉन साउटर, कीरन टियरनी, रयान क्रिस्टी, फाइंडले कर्टिस, लुईस फर्ग्यूसन, बेन गैनन-डोक, टायलर फ्लेचर, जॉन मैकगिन, केनी मैक्लीन, स्कॉट मैकटोमिने, चे एडम्स, लिंडन डाइक्स, जॉर्ज हर्स्ट, लॉरेंस शैंकलैंड, रॉस स्टीवर्ट. मृणाल कुमार पांडेय यह भी पढ़ें: 60 फैंस को फ्री में मिला फीफा वर्ल्ड कप का टिकट, तकनीकी गड़बड़ी से मचा बवाल The post नेमार पर रहेंगी सबकी निगाहें, ब्राजील और मोरक्को की टक्कर से होगी ग्रुप-C की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. डेविड धवन की ओर से निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. दर्शकों ने मूवी को मजेदार और फुल पैसा वसूल बताया. इसे बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेड्डी और बॉबी देओल की बंदर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की. है जवानी तो इश्क होना है ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़ sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 9,080 शोज़ के साथ 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तान में कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.00 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹7.50 करोड़ पहुंच गया है. तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है का किया रिव्यू फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं और इसे एक फुल-ऑन एंटरटेनर बताया है. उन्होंने कहा, डेविड धवन ने एक बार फिर वही फॉर्मूला अपनाया है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, यानी बिना ज्यादा दिमाग लगाए सिर्फ एंटरटेनमेंट एंजॉय करना. यह एक परफेक्ट स्ट्रेस-बस्टर है, जो दर्शकों को हंसाने और हल्का महसूस कराने का काम करती है. रोमांस, कॉमेडी, कन्फ्यूजन, फैमिली ड्रामा और रंग-बिरंगे किरदारों का मिक्स इसे एक क्लासिक डेविड धवन स्टाइल एंटरटेनर बनाता है. क्या है फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी जैस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी बानी (मृणाल ठाकुर) से हुई है, कहानी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब बानी तलाक लेना चाहती है. जब उनसे कारण पूछा जाता है, तो वह कहती है जैस पिता बनना चाहता है. इसी बीच जैस की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है. सब कुछ धीरे-धीरे ट्रैक पर आता हुआ नजर आता है, लेकिन फिर ऐसा कन्फ्यूजन शुरू होता है जो पूरी कहानी को उलट-पुलट कर देता है. जैस की गर्लफ्रेंट और वाइफ प्रेग्नेंट हो जाती हैं. कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को हंसाते भी हैं और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता भी बनाए रखते हैं. यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट The post Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Rain Alert : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 से 11 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता,हावड़ा,हुगली, वाला इलाका) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बिहार में 6 से 11 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. 6 से 7 जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 जून और 11 जून को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 जून के अलावा 10-11 जून के दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 5 से 7 जून और पूर्वी राजस्थान में 5 से 11 जून तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 7 से 11 जून जबकि हिमाचल प्रदेश में 6 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 6 जून को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर से शाम के दौरान बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है. साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि 8 जून को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. pic.twitter.com/30PpabWRPg — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 5, 2026 झारखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार 6 जून को झारखंड के कई इलाकों में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ ही इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है. सात जून को राज्य के दक्षिणी व मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यही स्थिति 11 जून तक बनी रहेगी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि 10 जून से कई जगहों पर प्री माॅनसून बारिश शुरू हो सकती है. उत्तरखंड में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना उत्तराखंड में शनिवार से मौसम प्रणाली की तीव्रता में बदलाव आने की संभावना है. इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी इलाकों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम संबंधी गतिविधियां सात जून से कम होने की संभावना है. 7 से 9 जून के बीच, राज्य में बारिश में कमी आने की संभावना है. हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर सहित ऊपरी पहाड़ी जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट ओडिशा में बारिश का पूर्वानुमान ओडिशा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा कि 6 जून को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, बारगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल, सोनपुर, बौध, बोलांगीर, कालाहांडी, गजपति, गंजम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में गर्म मौसम रहने की संभावना है. वहीं बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मल्कानगिरि और गजपति जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है. The post बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top