Hot News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. डेविड धवन की ओर से निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. दर्शकों ने मूवी को मजेदार और फुल पैसा वसूल बताया. इसे बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पेड्डी और बॉबी देओल की बंदर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

है जवानी तो इश्क होना है ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 9,080 शोज़ के साथ 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तान में कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.00 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹7.50 करोड़ पहुंच गया है.

तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है का किया रिव्यू

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने है जवानी तो इश्क होना है को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं और इसे एक फुल-ऑन एंटरटेनर बताया है. उन्होंने कहा, डेविड धवन ने एक बार फिर वही फॉर्मूला अपनाया है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, यानी बिना ज्यादा दिमाग लगाए सिर्फ एंटरटेनमेंट एंजॉय करना. यह एक परफेक्ट स्ट्रेस-बस्टर है, जो दर्शकों को हंसाने और हल्का महसूस कराने का काम करती है. रोमांस, कॉमेडी, कन्फ्यूजन, फैमिली ड्रामा और रंग-बिरंगे किरदारों का मिक्स इसे एक क्लासिक डेविड धवन स्टाइल एंटरटेनर बनाता है.

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी जैस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी बानी (मृणाल ठाकुर) से हुई है, कहानी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब बानी तलाक लेना चाहती है. जब उनसे कारण पूछा जाता है, तो वह कहती है जैस पिता बनना चाहता है. इसी बीच जैस की जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है. सब कुछ धीरे-धीरे ट्रैक पर आता हुआ नजर आता है, लेकिन फिर ऐसा कन्फ्यूजन शुरू होता है जो पूरी कहानी को उलट-पुलट कर देता है. जैस की गर्लफ्रेंट और वाइफ प्रेग्नेंट हो जाती हैं. कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को हंसाते भी हैं और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता भी बनाए रखते हैं.

यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट

The post Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कितनी चली वरुण धवन की फिल्म, आंकड़े चौंकाने वाले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top