Hot News

अज्ञात वाहन की ट’क्क’र से माँ-बेटे की मौ”त, पति गंभीर रूप से घा’यल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर मोहम्मद गांव निवासी दीपक पोद्दार अपनी पत्नी उपासना पोद्दार (35) और 15 वर्षीय पुत्र आर्यन पोद्दार के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर गांव स्थित एक नर्सरी के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि उपासना पोद्दार और उनके पुत्र आर्यन पोद्दार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे दीपक पोद्दार (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल दीपक पोद्दार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-28 पर तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे और सड़क सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही फरार वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top