Hot News

June 7, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यों 24°C पर भी चलने के बाद बढ़ रहा है AC का बिल? BEE एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके

गर्मियों के पीक महीनों में AC का यूज काफी बढ़ जाता है. लेकिन अगर AC की सही देखभाल न हो या घर में गर्मी ज्यादा अंदर आती हो तो इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है और हर महीने खर्च काफी बढ़ सकता है. कोयंबटूर के Bureau of Energy Efficiency (BEE) से मान्यता प्राप्त एनर्जी ऑडिटर Er. Ashok Sethuraman के मुताबिक, AC की बिजली खपत कम करने के लिए हमेशा नया AC खरीदना जरूरी नहीं होता. हाल ही में उन्होंने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो में कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बताए हैं, जिनसे AC का बिजली खर्च 30% तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में. पहले जानें आपका AC कितनी बिजली खा रहा है सबसे पहले, सीथुरामन के मुताबिक यह समझना जरूरी है कि आपका AC असल में कितनी बिजली खर्च कर रहा है. इसके लिए वह सुझाव देते हैं कि घर के बाकी बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद कर दें और सिर्फ AC की बिजली खपत को चेक करें. इसके बाद आप अपने AC की खपत को उसकी नाम-प्लेट पर दी गई जानकारी से मिलाकर देख सकते हैं. अगर दोनों में बड़ा फर्क दिखे, तो समझ लेना चाहिए कि AC सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में कंपनी की सर्विस टीम से जांच करवाना बेहतर रहता है. इसके अलावा, वह एक रन-ऑवर मीटर और सिंगल-फेज एनर्जी मीटर लगवाने की सलाह देते हैं. इससे आपको हर दिन की बिजली खपत और AC कितने घंटे चल रहा है, इसकी साफ जानकारी मिलती है. BLDC फैन यूज करें  वीडियो में एक सबसे बार-बार दी गई सलाह है BLDC सीलिंग फैन को AC के साथ यूज करना. सीथुरामन के मुताबिक, BLDC फैन नॉर्मल पंखे की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करता है और कमरे में हवा को बेहतर तरीके से फैलाता है. उनका कहना है कि जब हवा ठीक से सर्कुलेट होती है, तो आप AC का टेम्परेचर थोड़ा ज्यादा रखकर भी आराम से रह सकते हैं. AC को सही टेम्परेचर पर रखें सीथुरामन बताते हैं कि AC को आमतौर पर 24°C से 26°C के बीच सेट करना सबसे बेहतर माना जाता है. उनका कहना है कि अगर आप टेम्परेचर सिर्फ 1°C बढ़ा देते हैं, तो बिजली की खपत में साफ तौर पर कमी आ सकती है. वे यह भी सुझाव देते हैं कि अगर साथ में पंखा चला दिया जाए, तो कई लोग 27°C पर भी आराम से रह सकते हैं. यह भी पढ़ें: स्टैंड फैन का यह ट्रिक बढ़ा सकता है AC की कूलिंग और घटा देगा बिजली बिल, जानें कैसे AC के ये 3 फीचर्स जरूर यूज करें  एनर्जी ऑडिटर का कहना है कि बहुत से लोग अपने AC के रिमोट में मौजूद आसान लेकिन काम के फीचर्स को ही यूज नहीं करते. जैसे कि स्लीप मोड, टाइमर मोड और इको मोड, जो हल्के मौसम में कंप्रेसर पर लोड कम करके बिजली की खपत घटा देता है. उनके मुताबिक, अगर लोग इन छोटे-छोटे फीचर्स का सही यूज करें, तो बिना कोई एक्स्ट्रा खर्च किए ही बिजली बिल में अच्छी बचत की जा सकती है. AC फिल्टर की सफाई कितने दिन में करें? सीथुरामन की सलाह है कि जब AC ज्यादा चल रहा हो, तो हर दो हफ्ते में इनडोर एयर फिल्टर जरूर साफ करें. दरअसल, गंदा फिल्टर हवा के फ्लो को रोकता है. इससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसके अलावा उनका एक और काम का सुझाव है कि घर में एक एक्स्ट्रा फिल्टर हमेशा रेडी रखें. इससे फायदा ये होगा कि जब भी फिल्टर गंदा हो, तुरंत साफ और सूखा फिल्टर लगा सकते हैं. बिल्डिंग हीट गेन कम करने के तरीके वीडियो में एक और जरूरी बात बताई गई है, और वो है घर में आने वाली गर्मी यानी बिल्डिंग हीट गेन का रोल. अगर आपका घर तेज धूप में रहता है, खासकर छत या पश्चिम दिशा वाली दीवारों की वजह से, तो सीथुरामन कुछ आसान उपाय सुझाते हैं. जैसे कि छत पर हीट-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगवाना, खिड़कियों और दीवारों के लिए शेड या छाया का इंतजाम करना, बांस के पर्दे या इस तरह की दूसरी चीजें लगाना और घर के आसपास ज्यादा से ज्यादा हरियाली बढ़ाना. यह भी पढ़ें: मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ The post क्यों 24°C पर भी चलने के बाद बढ़ रहा है AC का बिल? BEE एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि कोंकण और गोवा में 9 से 12 जून के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 7 से 12 जून तक, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 7 जून को बारिश के आसार हैं. 7 से 12 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख , 7 से 8 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में जबकि 7 से 12 जून तक उत्तराखंड में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में 7 जून को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है. दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रह सकता है. पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 8 जून को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है. pic.twitter.com/aOLoO2W5dz — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 6, 2026 झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? झारखंड में 7 और 8 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 7 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका है. वहीं 8 जून को दक्षिणी, निकटवर्ती मध्य तथा उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट Jharkhand weather यूपी का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर प्रदेश में 7 से 9 जून के दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम या सामान्य के आसपास बना रह सकता है. भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं. मौसम में अत्यधिक तापमान वृद्धि की संभावना नहीं दिख रही है. Up weather राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार (6 जून) को हल्की से मध्यम बारिश हुई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आंधी- बारिश की गतिविधियां 7 जून को जारी रहने की संभावना है. इसके बाद भी पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. आठ जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आठ से 11 जून तक कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. The post किन राज्यों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहां है TMC की टॉलीवुड ब्रिगेड? बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी से दूर हुए फिल्मी सितारे

खास बातें ममता के ग्लैमरस दौर का अंत और सितारों का पलायन सोशल मीडिया पर सन्नाटा जीत के सारथी, हार के बाद बने अजनबी पार्टी की रीढ़ बनी थी टॉलीवुड ब्रिगेड करियर बचाने की मजबूरी या भाजपा प्रशासन का खौफ? टॉलीवुड को सताता है यह डर Mamata Banerjee Tollywood Brigade: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी शिकस्त के बाद राज्य के सियासी गलियारों से लेकर बंगाली सिनेमा जगत (Tollywood) तक बहुत कुछ बदल गया है. कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हर मंच की शोभा बढ़ाने वाली, रैलियों में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली और सोशल मीडिया पर दीदी के पक्ष में कसीदे पढ़ने वाली उनकी चहेती ‘टॉलीवुड ब्रिगेड’ आज पूरी तरह गायब है. ममता के ग्लैमरस दौर का अंत और सितारों का पलायन कुछ महीने पहले तक कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) से लेकर टीएमसी की शहीद दिवस (21 जुलाई) रैली के मुख्य मंच तक, जो फिल्मी चेहरे ममता बनर्जी के इर्द-गिर्द नजर आते थे, वे अब कालीघाट (ममता बनर्जी का आवास) के आस-पास भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सन्नाटा चुनाव नतीजों के एक महीने बाद भी बंगाल के इन दिग्गज और लोकप्रिय अभिनेता-अभिनेत्रियों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ममता बनर्जी या टीएमसी के समर्थन में एक भी पोस्ट सामने नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : मुश्किल में पर्नो, तनुश्री और कंचना! बंगाल में सत्ता बदलने के बाद टॉलीवुड अभिनेत्रियों के ‘पछतावे’ की क्या है कहानी जीत के सारथी, हार के बाद बने अजनबी ममता बनर्जी ने बंगाली सिनेमा के सितारों को नेतृत्व में लाकर एक नया प्रयोग किया था, जिसने कई सालों तक टीएमसी को चुनाव में फायदा पहुंचाया. नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती, देव (दीपक अधिकारी), सायंतनी घोष, राज चक्रवर्ती और जून मालिया जैसे चेहरों को ममता बनर्जी ने न केवल नेतृत्व में एंट्री दी, बल्कि उन्हें संसद और विधानसभा तक पहुंचाया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पार्टी की रीढ़ बनी थी टॉलीवुड ब्रिगेड संकट के समय में ये सितारे ममता बनर्जी के रक्षक बनकर सामने आते थे. रैलियों में लाखों की भीड़ जुटाने का काम करते थे. लेकिन 2026 की करारी हार और पार्टी के भीतर मचे आंतरिक विद्रोह (58 विधायकों की बगावत) के बीच इस ब्रिगेड ने खुद को पूरी तरह आइसोलेट (अलग) कर लिया है. Mamata Banerjee Tollywood Brigade: करियर बचाने की मजबूरी या भाजपा प्रशासन का खौफ? टॉलीवुड ब्रिगेड की इस अचानक बदले रुख के पीछे फिल्म इंडस्ट्री के भीतर चल रही कई अंदरूनी मजबूरियों को जिम्मेदार माना जा रहा है. बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सर्वाइवल (अस्तित्व) के लिए सत्ता के साथ तालमेल बिठाना जरूरी होता है. बंगाल में अब भाजपा की नयी प्रशासन बन चुकी है. टॉलीवुड को सताता है यह डर ऐसे में टॉलीवुड के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को डर है कि अगर वे अब भी ममता बनर्जी के खेमे में खड़े दिखे, तो उनके सिनेमाई प्रोजेक्ट्स, प्रशासनी सब्सिडी और हॉल स्क्रीनिंग पर संकट आ सकता है. यह चुप्पी वफादारी से ज्यादा अपने करियर को सुरक्षित रखने की एक सोची-समझी व्यावसायिक रणनीति है. इसे भी पढ़ें टॉलीवुड मामले में सीएम शुभेंदु अधिकारी का एक्शन, रूपा गांगुली समेत चार विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा The post कहां है TMC की टॉलीवुड ब्रिगेड? बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी से दूर हुए फिल्मी सितारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7 जून की टॉप 20 खबरें: जंतर-मंतर के प्रदर्शन को CJP ने बताया ट्रेलर, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन! टीम इंडिया में वैभव की एंट्री

1. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह सिर्फ ट्रेलर था CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन शनिवार (6 जून 2026) की शाम के समय खत्म हो गया. प्रदर्शन खत्म होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि वह अब अपने माता-पिता से मिलने के लिए घर जा रहे हैं. दीपके ने यह भी दावा किया कि उनके माता-पिता को मिली कथित धमकियों के कारण उन्हें अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं Cockroach Janata Party : धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, तानाशाही नहीं चलेगी, जैसे नारों से शनिवार को दिल्ली का जंतर-मंतर गूंज उठा. अन्ना आंदोलन के बाद एक बार फिर जंतर-मंतर पर इस तरह का प्रदर्शन दिख रहा है, जिसे जनसमर्थन मिल रहा है. अभिजीत दिपके इस प्रदर्शन के नेता हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणाएं- कोलकाता में दौड़ेंगी नयी पीढ़ी की 60 ट्रेनें, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन Rail Minister Ashwini Vaishnaw Bengal Visit: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो के लिए अगले 5 वर्षों में 60 नयी पीढ़ी की ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है. साथ ही सिलीगुड़ी से दिल्ली के लिए बुलेट ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. ममता बनर्जी के साथ हो गया बड़ा स्पोर्ट्सा! शुभेंदु प्रशासन के खौफ से पुरुलिया में TMC ने अपने ही दफ्तर पर चलवाया बुलडोजर TMC Demolishes Own Office in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा प्रशासन के डर से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने खुद अपने ही पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया. पुरुलिया-बांकुड़ा नेशनल हाईवे पर यह दफ्तर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बना था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. नंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी Suvendu Adhikari Railway Projects West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नबान्न में 1 लाख करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की. राज्य की 61 स्वीकृत परियोजनाओं के लिए डीएम को जमीन सौंपने का निर्देश. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. कालीघाट की बैठकों के ‘सीक्रेट दस्तावेज’ लीक, रीतब्रत ने पूछे 3 सवाल, सीआईडी खंगालेगी विधायकों का मोबाइल लोकेशन TMC Leak Documents: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद टीएमसी में विधायक दल के नेतृत्व की लड़ाई तेज हो गई है. ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठकों के दस्तावेज लीक होने पर नेता प्रतिपक्ष रीतब्रत बनर्जी ने उठाए गंभीर सवाल, सीआईडी करेगी जांच. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. ‘खान सर सरेंडर नहीं करेंगे…’, वकील ने बताया आगे का पूरा प्लान, गिरफ्तार हुए तो नहीं मिलेगी जमानत Khan Sir Coaching Attack: खान सर पर दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच उनके वकील अरविंद कुमार मऊआर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे और सोमवार को अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का रुख करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. खान ग्लोबल स्टडीज को नोटिस, पटना के पांच अस्पताल और छह होटल होंगे सील, अग्निशमन विभाग का एक्शन Patna Hospital Hotel Sealed: दिल्ली और मुजफ्फरपुर की आग की घटनाओं के बाद बिहार अग्निशमन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. पटना के पांच अस्पतालों और छह होटलों को सील करने का निर्देश दिया गया है. फायर सेफ्टी में कमी मिलने पर खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई संस्थानों को भी नोटिस जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. खान सर और रोशन सर कोचिंग विवाद मामले में पप्पू यादव की एंट्री, प्रशासन और यूट्यूबर्स पर उठाए सवाल Khan Sir: पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रहे विवाद और फैसल खान उर्फ खान सर पर दर्ज FIR के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कई सवाल उठाए. उन्होंने खान सर और रोशन आनंद दोनों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की भी मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. “राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज है…” प्रशासनी आवास खाली करने के नोटिस पर गरजे राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी! Sheikhpura Political News: शेखपुरा के धर्मपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने राजद सुप्रीमो के परिवार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी GST News: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मई 2026 में 797 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है. विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ा हुआ जीएसटी राजस्व राज्य की विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को गति देगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. Lohardaga: लेवी दो या काम करो बंद, NHAI कर्मी को मिली राहुल सिंह गैंग की धमकी Lohardaga: लोहरदगा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़े एक कर्मी को कथित तौर पर राहुल सिंह गैंग के नाम पर लेवी की मांग करते हुए धमकी दी गई है. मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने vaibhav suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो गया है और वे टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र (15) के खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र (16 साल 205 दिन) के खिलाड़ी थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट. 14. बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हिंदुस्तानीय टी20 टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी के परिवार में खुशी का माहौल है. बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक हुए पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आज उनका सपना

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1998 में आंदोलन की कोख से जन्म, सत्ता का घमंड और ऐतिहासिक पतन, पढ़ें ममता बनर्जी की पार्टी TMC की पूरी कहानी

खास बातें आंदोलन के दम पर ढाह दिया वामपंथ का किला बंगाल की मसीहा बनीं दीदी, 15 साल तक किया शासन अचानक नहीं मची टीएमसी में तबाही भड़क उठी सालों से सुलग रही विद्रोह की चिंगारी पार्टी में मचे गदर के 2 प्रमुख कारण 58 विधायकों की बगावत की वजह और क्रोनोलॉजी संघर्ष के दम पर बंगाल की मसीहा बनीं थीं दीदी कॉर्पोरेट कल्चर ने फिर सड़क पर ला दिया TMC Rise and Fall History: पश्चिम बंगाल की नेतृत्व में इस वक्त जो भूचाल आया हुआ है, वह महज एक चुनावी हार की वजह से नहीं है. इसके पीछे एक बड़ी कहानी है. 1998 में कांग्रेस से अलग होकर ममता बनर्जी ने जिस तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बुनियाद रखी थी, वह आज अपने वजूद के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. 58 बागी विधायकों ने दीदी से पार्टी का सिंबल छीनकर खुद को ‘असली तृणमूल’ साबित कर दिया है. ममता बनर्जी के साम्राज्य को छिन्न-भिन्न कर दिया है. आंदोलन के दम पर ढाह दिया वामपंथ का किला इसके साथ ही नेतृत्व के गलियारों में टीएमसी के उत्थान और पतन की चर्चा तेज हो गयी. कभी सड़कों पर लाठियां खाकर, सिंगूर और नंदीग्राम के किसान आंदोलनों के दम पर वामपंथ के 34 साल के किले को ढाह देने वाली पार्टी आखिर कैसे इस कगार पर पहुंच गयी, इसकी पूरी इनसाइड क्रोनोलॉजी बंगाली जनमानस को हैरान करने वाली है. बंगाल की मसीहा बनीं दीदी, 15 साल तक किया शासन दीदी कैसे बंगाल की मसीहा बन गयीं. 15 साल तक राज्य की सत्ता की बागडोर संभालने वाली पार्टी टीएमसी महज 15 दिन में कैसे ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी, उसकी पूरी इनसाइड स्टोरी बतायेंगे. इससे पहले बताते हैं कि पार्टी के बिखरने की शुरुआत कब से और कैसे हुई. इसे भी पढ़ें : कालीघाट की बैठकों के ‘सीक्रेट दस्तावेज’ लीक, रीतब्रत ने पूछे 3 सवाल, सीआईडी खंगालेगी विधायकों का मोबाइल लोकेशन अचानक नहीं मची टीएमसी में तबाही टीएमसी की नेतृत्वक तबाही अचानक नहीं हुई. बहुत ही सुनियोजित तरीके से इसे अंजाम दिया गया. चुनावी नतीजों के तुरंत बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और उत्तराधिकार (Succession) को लेकर सवाल उठने लगे थे. पहली ही सांगठनिक बैठक में विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली और उनके कॉर्पोरेट सलाहकारों (I-PAC) पर हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भड़क उठी सालों से सुलग रही विद्रोह की चिंगारी दूसरे हफ्ते में ममता बनर्जी ने सांगठनिक नियंत्रण वापस पाने के लिए राज्य की सभी कमेटियों को भंग करने और बागियों पर सीआईडी (CID) जांच का दांव चला, तो विद्रोह की चिंगारी, जो टीएमसी में सालों से सुलग रही थी, भड़क गयी. विधायकों ने एकजुट होकर रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में सीधे विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को अपना अलग समर्थन पत्र सौंप दिया और तृणमूल कांग्रेस पर भी दावा ठोंक दिया. पार्टी में मचे गदर के 2 प्रमुख कारण पार्टी के भीतर मचे गदर के 2 सबसे बड़े कारण हैं, जिसकी वजह से विधायकों के सब्र का बांध टूट गया. पहला अभिषेक बनर्जी के सम्मान में खड़े होकर ताली बजाने की परंपरा और दूसरा शोभनदेव चट्टोपाध्याय को लीडर ऑफ ऑपोजीशन बनाने के लिए स्पीकर को लिखी गयी चिट्ठी पर फर्जी हस्ताक्षर. इसे भी पढ़ें : टूट गयी तृणमूल कांग्रेस, रीतब्रत 58 बागी विधायकों के समर्थन से बने विपक्ष के नेता, बोले- ममता मंजूर, अभिषेक नहीं 58 विधायकों की बगावत की वजह और क्रोनोलॉजी टीएमसी की आंतरिक बैठकों में नेताओं के लिए फरमान जारी किया गया कि जब भी अभिषेक बनर्जी बैठक में आयेंगे, तो उनके लिए स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर ताली बजाने) देना है, पार्टी के सीनियर लीडर्स को यह बात नागवार गुजरी. विवाद तब और बढ़ गया, जब शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने वाले पत्र में कई विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर होने की बात सामने आयी. इसके बाद ममता बनर्जी खेमे ने एफआईआर और सीआईडी जांच की धमकी दी, जिसने बागियों को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर कर दिया. बागी खेमे में 17 मुस्लिम विधायकों का शामिल होना और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी का अपनी पार्टी के अल्पसंख्यक कोर वोट बैंक और वफादारों पर से नियंत्रण अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी की रैलियों में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली ‘टॉलीवुड ब्रिगेड’ ने भी कालीघाट से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया. इस तरह जो पार्टी कभी जनता की आवाज बनकर उभरी थी, आज वह अपनी आंतरिक तानाशाही और अहंकार की वजह से इतिहास के सबसे गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है. संघर्ष के दम पर बंगाल की मसीहा बनीं थीं दीदी 1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने कांग्रेस के भीतर मूकदर्शक बने रहने की बजाय बगावत का झंडा बुलंद किया और तृणमूल कांग्रेस का गठन किया. शुरुआती दिनों में यह सिर्फ एक क्षेत्रीय आंदोलन था, जिसका मकसद पश्चिम बंगाल को वाम मोर्चा (Left Front) के शासन से मुक्ति दिलाना था. 2006 से 2008 के बीच सिंगूर में टाटा के नैनो प्रोजेक्ट के खिलाफ भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन और नंदीग्राम में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग ने ममता बनर्जी को सूबे की नेतृत्व का केंद्र बिंदु बना दिया. ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे ने बंगाल के गरीब किसानों, मजदूरों और मध्यवर्ग को दीदी का दीवाना बना दिया. 2011 में ऐतिहासिक बहुमत के साथ टीएमसी सत्ता के शिखर पर पहुंच गयी. TMC Rise and Fall History: कॉर्पोरेट कल्चर ने फिर सड़क पर ला दिया नेतृत्वक विश्लेषक मानते हैं कि टीएमसी के इस अभूतपूर्व पतन की पटकथा उसी दिन लिख दी गयी थी, जब पार्टी ने अपने बुनियादी सांगठनिक चरित्र को बदल दिया. सत्ता में आने के बाद धीरे-धीरे पार्टी की कमान ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के हाथों में जाने लगी. पुराने और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर आई-पैक (I-PAC) जैसी डेटा-ड्रिवेन कॉर्पोरेट कंसल्टेंसी एजेंसियों को टिकट वितरण और सांगठनिक फैसलों का जिम्मा सौंप दिया गया. जो नेता सिंगूर और नंदीग्राम में पुलिस की लाठियां खाकर पार्टी को सत्ता में लाये थे, उन्हें कंप्यूटर के सर्वे और डिजिटल रेटिंग के आधार पर रबर स्टैंप बना दिया गया. बंगाल चुनाव 2026 में पार्टी को

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NTA ने जारी किया UGC NET जून परीक्षा का शेड्यूल, देखें आपका पेपर कब है 

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है. यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है. दो शिफ्ट में होगी परीक्षा 22 -30 जून तक लगातार यूजीसी नेट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. UGC-NET-ScheduleDownload सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी NTA ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं शहर की जानकारी और एग्जाम सेंटर के लिए जानकारी परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे किसी भी तरह के अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें. आप NTA के ऑफिशियल X पेज से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क ऐसे स्टूडेंट्स जिनके मन में किसी प्रकार का सवाल है, वे किसी भी जानकारी के लिए NTA द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं. परीक्षा का शेड्यूल और जानकारी UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. इसमें उम्मीदवारों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने विषय की परीक्षा देनी होगी. यह भी पढ़ें- इग्नू ने शुरू किया e-VidyaBharti छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल  The post NTA ने जारी किया UGC NET जून परीक्षा का शेड्यूल, देखें आपका पेपर कब है  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैभव सूर्यवंशी की हर उपलब्धि के गवाह बनेंगे पिता, श्रीलंका से इंग्लैंड तक की यात्रा करेंगे संजीव

पटना से स्पोर्ट्स पत्रकार धर्मनाथ की रिपोर्ट Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अगला मिशन श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज है. इंडिया ए टीम का हिस्सा बने वैभव पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं. फैंस यह देखने को उत्सुक हैं कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाल मचाने वाला यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करता है. वैभव का हौसला बढ़ाते दिखेंगे पिता संजीव सूर्यवंशी इस खास मौके पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी भी बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए श्रीलंका पहुंचेंगे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सूत्रों के अनुसार, संजीव सूर्यवंशी अपने खर्च पर श्रीलंका जाकर वैभव के मैच देखेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी साथ रहेगा परिवार वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए हिंदुस्तानीय टी20 टीम में चयन होने के बाद परिवार का उत्साह और बढ़ गया है. वैभव के क्रिकेट सफर में उनके पिता हमेशा साथ रहे हैं और घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक उनके कई अहम मुकाबलों के गवाह बने हैं. बीसीसीआई उठाएगा पूरा खर्च बीसीए सूत्रों के मुताबिक, संजीव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी बेटे का मैच देखने जाएंगे. खुद संजीव सूर्यवंशी ने बताया था कि बीसीसीआई अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी है कि वह परिवार के साथ इस दौरे पर जा सकते हैं. इस यात्रा का पूरा खर्च बीसीसीआई उठाएगा. 15 साल 71 दिन की उम्र में हिंदुस्तानीय टीम में मिली जगह वैभव हिंदुस्तानीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्हें 15 साल 71 दिन की उम्र में हिंदुस्तानीय टीम में जगह मिली है. सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 साल 205 दिन की उम्र में स्पोर्ट्सा था. संभवत: वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. यह भी पढ़ें: ‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू The post वैभव सूर्यवंशी की हर उपलब्धि के गवाह बनेंगे पिता, श्रीलंका से इंग्लैंड तक की यात्रा करेंगे संजीव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपये

LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है. LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार कीमत बढ़ी है. बताया जा रहा है कि ईरान संकट और ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में उछाल के कारण प्रशासनी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रविवार (7 जून) से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो चुकी है.  STORY | LPG price hiked by Rs 29 per 14.2-kg cylinder Domestic cooking gas LPG price has been raised by Rs 29 per cylinder, marking the second increase in three months as state-owned fuel retailers continue to grapple with elevated global energy costs. READ:… pic.twitter.com/J8JdPdYby8 — Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026 इससे पहले की गई थी 60 रुपये की बढ़ोतरी एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी 7 मार्च को हुई 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद की गई है. पश्चिम एशिया (ईरान-अमेरिका युद्ध) में चल रहे संघर्ष से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में फ्यूल की कीमतें बढ़ गईं. इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, घरेलू एलपीजी बिक्री पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है, हालांकि इससे नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाएगी. यह भी पढ‍़ें : महंगाई की मार! महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े 1 जून को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े थे होटल, रेस्तरां एवं ढाबों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलावा पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम 1 जून को बढ़ाए गए थे. इस दिन घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर दिल्ली में 3,113.50 रुपये हो चुकी है, जबकि पहले इसकी कीमत 3,071.50 रुपये थी. इससे पहले एक मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, पांच किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर 821.50 रुपये कर दी गई थी.  The post महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपये appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top