Hot News

June 22, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 22 जून का जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 से 27 जून तक इन इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 27 जून तक, जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी इस अवधि के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं. विभाग के अनुसार 22 से 27 जून के बीच छत्तीसगढ़, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में, जबकि 22 से 26 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार, झारखंड के अलावा यहां भी होगी बारिश 22 से 27 जून के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका)और सिक्किम में 22 से 27 जून तक जबकि गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में 22 से 25 जून के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार 22 से 27 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. गुजरात और महाराष्ट्र के अलावा यहां होगी बारिश 22 से 27 जून के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. कोंकण और गोवा में 23 से 27 जून तक अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. यह भी पढ़ें : 21,22,23,24,25,26,27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में पड़ेंगे गरज-चमक के साथ छीटें यूपी का मौसम कैसा रहेगा? मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 से 27 जून के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जून के अलावा 25-27 जून के बीच अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 23 और 24 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि 22 से 25 जून के दौरान अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 21-06-2026 pic.twitter.com/PONBlIKBeC — प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) June 21, 2026 The post मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैदान पर सुरक्षा की धज्जियां उड़ीं! रोहित को छूने की जिद में फैन ने पार की सारी हदें, देखें फिर क्या हुआ…

Rohit Sharma: मैदान पर सुरक्षा की दीवारें तोड़कर रोहित शर्मा तक पहुँचने की यह कोशिश महज़ एक फैन की दीवानगी नहीं, बल्कि उनके प्रति क्रिकेट प्रेमियों के निश्छल और गहरे लगाव की गवाही देती है. जब बात अपने पसंदीदा खिलाड़ी को करीब से देखने या छूने की हो, तो फैंस के लिए मैदान के नियम और दायरे छोटे पड़ ही जाते हैं. After the match at Chepauk Stadium yesterday, when all the players were leaving, a fan ran onto the ground and went straight to Rohit Sharma, falling at his feet just to meet him. The fan was so excited that when he grabbed Rohit, Rohit almost lost his balance and was about to… pic.twitter.com/Nyik2NgFNB — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 21, 2026 सुरक्षा में लगी बड़ी सेंध फैन का रोहित शर्मा के बेहद करीब आ जाना यह साफ करता है कि मैदान की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ी सेंध लगी है. चेपॉक जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए. आज भले ही फैन का इरादा सिर्फ सम्मान देना था, लेकिन कल को यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी में बदल सकती है. मैदान पर ऐसी अत्ति उत्साहित माहौल को तनावपूर्ण बनाती है और स्पोर्ट्स की गरिमा को भी ठेस पहुँचाती है. पूरी तरह स्तब्ध हो गए रोहित शर्मा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक हुए इस वाकये से रोहित शर्मा हक्के-बक्के रह गए और खुद को संभाल नहीं पाए. अगर वहाँ मौजूद साथी खिलाड़ी और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में न आते, तो रोहित गिर सकते थे. क्रिकेट में जहाँ खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे अहम है, वहाँ ऐसी लापरवाही किसी बड़ी शारीरिक चोट की वजह बन सकती है. तुरंत हरकत में आए सुरक्षाकर्मी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशंसक को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया. वीडियो में सफेद यूनिफॉर्म पहने सुरक्षाकर्मी और स्टाफ उसे बाउंड्री लाइन के पार ले जाते दिख रहे हैं. मैच के बाद के कार्यक्रमों में बाधा न आए, इसलिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया. हालांकि, यह घटना क्रिकेट फैंस के चरम ‘पागलपन’ को उजागर करती है, पर साथ ही यह चेतावनी भी देती है कि प्यार जताने का यह असुरक्षित तरीका खिलाड़ियों के लिए कितना जोखिम भरा हो सकता है. इसे भी पढ़े- IND W vs SA W: हरमनप्रीत की 200वें मैच में फीकी पड़ी खुशी, साउथ अफ्रीका ने हिंदुस्तान को हराया The post मैदान पर सुरक्षा की धज्जियां उड़ीं! रोहित को छूने की जिद में फैन ने पार की सारी हदें, देखें फिर क्या हुआ… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top