Hot News

July 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट Ramgarh Chutupalu Valley Accident : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई. हालांकि अब तक किसी के मौत की सूचना नहीं है. लगभग 2 किलोमीटर तक मचाया उत्पात मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था, जिसकी वजह से करीब 2 किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर ट्रेलर चलता रहा. इस दौरान उसने 6 फोर व्हीलर, तीन दोपहिया वाहनों और एक बस को टक्कर मार दी. 15 से 20 लोग घायल, इलाज जारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. बस यात्रियों ने बताई घटना की वजह बस में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. मौके पर पहुंचा प्रशासन, राहत कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है. रामगढ़: चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में 15-20 लोग घायल हुए हैं. पुलिस-प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.#Ramgarh #ChutupaluGhat #RoadAccident #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/pma1sMRYxG — Naya Vichar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 1, 2026 जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है. झारखंड से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई The post रामगढ़ चुटुपालू घाटी हादसा : ट्रेलर ने 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर 2 किलोमीटर तक मचाता रहा उत्पात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हेलमेट से लेकर ग्रॉसरी तक सब आ जाएगा! बड़े बूट स्पेस वाले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली लाइफ बना देंगे आसान

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर लोग बैटरी, रेंज और चार्जिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन रोजाना के इस्तेमाल में एक ऐसा फीचर भी है जो हर दिन काम आता है, और वह है अंडर-सीट स्टोरेज. अगर स्कूटर में हेलमेट, ऑफिस बैग, ग्रोसरी या जरूरी सामान आराम से रखा जा सके तो अलग से बैग टांगने या टॉप बॉक्स लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. हिंदुस्तानीय बाजार में अब कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं जो शानदार रेंज के साथ बड़े बूट स्पेस का भी फायदा देते हैं. बड़ा स्टोरेज क्यों बन रहा है ग्राहकों की पहली पसंद? शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और रोजाना की भागदौड़ के बीच लोग ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर पसंद कर रहे हैं जो ज्यादा प्रैक्टिकल हों. ऑफिस जाने वाले, कॉलेज स्टूडेंट्स और फैमिली यूजर्स के लिए बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज काफी उपयोगी साबित होता है. इसमें हेलमेट के अलावा लैपटॉप, किराने का सामान और अन्य जरूरी चीजें भी आसानी से रखी जा सकती हैं. Bajaj Chetak और Kinetic Green DX EV मजबूत विकल्प क्लासिक डिजाइन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Kinetic Green DX EV अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जहां हेलमेट के साथ शॉपिंग बैग या अन्य सामान भी रखा जा सकता है. वहीं Bajaj Chetak 3001 में 35 लीटर का स्टोरेज दिया गया है. कंपनी ने पहले की तुलना में इसकी उपयोगिता बढ़ाई है. इसमें हेलमेट, ऑफिस बैग और रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है. रेट्रो स्टाइल और बेहतर प्रैक्टिकैलिटी का यह अच्छा मेल माना जा रहा है. Ola S1 Pro Gen 3 और Ather Rizta फैमिली यूजर्स के लिए शानदार Ola S1 Pro Gen 3 में 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इसमें हेलमेट के साथ लैपटॉप बैग और अन्य जरूरी सामान रखने की सुविधा है. यही वजह है कि यह ऑफिस जाने वालों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. दूसरी ओर Ather Rizta को खास तौर पर फैमिली जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें भी 34 लीटर का स्टोरेज मिलता है. कंपनी इसके साथ ऑप्शनल ऑर्गनाइजर बैग भी उपलब्ध कराती है, जिससे छोटे सामान को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: 141km/h की रफ्तार से दौड़ सकता है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी 320KM तक, फीचर्स भी कमाल यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम कीमत वाले EV का कमाल, बिक्री में 51% उछाल, 4 लाख यूनिट पार कर बनाया रिकॉर्ड River Indie देता है सबसे ज्यादा स्टोरेज अगर सिर्फ स्टोरेज की बात करें तो River Indie इस समय सबसे आगे नजर आता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट के साथ काफी अतिरिक्त सामान रखा जा सकता है. इसके अलावा 12 लीटर का फ्रंट ग्लव बॉक्स भी दिया गया है. यानी कुल 55 लीटर स्टोरेज क्षमता इसे अपने सेगमेंट के सबसे प्रैक्टिकल स्कूटर्स में शामिल करती है. कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना रहेगा सबसे समझदारी? अगर आपकी पहली प्राथमिकता ज्यादा स्टोरेज है तो River Indie सबसे मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है. वहीं Ather Rizta और Ola S1 Pro Gen 3 उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो फैमिली इस्तेमाल और डेली कम्यूट के लिए संतुलित पैकेज चाहते हैं. Bajaj Chetak 3001 और Kinetic Green DX EV उन ग्राहकों को पसंद आ सकते हैं जो स्टाइल के साथ उपयोगिता से भी समझौता नहीं करना चाहते. खरीदने से पहले अपने रोजाना के इस्तेमाल, बजट और स्टोरेज की जरूरत को जरूर ध्यान में रखें. यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ फीचर्स पर मत जाएं, ये 5 छिपी हुई सच्चाइयां पहले जरूर जान लें यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज देते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, कीमत 1 लाख से भी कम The post हेलमेट से लेकर ग्रॉसरी तक सब आ जाएगा! बड़े बूट स्पेस वाले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डेली लाइफ बना देंगे आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं… इंडस्ट्री में 26 साल बिताने के बाद ऐसा क्यों बोले अभिषेक बच्चन

Abhishek Bachchan On Not Getting Work: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं. साल 2000 में उन्होंने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया था. अब बिग बी के बेटे ने अपनी जर्नी को लेकर बात की. Abhishek Bachchan Comfortable In Front Of Camera: कैमरे पर तरह कंफर्टेबल रहते हैं अभिषेक बच्चन ईटाइम्स संग बातचीत में अभिषेक बच्चन ने बताया कि एक्टर के तौर पर उनमें सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह कैमरे के सामने पहले से कहीं ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, “जब मैंने शुरुआत की थी, तब कैमरे के सामने थोड़ा असहज रहता था, लेकिन अब मैं पूरी तरह कंफर्टेबल हूं.” View this post on Instagram A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) Abhishek Bachchan Scared About Getting Work: काम मिलने को लेकर अभिषेक बच्चन के मन में रहता था डर उन्होंने आगे कहा, “जब आप खुद के साथ कॉन्फिडेंट हो जाते हैं, तब सही फैसले लेना आसान हो जाता है. अब मुझे साफ पता होता है कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं, लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में हर नए कलाकार की तरह मेरे मन में भी यह डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं. इसलिए जो भी काम मिलता था, उसे कर लेता था.” View this post on Instagram A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) Abhishek Bachchan On Other Actors: दूसरे एक्टर्स पर क्या बोले अभिषेक बच्चन दूसरे एक्टर्स की सफलता पर अभिषेक ने कहा, “मेरे फैसलों में पहले से ज्यादा भरोसा है. अगर मुझे लगता है कि कोई काम नहीं करना, तो मैं बिना हिचक मना कर देता हूं. यह आत्मविश्वास, एक्सपीरियंस और समय के साथ आया है, जिसका असर मेरे काम पर भी दिखता है. मैंने कभी यह नहीं सोचा कि दूसरा एक्टर क्या कर रहा है. अपनी एक्टिंग को लेकर बस सोचता हूं कि क्या मैं इस किरदार को अच्छी तरह निभा पाऊंगा.” यह भी पढ़ें- ट्रैफिक सिग्नल पर फैन की बात सुन हैरान रह गए अभिषेक बच्चन, बोले- पहले कभी नहीं हुआ ऐसा यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने राजा शिवाजी के लिए क्यों नहीं मांगी फीस? बोले- कला दिल से शुरू होती है The post डर रहता था कि काम मिलेगा या नहीं… इंडस्ट्री में 26 साल बिताने के बाद ऐसा क्यों बोले अभिषेक बच्चन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका ने भारत को दी राहत, रूस से जुड़े प्रतिबंधों की लिस्ट से हटाई 4 भारतीय कंपनियां

US sanctions : अमेरिका द्वारा हिंदुस्तान की चार कंपनियों को राहत देने से इन कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कारोबार और वित्तीय लेन-देन पर पहले से लगी कई पाबंदियां खत्म हो सकती हैं. अमेरिका के इस फैसले से दोनों देशों के संबंधों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. किन कंपनियों को मिली राहत जिन हिंदुस्तानीय कंपनियों के नाम प्रतिबंध सूची से हटाए गए हैं, उनमें हैदराबाद की RRG Engineering Technologies Pvt. Ltd., Lokesh Machines Ltd., अहमदाबाद की Galaxy Bearings Ltd. और दिल्ली की Shaurya Aeronautics Pvt. Ltd. शामिल हैं. ये कंपनियां पहले रूस से जुड़े मामलों के कारण अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आई थीं. क्यों लगाया गया था प्रतिबंध इन चारों हिंदुस्तानीय कंपनियों को पहले अमेरिकी Executive Order 14024 के तहत प्रतिबंधित किया गया था. यह आदेश रूस से जुड़े कारोबार और गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए बनाया गया है. इस वजह से इन कंपनियों को अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था और कुछ अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. OFAC ने और क्या कहा अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने बताया कि उसने जनवरी से मार्च 2026 के दौरान Trade Sanctions Reform and Export Enhancement Act (TSRA) के तहत जारी लाइसेंसों की तिमाही रिपोर्ट भी जारी की है. साथ ही, SDN सूची में कई नए नाम जोड़े गए और कुछ पुराने नाम हटाए गए हैं. हिंदुस्तान के लिए क्या है इसका मतलब हिंदुस्तानीय ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इन कंपनियों के नाम प्रतिबंध सूची से हटने से हिंदुस्तान-अमेरिका व्यापार संबंधों को सकारात्मक संदेश मिलेगा. इससे संबंधित कंपनियों के लिए विदेशी निवेश, बैंकिंग और वैश्विक व्यापार करना पहले की तुलना में आसान हो सकता है. हालांकि, रूस से जुड़े प्रतिबंधों पर अमेरिका की सख्त नीति अभी भी जारी रहेगी. The post अमेरिका ने हिंदुस्तान को दी राहत, रूस से जुड़े प्रतिबंधों की लिस्ट से हटाई 4 हिंदुस्तानीय कंपनियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज

Top Short Term Courses: आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए हमेशा महंगी डिग्री या लाखों रुपये की फीस वाले कोर्स करना जरूरी नहीं है. अगर सही स्किल सीखी जाए, तो कम खर्च में भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है. कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं, जिनकी फीस 50,000 रुपये से कम होती है और इन्हें पूरा करने के बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कोर्स (Top Short Term Courses) के बारे में. 1. डिजिटल मार्केटिंग आज लगभग हर कंपनी अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स और कंटेंट मार्केटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. कई संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह कोर्स 20,000 से 50,000 रुपये के बीच मिल जाता है. शुरुआत में 25,000 से 40,000 रुपये महीने तक की नौकरी मिल सकती है. PC: Freepik 2. ग्राफिक डिजाइनिंग (Top Short Term Courses) अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें पोस्टर, लोगो, सोशल मीडिया डिजाइन और ब्रांडिंग से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. इस कोर्स की फीस आमतौर पर 15,000 से 40,000 रुपये के बीच होती है. अनुभव बढ़ने के साथ कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है. PC: Freepik 3. डेटा एनालिटिक्स डेटा एनालिटिक्स आज सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है. इसमें डेटा को समझना, रिपोर्ट बनाना और बिजनेस से जुड़े फैसलों में मदद करना सिखाया जाता है. शुरुआती स्तर के कई सर्टिफिकेट कोर्स 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इस क्षेत्र में अच्छी कंपनियों में आकर्षक पैकेज मिलने की संभावना रहती है. कोर्स पूरा करने और Excel, SQL व Tableau जैसी स्किल्स सीखने के बाद शुरुआती सैलरी 4 से 6 लाख सालाना तक हो सकती है.  PC: Freepik 4. UI/UX डिजाइन मोबाइल ऐप और वेबसाइट बनाने वाली कंपनियों में UI/UX डिजाइनर की काफी मांग है. इस कोर्स में यूजर एक्सपीरियंस और इंटरफेस डिजाइन करना सिखाया जाता है. कई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 30,000 से 50,000 रुपये के बीच यह कोर्स कराते हैं. स्किल अच्छी होने पर शुरुआती सैलरी भी काफी बेहतर हो सकती है. PC: Social Media 5. वेब डेवलपमेंट  कोडिंग और वेबसाइट बनाना सीखकर आप फुल-स्टैक या फ्रंट-एंड डेवलपर बन सकते हैं. 20,000 से 40,000 रुपये के कोर्सेज करके आप फ्रीलांसिंग या फुल-टाइम जॉब से महीने के 40 हजार से 50 हजार रुपये आराम से कमा सकते हैं.   PC: Freepik Top Short Term Courses: कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर चेक लें कि इंस्टीट्यूट मान्यता प्राप्त है या नहीं. केवल कम फीस देखकर कोर्स न चुनें, बल्कि यह भी देखें कि वहां प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा मिल रही है या नहीं. साथ ही, अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही करियर का चुनाव करें. यह भी पढ़ें: CSE छोड़ दूसरी ब्रांच चुन रहे JEE टाॅप रैंकर, IIT में एडमिशन का बदल रहा ट्रेंड, VC ने भी बताई बड़ी वजह The post 50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज

Top Short Term Courses: आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए हमेशा महंगी डिग्री या लाखों रुपये की फीस वाले कोर्स करना जरूरी नहीं है. अगर सही स्किल सीखी जाए, तो कम खर्च में भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है. कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं, जिनकी फीस 50,000 रुपये से कम होती है और इन्हें पूरा करने के बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कोर्स (Top Short Term Courses) के बारे में. 1. डिजिटल मार्केटिंग आज लगभग हर कंपनी अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाना चाहती है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स और कंटेंट मार्केटिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. कई संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह कोर्स 20,000 से 50,000 रुपये के बीच मिल जाता है. शुरुआत में 25,000 से 40,000 रुपये महीने तक की नौकरी मिल सकती है. PC: Freepik 2. ग्राफिक डिजाइनिंग (Top Short Term Courses) अगर आपको क्रिएटिव काम पसंद है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें पोस्टर, लोगो, सोशल मीडिया डिजाइन और ब्रांडिंग से जुड़े काम सिखाए जाते हैं. इस कोर्स की फीस आमतौर पर 15,000 से 40,000 रुपये के बीच होती है. अनुभव बढ़ने के साथ कमाई भी तेजी से बढ़ सकती है. PC: Freepik 3. डेटा एनालिटिक्स डेटा एनालिटिक्स आज सबसे तेजी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है. इसमें डेटा को समझना, रिपोर्ट बनाना और बिजनेस से जुड़े फैसलों में मदद करना सिखाया जाता है. शुरुआती स्तर के कई सर्टिफिकेट कोर्स 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इस क्षेत्र में अच्छी कंपनियों में आकर्षक पैकेज मिलने की संभावना रहती है. कोर्स पूरा करने और Excel, SQL व Tableau जैसी स्किल्स सीखने के बाद शुरुआती सैलरी 4 से 6 लाख सालाना तक हो सकती है.  PC: Freepik 4. UI/UX डिजाइन मोबाइल ऐप और वेबसाइट बनाने वाली कंपनियों में UI/UX डिजाइनर की काफी मांग है. इस कोर्स में यूजर एक्सपीरियंस और इंटरफेस डिजाइन करना सिखाया जाता है. कई ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 30,000 से 50,000 रुपये के बीच यह कोर्स कराते हैं. स्किल अच्छी होने पर शुरुआती सैलरी भी काफी बेहतर हो सकती है. PC: Social Media 5. वेब डेवलपमेंट  कोडिंग और वेबसाइट बनाना सीखकर आप फुल-स्टैक या फ्रंट-एंड डेवलपर बन सकते हैं. 20,000 से 40,000 रुपये के कोर्सेज करके आप फ्रीलांसिंग या फुल-टाइम जॉब से महीने के 40 हजार से 50 हजार रुपये आराम से कमा सकते हैं.   PC: Freepik Top Short Term Courses: कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर चेक लें कि इंस्टीट्यूट मान्यता प्राप्त है या नहीं. केवल कम फीस देखकर कोर्स न चुनें, बल्कि यह भी देखें कि वहां प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा मिल रही है या नहीं. साथ ही, अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही करियर का चुनाव करें. यह भी पढ़ें: CSE छोड़ दूसरी ब्रांच चुन रहे JEE टाॅप रैंकर, IIT में एडमिशन का बदल रहा ट्रेंड, VC ने भी बताई बड़ी वजह The post 50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मानसून पड़ेगा कमजोर, जुलाई में सामान्य से कम बारिश और ज्यादा गर्मी का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, इस साल जुलाई के महीने में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने अनुमान जताया है कि पूरे महीने में बारिश दीर्घकालिक औसत (LPA) का करीब 94% रह सकती है. यह अनुमान ऐसे समय आया है, जब जून का महीना पिछले 125 सालों में पांचवां सबसे सूखा जून रहा, जिससे अच्छी बारिश की उम्मीदों को झटका लगा है. आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि जुलाई में देश के बड़े हिस्से में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है, जिससे खरीफ फसलों को लेकर चिंता बढ़ेगी. प्रशासनी आंकड़ों के मुताबिक, देश में खरीफ की आधे से ज्यादा खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है और कई राज्यों में बुवाई पहले ही देर से शुरू हुई है. ऐसे में कम बारिश और ज्यादा गर्मी पड़ने की समाचार किसानों के लिए अच्छी नहीं है. मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी? बारिश को लेकर आईएमडी प्रमुख ने क्या कहा ? आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, पूर्वी-मध्य हिंदुस्तान और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने जुलाई महीने के शुरुआती 7 से 10 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. जुलाई होता है मानसून का सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना आमतौर पर जुलाई हिंदुस्तान में मानसून का सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना होता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में औसतन 280.4 मिमी बारिश होती है, जो पूरे मानसून की करीब 32% बारिश के बराबर है. वहीं जून में सामान्य तौर पर 165.3 मिमी बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस साल जून में केवल 99.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 40% कम है. इसी वजह से जून 2026, साल 1901 के बाद पांचवां सबसे सूखा जून बन गया. 2014 के बाद यह सबसे सूखा जून रहा, जबकि रिकॉर्ड में सबसे सूखा जून 2009 का था. इस साल केवल 87.6 मिमी बारिश हुई थी. यह भी पढ़ें : मौसम: इन राज्यों में 1 जुलाई से शुरू होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, जून में बारिश की बड़ी कमी के पीछे कई वजहें रहीं. सबसे अहम कारण यह रहा कि इस दौरान कम दबाव वाले सिस्टम नहीं बने, जिसके कारण आमतौर पर बारिश होती है. इसके अलावा, प्रशांत महासागर में एल नीनो का असर दिखने लगा, जो मानसून को कमजोर करता है. The post मानसून पड़ेगा कमजोर, जुलाई में सामान्य से कम बारिश और ज्यादा गर्मी का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, 163 अंकों की छलांग से चमका सेंसेक्स, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा

Indian Stock Market: लगातार दो कारोबारी सेशन्स की गिरावट के बाद बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की. कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई और शुरुआती घंटों में सेंसेक्स 160 अंकों से ज्यादा और निफ्टी 50 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर मानसून की चिंता अभी भी इन्वेस्टर्स के बीच बनी हुई है. बाजार की शुरुआत कैसी रही? बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 76,545.21 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सेशन में यह 76,478.67 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 ने 23,897.65 पर शुरुआत की, जो पिछले बंद स्तर 23,865.75 से ऊपर था. मुख्य बाजार की स्थिति को आप नीचे दी गई टेबल से समझ सकते हैं: इंडेक्स ओपनिंग मौजूदा स्तर बढ़त सेंसेक्स 76,545.21 76,641.95 +163.28 अंक (+0.21%) निफ्टी 50 23,897.65 23,916.20 +50.45 अंक (+0.21%) इस बढ़त से लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद इन्वेस्टर्स को कुछ राहत मिली. किन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी? शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. बढ़त वाले प्रमुख शेयर इटर्नल टाइटन हिंदुस्तान यूनिलीवर इन्फोसिस TCS रिलायंस इंडस्ट्रीज मारुति ITC एक्सिस बैंक हिंदुस्तानी एयरटेल इंडिगो गिरावट वाले प्रमुख शेयर NTPC ट्रेंट SBI HCL टेक बजाज फाइनेंस सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी मीडिया सबसे बड़ा गेनर रहा और इसमें 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. वहीं निफ्टी ब्रॉड मार्केट के सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. बाजार में उतार-चढ़ाव मापने वाला India VIX करीब 2.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. रुपया, सोना और कच्चे तेल का क्या हाल रहा? बाजार के साथ-साथ अन्य एसेट क्लास में भी हलचल देखने को मिली. रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.66 पर लगभग सपाट खुला. स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 0.6% गिरकर 3,981.69 डॉलर प्रति औंस रही. ब्रेंट क्रूड लगभग 73.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. सोने में गिरावट की वजह अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर कमजोर उम्मीदें और अमेरिकी ब्याज दरों में आगे बढ़ोतरी की आशंका को माना जा रहा है. आगे बाजार पर किन बातों की रहेगी नजर? बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार, साल 2026 के दूसरे छह महीनों में बाजार की दिशा कई बड़े आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी. उनका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें पहले के मुकाबले काफी नीचे आ गई हैं, जिससे हिंदुस्तान जैसे तेल इम्पोर्ट करने वाले देशों को राहत मिल सकती है. इससे आने वाली तिमाहियों में कंपनियों के मुनाफे में सुधार की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि साल की पहली छमाही में ग्लोबल मार्केट्स, खासकर अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तेजी देखने को मिली, जबकि हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश की निकासी और ऊंचे वैल्यूएशन के कारण दबाव बना रहा. ऐसे में आने वाले दिनों में इन्वेस्टर्स की नजर वैश्विक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेश के रुख पर बनी रहेगी.  ये भी पढ़ें: 19 किलो LPG सिलेंडर हुआ ₹183.50 सस्ता, जानिए आपके शहर का क्या है नया रेट The post दो दिन बाद बाजार में लौटी रौनक, 163 अंकों की छलांग से चमका सेंसेक्स, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान पर पहले किए गए हमलों ने इजरायल को परमाणु तबाही से बचा लिया. उन्होंने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल तीसरी बार भी ईरान पर सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा. उनके बयान से संकेत मिला है कि इजरायल अभी भी सैन्य ऑप्शन खुला रखे हुए है. तुर्की की प्रशासनी न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल किसी पर निर्भर नहीं रहेगा. जरूरत पड़ने पर अपने दम पर कार्रवाई करेगा. नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो ईरान के खिलाफ एक और मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है. अनादोलु के अनुसार, नेतन्याहू ने इजरायल के चैनल 14 को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है. नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के मामले में हमने खुद को परमाणु बमों से बचा लिया. उन्होंने आगे चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो तीसरी बार भी कार्रवाई की जाएगी. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी अहम दौर में यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी अहम दौर में पहुंच चुकी है. दोनों देश शुरुआती सीजफायर समझौते को एक बड़े नेतृत्वक समाधान (तनाव खत्म करने का रास्ता) में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. बातचीत का मकसद तनाव और जंग को खत्म करना, लगाए गए बैन में ढील देना, परमाणु मुद्दों पर सहमति बनाना और पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा व्यवस्था को स्थिर करना है. यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप को भाव नहीं दे रहा ईरान, दोहा बैठक के दावे पर आया तेहरान का रिएक्शन हालांकि, इजरायल कई बार साफ कर चुका है कि वह खुद को ऐसे किसी भी समझौते से बंधा हुआ नहीं मानता, जो उसकी नजर में ईरान को सैन्य या परमाणु क्षमताओं से लैस देखना चाहता है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में दोबारा तनाव बढ़ना किसी के हित में नहीं होगा. The post ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना कोचिंग, सिर्फ इंटरनेट से की UPSC की तैयारी, चौथे प्रयास में हासिल की AIR 346

Somya Jain UPSC Topper: यूपीएससी की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों युवा बड़े-बड़े कोचिंग सेंटरों में लाखों रुपये खर्च करते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश की सौम्या जैन ने कुछ अलग ही कर दिखाया. सौम्या ने बिना किसी महंगे कोचिंग क्लास के, घर पर रहकर इंटरनेट की मदद से तैयारी की और यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 346 हासिल की. यह सफलता उन्हें अपने चौथे प्रयास में मिली.  Somya Jain UPSC Topper: छोटे शहर से शुरुआत और भाषा का बदलाव सौम्या का सफर मध्य प्रदेश के एक छोटे से जिले दमोह से शुरू हुआ था. कक्षा 9वीं तक की पढ़ाई उन्होंने हिंदी मीडियम से की, जो कि छोटे शहरों के आम बच्चों की तरह ही थी. लेकिन असली बदलाव कक्षा 10वीं में आया जब वह भोपाल आ गईं. यहां उन्होंने हिंदी से इंग्लिश मीडियम में स्विच किया. किसी भी छात्र के लिए अचानक अपनी पढ़ाई का माध्यम बदलना आसान नहीं होता, लेकिन सौम्या ने इस बदलाव को स्वीकार किया और आगे बढ़ती रहीं. बाद में उन्होंने सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया, जो आगे चलकर यूपीएससी में उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट भी बना. दोस्त की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी शुरुआत में सौम्या (Somya Jain UPSC Topper) का सपना सिविल सर्वेंट बनने का नहीं था. कॉलेज के दिनों में उनके एक पक्के दोस्त ने, जो खुद स्टेट सिविल सर्विस के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम कर रहे थे, उन्हें यूपीएससी के बारे में बताया. उन्होंने सौम्या को समझाया कि एक ब्यूरोक्रेट बनकर वह समाज में क्या बदलाव ला सकती हैं. बस, यहीं से सौम्या के मन में एक सपना जागा और उन्होंने ठान लिया कि उन्हें इसी रास्ते पर आगे बढ़ना है. Somya Jain UPSC Topper (Instagram) बिना कोचिंग, सिर्फ इंटरनेट और सेल्फ-स्टडी जब लोग UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली जाते हैं, तब सौम्या (Somya Jain UPSC Topper) ने अपने घर की चारदीवारी को ही अपनी कर्मभूमि बनाया. उनकेस्ट्रेटेजी बहुत साधारण थी: यूट्यूब के फ्री वीडियो, टॉपर्स के इंटरव्यू और इंटरनेट पर मौजूद स्टडी मटेरियल. उन्होंने किसी कोचिंग की मदद नहीं ली, बस इंटरव्यू के समय मॉक टेस्ट देने के लिए वह दिल्ली गई थीं. घर पर अकेले पढ़ना कई बार मानसिक रूप से थका देता है, लेकिन उनकी बहन (जिन्होंने 2022 में एमपी पीएससी क्लियर किया था) उनके साथ तैयारी कर रही थीं, जिससे सौम्या को बड़ा संबल मिला. उतार-चढ़ाव भरा रहा चार सालों का सफर सौम्या का यह सफर सीधा नहीं था. 2022 के पहले ही प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंच गईं, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया. इसके बाद 2023 में वह प्रिलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं. यह उनके लिए बहुत बड़ा झटका था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. साल 2024 में उनका सिलेक्शन इंडियन डिफेंस एकाउंट्स सर्विस (IDAS) के लिए हुआ. आखिरकार, यूपीएससी 2025 में उन्हें 346वीं रैंक प्राप्त हुआ.  UPSC Mains Strategy: क्या है सौम्या जैन की ‘One Extra Mark’ रणनीति?  अपनी कमियों को सुधारने के लिए सौम्या ने एक खास रणनीति अपनाई. उन्होंने अपने नोट्स पूरी तरह बदल दिए. उनका फोकस था कि मेन्स परीक्षा में हर आंसर दूसरों से अलग दिखना चाहिए. उन्होंने खुद से वादा किया कि वह हर आंसर में कुछ ऐसा अनोखा पॉइंट, उदाहरण या सोशियोलॉजिकल थिंकर का नाम जोड़ेंगी, जिससे उन्हें दूसरों से ‘एक नंबर ज्यादा’ मिल सके. इसी सोच ने उनके स्कोर को बदल कर रख दिया. यह भी पढ़ें: पिता की हत्या, गरीबी से लड़ाई, अनाज बेचकर की पढ़ाई और बने IPS The post बिना कोचिंग, सिर्फ इंटरनेट से की UPSC की तैयारी, चौथे प्रयास में हासिल की AIR 346 appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top