Hot News

July 1, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kitchen Tips: फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाते हैं? पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

Kitchen Tips: आजकल की बिजी लाइफ में कई लोग एक बार में ज्यादा खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं. बाद में जरूरत पड़ने पर उसी खाने को गर्म करके खा लेते हैं. इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. यह आदत खाने की क्वालिटी के साथ-साथ आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती है. अगर खाना सही तरीके से स्टोर और गर्म न किया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बचा हुआ खाना कितनी बार गर्म करना चाहिए और उसे सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है. क्या फ्रिज में रखा खाना दोबारा गर्म करना ठीक है? फ्रिज में रखा खाना दोबारा गर्म करके खाया जा सकता है. लेकिन कोशिश करें कि पूरे खाने को बार-बार गर्म न करें. जितनी मात्रा में खाना हो, सिर्फ उतना ही निकालकर गर्म करें. इससे बाकी खाना सुरक्षित रहता है और बार-बार गर्म करने की जरूरत भी नहीं पड़ती. खाना गर्म करने का सही तरीका क्या है? Image – ai generated खाना सिर्फ ऊपर से गर्म नहीं होना चाहिए, बल्कि अंदर तक अच्छी तरह गर्म होना जरूरी है. दाल, सब्जी, ग्रेवी और चावल जैसी चीजों को गर्म करते समय ध्यान रखें कि हर हिस्सा बराबर गर्म हो जाए. अगर माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बीच में एक बार खाना चला दें, ताकि गर्मी हर हिस्से तक पहुंच सके. बार-बार खाना गर्म करने से क्या नुकसान हो सकता है? एक ही खाने को कई बार गर्म करने से उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है. साथ ही कुछ जरूरी पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं. अगर खाना लंबे समय तक बाहर रखा गया हो या सही तरीके से स्टोर न किया गया हो, तो उसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. ऐसे खाने को खाने से पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग या दूसरी पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. खाना फ्रिज में रखने का सही तरीका बचा हुआ खाना ज्यादा देर तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें. हल्का ठंडा होने के बाद उसे ढक्कन वाले साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. फ्रिज का तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होना चाहिए. अगर खाना ज्यादा है, तो उसे छोटे-छोटे कंटेनर में रखें. इससे जरूरत के हिसाब से खाना निकालना आसान होगा और पूरा खाना बार-बार गर्म नहीं करना पड़ेगा. किन चीजों को बार-बार गर्म करने से बचें? Image – ai genertaed पके हुए चावल चिकन और मीट अंडे से बने व्यंजन दूध और डेयरी से बनी चीजें क्रीम वाली डिश खाना गर्म करते समय इन बातों का रखें ध्यान जितना खाना खाना है, सिर्फ उतना ही गर्म करें. माइक्रोवेव में गर्म करते समय बीच में एक बार खाना चला दें. अगर खाने की गंध, रंग या स्वाद बदल गया है, तो उसे खाने से बचें. बहुत पुराने या कई दिनों से रखे हुए खाने का इस्तेमाल न करें. खाने को बार-बार फ्रिज से निकालकर गर्म करने और फिर वापस रखने की आदत से बचें. यह भी पढ़ें: बरसात में बेसन, सूजी और मैदा नहीं होगा खराब, बस अपनाएं ये आसान तरीके The post Kitchen Tips: फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाते हैं? पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट

Akshay Kumar Fitness: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं. 58 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती और ऊर्जा लोगों को हैरान कर देती है. कई लोग सोचते हैं कि उनकी फिटनेस का राज घंटों जिम में पसीना बहाना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस को लेकर कई बातें बताईं थी. जिम से ज्यादा एक्टिव लाइफस्टाइल पर भरोसा अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें जिम जाना ज्यादा पसंद नहीं है. वे मानते हैं कि शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना सक्रिय रहना ज्यादा जरूरी है. इसलिए वे अपनी दिनचर्या में ऐसी गतिविधियां शामिल करते हैं, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती हैं. ये एक्सरसाइज करते हैं अक्षय कुमार फिट रहने के लिए अक्षय कुमार पुश-अप्स, पुल-अप्स और स्क्वाट्स जैसी आसान एक्सरसाइज करते हैं. इसके अलावा वे दौड़ना, तैराकी करना और साइकिल चलाना भी पसंद करते हैं. उनका मानना है कि ये गतिविधियां शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ स्टैमिना भी बढ़ाती हैं. वे योग और स्ट्रेचिंग के लिए भी समय निकालते हैं, जिससे शरीर लचीला और एक्टिव बना रहता है. खानपान में रखते हैं अनुशासन अक्षय कुमार अपनी डाइट को लेकर भी काफी सख्त हैं. वे समय पर खाना खाते हैं और देर रात खाने से बचते हैं. उनका मानना है कि सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है. उनकी डाइट में अंडे, दूध, बादाम, अखरोट, ब्राउन राइस और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल रहती हैं. वहीं जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से वे दूरी बनाए रखते हैं. सप्लीमेंट्स से ज्यादा अच्छे खाने को देते हैं महत्व अक्षय कुमार का मानना है कि फिट रहने के लिए केवल प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट्स पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद ज्यादा जरूरी है. वे लोगों को सलाह देते हैं कि कोई भी कठिन एक्सरसाइज या वेट ट्रेनिंग हमेशा सही तरीके और विशेषज्ञ की सलाह के साथ करनी चाहिए. फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र अक्षय कुमार के अनुसार फिट रहने का सबसे आसान तरीका है रोजाना सक्रिय रहना, समय पर खाना खाना और अच्छी दिनचर्या अपनाना. उनका मानना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मदद करती हैं. यह भी पढ़ें: पैरेंटिंग टिप्स: हर माता-पिता को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, बच्चों में अपने आप आएंगे अच्छे संस्कार The post 58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फैंस ने पुकारा नाम तो शर्म से लाल हुए वैभव, इंटरनेट पर छाया ये क्यूट वीडियो

Vaibhav Viral Video: आज के दौर में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा उभरता हुआ नाम बन चुके हैं, जिनकी लोकप्रियता किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है. युवा बल्लेबाज जहाँ भी जाते हैं, प्रशंसकों की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती है. वैभव भी अक्सर अपने फैंस के इस अटूट प्रेम का सम्मान करते नजर आते हैं. इस समय, 15 वर्षीय यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फैंस ने उत्साह में उनका नाम पुकारा, वैभव थोड़े शरमा गए और अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए. Vaibhav sooryavanshi was doing warm up and girls started screaming his name and he instantly cover his face like ‘noo not today’😂 Certified pookie moment from Vaibhav.🙈 pic.twitter.com/MHbxm2tqfF — Drashti CSKian 💛 (@drashtisingh07) June 30, 2026 वार्म-अप के दौरान हुआ दिलचस्प वाकया वायरल हो रहे वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर वार्म-अप करते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान स्टैंड या मैदान के किनारे मौजूद कुछ दर्शक, जिनमें कुछ लड़कियाँ भी शामिल बताई जा रही हैं, लगातार उनका नाम पुकारने लगते हैं. जैसे-जैसे आवाज़ें तेज होती जाती हैं और उनका ध्यान उस ओर जाता है, वैभव का रिएक्शन बेहद सहज और स्वाभाविक नजर आता है. उनका यह हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज़ ही वीडियो को खास बना देता है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शर्मीला रिएक्शन बना चर्चा का विषय वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव हल्का सा असहज महसूस करते हैं और तुरंत अपनी हुडी का हुड ऊपर खींच लेते हैं, जिससे उनका चेहरा काफी हद तक ढक जाता है. यह पल इतना नेचुरल और मासूम था कि सोशल मीडिया यूज़र्स इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि उनका यह रिएक्शन दिखाता है कि वह न सिर्फ टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, बल्कि जमीन से जुड़े और विनम्र स्वभाव के भी हैं. युवाओं के नए आइकन बन रहे वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी हाल के समय में अपनी प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रतिभा के दम पर लगातार क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. युवा खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम तेजी से उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में शामिल किया जाता है. मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ इस तरह के हल्के-फुल्के और वायरल पल भी उनकी लोकप्रियता को एक नया आयाम दे रहे हैं. खासकर युवा दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इज़ाफा देखा जा रहा है, जिससे वह नई पीढ़ी के पसंदीदा क्रिकेटरों में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं. वैभव को क्यों करना होगा इंतजार वैभव सूर्यवंशी की असाधारण प्रतिभा ने हर हिंदुस्तानीय क्रिकेट प्रशंसक का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हर कोई इस युवा सनसनी को जल्द से जल्द हिंदुस्तानीय जर्सी में स्पोर्ट्सते हुए देखना चाहता है. हालांकि, टीम प्रबंधन फिलहाल किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है. इंग्लैंड के विरुद्ध आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदुस्तानीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस स्थिति पर पूर्ण विराम लगा दिया. अय्यर ने स्पष्ट किया कि फैंस को अभी वैभव के डेब्यू के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानीय टीम का टॉप-ऑर्डर वर्तमान में बेहद संतुलित है, जिसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे अनुभवी और निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में वैभव को अपनी बारी के लिए अभी और इंतजार करना होगा. इसे भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय? एक वायरल पोस्ट ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें The post फैंस ने पुकारा नाम तो शर्म से लाल हुए वैभव, इंटरनेट पर छाया ये क्यूट वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभेंदु अधिकारी ने सेंट्रल कोलकाता में लगाया धारा 163, बंगाल सरकार के फैसले पर भड़की तृणमूल कांग्रेस

मुख्य बातें कोलकाता पुलिस का क्या है दिशा- निर्देश तृणमूल कांग्रेस ने धारा 163 लागू करने का किया विरोध महुआ बोली- एक दिन हम जरूर आज़ाद होंगे Section 163 in Kolkata: कोलकाता : विक्टोरिया हाउस के सामने 21 जुलाई को शहीद दिवस नहीं मनाया जा जायेगा. कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट और रितब्रत गुट दोनों की अपील खारिज कर दी है. इतना ही नहीं कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने उस क्षेत्र में अगले दो महीनों के लिए हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है. निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से 30 अगस्त के बीच मध्य कोलकाता के उस इलाके में चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कोलकाता पुलिस का क्या है दिशा- निर्देश मध्य कोलकाता में धारा 163 लागू करते हुए, कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उस क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं, जिससे उस क्षेत्र की शांति भंग हो सकती है. जनहित में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, उस क्षेत्र में 60 दिनों के लिए हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की जा रही है. यह धारा 2 जुलाई से 30 अगस्त तक लागू रहेगी. इस दौरान 5 या अधिक व्यक्तियों का गैरकानूनी जमावड़ा प्रतिबंधित है. लाठी और अन्य खतरनाक हथियारों के साथ इकट्ठा होना भी मना है. तृणमूल कांग्रेस ने धारा 163 लागू करने का किया विरोध ममता समर्थक तृणमूल ने कोलकाता पुलिस के इस निर्देश के खिलाफ अदालत जाने की धमकी दी है. सेरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- मध्य कोलकाता में धारा 163 लागू कर दी गई है. कोई भी सभा या जुलूस नहीं निकलेगा. पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. यह पूरी तरह से गैरकानूनी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नेतृत्वक और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों से डरते हैं. कानून तोड़ने का यह आंदोलन सिर्फ कानून तोड़ने के लिए है. हम आने वाले दिनों में इस आदेश के खिलाफ अदालत जरूर जाएंगे. हम मुकदमा दायर करेंगे. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें महुआ बोली- एक दिन हम जरूर आज़ाद होंगे कृष्णानगर से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा- नए लोग आ गए हैं. वे जबरदस्त ताकत दिखा रहे हैं. एक-दो महीने बीतने दीजिए. देश में अभी भी न्याय व्यवस्था है. जब तक न्याय व्यवस्था है, हम एक दिन जरूर आज़ाद होंगे. हम दोनों स्तरों पर इसका मुकाबला करेंगे. नेतृत्वक और कानूनी दोनों तरह से. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. जनता के लोकतांत्रिक आंदोलन को इस तरह रोका नहीं जा सकता. Also Read: पश्चिम बंगाल में अफसरों की गाड़ियों का लोगो, विश्व बांग्ला की जगह अब दिखेगा अशोक चक्र The post शुभेंदु अधिकारी ने सेंट्रल कोलकाता में लगाया धारा 163, बंगाल प्रशासन के फैसले पर भड़की तृणमूल कांग्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja On Cheating In Marriage: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी और यूट्यूबर सुनीता आहूजा रियलिटी शो लॉकअप: सच या सजा में नजर आ रही हैं. यहां वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. शो के चौथे एपिसोड में भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए. Sunita Breaks Silence on Cheating In Marriage: शादी में मिली बेवफाई के सवाल पर क्या बोली सुनीता आहूजा लॉक अप: सच या सजा के एपिसोड के दौरान सुनीता आहूजा से कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनके पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए बेवफाई पर सवाल पूछा, इसपर स्टार वाइफ ने कहा, “अगर ऐसा हुआ भी है, तो अब मैं क्या कर सकती हूं? यह सब तो शुरू से ही चलता आ रहा है. आखिर वह एक हीरो हैं, ऐसे में हर चीज पर रोक लगाना आसान नहीं होता. अब इस उम्र में इन बातों के बारे में सोचूंगी, तो सिर्फ अपनी सेहत ही खराब होगी. इसलिए जो जैसा चल रहा है, उसे वैसे ही चलने देती हूं.” View this post on Instagram A post shared by Logic on Leave🎭 (@sab_moh_mayahai000) Sunita Opens Up About Her Relationship: गोविंदा संग शादी और प्राइवेसी पर खुलकर बोलीं सुनीता इसके बाद जब श्रेया ने पूछा कि क्या उन्हें बुरा नहीं लगता, तो सुनीता ने जवाब दिया, “मेरी पूरी दुनिया मेरे शिशु हैं, मैं उनके लिए जीती हूं.” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आज भी ऐसी चीजों को लेकर सोचती हैं, तो उन्होंने कहा, “क्या किसी को हर समय रोका जा सकता है? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? ऐसा करने से सामने वाला भी परेशान हो जाएगा. इसलिए मैं इन बातों के बारे में ज्यादा सोचती ही नहीं हूं.” उन्होंने आगे कहा, ”हमारे पास दो घर हैं. उनके घर में उनसे मिलने बहुत लोग आते हैं. मुझे अपने घर में प्राइवेसी चाहिए.” Govinda and Sunita Ahuja Marriage Timeline: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों के दो शिशु टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया. दूसरी ओर, सुनीता भी कई बार अपने इंटरव्यू में इशारों-इशारों में कह चुकी हैं कि शादी में भरोसे से जुड़ी कुछ बातें उन्हें तकलीफ दे चुकी हैं. यह भी पढ़ें- कश्मीरा मेरे पैरों पर गिरकर रोने लगी… सुनीता आहूजा ने सुनाया इमोशनल पैचअप का किस्सा यह भी पढ़ें- सालों बाद एक हुआ गोविंदा का परिवार, Sunita Ahuja ने कहा- मैंने दोनों बच्चों को माफ कर दिया, अब दुश्मनी खत्म The post बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस के ड्राइवर को आई झपकी, कार से हुई टक्कर, 5 की गई जान

Video : उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर बस के ड्राइवर को झपकी आ गई. इसके बाद बस कंट्रोल से बाहर हो गया. बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गई और एक अर्टिगा कार को टक्कर मारते हुए पलट गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो. उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा। स्लीपर बस ने कार को टक्कर मारी, हादसे में 2 बच्चियों, 2 स्त्रीओं और ड्राइवर समेत 5 की मौत। कई यात्री घायल। शुरुआती आशंका- बस चालक को नींद की झपकी आई ?#Unnao #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh pic.twitter.com/ub8ngi6bk1 — Payall Singhh (@PayallSingh13) July 1, 2026 कार में सवार इन 5 लोगों की हुई मौत पुलिस ने बताया कि कार सवार धुनमुन (60), अंजू (40), दिव्या (छह), अमृता (13) और ड्राइवर विनोद (45) की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार चार अन्य लोगों के अलावा बस में यात्रा कर रहे चार यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बांगरमऊ क्षेत्र के पुलिस सर्किल ऑफिसर हर्ष मोदी ने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि बस ड्राइवर को संभवतः झपकी आ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद अधिकारियों को दिया निर्देश उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हादसे में घायल सभी लोगों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए. साथ ही उन्होंने प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. यह भी पढ़ें : Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, सात की मौत Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the road accident on the Lucknow-Agra Expressway in Unnao district, expressed condolences to the bereaved families of those who lost their lives, and directed officials to ensure proper medical treatment for the… pic.twitter.com/W6UgcrNCEO — Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026 The post Video: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस के ड्राइवर को आई झपकी, कार से हुई टक्कर, 5 की गई जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुणे मर्डर: सिया चेतन को छोड़ केतन से शादी करना चाहती थी, भाई का दावा

पुणे मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने दावा किया है कि सिया प्रॉपर्टी कारोबारी केतन अग्रवाल से शादी करना चाहती थी. वह चेतन चौधरी को लेकर काफी उलझन में थी. हालांकि पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन सिया की शादी पहले से ही केतन अग्रवाल के साथ तय हो चुकी थी. इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी. सिया और उसके प्रेमी चेतन पर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में केतन की हत्या करने का आरोप है. न्यूजडॉट्ज को दिए इंटरव्यू में साहिल ने कहा कि सिया ने मुझसे कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी केतन के साथ बिताना चाहती है और चेतन से उसका कोई लेना-देना नहीं है. उसने मुझे भरोसा दिलाया था कि उनके बीच कुछ भी नहीं है. उसने अपनी कसम खाकर कहा था कि वह सिर्फ केतन से ही शादी करेगी और आगे कभी चेतन से कोई संपर्क नहीं रखेगी. इसलिए मैंने सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. सिया अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी साहिल ने दावा किया कि सिया अपनी शादी को लेकर काफी खुश थी और केतन अग्रवाल के साथ नई जिंदगी की तैयारियों में जुटी हुई थी. उन्होंने कहा कि सिया घंटों तक केतन के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट की प्लानिंग करती थी. उसने फोटोशूट के लिए अपने पसंदीदा गाने और लोकेशन भी चुन लिए थे. वह इन सभी बातों पर केतन के साथ घंटों वीडियो कॉल पर चर्चा किया करती थी. यह भी पढ़ें : चेतन के चलने के अंदाज से खुलेगा केतन हत्याकांड का राज! लोहागढ़ किले में दोबारा होगा सीन रीक्रिएट साहिल ने यह भी कहा कि सिया चेतन के साथ अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थी. उनके मुताबिक, वह यह तय नहीं कर पा रही थी कि चेतन के साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाए या फिर उससे पूरी तरह दूरी बना ले. साहिल ने आगे कहा कि सिया ने मुझसे कहा था कि वह और चेतन सिर्फ दोस्त हैं. The post पुणे मर्डर: सिया चेतन को छोड़ केतन से शादी करना चाहती थी, भाई का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट री-एग्जाम फर्जीवाड़ा मामले में नया खुलासा, क्या है कोड 220? पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी EOU

पटना से मनोज कुमार की रिपोर्टNEET UG Re-Exam Fraud: नीट पुनर्परीक्षा मामले में लखीसराय में सॉल्वर बैठाकर गड़बड़ी करने की कोशिश मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जांच की शुरू कर दी. लखीसराय के तीन एग्जाम सेंटर्स केंद्रीय विद्यालय खगौर, केआरके उच्च विद्यालय और उच्च विद्यालय हसनपुर से असली छात्रों के बदले सॉल्वरों को बैठाने के मामले में शुरुआती जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. बायोमीट्रिक मशीन की मदद से ऐसे सॉल्वरों ने ली एंट्री सूत्रों के अनुसार, एग्जाम सेंटर्स पर टोटल 6 बायोमीट्रिक मशीन रखी हुई थी. इनमें से दो को निष्क्रिय बताकर अलग रख दिया गया था. इन्हीं दोनों से सबसे पहले असल परीक्षार्थी को बुलाकर हाजिरी बनाई गई. फिर, चुपके से उन्हें बाहर भेज दिया गया. असल परीक्षार्थियों के बाहर निकल जाने के बाद सॉल्वर की इंट्री करा दी गई. सॉल्वरों को एग्जाम सेंटर पर कोड 220 बताना था. बायोमीट्रिक कर्मी को ये कोड पहले से बता दिए गए थे. सॉल्वरों के एडमिट कार्ड पर एनटीए का होलोग्राम लगा दिया गया था, ताकि एग्जाम सेंटर्स पर इनको कोई समस्या न हो. सॉल्वरों के एडमिट कार्ड तुरंत ही अपडेट किए गए थे. एडमिट कार्ड की तस्वीर से सभी सॉल्वरों के चेहरे का मिलान हो गया है. ईओयू सूत्रों ने बताया कि ये शुरुआती जांच है. अभी सॉल्वरों के गड़बड़ी के तरीके समझे जा रहे हैं. तीनों एग्जाम सेंटर्स के सीसीटीवी कैमरे की होगी जांच ईओयू सूत्रों के अनुसार, अब तीनों एग्जाम सेंटर्स के सीसीटीवी कैमरे की जांच होगी. इससे स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि कौन कब आ रहा है, कब जा रहा है. ईओयू अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है. मामले की जांच के लिए डीआईजी के नेतृत्व में इओयू की 12 सदस्यीय एसआइटी गठित की गई है. एसआईटी ने मामले को टेकओवर कर लिया है. स्कॉलर, डमी छात्रों समेत 30 को पुलिस ने किया है गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, नीट पुनर्परीक्षा मामले में स्कॉलरों और डमी परीक्षार्थियों को बैठाने की लखीसराय में कोशिश की गई थी. मामले में लखीसराय पुलिस ने स्कॉलर, डमी परीक्षार्थी मिलाकर टोटल दस सॉल्वरों को गिरफ्तार किया था. साथ ही 17 बायोमीट्रिक कर्मियों, एक मूल परीक्षार्थी को भी अरेस्ट किया था. मामले में दो अन्य सहयोगियों की भी संलिप्तता उजागर हुई थी. Also Read: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1-बी पर काम शुरू, यात्रियों को पहले चेक करना होगा ट्रेन का समय The post नीट री-एग्जाम फर्जीवाड़ा मामले में नया खुलासा, क्या है कोड 220? पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी EOU appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देर रात सीएम हेमंत सोरेन का एक्शन, हटाए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP 

विवेक चंद्रा की रिपोर्ट  Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया है. वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश  मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं जमशेदपुर के डीआईजी को भी जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया है. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय मैंने लिया है।… — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 30, 2026 अपराध पर सख्ती, लापरवाही पर नहीं होगी छूट  मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ बना जनआंदोलन, ड्रोन से नदी को नया आकार देने का प्रयास यह भी पढ़ें : Jamshedpur: कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत इसे भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई The post देर रात सीएम हेमंत सोरेन का एक्शन, हटाए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

कांके से गुलाम रब्बानी की रिपोर्ट Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में ऑनलाइन भूमि अभिलेखों से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी कायम करने का बड़ा मामला सामने आया है. कांके अंचल के सुकुरहुटू और गारू मौजा की जमीन से जुड़े मामले में कांके के अंचल अधिकारी (सीओ) अमित भगत ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. एफआईआर में ऑनलाइन पंजी-2 में कथित छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से जमाबंदी कायम करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही झारभूमि पोर्टल से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलपरों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है. ऑनलाइन पंजी-2 में अवैध जमाबंदी का आरोप एफआईआर के अनुसार, कांके अंचल के सुकुरहुटू मौजा के खाता संख्या 41 के विभिन्न प्लॉटों, जिनमें प्लॉट संख्या 70डी, 2511 के 24डी, 2475 के 06डी, 2484 के 5.5डी और 2485 के 15.5डी शामिल हैं, से संबंधित भाग एवं पृष्ठ संख्या 9/30 और 11/96 में ऑनलाइन पंजी-2 में अवैध रूप से जमाबंदी कायम कर दी गई. इसी प्रकार, गारू मौजा के खाता संख्या 56 के प्लॉट संख्या 732, 733 और 736 की लगभग 1.28 एकड़ जमीन की भी कथित रूप से अवैध जमाबंदी ऑनलाइन दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है. फर्जी तरीके से कराया गया दाखिल-खारिज सीओ अमित भगत ने अपनी शिकायत में बताया है कि गारू मौजा से संबंधित नामांतरण वाद संख्या 10651 और 10652 (वर्ष 2025-26) में भी कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिल-खारिज करा लिया गया. उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि रिकॉर्ड में डिजिटल स्तर पर छेड़छाड़ कर भूमि का नामांतरण कराया गया है. सॉफ्टवेयर डेवलपरों की भूमिका पर भी उठे सवाल प्राथमिकी में कांके सीओ ने रैयतों, उनके उत्तराधिकारियों तथा झारभूमि पोर्टल से जुड़े उन सभी सॉफ्टवेयर डेवलपरों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है, जिन्होंने पोर्टल की शुरुआत से अब तक इस प्रणाली पर काम किया है. उन्होंने आशंका जताई है कि तकनीकी स्तर पर मिलीभगत के बिना ऑनलाइन पंजी-2 में इस तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं हो सकती. इसलिए पूरे मामले की गहन तकनीकी और प्रशासनिक जांच आवश्यक है. दाखिल-खारिज के दौरान सामने आया मामला सीओ अमित भगत ने बताया कि यह पूरा मामला दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान सामने आया. दस्तावेजों की जांच के समय ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक अभिलेखों में अंतर मिलने पर संदेह गहराया, जिसके बाद विस्तृत जांच शुरू की गई. प्राथमिक जांच में कई गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. भू-माफियाओं पर लगाया गंभीर आरोप सीओ ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया फर्जी वंशावली तैयार कर प्रशासनी और निजी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में झारभूमि पोर्टल से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटरों या तकनीकी कर्मियों की मिलीभगत से ऑनलाइन पंजी-2 में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से जमाबंदी कायम कराई जा रही है. उनके अनुसार, इस तरह की गतिविधियां भूमि रिकॉर्ड प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. इसे भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई पूरे राज्य में खुल सकते हैं बड़े मामले कांके सीओ अमित भगत का मानना है कि यह मामला केवल कांके अंचल तक सीमित नहीं हो सकता. यदि इस दिशा में व्यापक जांच कराई जाती है तो रांची के अन्य अंचलों के साथ-साथ झारखंड के कई जिलों में भी ऑनलाइन पंजी-2 में छेड़छाड़ और अवैध जमाबंदी के ऐसे मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने संबंधित एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले के सामने आने के बाद राज्य में डिजिटल भूमि अभिलेखों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं. इसे भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त The post रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top