Toyota Hyryder का नया Aero Black Edition हुआ लॉन्च, ₹31,999 खर्च कर SUV को मिलेगा नया लुक
Toyota ने हिंदुस्तान में Urban Cruiser Hyryder का नया Aero Black Edition लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी ने SUV के लिए एक खास स्टाइलिंग पैकेज पेश किया है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. यह पैकेज लिमिटेड समय के लिए मौजूद रहेगा और स्टॉक खत्म होने तक ही इसे Toyota डीलरशिप से खरीदा जा सकेगा. Aero Black Edition सिर्फ Midnight Black कलर में मिलेगा. इसे G(O) और V वेरिएंट के साथ पेश किया गया है. खास बात यह है कि दोनों वेरिएंट में Neo Drive पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा. कितनी है कीमत? कीमत की बात करें तो G(O) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.87 लाख रुपये है, जबकि V वेरिएंट 16.42 लाख रुपये से शुरू होता है. अगर इसमें Aero Black पैकेज लेते हैं, तो G(O) की कीमत 15.19 लाख रुपये और V की कीमत 16.74 लाख रुपये हो जाएगी. ₹31,999 खर्च करने पर क्या-क्या मिलेगा? नए Aero Black पैकेज में Toyota ने Hyryder के लुक को ही बदला है. इसमें गाड़ी के कई हिस्सों पर मिलने वाली क्रोम की जगह ब्लैक फिनिश दी गई है. इसमें आगे की ग्रिल, हेडलाइट के आसपास का हिस्सा और पीछे का टेलगेट ट्रिम शामिल है. आगे के बंपर के नीचे जो हिस्सा पहले सिल्वर रंग में था, उसे भी ब्लैक कर दिया गया है. इसके अलावा, गाड़ी के आगे और पीछे वाले स्पॉयलर पर भी ब्लैक फिनिश मिलेगी. साथ ही, इसमें Aero Black Limited Edition का खास बैज भी दिया गया है. इन बदलावों के बावजूद गाड़ी का बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. फोटो: toyotabharat.com अगर कस्टमर्स गाड़ी को अपनी पसंद के हिसाब से और ज्यादा ब्लैक लुक देना चाहते हैं, तो Toyota एक अलग All Black Package भी दे रही है. इसे डीलरशिप से एक्स्ट्रा पैसे देकर लगवाया जा सकता है. ध्यान रहे, यह पैकेज Aero Black Edition से अलग है. ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू Toyota Hyryder की पावरट्रेन Toyota Hyryder के Aero Black Edition में कंपनी ने इंजन, सस्पेंशन या गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इसका पेट्रोल मॉडल 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. कुछ वेरिएंट में 2-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है. Hyryder का CNG मॉडल CNG पर चलने के दौरान 88 hp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. हालांकि, Aero Black Edition में CNG वाला मॉडल नहीं मिलेगा. वहीं, इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का यूज करता है. इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है और पूरा सिस्टम 115 hp की पावर देता है. इसमें 0.60kWh की लिथियम-आयन बैटरी और e-CVT गियरबॉक्स मिलता है. इस मॉडल में पावर सिर्फ आगे के पहियों तक पहुंचती है. ये भी पढ़ें: ऑल-ब्लैक लुक में और भी स्टाइलिश हुई Hyundai Exter, ₹8.13 लाख में लॉन्च हुआ नया Knight Edition The post Toyota Hyryder का नया Aero Black Edition हुआ लॉन्च, ₹31,999 खर्च कर SUV को मिलेगा नया लुक appeared first on Naya Vichar.

