Hot News

August 27, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार और भरोसे का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर बहन को राखी बांधने के बाद या भाई को उपहार देने के लिए हर बार कपड़े, चॉकलेट्स या मिठाई जैसे पारंपरिक विकल्प ही सामने आते हैं. हालांकि, बदलते दौर के साथ अब ऐसे गिफ्ट्स की मांग बढ़ रही है जो न केवल देखने में खास हों, बल्कि दैनिक जीवन में सालों-साल काम भी आएं. अगर आप इस बार अपनी बहन या भाई को कुछ नया और यादगार देना चाहते हैं, तो मॉडर्न टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स से बेहतरीन विकल्प कोई दूसरा नहीं हो सकता. म्यूजिक लवर्स और फिटनेस फ्रीक भाई-बहन के लिए ऑडियो – वियरेबल्स अगर आपका भाई या बहन संगीत के शौकीन हैं या वर्कआउट के दौरान गाने सुनना पसंद करते हैं, तो प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स एक बेहतरीन उपहार साबित हो सकते हैं. इस कैटेगरी में Apple AirPods Pro 3 एक शानदार चुनाव है. एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और बेहतरीन साउंड क्वालिटी से लैस ये ईयरबड्स रोजाना के सफर, वर्कआउट और कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं. इनकी शुरुआती कीमत ₹23,900 है. दूसरी ओर, जो लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं, उनके लिए स्मार्टवॉच से बेहतर कोई साथी नहीं हो सकता. Samsung Galaxy Watch8 फिटनेस लवर्स के लिए एक परफेक्ट वियरेबल डिवाइस है. ₹33,501 की शुरुआती कीमत वाली यह स्मार्टवॉच डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसिस के साथ-साथ कॉल-नोटिफिकेशन को भी आसानी से मैनेज करती है. कॉलेज स्टूडेंट्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए गैजेट्स कॉलेज जाने वाले या वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले भाई-बहन के लिए लैपटॉप एक बेहद काम का तोहफा हो सकता है. Primebook 2 Max ऐसे स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रोजाना की पढ़ाई, असाइनमेंट और एंटरटेनमेंट के लिए एक बजट-फ्रेंडली डिवाइस चाहते हैं. ₹29,990 की शुरुआती कीमत वाला यह लैपटॉप PrimeOS पर काम करता है और सभी प्रमुख एंड्रॉयड ऐप्स को आसानी से चला सकता है. इसका हल्का डिजाइन और दमदार बैटरी लाइफ इसे ट्रैवल और कॉलेज ले जाने के लिए काफी सुविधाजनक बनाती है. वहीं, अगर आपकी बहन या भाई को हर लम्हे को तस्वीरों में कैद करने का जुनून है, तो Fujifilm Instax Mini 12 उनके चेहरे पर तुरंत खुशी ला सकता है. ₹6,999 की शुरुआती कीमत में आने वाला यह इंस्टेंट कैमरा डिजिटल दौर में भी फिजिकल मेमोरीज बनाने का मजेदार जरिया मुहैया कराता है. फैमिली फंक्शन्स और कॉलेज आउटिंग्स के दौरान यह तुरंत फोटो प्रिंट निकालकर खास पलों को यादगार बना देता है. स्मार्टफोन अपग्रेड का प्लान? यह प्रीमियम विकल्प रहेगा बेस्ट अगर आपका भाई या बहन काफी समय से अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलने का मन बना रहे हैं, तो रक्षाबंधन पर नया फोन गिफ्ट करना सबसे यादगार लम्हा बन सकता है. इसके लिए फ्लैगशिप सेगमेंट का iPhone 17 एक बेहतरीन प्रीमियम गिफ्ट ऑप्शन है. ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस कैमरा सेटअप और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी का कॉम्बिनेशन पेश करता है. डेली टास्क से लेकर हाई-एंड फोटोग्राफी और गेमिंग के लिए यह एक ऐसा गैजेट है जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाता है. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) {“type”:”faq”,”question”:”1. रक्षाबंधन 2026 पर भाई-बहन को देने के लिए सबसे बजट-फ्रेंडली टेक गिफ्ट कौन सा है?”,”answer”:”Fujifilm Instax Mini 12 इस लिस्ट का सबसे बजट-फ्रेंडली टेक गिफ्ट है, जिसकी शुरुआती कीमत केवल ₹6,999 है और यह फोटोग्राफी के शौकीन भाई-बहन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.”}{“type”:”faq”,”question”:”2. कॉलेज जाने वाले भाई या बहन के लिए कौन सा लैपटॉप गिफ्ट करना सही रहेगा?”,”answer”:”Primebook 2 Max एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी कीमत ₹29,990 से शुरू होती है और यह PrimeOS पर चलता है, जो एंड्रॉयड ऐप्स सपोर्ट के साथ कॉलेज असाइनमेंट्स और रोजाना के कामों के लिए काफी उपयुक्त है.”}{“type”:”faq”,”question”:”3. क्या रक्षाबंधन पर टेक गिफ्ट्स देना पारंपरिक तोहफों से बेहतर विकल्प है?”,”answer”:”हां, टेक गिफ्ट्स न केवल आधुनिक और ट्रेंडी होते हैं, बल्कि इनका उपयोग रोजाना के जीवन में लंबे समय तक किया जा सकता है, जिससे इनकी उपयोगिता पारंपरिक गिफ्ट्स के मुकाबले काफी ज्यादा होती है.”} ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 हुआ सस्ता, ₹30,000 तक एक्सचेंज वैल्यू के साथ कीमत देखकर खुश जाएंगे ये भी पढ़ें: ₹75,000 के बजट में सबसे धांसू 65-इंच टीवी! खरीदने से पहले जान लें इसकी परफॉर्मेंस The post Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘नाम बदलो या धर्म…’, सावन में महादेव की भक्ति करके फंसी अफसाना खान, ट्रोलर्स ने आस्था से लेकर परवरिश तक पर दागे सवाल

सावन का महीना है.. सोशल मीडिया पर महादेव की भक्ति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. लेकिन पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने जब पति साजन शर्मा के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, तो मामला भक्ति से ज्यादा सोशल मीडिया की बहस बन गया. अफसाना ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरी ताकत मेरा महादेव है.” तस्वीरों में वह पति के साथ शिवलिंग की पूजा करती नजर आईं. पोस्ट सामने आते ही कई लोगों ने उनकी तारीफ की. लेकिन कुछ यूजर्स को उनका महादेव की पूजा करना पसंद नहीं आया. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग शुरू हो गई. पूजा की तस्वीर से शुरू हुई धर्म की बहस अफसाना मुस्लिम परिवार से आती हैं. उनके पति साजन शर्मा हिंदू परिवार से हैं. दोनों ने 2022 में शादी की थी. अफसाना इससे पहले भी हिंदू धर्म और महादेव के प्रति अपनी आस्था जाहिर कर चुकी हैं. जुलाई 2026 में वह पति के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं और वहां पूजा-अर्चना की थी. लेकिन इस बार मामला सिर्फ ट्रोलिंग तक नहीं रुका. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अफसाना से उनकी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल किए. एक यूजर ने लिखा कि जो अपने धर्म की नहीं हुई, वह किसी और की क्या होगी. एक दूसरे यूजर ने उन्हें लानत भेजने जैसी टिप्पणी की. सबसे ज्यादा आपत्तिजनक टिप्पणियां तब सामने आईं जब ट्रोलर्स ने उनकी परवरिश और परिवार को निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तो उनकी मां को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की और अफसाना को अपना नाम या धर्म बदलने तक की बात कह दी. View on Instagram सवाल यह है कि आस्था का फैसला कौन करेगा? अफसाना की पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक पहचान को लेकर होने वाली ट्रोलिंग की उस आदत को सामने ला दिया है, जहां किसी की एक तस्वीर देखकर लोग उसकी आस्था का फैसला सुनाने लगते हैं. अफसाना के मामले में भी यही हुआ. उन्होंने अपनी आस्था की एक तस्वीर साझा की. जवाब में उनकी पूजा से लेकर परवरिश और परिवार तक पर सवाल खड़े कर दिए गए. ‘तितलियां’ से ‘धुरंधर’ तक चर्चा में रहीं अफसाना अफसाना खान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. ‘तितलियां’ गाने से उन्हें देशभर में पहचान मिली. इसके बाद वह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आईं. हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘नाल नचणा’ को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं. फिलहाल महादेव की भक्ति वाली उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार चर्चा उनके गाने या काम की नहीं, बल्कि उनकी आस्था की हो रही है. ये भी पढ़ें- समय-समय की बात है! कभी Cyber Cell के रडार पर थे Samay Raina, अब CM Fadnavis ने किया सम्मान, फैंस बोले- ‘Comeback हो तो ऐसा’ The post ‘नाम बदलो या धर्म…’, सावन में महादेव की भक्ति करके फंसी अफसाना खान, ट्रोलर्स ने आस्था से लेकर परवरिश तक पर दागे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

September Rule Changes : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ जरूरी नियमों और कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. अब अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से नया महीना शुरू होगा. ऐसे में कई ऐसे बदलाव हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है. इनमें LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर कारों के दाम और विदेश यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया तक शामिल है. आइए जानते हैं 1 सितंबर से किन चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है. LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं. ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है. अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. अब सितंबर में घरेलू गैस के दाम कम होंगे, बढ़ेंगे या पुराने रेट पर ही मिलेंगे, इसका पता 1 सितंबर को कीमतें जारी होने के बाद चलेगा. LPG e-KYC की डेडलाइन भी अहम LPG ग्राहकों के लिए e-KYC भी जरूरी प्रक्रिया है. तेल कंपनियों की ओर से इसकी डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ाई गई थी. अगर आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, तो समय रहते इसकी स्थिति जरूर जांच लें. किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने LPG वितरक या संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेना बेहतर रहेगा. ये भी पढ़ें: स्त्रीओं को 40 हजार और छात्राओं को लैपटॉप, यूपी में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे अखिलेश यादव ATF, CNG और PNG के दाम में भी बदलाव संभव हर महीने की शुरुआत में ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत की भी समीक्षा की जाती है. यह वही ईंधन है, जिसका इस्तेमाल विमानों में होता है. अगर सितंबर में ATF के दाम में बढ़ोतरी होती है, तो एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है. इसका असर आगे चलकर हवाई किराए पर भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी स्थानीय स्तर पर बदलाव हो सकता है. Tata की कारें खरीदना पड़ सकता है महंगा अगर आप सितंबर में Tata की नई कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके बजट पर असर पड़ सकता है. Tata Motors Passenger Vehicles ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUV की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी 25,000 रुपये तक हो सकती है. कीमत में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा. इसका असर कंपनी की ICE यानी पेट्रोल-डीजल वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ सकता है. Hyundai की कारों के दाम भी बढ़ेंगे नई कार खरीदने वालों के लिए Hyundai से जुड़ी समाचारें भी अहम है. कंपनी ने इस साल कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. ऐसे में सितंबर में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को Hyundai के नए रेट पर भी नजर रखनी होगी. कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है. ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special Trains: बिहार जाने वालों यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें विदेश जाने वालों के लिए एयरपोर्ट पर राहत विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सितंबर से एक बदलाव राहत देने वाला हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल यात्रा के दौरान इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत खत्म की जा सकती है. यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो यात्रियों को एयरपोर्ट पर एक अतिरिक्त औपचारिकता से राहत मिलेगी और प्रक्रिया भी आसान हो सकती है. कुल मिलाकर सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए अहम रहने वाली है. LPG सिलेंडर के दाम, ईंधन की कीमतों और कारों के नए रेट से लेकर विदेश यात्रा की प्रक्रिया तक, कई बदलावों पर लोगों की नजर रहेगी. The post September Rule Changes : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: भोटेकोशी नदी में बाढ़ का खौफनाक मंजर, त्रिशूली-नारायणी से मिले 64 शव

Nepal Flood Live : नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आया पानी कई बस्तियों में घुस गया और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. नया विचार की टीम अब ग्राउंड जीरो पर है और मौके से हालात की ताजा तस्वीर आपके सामने रख रही है. बाढ़ के बाद तबाही का मंजर कैसा है, कहां-कहां रास्ते बंद हैं और राहत-बचाव का काम किस तरह चल रहा है, जानिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में. The post Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: भोटेकोशी नदी में बाढ़ का खौफनाक मंजर, त्रिशूली-नारायणी से मिले 64 शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal ka mausam: नेपाल में 28 अगस्त को फिर बारिश का अलर्ट, UP-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी बढ़ी चिंता

Nepal Weather : 26 अगस्त को नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद स्थिति अभी भी मुश्किलों से भरी हुई है. प्रशासन व स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. इस बीच मौसम की स्थिति पर नजर रखना बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाली अनहोनी से पहले सतर्कता बरती जा सके. नेपाल में 28 अगस्त को कई इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. काठमांडू के लिए मौसम पूर्वानुमान में दिन के दौरान बारिश और शाम-रात में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान करीब 27-28 डिग्री और न्यूनतम करीब 21-22 डिग्री रह सकता है. काठमांडू में घंटे-दर-घंटे मौसम समय अनुमानित तापमान मौसम 12 AM 22°C बादल, हल्की बारिश 3 AM 22°C बादल 6 AM 21-22°C बादल 9 AM 25°C हल्की बारिश की संभावना 12 PM 28°C बारिश की संभावना 3 PM 27°C बारिश/गरज-चमक 6 PM 25°C गरज के साथ बारिश 9 PM 24°C हल्की बारिश 12 AM 23°C बादल, बारिश की संभावना नोट: यह काठमांडू के लिए उपलब्ध घंटे-दर-घंटे पूर्वानुमानों पर आधारित है. अलग-अलग मौसम सेवाओं में समय और बारिश की संभावना में थोड़ा अंतर हो सकता है. नेपाल में बाढ़ के बाद खतरा अभी नहीं टला 26 अगस्त को नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. कई जगह सड़क, पुल और दूसरी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं. रिपोर्टों के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है और कुछ इलाकों में आगे भी नदी के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में 28 अगस्त की बारिश पर नेपाल के लोगों के साथ प्रशासन की भी नजर रहेगी. बिहार के इन इलाकों में भी बढ़ी चिंता नेपाल से आने वाली नदियों के कारण बिहार के सीमावर्ती जिलों में बारिश और नदी के जलस्तर को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है. पश्चिम चंपारण में नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई दी है. पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे नेपाल सीमा से लगे इलाकों में भी मौसम और नदियों की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है. बिहार को हाई अलर्ट पर रखे जाने की भी रिपोर्ट है. यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी निगरानी जरूरी उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से लगे जिलों में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज शामिल हैं. यहां भी बारिश के साथ नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में बदलाव पर नजर जरूरी है. IMD के लखीमपुर खीरी पूर्वानुमान में 28 अगस्त को बादल और बारिश या गरज-चमक वाले एक-दो दौर की संभावना बताई गई है. ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 300 हिंदुस्तानीय लापता, रांची के रामप्रसाद का भी नहीं मिल रहा सुराग The post Nepal ka mausam: नेपाल में 28 अगस्त को फिर बारिश का अलर्ट, UP-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी बढ़ी चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Floods : बेचैन करने वाली है नेपाल के जलप्रलय की तस्वीर, दूसरी तस्वीर में गाद से सना शव आपको रुला देगा!

अब हालात ऐसे हैं कि किसी का अपना गाद में मृत दबा पड़ा है, तो कोई राहत शिविर में बैठकर इस उम्मीद में है कि शायद उसका लापता परिजन लौट आए. उन्हें नहीं पता कि अगली समाचार उनके लिए जिंदगी की उम्मीद लेकर आएगी या किसी शव की पहचान के रूप में उनकी दुनिया हमेशा के लिए बदल जाएगी. त्रिशूली बाजार में गाद से सना शव मिला जलप्रलय का मंजर जिन इलाकों से गुजर गया है, वहां से आने वाली तस्वीरें आपको रूला सकती है. नेपाल के नुवाकोट जिले में स्थित है त्रिशूली बाजार इलाका. यह त्रिशूली नदी के पास स्थित एक प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक कस्बा था. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने त्रिशुली बाजार के कई घरों और पुलों को नष्ट कर दिया है. बाढ़ का पानी यहां से गुजर जाने के बाद त्रिशूली बाजार से एक तस्वीर सामने आई है, जो आपको बेचैन तो करेगी ही रूला भी देगी. नेपाल बाढ़ के पीड़ित, राहत शिविर में अपनों के लिए बेचैन जलप्रलय के गुजर जाने के बाद जो लोग घर से बेघर हो गए हैं वे लोग रेस्क्यू कैंप में जी रहे हैं और अपनों के लिए बेचैन हैं. उनकी बेबसी यह है कि उन्हें यह नहीं पता कि उनके अपने जीवित हैं या मर चुके हैं. इस वजह से वे बेचारे ना तो रो पा रहे हैं और ना ही अपने बेचैन मन को शांत कर पा रहे हैं. वहीं जिनके अपनों का शव उन्हें मिल चुका है वे बिलख रहे हैं. यही इस बाढ़ की सबसे बड़ी त्रासदी है. राहत शिविरों में बैठे लोग सिर्फ खाने, कपड़े या छत का इंतजार नहीं कर रहे हैं, वे अपने लोगों की समाचार का इंतजार कर रहे हैं. हर आती हुई सूचना उनके दिल की धड़कन बढ़ा देती है. ये भी पढ़ें :Video : उत्तरी नेपाल में बाढ़ का तांडव, पानी का रौद्र रूप डरा देगा The post Nepal Floods : बेचैन करने वाली है नेपाल के जलप्रलय की तस्वीर, दूसरी तस्वीर में गाद से सना शव आपको रुला देगा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raksha Bandhan Special: भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन ने दे दी अपनी एक किडनी, बोली- भाई से बढ़कर कुछ नहीं

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट  Emotional Raksha Bandhan Story : भाई बहन के रक्षा और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर प्रखंड की बहनों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में एक ऐसी ही बहन है जिसने भाई के लिए अपना एक किडनी दान करते हुए भाई को नया जीवन दान दिया तो भाई ने बहन के इस दान को जीवन भर ना चुकाने को वादा किया. बताया जाता है कि कुड़ू निवासी शिवानंद प्रसाद की शादी ऊषा साहू के साथ साल 2000 में हुईं थीं.  भाई के लिए बहन बनी जीवनदाता ऊषा साहू का एक भाई और दो बहन है. इसी बीच साल 2016 में भाई रोहित साहू को किडनी फेल होने की जानकारी परिजनों को मिली. रांची रिम्स के चिकित्सको ने रोहित साहू को दिल्ली एम्स ले जाने का सलाह दिया. परिजन रोहित को लेकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे. जांच के बाद चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि रोहित साहू का किडनी फेल हो गया है और एक सप्ताह के भीतर किड़नी ट्रांसप्लांट नहीं किया गया तो रोहित को बचाना काफी मुश्किल होगा. काफी जगह किडनी के लिए प्रयास किया गया लेकिन सभी स्थानों पर निराशा हाथ लगी. इसी बीच रोहित साहू की बहन उषा साहू ने अपने पति से कुड़ू निवासी शिवानंद प्रसाद से बात किया तथा भाई के लिए एक किडनी दान करने की बात कही. ये भी पढ़ें: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 30 अगस्त तक बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट बहन ने भाई को किडनी देकर कायम की मिसाल  पति शिवानंद प्रसाद ने भाई के प्रति बहन के त्याग की भावना को देखते हुए शिवानंद प्रसाद ने इंकार नहीं किया . फिर क्या था ऊषा साहू अपने पति शिवानंद प्रसाद के साथ 10 मई 2016 को सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली पहुंची तथा चिकित्सको को एक किडनी अपने भाई के लिए दान करने की इच्छा जाहिर किया. सभी तरह के जांच के बाद 16 मई 2016 को ऊषा साहू ने अपने भाई के लिए एक किडनी दान करते हुए भाई – बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल कायम किया.  भाई बोला- बहन का एहसान नहीं भूलूंगा  बहन उषा साहू के एक किडनी दान देने के बाद रोहित साहू को एक नया जीवन दान मिला. आज भी भाई रोहित साहू अपनी बहन के कर्ज को उतार नहीं सका है. ऊषा साहू ने बताया कि हम चार भाई बहनों में तीन बहन तथा एकमात्र भाई रोहित साहू है. भाई के लिए किडनी दान देकर काफी खुशी महसूस हो रही है. दूसरी तरफ लोहरदगा निवासी भाई रोहित साहू ने बताया कि बहन उषा साहू के इस कर्ज का एहसान जीवन भर नहीं चुका सकता हूं. आज जो जीवन मैं जी रहा हूं वह बहन उषा साहू की देन है. ये भी पढ़ें: लेटलतीफी-टेंडर की पेचीदगी में अटकी सोना-सोबरन योजना, एक साल पुराना बैकलॉग बरकरार; 11 लाख लाभुक अब भी वंचित The post Raksha Bandhan Special: भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन ने दे दी अपनी एक किडनी, बोली- भाई से बढ़कर कुछ नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं घर की बनी मेहंदी, जानें बनाने का आसान तरीका

How To Make Mehendi At Home: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. राखी, मिठाई और नए कपड़ों के साथ स्त्रीएं हाथों पर मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. मेहंदी हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है और त्योहार के लुक को भी खास बना देती है. अगर इस बार आप बाजार की मेहंदी इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से मेहंदी जैसा पेस्ट तैयार कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए चीनी, चायपत्ती, कॉफी और हल्दी जैसी चीजों की जरूरत होगी. घर पर मेहंदी का पेस्ट बनाने का तरीका इसके लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन लें. अब इसमें 3 चम्मच चीनी और 3 चम्मच चायपत्ती डालें. इसके बाद इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं. अब इसमें करीब आधा गिलास पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी में चायपत्ती और कॉफी का रंग अच्छी तरह आ जाए, तो इसमें 1 चम्मच हल्दी डालें. मिश्रण को कुछ देर और पकाएं. इसके बाद इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे ठंडा होने दें. मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान घर पर तैयार किया गया कोई भी मिश्रण सीधे त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है. हाथ के छोटे हिस्से पर थोड़ी सी मात्रा लगाकर देखें. अगर जलन, खुजली या लाल निशान दिखाई दें, तो इसे इस्तेमाल न करें. साथ ही मेहंदी को ज्यादा गहरा रंग देने के लिए किसी तरह के केमिकल या डाई का इस्तेमाल करने से बचें. प्राकृतिक सामग्री वाला पेस्ट त्वचा के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. क्या लंबे समय तक रहेगा मेहंदी का रंग? मेहंदी का रंग कितने समय तक हाथों पर बना रहेगा, यह हर व्यक्ति की त्वचा और देखभाल पर निर्भर करता है. मेहंदी लगाने का तरीका और इस्तेमाल की गई सामग्री भी इसके रंग और टिकने की अवधि पर असर डाल सकती है. इसलिए घर पर मेहंदी बनाते समय साफ-सफाई और त्वचा की सुरक्षा का खास ध्यान रखें. यह भी पढ़ें: कहीं रक्षाबंधन पर आप भी अपनी बहन को तो नहीं देने जा रहे हैं ये गिफ्ट्स? आपकी पसंद की ये चीजें शुभ नहीं मानी जातीं The post रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं घर की बनी मेहंदी, जानें बनाने का आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इश्क में पति का कत्ल, अब जेल में कटेगी जिंदगी, कातिल पत्नी बनाएगी कैदियों का खाना; प्रेमी लगाएगा झाड़ू-पोछा

UP Crime News: अलीगढ़ के बरला में पति सुरेश की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई उसकी पत्नी बीना और प्रेमी मनोज को 13 अगस्त को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. दोनों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. सजा के बाद जिला जेल प्रशासन ने दोनों की योग्यता और शारीरिक क्षमता का आकलन कर काम सौंप दिया. बीना अब जेल की रसोई में भोजन बनाएगी, जबकि मनोज साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालेगा. पति की हत्या के मामले में दोनों को उम्रकैद मामला बरला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोठी का है. सुरेश की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी बीना और उसके प्रेमी मनोज को दोषी माना. 13 अगस्त को दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही दोनों पर 35-35 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया. जेल पहुंचते ही तय हुआ दोनों का काम सजा के बाद दोनों को जिला कारागार भेजा गया. वहां जेल प्रशासन ने उनकी शैक्षणिक योग्यता, पृष्ठभूमि और शारीरिक क्षमता की जांच की. इसके बाद जेल नियमावली के तहत दोनों को अलग-अलग श्रम कार्य सौंपे गए. बीना को जेल की रसोई में भोजन बनाने की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, मनोज को जेल में साफ-सफाई और झाड़ू-पोछे का काम दिया गया है. जेलर ने बताया, नियमों के तहत मिला काम जेलर आनंद पांडेय ने बताया कि दोनों सजायाफ्ता कैदियों की योग्यता और पृष्ठभूमि का आकलन करने के बाद उन्हें काम दिया गया है. जेल में कैदियों को उनकी क्षमता और नियमावली के अनुसार अलग-अलग श्रम कार्य सौंपे जाते हैं. हत्या के मामले में दोषी, अब जेल में अलग-अलग जिम्मेदारी जिस मामले में बीना और मनोज को उम्रकैद की सजा मिली, उसी के बाद अब दोनों की जेल की दिनचर्या भी तय हो गई है. बीना रसोई में भोजन बनाएगी और मनोज जेल की सफाई करेगा. दोनों को यह काम जेल प्रशासन ने नियमों के तहत सौंपा है. Also Read: सड़क या भ्रष्टाचार की नदी? उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे का हाल देख अखिलेश ने योगी प्रशासन को घेरा, शेयर किया Video , बोले- ‘सावधान! खतरे में है जान The post इश्क में पति का कत्ल, अब जेल में कटेगी जिंदगी, कातिल पत्नी बनाएगी कैदियों का खाना; प्रेमी लगाएगा झाड़ू-पोछा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही: 258 लोगों की मौत, 300 भारतीय लापता; 21 को सुरक्षित बचाया गया

Nepal Flood Live: नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है. तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. अब तक करीब 177 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 800 से ज्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नौ जलविद्युत परियोजनाएं और कमर्शियल बैंकों के नौ ब्रांच तबाह हो गए हैं. जबकि 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर राजमार्ग बह गए हैं. The post Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही: 258 लोगों की मौत, 300 हिंदुस्तानीय लापता; 21 को सुरक्षित बचाया गया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top