Tiranga Yatra Patna: पटना में जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर सीएम सम्राट चौधरी लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चले. जेपी गोलंबर पहुंचने के बाद उन्होंने जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया है. इस दौरान हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा लिए लोग चौक पर हिंदुस्तान माता की जय का जयघोष करते हुए दिखे.
अपने भाषण में सीएम सम्राट ने क्या-क्या कहा?
अपने भाषण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तिरंगा को ‘एकता, अखंडता और संप्रभुता’ का प्रतीक है. तिरंगा हमारे लिए जीने और मरने का प्रतीक है. तिरंगे की आन के लिए हमारे लाखों सैनिक अपनी प्राणों की आहूति दे दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान शांति चाहता है लेकिन अगर हमसे कोई लड़ने की कोशिश करता है तो हम लोग भी उसे कड़ा जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान 2047 में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आएगा.
सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि आज का तिरंगा यात्रा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति दे कर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगा को स्थापित किया. मुख्यमंत्री ने 10 से 17 अगस्त तक चलने वाली तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, इस मुहिम को सफल बनाएं और प्रखंड स्तर पर हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल हो कर तिरंगे की शान में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएं.
बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
इस वजह से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा
जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ निकाला जाएगा. इस यात्रा का मकसद लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान को हर एक शख्स तक पहुंचाना है. जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक पूरे इलाके में तिरंगी ही दिख रहा था. इसमें मंत्री रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए.
यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया था बदलाव
सोमवार को तिरंगा यात्रा को लेकर पहले से ही सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए थे. सुबह 7 बजे से ही गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, कारगिल चौक और बुद्ध मार्ग के आसपास गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन इसके बदले वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े. तिरंगा यात्रा खत्म होने के बाद यातायात पहले की तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया.
Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात
The post ‘2047 में सबसे शक्तिशाली देश बनेगा हिंदुस्तान’, CM सम्राट ने तिरंगा यात्रा में कहा- इस मुहिम को सफल बनाएं appeared first on Naya Vichar.

