Hot News

24 घंटे में 21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गोपालगंज. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर लगातार अभियान चलाते हुए 21 मामलों में आरोपित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सिधवलिया थाना क्षेत्र से सरोज कुमार रावत और मनोज रावत को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया. दोनों सदौवों गांव के रहने वाले हैं. नगर थाना पुलिस ने भितमेरवों गांव से असगर आलम, असरफ इमाम, महमूद आलम और शाफी आलम को आपसी मारपीट और विवाद से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया. इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड 28 के सिंटु चौधरी को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लेकर जेल भेजा गया. कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सुनील सिंह को शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. वहीं रामपुर खरेया के रहने वाले अरुण कुमार मांझी और अर्जुन मांझी को मारपीट और विवाद से जुड़े मामले में पकड़कर जेल भेजा गया. उचकागांव थाने के बरमाइन गांव से नीरज पटेल और संजीव पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया. दोनों पर गंभीर विवाद और मारपीट का आरोप है. मीरगंज थाना क्षेत्र से अंशु कुमार और प्रिंस कुमार को अवैध गतिविधि और शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त रितेश कुमार और संदीप कुमार को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया. मांझा थाना क्षेत्र में घामापाकड़ निवासी परवेज आलम को गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थावे थाना पुलिस ने नयाटोला हरपुर के विनोद चौधरी को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा. बैकुंठपुर थाना पुलिस ने चमरपुरा के लालबाबू राय और शिवनाथ राय को आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया. जादोपुर थाना क्षेत्र में सिहोरवों के विशाल कुमार को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 24 घंटे में 21 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top