Hot News

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति

Bank Strike Postponed: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और आंदोलन को स्थगित कर दिया है. रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. UFBU की देवघर इकाई के कन्वेनर मुन्ना कुमार झा ने इसकी जानकारी दी.

UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. इसमें विभिन्न मांगों और मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी. इसके बाद प्रस्तावित आंदोलन और तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

शनिवार को छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति

बचे हुए शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी. यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी. समाधान तलाशते समय संबंधित सभी पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा.

PLI योजना में संशोधन पर होगी चर्चा

स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI योजना को लेकर IBA के साथ चर्चा शुरू की जाएगी. यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए योजना में संशोधन का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखने पर भी विचार किया जाएगा.

बाकी मुद्दों के समाधान पर भी होगी बातचीत

इसके अलावा 8 मार्च 2024 के कार्यवृत्त में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी IBA और UFBU के बीच चर्चा होगी. इन मुद्दों का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. बैठक में बनी इन सहमतियों को देखते हुए UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित आंदोलन और बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है.

Also Read: ITR Refund: खाते में नहीं आया इनकम टैक्स रिफंड? इस गलती के कारण अटक रहा पैसा, ऐसे करें चेक

The post 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top