Hot News

3 विषयों के लिए जारी हुआ UGC NET आंसर की, 13 सितंबर तक करें ऑब्जेक्शन

UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. यह री-एग्जाम इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित किया गया था. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख सकते हैं. अगर किसी सवाल के उत्तर पर आपत्ति है, तो तय समय के अंदर Answer Key पर चैलेंज दर्ज कराया जा सकता है.

9 और 10 सितंबर को हुई थी परीक्षा

NTA ने 16 अगस्त 2026 को UGC NET जून 2026 री-एग्जाम का आयोजन किया था. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. अब एजेंसी ने इन तीनों विषयों की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं.

13 सितंबर तक कर सकते हैं आंसर की पर ऑब्जेक्शन

उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की देखने के बाद किसी सवाल के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उसके खिलाफ आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करा सकते हैं. आंसर की चैलेंज के लिए कैंडिडेट्स को 10 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है.

हर सवाल पर देनी होगी 200 रुपये फीस

प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. अगर कैंडिडेट्स की चुनौती सही पाई जाती है और NTA उसे स्वीकार कर लेता है, तो जमा की गई फीस पूरी तरह रिफंड कर दी जाएगी.उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर ही अपनी ऑब्जेक्शन दर्ज करें. लास्ट डेट के बाद आंसर की चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कब हुआ था UGC NET री-एग्जाम?

विषय री-एग्जाम की तारीख Answer Key Challenge
English 9 और 10 सितंबर 2026 10 से 13 सितंबर 2026
Commerce 9 और 10 सितंबर 2026 10 से 13 सितंबर 2026
Sociology 9 और 10 सितंबर 2026 10 से 13 सितंबर 2026

ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

The post 3 विषयों के लिए जारी हुआ UGC NET आंसर की, 13 सितंबर तक करें ऑब्जेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top