Hot News

30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें सभी 4 सोमवार की डेट, पूजा विधि और शुभ संयोग

Sawan 2026: भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का व्रत रखने और महादेव का अभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस बार सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रहेगा और पूरे महीने में 4 सावन सोमवार पड़ेंगे. आइए जानते हैं चारों सावन सोमवार की तिथियां, विशेष संयोग और पूजा विधि. 

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • मंदिर के सामने हाथ में जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • निकट के शिव मंदिर जाएं अथवा घर में स्थापित शिवलिंग का गंगाजल, शुद्ध जल और कच्चे दूध से अभिषेक करें.
  • भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, सफेद चंदन, अक्षत (अखंड चावल) और आंकड़े के फूल अर्पित करें.
  • महादेव को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं.
  • भगवान शिव के सामने दीपक जलाकर मंत्रों का जाप करें. इसके बाद सावन सोमवार व्रत कथा पढ़ें या सुनें और अंत में शिव आरती करें.
  • दिनभर फलाहार या दूध का सेवन करें तथा संध्या समय आरती के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करें.

यह भी पढ़ें: सावन में इन तेलों और घी का दीपक जलाने से चमक सकती है किस्मत, जानें धार्मिक महत्व

The post 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें सभी 4 सोमवार की डेट, पूजा विधि और शुभ संयोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top