Hot News

4 गेंद में 3 विकेट, फिर भी हार गई टेक्सास; आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने ऐसे पलट दी बाजी

Major League Cricket: मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के 13वें मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. ओकलैंड में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में निखिल चौधरी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और नतीजा आखिरी गेंद पर जाकर तय हुआ.

अकील हुसैन ने ली MLC इतिहास की पहली हैट्रिक

वॉशिंगटन को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और टेक्सास की ओर से गेंदबाजी करने आए अकील हुसैन ने मुकाबले को पूरी तरह पलट दिया. ओवर की पहली गेंद डॉट रही. दूसरी गेंद पर मार्को यानसेन, तीसरी पर अमिला अपोंसो और चौथी गेंद पर आसिफ महमूद आउट हुए. इसके साथ ही अकील हुसैन मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए.

निखिल चौधरी ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन फ्रीडम को लेग बाई के रूप में एक रन मिला. अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी. ऐसे दबाव भरे मौके पर निखिल चौधरी ने शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

मिचेल ओवेन ने दिलाई थी तेज शुरुआत

185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम को मिचेल ओवेन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें छह छक्के शामिल रहे. उनकी बल्लेबाजी की बदौलत एक समय टीम को अंतिम 10 ओवर में सिर्फ 74 रन की जरूरत थी और उसके आठ विकेट शेष थे. हालांकि इसके बाद टेक्सास के गेंदबाजों ने वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. ओबस पिएनार ने भी महत्वपूर्ण छक्के लगाए, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.

टेक्सास सुपर किंग्स ने बनाए थे 184 रन

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स की शुरुआत धीमी रही. टीम पावरप्ले में केवल 33 रन ही बना सकी. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए. इसके बाद राइली रूसो और साईतेजा मुक्कामल्ला ने पारी को संभाला और मध्य ओवरों में टीम को मजबूती दी. वॉशिंगटन की ओर से निखिल चौधरी ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट किया.

मुल्डर-फरेरा ने अंत में बदला मैच का रुख

बीच के ओवरों में दबाव में दिख रही टेक्सास टीम को वियान मुल्डर और डोनोवन फरेरा ने संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में 75 रन की नाबाद साझेदारी की. मुल्डर ने 43 और फरेरा ने 44 रन बनाए, जिससे टेक्सास सुपर किंग्स 184 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि अंत में निखिल चौधरी के आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के ने टेक्सस से जीत छीन ली और वॉशिंगटन फ्रीडम को सीजन की सबसे रोमांचक जीतों में से एक दिला दी.

यह भी पढ़ें: ’13 छक्के मारूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए संगकारा, बताया कैसे RR ने पहचानी थी प्रतिभा

The post 4 गेंद में 3 विकेट, फिर भी हार गई टेक्सास; आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने ऐसे पलट दी बाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top