बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ग्रैंड फिनाले में अपनी करोड़ों की नई GMC Hummer EV के साथ मारी. जैसे ही उनकी इलेक्ट्रिक SUV सेट पर पहुंची, पैपराजी ने इसे कैप्चर किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
GMC Hummer EV Price: ऑरेंज कलर की लग्जरी कार की कीमत है 4.76 करोड़
रोहित शेट्टी के पास ऑरेंज कलर की GMC Hummer EV है. जिसकी कीमत 4.67 करोड़ है. यह कोई आम इलेक्ट्रिक SUV नहीं है. इसका बॉक्सी डिजाइन, बड़ा साइज और रोड प्रेजेंस इस बाकी गाड़ियों से काफी अलग बनाता है. कंपनी ने अभी तक इस मॉडल को हिंदुस्तान में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं किया है. फिर भी कुछ चुनिंदा यूनिट्स प्राइवेट इम्पोर्ट के जरिए हिंदुस्तान पहुंच चुकी हैं. धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के पास भी ये कार है.
Rohit Shetty Car Collection: रोहित शेट्टी के गैरेज में हैं कई लग्जरी गाड़ियां
रोहित शेट्टी का लग्जरी कारों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनकी सिंघम देख लीजिए या फिर गोलमाल या फिर सूर्यवंशी, हर किसी में कार स्टंट होता ही है. उनकी गैरेज में भी कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें Ford Mustang, Range Rover Sport, Mercedes-Benz AMG G63 और Lamborghini Urus जैसी सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं.
Rohit Shetty Upcoming Projects: रोहित शेट्टी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रोहित शेट्टी को आखिरी बार सिंघम अगेन का निर्देशन करते देखा गया था. उन्होंने स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग भी खत्म की है. जल्द ही वह मुंबई के एक्स पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित एक नई एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया के भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में होंगे रॉ और रियल स्टंट्स, रोहित शेट्टी ने शेयर किया जबरदस्त प्रोमो
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे स्टंट… रोहित शेट्टी ने नए सीजन को लेकर किया बड़ा दावा
The post 4.76 करोड़ की GMC Hummer EV ड्राइव करते दिखे रोहित शेट्टी, पहले से गैरेज में हैं कई लग्जरी कारें appeared first on Naya Vichar.

