संवाददाता, मुजफ्फरपुर
नगर थाना पुलिस ने शनिवार को धोबिया घाट इलाके में छापेमारी कर एक स्त्री तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. पुलिस ने उसके घर से 51 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. नगर थाना के दरोगा कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की एक स्त्री अपने घर में शराब की बड़ी खेप होली में खपाने के लिए मंगवाई है, जिसके बाद पुलिस टीम ने रात करीब 9:30 बजे स्त्री तस्कर के घर पर छापा मारा. पुलिस वाहन देखते ही स्त्री भागने लगी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. शराब धंधेबाज़ की पहचान किशन रजक की पत्नी अनीता देवी के रूप मे हुई. तलाशी के दौरान पलंग के नीचे और झोलों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब मिली, पूछताछ में स्त्री ने कबूल किया कि वह अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करती है. पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अनीता देवी लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए घर से ही कारोबार चला रही थी. थानेदार शरत कुमार ने बताया की गिरफ्तार स्त्री से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 51 लीटर शराब के साथ स्त्री शराब धंधेबाज गिरफ्तार, पूछताछ कर भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

