RSS प्रमुख मोहन भागवत के Gen-Z और Gen Alpha के साथ बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, “ये देश के वे युवा हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देर रात रील्स पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया है. अब मोहन भागवत भी Gen-Z के साथ जुड़ना चाहते हैं.”
“संवाद होना एक अच्छी बात है, लेकिन यदि इस बातचीत के लिए संगठन की ओर से भी युवा चेहरे आगे किए जाएं, तो यह और भी बेहतर होगा.” – अभिजीत दीपके
अगर 70-80 साल की उम्र के लोग युवाओं से बात कर रहे हैं, तो Gen-Z को क्या फायदा होगा?
अभिजीत दीपके ने कहा, “अगर 70-80 साल की उम्र के लोग युवाओं से बात कर रहे हैं, तो यह ठीक है, लेकिन इससे जेन जी को कितना फायदा होगा? जेन जी को अपने बीच के प्रतिनिधियों की जरूरत है. जब युवा ही युवाओं से संवाद करेंगे, तभी बात ज्यादा प्रभावी होगी.”
The post ‘70-80 साल के बुजुर्गों से Gen Z को क्या मिलेगा?’ RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर अभिजीत दीपके का तंज appeared first on Naya Vichar.

