Hot News

8,000mAh बैटरी के साथ आया Tecno का नया फोन, बैक पैनल पर मिलेगा यूनिक Alive Matrix Display

Tecno ने हिंदुस्तान में अपना नया Pova 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल आए Pova 7 का अपग्रेडेड वर्जन है. फोन तीन शानदार रंगों और दो RAM-स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी सबसे खास बात पीछे दिया गया कस्टमाइजेबल Alive Matrix Display है. यह अलग-अलग ऐप्स के नोटिफिकेशन को स्टाइलिश तरीके से दिखाता है. फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

Tecno Pova 8 की कीमत

Tecno Pova 8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, ज्यादा रैम चाहने वाले कस्टमर्स के लिए इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे 16 Bit White, Plasma Orange और Terminal Green जैसे रंगों में पेश किया है. अच्छी बात यह है कि इस स्मार्टफोन को घर बैठे आसानी से Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा.

Tecno Pova 8 के फीचर्स

  • Tecno Pova 8 में कंपनी का नया HiOS 16 इंटरफेस मिलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है.
  • फोन में 6.76 इंच की बड़ी फुल-HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 950 निट्स तक जाती है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो Tecno Pova 8 में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Mali-G610 MC2 GPU मिलता है. 
  • फोन 6GB और 8GB LPDDR5x रैम के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा, बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए इसमें G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी दिए गए हैं.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है.
  • इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है. यानी यह रोजमर्रा के झटकों, धूल और पानी की हल्की छींटों को आसानी से झेल सकता है.
  • गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए इसमें 14,689 वर्ग मिमी का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है. 
  • इसके रियर पैनल पर मौजूद Alive Matrix Display अलग-अलग नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज्ड अलर्ट दिखाता है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है.
  • बैटरी की बात करें तो Tecno Pova 8 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 3 दिन तक बैटरी चलने वाला रियलमी का नया फोन हुआ लॉन्च, खरीदते वक्त मिलेगा 2,000 रुपये का डिस्काउंट

The post 8,000mAh बैटरी के साथ आया Tecno का नया फोन, बैक पैनल पर मिलेगा यूनिक Alive Matrix Display appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top