Hot News

अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी

उदाकिशुनगंज.

कोसी प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार ने बुधवार को उदाकिशुनगंज पुलिस अनुमंडल का निरीक्षण किया. इससे पूर्व डीआइजी को कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने अपराध व अनुसंधान नियंत्रण से संबंधित संचिकाओं का अवलोकन किया. उन्होंने पुलिस अनुमंडल कार्यालय में संधारित किए जा रहे क्राइम इंडेक्स, एसआर रजिस्टर, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी सहित अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया और जहां भी त्रुटियां पायी गयी उनमें सुधार करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीआइजी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को जनता को त्वरित न्याय दिलाने और वादियों को उनके मामलों की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए. साथ ही, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. इतना ही नहीं डीआइजी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी कार्यशैली की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया. मौके पर एसपी संदीप सिंह,एसडीपीओ अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top